232101
Chandauli - क्रिमिनल केस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरी, गंभीर धाराओं में चल रहा था मुकदमा
Mughalsarai, Uttar Pradesh:जनपद चंदौली के कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी को, एक क्रिमिनल केस में बाइज्जत बरी कर दिया गया है। एडीजे प्रथम विनय कुमार सिंह की अदालत ने उक्त मामले में अपना फैसला सुनाया। आपको बता दें कि बीते 2006 को कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। 18 साल बाद उक्त मामले का फैसला, जिलाध्यक्ष के पक्ष में आया है। वहीं कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने हर्ष का माहौल है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बस्तर पुलिस ने उड़ीसा बॉर्डर से 24.545 किलोग्राम गांजा तस्कर गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़- उड़ीसा बॉर्डर में एक बार फिर बस्तर पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है, धनपुंजी फारेस्ट नाका के पास दबिश देकर नगरनार थाने की पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, आरोपी यहां यात्री बस का इंतजार कर रहे थे, आरोपियों के कब्जे से कुल 24.545 किलोग्राम गांजा जप्त किया गया, जप्त गांजा की अनुमानित कीमत करीबन 12,27,250 / रूपये आंकी गई है, आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर जा रहे थे, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चुमन बघेल और बेनूधर कश्यप के रूप में हुई है दोनों आरोपी बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र के निवासी है, फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।0
0
Report
हरियाणा में पटवारी- कानूनगो की हड़ताल से राजस्व कामकाज पूरी तरह ठप—आगे क्या होगा?
Hisar, Haryana:हरियाणा में पटवारी और कानूनगो की पिछले 6 दिनों से जारी सांकेतिक हड़ताल से राजस्व विभाग का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है। हिसार के मिनी सचिवालय के सामने प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस हड़ताल के कारण भूमि रजिस्ट्री, म्यूटेशन और अन्य कागजी कार्य पूरी तरह बंद हैं, जिससे आने वाले दिनों में तहसील कार्यालयों में लोगों की भारी भीड़ और लंबी लाइनें लगने की संभावना है। कर्मचारियों का मुख्य विरोध सरकार द्वारा शुरू किए गए नए पोर्टल को लेकर है, जिसमें कई तकनीकी खामियां हैं और कर्मचारियों को इसके संचालन के लिए कोई विशेष प्रशिक्षण भी नहीं दिया गया गया। स्थिति को देखते हुए आज शाम कानूनगो पटवारी एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी, और यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।0
0
Report
म MORखण्ड़ी जंगल में नक्सल डम्प बरामद, हथियार-विद्युत सामग्री सहित बड़ी सफलता
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर, छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। मोरखण्ड़ी के जंगल-पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान नक्सल डम्प बरामद किया गया। डम्प से हथियारों के साथ वायरलेस सेट, जीपीएस, सोलर प्लेट और बड़ी मात्रा में अन्य नक्सल सामग्री बरामद की गई है। गौरतलब है कि जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम द्वारा मोरखण्ड़ी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने नक्सल डम्प का पता लगाया। सुरक्षा बलों ने डम्प से चार नग भारमार बंदूक, तीन नग भारमार बंदूक बैरल, एक नग वायरलेस सेट, तीन बंडल बिजली वायर, एक नग जीपीएस, एक नग छोटी सोलर प्लेट और एक नग चार्जर बरामद किया है। इसके अलावा नक्सल साहित्य सहित भारी मात्रा में अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, संवेदनशील और सीमावर्ती क्षेत्रों में जिला बल, बीएसएफ और बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जंगल-पहाड़ी इलाकों में सघन सर्चिंग की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली मेट्रो फेज-5 का वॉकथ्रू: शिवाजी स्टेडियम से 9 नए स्टेशन जोड़े जाएंगे
