icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232118
VIKESH KUMARVIKESH KUMARFollow17 Jan 2025, 09:39 am

Chandauli - जन सुचना के तहत जानकारी देने से कतरा रहें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

Sahabganj, Uttar Pradesh:

चकिया सरकार द्वारा आम आदमी को किसी भी सुचना को प्राप्त करने के उद्देश्य से जन सुचना अधिकार अधिनियम 2005 में कानून लागू किया था, जिससे की आम जन मानस किसी भी सरकारी व अन्य सूचनाओं को पत्र के माध्यम से सुलभता के साथ प्राप्त कर सके. कुछ ऐसे भी मामले देखने को मिल रहें है जिनमे सुचना के अधिकार तहत मिलने वाले जानकारी को देने में संबंधित विभाग के अधिकारी पल्ला झाड़ रहें है. पुरा मामला जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया का है, जहाँ पर विभिन्न मामलों को लेकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से जनसुचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी गई थी लेकिन उनके द्वारा समय अवधि बीतने के बाद भी उक्त मामले में सुचना उपलब्ध नहीं करायी गई। जिससे की संबंधित मामले में किसी बड़े भ्रष्टाचार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबकर युवक की मौत, परिजनों में मातम पसरा

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बाढ़ के पानी में डूबने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के कसवा दियारा की है। मृतक युवक की पहचान कसवा दियारा निवासी जनार्दन पासवान के पुत्र मंटून पासवान के रूप में की गई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंटून पासवान शुक्रवार की शाम घर से घूमने के लिए निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच शनिवार की सुबह स्थानीय लोगों से जानकारी मिली कि बाढ़ के पानी में डूबने से मंटून पासवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

उत्तर प्रदेश PCS अधिकारियों के तबादलों से प्रशासनिक फेरबदल तेज

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में PCS अधिकारियों के तबादले, 23 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल। PCS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ बदलाव। शासन ने 23 PCS अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की। कई अधिकारियों को नई तैनाती देकर सौंपी गई जिम्मेदारी。 चंद्रेश कुमार को मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया बनाया गया। ज्ञानेंद्र विक्रम को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर की जिम्मेदारी। लवी त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर बनाया गया। राजेश कुमार को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ की जिम्मेदारी。 पुष्पेंद्र पटेल को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर भेजा गया। विजय शंकर को कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया। अभिनव कन्नौজिया को संयुक्त दुग्ध आयुक्त कार्यालय में तैनाती मिली।
0
0
Report

ओखला लैंडफिल खत्म के लक्ष्य के साथ मुख्यमंत्री गुप्ता का निरीक्षण

New Delhi, Delhi:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का आज दौरा कर वहाँ कचरे के निस्तारण और बायोमाइनिंग कार्य का निरीक्षण किया है, वही इस निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद और दिल्ली के मेयर प्रवेश वाही भी साथ में मौजूद रहे. जैसे-जैसे ओखला लैंडफिल साइट से कूड़े का पहाड़ खत्म होता जा रहा है वैसे-वैसे उसे पेड़ पौधे लगाकर पार्क में डेवलप किया जा रहा है. वही आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कूड़े का पहाड़ का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि ओखला क्षेत्र से लगभग 70 लाख मीट्रिक टन कूड़ा हटाया जा चुका है। सरकार का लक्ष्य इस साल दिसंबर तक ओखला लैंडफिल साइट को पूरी तरह से कूड़ा मुक्त और समतल करना है. साइट पर बायोमाइनिंग के बाद खाली हुई जमीन पर मुख्यमंत्री ने बांस के पौधों का रोपण भी किया है. नए कचरे के प्रबंधन के लिए ओखला में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया है. वही दिल्ली में नया कूड़े का पहाड़ न बनने पाए इसके लिए ओखला के अलावा गाजीपुर व सिंघोल में फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट और गाज़ीपुर में बायो गैस प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास भी किया गया है । कोटला मुबारकपुर में मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र व आयुर्वेदिक केंद्र का भी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से किया। सभी नए फ्रेश वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट क्षमता 3200 टन होगी। इससे जहां नए कचरों का आधुनिक और वैज्ञानिक पद्धति से निस्तारण होगा। नया कूड़े का पहाड़ नहीं बन सकेगा, साथ ही ओखला लैंडफिल साइट समेत अन्य लैंडफिल साइटों का दबाव घटेगा. उसके बाद: वही हम आपको बता दे आज ओखला लैंडफिल साइट पर दौरा करते समय दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के द्वारा कूड़े के पहाड़ के पास आखरी सेल्फी ली गई और उन्होंने कहा कि यह आखरी सेल्फी इसलिए ली गई है ताकि यह याद रहे कि दिल्ली में कभी कूड़े का पहाड़ भी हुआ करता था क्योंकि अब कूड़े के पहाड़ का जाने का समय आ गया है और 2026 के अंत तक कूड़े के पहाड़ को पूर्ण रूप से खत्म कर दिया जाएगा. वही इस दौरान दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने भी कूड़े के पहाड़ के साथ आखरी सेल्फी दिल्ली की मुख्यमंत्री के साथ लिया है.
0
0
Report
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की भीड़भाड़ वाली जगहों पर सुरक्षा सख्त करने के निर्देश दिए

