Chandauli: CPI (एम) ने महिलाओं, दलितों और अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
Chakia, Uttar Pradesh:गुरुवार दोपहर 2 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने चंदौली में विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या के मामले बढ़ रहे हैं, दलितों और अल्पसंख्यकों को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है, और पुलिस पीड़ितों की मदद करने के बजाय चुप्पी साधे हुए है। CPI (एम) ने यह भी कहा कि सरकार की आलोचना करने वाले विपक्षी नेताओं, लेखकों, पत्रकारों और न्यायधीशों को डराया जा रहा है और फर्जी मामलों में जेल भेजा जा रहा है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी ने तीन सूत्रीय मांग पत्र महामहिम राज्यपाल के नाम चकिया तहसीलदार को सौंपा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