New Delhi, Delhi:दिल्ली मेट्रो फेस 5 का काम दिखाते हुए वॉकथ्रू दिल्ली में मेट्रो फेज 5 के काम की आज से शुरुआत हो गई है शिवाजी स्टेडियम के पास इसकी शुरुआत की जा रही है और यह मजेंटा लाइन से जोड़ा जाएगा आरके आश्रम मेट्रो स्टेशन पर भी काम चल रहा है जहां पर मैजेंटा लाइन का एक्सटेंशन बनाया जा रहा है वहां से शिवाजी स्टेडियम को जोड़ा जाएगा जो मैजेंटा लाइन मेट्रो की जनकपुरी से बोटैनिकल गार्डन तक चलती है यह उसका एक्सटेंशन है इस नए एक्सटेंशन में लगभग 9 मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे आज सुबह दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शिवाजी स्टेडियम पहुंचकर मेट्रो के काम की शुरुआत की इसका उद्घाटन किया0
0
Report
दिल्ली के अस्पतालों में स्वाइनफ्लू के लिए इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड तैयार
New Delhi, Delhi:*LNJP अस्पताल से इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड दिखाते हुए और डॉक्टर के टीटी के साथ डिटेल में रिपोर्ट* राजधानी में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले देख दिल्ली के अस्पतालों में पूरी तैयारी है और इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर दिए गए हैं ताकि मरीज आए तो किसी प्रकार की दिक्कत ना हो जानकारी के अनुसार अभी तक 2000 से ऊपर मामले आ चुके हैं अस्पतालों में लोग बुखार गला खराब ऐसे लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं और इसके लिए दिल्ली के अस्पतालों में पूरी तैयारी कर दी गई है LNJP अस्पताल में इमरजेंसी आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है जिसमें 7 बेड हैं जिसमें से दो वेंटीलेटर हैं और 5 नॉर्मल बेड है जब भी कोई मरीज पहले आएगा इमरजेंसी में उसका चेकअप किया जाएगा सारे टेस्ट किए जाएंगे और फिर उसके लक्षण देखे हुए की कितने ट्रीटमेंट के उसकी जरूरत है या फिर उसके लक्षण कितने सीवर हैं तो उसको आगे शिफ्ट किया जाएगा इसके अलावा भी एलएनजीपी में 70 बेड अवेलेबल है जहां पर लोगों को इलाज दिया जाएगा इमरजेंसी के बाद जहां पर लोगों को शिफ्ट किया जाएगा उसमें आईसीयू के बेड भी शामिल हैं डॉक्टर ने बातचीत के दौरान बताया कि मरीज आ रहे हैं बुखार गला खराब खांसी जुकाम ऐसे लक्षण है उनमें तो उनका पूरा चेक किया जा रहा है हमारे पास सारी तैयारी है बेड हैं किसी तरीके की कोई दिक्कत नहीं है लोगों को जागरूक करने के लिए उन्होंने कहा कि लोगों को अपने हाथ साफ रखना चाहिए अपने आसपास सफाई रखें मास्क पहने किसी से हाथ ना मिलाया हाथ मिलाते हैं तो धोएं इससे virus की चपेट में आने से बच सकते हैं0
0
Report
28 अगस्त को रक्षाबंधन: सावन पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त के साथ भाई-बहन का त्योहार
New Delhi, Delhi:सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाता है रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहनों का त्योहार माना जाता है जिसमें बहन अपने भाई के लिए उपवास रखकर हाथों की कलाई पर राखी बांधती है और भाई की लंबी उम्र की कामना करता है तो वही भाई भी अपने बहन की पूरी जिंदगी रक्षा करने का प्रण लेता है. इस बार रक्षाबंधन का त्यौहार किस तारीख को मनाया जाएगा शुभ मुहूर्त क्या होगा इसके बारे में कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूतने महत्वपूर्ण जानकारी दी है. कालकाजी मंदिर के पीठाधीश्वर सुरेंद्रनाथ अवधूत ने रक्षाबंधन के त्यौहार की जानकारी देते हुए बताया कि सावन मास की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है इस बार रक्षाबंधन कहते त्यौहार 28 अगस्त को पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा. इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र हाथों पर बांधती है. और अपने रक्षा का वचन अपने भाई से लेती भाई भी अपने सामर्थ्य के अनुसार बहन को उपहार या भेंट देते हैं. 