Delhi, Delhi:महिलाओं के साथ दिल्ली में हो रही दरिंदगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त. जिला प्रशासन दिल्ली पुलिस सहित तमाम एजेंसियों को किया गया अलर्ट. पश्चिमी जिला डीएम ने अधिकारियों के साथ रखी मीटिंग. एसडीएम दिल्ली पुलिस भी मौजूद. पिछले दिनों दिल्ली के कालकाजी इलाके के एक पार्क में लड़की के साथ हुई दरिंदगी मामले को लेकर अब सुप्रीम कोर्ट भी पूरी तरह सख्त है और इस घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जिला प्रशासन दिल्ली पुलिस सहित तमाम एजेंसियों को यह साफ निर्देश दिया है कि इस घटना को लेकर पार्क हो या बाजार बस हो या मेट्रो या फिर रेलवे स्टेशन तमाम वैसी जगह जहां पर भीड़ भाड़ होती है साथ ही वैसी जगह जहां डार्क स्पॉट है या सुनसान इलाका है पर पुलिस की पैनी नजर हो ताकि किसी भी बच्ची, महिला के साथ ऐसी दरिंदगी ना हो पाए। इस सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद वेस्ट डीएम ऑफिस में डीएम दिल्ली पुलिस एसीपी की अगवाई में मीडिया के साथ इन सभी सुरक्षा पॉइंट्स की चर्चा की गई जिसमें एडीएम, सहित दिल्ली पुलिस के कई एसीपी और अन्य संस्था से जुड़े अधिकारी शामिल हुए और इस मामले को लेकर कोई भी लापरवाही ना बरतने की जानकारी दी गई साथ ही इस मामले में मीडिया से भी सहयोग की अपील की गई।
0
0
Report

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने इबादतगाहों, SIR और शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पारदर्शिता की मांग उठाई

New Delhi, Delhi:जमात इस्लामी हिंद pc मलिक मोहतاسیम खान उपाध्यक्ष जमाते इस्लामी हिंद इ ibादतगाहों, वोटर लिस्ट और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को लेकर जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने जताई चिंता जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने देश में इबादतगाहों पर कार्रवाई, वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर कथित पाबंदियों को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने सरकार और संबंधित संस्थाओं से इन मामलों में पारदर्शिता और कानून के समान रूप से पालन की मांग की है。 संगठन का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मस्जिदों, चर्चों और अन्य धार्मिक स्थलों के खिलाफ हो रही तोड़फोड़ की कार्रवाई से धार्मिक अल्पसंख्यकों में नाराजगी और चिंता बढ़ रही है। जमाअत ने कहा कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में कार्रवाई से पहले सभी पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए और कानूनी प्रक्रिया का पूरी तरह पालन होना चाहिए。 जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने इबादतगाहों से जुड़े पुराने मामलों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन का कहना है कि जहां तोड़फोड़ कानूनी रूप से जरूरी हो, वहां न्यायिक निगरानी और तय दिशा-निर्देशों का पालन किया जाना चाहिए。 SIR और वोटर लिस्ट पर भी सवाल संगठन ने वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उसका दावा है कि बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने की खबरों से वास्तविक मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है。 जमाअत ने चुनाव आयोग से प्रभावित मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने के लिए आसान व्यवस्था बनाने और नाम हटाए जाने का कारण संबंधित नागरिकों को समय पर बताने की मांग की है। साथ ही वोटर लिस्ट से जुड़ी शिकायतों की स्वतंत्र जांच और चुनाव आयोग की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार की भी मांग की गई है。 शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार पर जोर जमाअत ने शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शनों के लिए अनुमति और पुलिस कार्रवाई को लेकर भी चिंता जताई। संगठन का कहना है कि नागरिकों को सरकार और संवैधानिक संस्थाओं के फैसलों पर शांतिपूर्ण तरीके से सवाल उठाने का अधिकार मिलना चाहिए。 संगठन ने सरकार और पुलिस से अपील की कि शांतिपूर्ण प्रदर्शनों को केवल कानून-व्यवस्था की समस्या के रूप में न देखा जाए। उसका कहना है कि टकराव की जगह बातचीत का रास्ता अपनाया जाना चाहिए और नागरिकों की शिकायतों को सुनकर उनका समाधान कानूनी और संस्थागत तरीके से किया जाना चाहिए。 जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने कहा कि धार्मिक स्थलों, मतदाता सूचियों और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मामलों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और संवाद से ही लोगों का संस्थाओं पर भरोसा मजबूत किया जा सकता है।
0
0
Report

AIMIM Leader Akbaruddin Owaisi's Pro-Hijab Remarks Spark Debate in Nation

New Delhi, Delhi:सवाल AIMIM विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी कहते हैं, "मैं अपनी बेटियों से कहता हूँ: हिजाब पहनते समय किसी से न डरें। किसी से डरने की ज़रूरत नहीं है। यह हमारी अपनी पसंद है। यह किसी के बाप की जागीर नहीं है कि वे तय करें कि हिजाब हटाया जाए या दाढ़ी छोटी की जाए। जवाब, : प्रो सलीम इंजीनियर वाइस प्रेसिडेंट जमाते इस्लामी हिंद देखिए किसने क्या कहा मैं यह नहीं जानता लेकिन मैं इतना जरुर कहना चाहूंगा कि इस देश में हर मजहब के मानने वाले को संविधान में आजादी दिए कि वह क्या पहने कैसे पहने यह किसी की जोर जबरदस्ती से चीज नहीं होगी सवाल, तुम मेरा साथ दो हम हिन्दू राष्ट्र देंगे, बागेश्वर बाबा छतरपुर : बाबा ने फिर भारी हिन्दू राष्ट्र को लेकर हुकार तुम मेरा साथ दो हम हिन्दू राष्ट्र देंगे, बागेश्वर बाबा के द्वारा धर्मांतरण को लेकर लुधियाना में दिए गए बयान पर बवाल पर विरोधियों को लिया आड़े हाथों, इमाम साहब को दिया करारा जवाब बोले हम इस्लाम और ईसाईयों के खिलाफ नही, हम देश को तोड़ने वालों के खिलाफ है,भोले भाले हिंदुओ को बातों में फसाकर धर्मांतरण करवाते उनके खिलाफ हम थे ,है और रहेंगे,इमाम साहब आप चाहते है कि हम माफी मांग ले, माफी तो तुमको मांगना चाहिए, हम और माफी मांग ले हो ही नही सकता, जवाब, ऐसे लोग सिर्फ देश को तोड़ना जानते हैं और मैं उनको कोई धार्मिक व्यक्ति नहीं मानता राजनीति में अगर कोई ऐसी बात करता है तो ऐसे लोगों को उनके खिलाफ खड़ा होना चाहिए हमारा देश सभी धर्म के मानना वाला देश है संविधान से चलने वाला देश है सभी एकजुट होकर इस देश में रहते हैं इस तरह के बयान पर मेरा यही कहना है कि ऐसे लोग देश के हित में नहीं है
0
0
Report
Advertisement