28 अगस्त पूर्णिमा के दिन पृथ्वी पर भद्रा का वास नहीं होने की वजह से बहन पूरे दिन अपने भाई की कलाई पर राखी बांध सकती है. सर्वप्रथम माता लक्ष्मी ने राजा बलि को रक्षा सूत्र बांधा था. तो वही देव-दानव संघर्ष के दौरान शशि ने अभिमंत्रित रक्षा सूत्र भगवान इंद्र को बांधा था. महाभारत काल के दौरान द्रौपदी ने पांडवों की रक्षा के लिए अभिमंत्रित रक्षा सूत्र पांडवों को भी बांधा था तो वहीं शिशुपाल वध के दौरान भगवान कृष्ण का सुदर्शन चक्र से उंगली जब कट जाता है तो द्रोपदी के द्वारा अपने साड़ी को फाड़कर उंगली पर बांधती है जिस पर भगवान श्री कृष्ण उनके इस प्यार के बंधन से खुश होकर उनकी रक्षा करने का प्रण लेते हैं. लेकिन आप यह त्यौहार भाई-बहनों का सबसे पवित्र और पावन त्योहार माना जाता है इस दिन बहने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांधते अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हैं.0
0
Report
Advertisement
चरखी दादरी में महिला आयोग ने स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था की जमीनी निगरानी शुरू की
Charkhi Dadri, Haryana:चरखी दादरी। महिला सुरक्षा और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर महिला आयोग ने अब जमीनी स्तर पर निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में महिला आयोग की सदस्य भारती सैनी चरखी दादरी पहुंचीं और विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा सेंटरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्राओं और महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याएं जानीं। महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों, संस्थानों में उपलब्ध सुविधाओं और किसी प्रकार की परेशानी होने पर शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था को लेकर भी जानकारी ली गई। भारती देवी ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर सरकार और महिला आयोग गंभीर है। प्रदेशभर में जाकर संस्थानों کا निरीक्षण किया जा रहा है और छात्राओं तथा महिलाओं से सीधे बातचीत कर वास्तविक स्थिति जानने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित रहने के बजाय महिलाओं और छात्राओं के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान सुनिश्चित करना आयोग की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान सामने आनी वाली कमियों और शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई करवाई जाएगी। महिला आयोग की सदस्य के दौरे से स्थानीय स्तर पर महिला सुरक्षा और संस्थानों में छात्राओं के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक तंत्र में भी हलचल देखने को मिली।0
0
Report
नागौर के खींवसर- माडपुरा मार्ग दुर्घटना: 3 की मौत, डंपर चालक फरार, धरना
Nagaur, Rajasthan:नागौर सड़क हादसे के 3 की मौत के बाद धरना शुरू: खींवसर-माडपुरा सड़क मार्ग पर कल देर शाम हुआ था हादसा, चालक की गिरफ्तारी और 9 सूत्री मांग, पति-पत्नी समेत 3 की हुई थी मौत खींवसर-माडपुरा सड़क मार्ग पर कल देर शाम पांचौड़ी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मार दी हादसे में कार सवार पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक कार चालक गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है। जहाँ कार चालक एक्स आर्मी की हालत गंभीर बनी हुई है परिजनों के अनुसार धन्नाराम डूडी के दोनों फेफड़े और सीर में अन्दरूनी गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार शाम करीब 6:20 बजे हुआ। खाली डंपर खींवसर से माडपुरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान माडपुरा से खींवसर की तरफ आ रही कार से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में सुगनाराम डूडी (45), उनकी पत्नी सुवा देवी (43) और मानी देवी (40) पत्नी धन्नाराम की मौत हो गई। वहीं धन्नाराम गंभीर घायल हुए हैं। सैनिक पद से 7 साल पहले रिटायर्ड हुए थे धन्नाराम हादसे में गंभीर घायल हुए धन्नाराम डूडी 7 साल पहले सेना से रिटायरमेंट लेकर गांव आए थे जिसके बाद गांव में ही खेती बाड़ी का काम देख रहे थे और 5 दिन पहले ही नई कार खरीदी थी जिसमें कल देर शाम हादसे में 3 की मौत और धन्नाराम गंभीर घायल हो गए जिनका इलाज जोधपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पांचौड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। थानाधिकारी ऊर्जाराम ने बताया कि हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर, हादसे की सूचना के बाद खींवसर जिला अस्पताल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक सुगनाराम खींवसर कस्बे में कपड़े की दुकान चलाता था और आज सभी कार सवार रिश्तेदारी में मिलने गये हुए थे और वापस अपने घर माडपुरा लौट रहे थे वही माडपुरा कस्बे के पास ही सामने से आ तेज गति से आ रहे डंपर से टक्कर हो गई। मृतक सुगनाराम के 1 लड़का और 1 लड़की है दोनों नाबालिग है वही घायल धन्नाराम के 1 लकड़ा और 1 लड़की है लड़का सरकारी टीचर लगा हुआ है वही लड़की की शादी हो चुकी है。 घटना को लेकर व्यापारियों ने रखा बाजार बंद हादसे में कपड़ा व्यापारी सुगनाराम की मौत के बाद खींवसर कस्बे में आज पूरा बाजार बंद रखा गया व्यापारियों का कहना है कि एक ही परिवार में 3 लोगो की एक साथ मौत होने से व्यापारी वर्ग भी शोक में है। 9 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू 9 सूत्री मांगों को लेकर बड़ी संख्या में परिजनों और ग्रामीणों ने खींवसर जिला अस्पताल के परिसर में धरना शुरू कर दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि डंपर मालिक के पास डंपर के कागजात नहीं है और नियमों की अवेहलना करते हुए डंपर से अवैध लाइम स्टोन का भी परिवहन करता है ग्रामीणों ने 12 सूत्री मांगों को लेकर धरना शुरू कर दिया है। मांगे 1 मृतक सुगनाराम के दोनों बच्चो को सविंदा की नोकरी दी जाये 2. दोनों बच्चो का भरण पोषण, शिक्षा व पालनहार का खर्चा दिया जाये 3. दोनों बच्चो का अनाथ केटेगरी का दर्जा व प्रमाण पत्र जारी करावें और उससे सम्बन्धित योजनाओं को लागु कराना 5. ड्राईवर की नशे की स्थति में व भारी लापरवाही से बच्चो के माता पिता सुगनाराम व सुआ देवी की उम्र के अनुसार सरकारी सहायता राशी का भुगतान किया जावे वे कार चालक धनाराम के उपचार का खर्चा व पत्नी मानी देवी की मृत्यु पर मुआवजा दिलवाया जाए 6. परिवार को कानून प्रक्रिया के अन्तर्गत उचित न्याय दिलावे 7. इस तरह की घटना दुबारे ना हो तो माडपुरा चौराहे से लेकर बैराथल तक स्पीड ब्रेकर एवं पुलिस बेरिकेट की व्यवस्था तुरंत प्रभाव से किया जावें। 8. यातायात नियमो के अनुसार भारी वाहनो का अवैध खनन एवं ओवर लोडिंग डम्परो का तेज गति से चलाते समय यातायात नियमों के अनुसार उचित कार्यवाही करें 9. दोनों बच्चों को कम से कम 50-50 लाख कि आर्थिक सहायता दी जाए ।0
0
Report
हनुमानगढ़ के मसीतांवाली हैड पर किसानों का प्रदर्शन, पानी की आपूर्ति मांग
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : मसीतांवाली हैड पर सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन, किसानों का आरोप- राजस्थान कैनाल में 13 हजार क्यूसेक पानी, किसान फिर भी प्यासे, रावतसर-नौरंगदेसर वितरिकाओं में सिंचाई पानी की भारी कमी, बोले- नहरी पानी नहीं मिलने से फसलें सूखने के कगार पर, हिस्से का बैलेंस पानी छोड़ने की मांग पर अड़े किसान। किसानों ने कुछ समय के लिए पुल पर लगाया सड़क जाम, कमरेड जगजीत सिंह जग्गी व मनीष बुरड़क सहित सैंकड़ों किसान मौजूद0
0
Report
Advertisement
रिटायर्ड कर्नल जेएस सोधी के Defence Expert बयान पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे, प्रशासन युद्धस्तर पर राहत इंतजाम कर रहा
Noida, Uttar Pradesh:पटना से सटे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा संभावित समाधान पर त्वरित कदम उठाएं।बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति तक राहत एवं आवश्यक सहायता पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर राहत, बचाव एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
साल भर पहले मरम्मत हुई सड़क पर अनगिनत गड्ढे, बारिश में बढी परेशानी
Parsia Bahoripur, Uttar Pradesh:इटियाथोक। क्षेत्र के परसिया गांव से गोसेंद्रपुर तक जाने वाला करीब दो किलोमीटर लंबा संपर्क मार्ग बदहाल है।जबकि साल भर पहले सड़क मार्ग की मरम्मत की गई थी।अब यह मार्ग जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी विजय मौर्य, रक्षाराम, पंकज, मनोज आदि ने बताया कि पिछले साल लोक निर्माण विभाग ने सड़क के मरम्मत के नाम पर लाखों रुपया खर्च किया, लेकिन स्थिति में कोई स्थाई सुधार नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि मरम्मत कार्यों में गुणवत्ता की अनदेखी के कारण सड़क की गिट्टियां उखड़ गई हैं और पूरा मार्ग गड्ढों से तब्दील हो गया। बरसात में गड्ढों में पानी भर जाने से मार्ग पर चलना बेहद जोखिम भरा हो गया है। अगर समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई, तो किसी बड़े सड़क हादसे की आशंका बनी हुई है।0
0
Report
Advertisement
निंबी खुर्द-विजयनगर में अवैध हड्डी-चमड़ा फैक्टरी बंद करवाने को लेकर ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन
Didwana, Rajasthan:डीडवाना उपखंड क्षेत्र की निंबी खुर्द ग्राम पंचायत के गांव विजयनगर की सरहद में संचालित अवैध हड्डी व चमड़ा प्रसंस्करण फैक्टरी को तुरंत बंद करवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। फैक्टरी से उठने वाली भीषण दुर्गंध और बढ़ते प्रदूषण से त्रस्त ग्रामीणों व काश्तकारों ने एकजुट होकर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया और प्रशासन तथा फैक्टरी संचालक के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके पश्चात ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक, उपखंड अधिकारी (एसडीएम) तथा तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित प्रशासनिक कार्रवाई की गुहार लगाई। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि खसरा संख्या 324/81 में संचालित यह फैक्टरी विजयनगर आबादी क्षेत्र और आसपास स्थित ढाणियों से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है। फैक्टरी से दिन-रात निकलने वाली असहनीय दुर्गंध और विषैले धुएं के कारण क्षेत्र के निवासियों, विशेषकर छोटे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अत्यधिक दुर्गंध के कारण आसपास के किसान अपने खेतों में काम करने में असमर्थ हैं, जिससे उनकी आजीविका पर सीधा संकट आ खड़ा हुआ है। इसके अलावा फैक्टरी के पास से गुजरने वाले आम रास्तों और मनरेगा सड़कों पर बदबू के कारण ग्रामीणों व राहगीरों का पैदल या वाहनों से आवागमन पूरी तरह दूभर हो चुका है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया कि इस समस्या को लेकर निंबी खुर्द व विजयनगर गांव की आम सभा में फैक्टरी को तुरंत बंद करवाने का सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया जा चुका है। ग्रामीणों व काश्तकारों ने मांग की है कि संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर फैक्टरी के भूमि उपयोग, प्रदूषण नियंत्रण स्वीकृति व अन्य वैध अनुमतियों की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। नियमों के विपरीत पाए जाने पर फैक्टरी को तत्काल सील कर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो वे उग्र आंदोलन और अनिश्चितकालीन धरने के लिए मजबूर होंगे。0
0
Report
झुंझुनूं बगड़ में मतदाता सूची को लेकर वार्डवासियों का विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं बगड़ में मतदाता सूची को लेकर वार्डवासियों का विरोध वार्ड नंबर 4 से नाम हटाने के नोटिस पर कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्डवासी जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग को सौंपा ज्ञापन नाम दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने का लगाया आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग प्रशासन से नाम यथावत रखने और कार्रवाई रोकने की मांग झुंझुनूं जिले की बगड़ नगरपालिका के वार्ड नंबर 4 सावंतराम की ढाणी के वार्डवासियों ने मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस जारी होने के विरोध में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। वार्डवासियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग को ज्ञापन सौंपकर मामले में निष्पक्ष जांच और नाम यथावत रखने की मांग की। वार्डवासियों का आरोप है कि वे पिछले 30 से 35 वर्षों से वार्ड नंबर 4 में स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। उनके पास निवास से संबंधित आवश्यक दस्तावेज भी मौजूद हैं। इसके बावजूद उन्हें वार्ड नंबर 4 का निवासी नहीं होने का हवाला देते हुए मतदाता सूची से नाम हटाने अथवा दूसरे वार्ड में स्थानांतरित करने के नोटिस दिए गए हैं। वार्डवासियों ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया के बीच इस तरह के नोटिस जारी होने से उनमें असमंजस और नाराजगी है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दस्तावेजों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाए और पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से नहीं हटाए जाएं। कलेक्ट्रेट पहुंचे वार्डवासियों ने कहा कि यदि वे लंबे समय से वार्ड नंबर 4 में निवास कर रहे हैं और उनके दस्तावेज भी इसी वार्ड के हैं तो उनका नाम दूसरे वार्ड में स्थानांतरित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने मामले में नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग ने वार्डवासियों की बात सुनी और मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। वार्डवासियों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर मतदाता सूची को लेकर बनी स्थिति जल्द स्पष्ट करने की मांग की。0
0
Report
प्रयागराज में अतीक के गुर्गे कुर्क संपत्तियाँ बेचने की कोशिश में गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में माफिया अतीक के भाई अशरफ की कुर्क जमीन बेचने में जुटे गुर्गे, कुर्क जमीन बेचने की जानकारी होने पर पुलिस और प्रशासन में मचा हड़कंप, माफिया के गुर्गे बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज। माफिया अतीक अहमद के खात्मे के बाद अब उसके गुर्गों की नज़र माफिया की संपत्तियों पर है। माफिया के गुर्गे अब उसकी कुर्क संपत्तियों को भी बेचने में जुटे हैं। ताजा मामला सदर तहसील के सहा ऊर्फ पीपल गांव इलाके का है, जहां पर माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ की 2 साल पहले गैंगस्टर के तहत आराजी संख्या 0.4680 हेक्टेयर जमीन को कर्क हुई थी। जिसे अब माफिया के करीबी बिल्डर और उसके गुर्गे कुर्क संपत्ति को खुर्द बुर्द करके बेचना शुरू कर दिए हैं। माफिया के गुर्गों के दुस्साहस की जानकारी पुलिस और प्रशासन को हुई तो एक्शन शुरू हो गया। पुलिस ने कुर्क संपत्ति को बेचने वाले माफिया के गुर्गे मोहम्मद मुस्लिम, नसरत, आफताब और एक अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि माफिया के गुर्गों ने जो दुस्साहस किया है। उन्हें बक्सा नहीं जाएगा, सख़्त और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी हिमाकत न कर सकें। दरअसल प्रयागराज में माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की अरबो की संपत्तियों को पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्ति मानकर कुर्क किया है। जिस पर माफिया के गुर्गों की नज़र है, माफिया के खात्मे के बाद अब उसके गुर्गे उसकी संपत्तियों को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करना चाहते हैं。0
0
Report
Advertisement