शिक्षा सहकारी कोटा-बारां का वार्षिक अधिवेशन 4 अक्टूबर को, मदन दिलावर होंगे मुख्य अतिथि

Kota, Rajasthan:शिक्षा सहकारी कोटा-बारां का वार्षिक अधिवेशन 4 अक्टूबर (रविवार) को कोटा रोड स्थित होटल द्वारिका (बारां) में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर होंगे, जबकि अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष प्रकाश जायसवाल करेंगे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन 'भाया', विधायक ललित मीणा व राधेश्याम बैरवा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। वर्तमान में 6,500 सदस्यों वाली यह संस्था सदस्यों को मात्र 50 पैसे मासिक ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराती है। संस्था अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी 2023 में कार्यभार संभालने के दौरान विरासत में मिले 1,374 डिफाल्टर सदस्यों से प्रभावी वसूली कर यह संख्या घटाकर मात्र 47 कर दी गई है। प्रगति की ओर अग्रसर संस्था ने 5 करोड़ की अतिरिक्त सावधि जमा (FD) करवाकर अपना कोष बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्था ने 4.34 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जिसमें से 2.56 करोड़ सदस्यों को 4 प्रतिशत लाभांश के रूप में बांटना प्रस्तावित है। आगामी समय में सामान्य व इमरजेंसी ऋण सीमा बढ़ाकर 4-4 लाख करने तथा आमसभा भत्ता 500 करने की योजना है। संस्था ने ऑनलाइन भुगतान,4 रविवार को कार्यालय सुविधा तथा पर्यावरण व बेटी बचाओ जैसे सामाजिक सरोकारों में भी नई मिसाल कायम की है। प्रकाश जयसवाल अध्यक्ष कमल शर्मा सुल्तानपुर संचालक गण
0
0
Report

झुंझुनूं: नई किरण CLF की महिलाओं ने शिकायत दी, कलेक्टर ने जांच का भरोसा दिया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं नई किरण क्लस्टर लेवल फेडरेशन सीएलएफ भड़ौंदा कलां की महिला सदस्यों ने शनिवार को जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग से मुलाकात कर सीएलएफ की लेखापाल और अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दी। महिलाओं ने वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और रिकॉर्ड का ऑडिट करवाने की मांग की। महिला सदस्यों का आरोप है कि सीएलएफ के हिसाब-किताब का नियमित ऑडिट नहीं करवाया जा रहा है। उनका कहना है कि सीएलएफ से संबंधित महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी उनके पास उपलब्ध नहीं है और पूरा रिकॉर्ड घर ले जाया गया है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि रिकॉर्ड की जांच करवाने को लेकर उन्हें कथित तौर पर रिकॉर्ड नष्ट करने की धमकियां भी दी जा रही हैं। महिलाओं ने कलेक्टर और ब्लॉक परियोजना प्रबंधक से मांग की कि लेखापाल, अध्यक्ष तथा वित्तीय अनियमितताओं में शामिल अन्य अधिकारियों एवं सदस्यों की जांच करवाई जाए। साथ ही सीएलएफ का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित करवाकर उसकी निष्पक्ष ऑडिट कराई जाए और जांच के बाद रिकॉर्ड महिला सदस्यों को उपलब्ध कराया जाए। महिला सदस्यों ने आरोप लगाया कि नई किरण सीएलएफ पिछले करीब तीन महीने से बंद पड़ा है और रिकॉर्ड को लेकर विवाद के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि ऑडिट के लिए टीम पहुंचने पर भी कथित रूप से विवाद के चलते रिकॉर्ड की जांच नहीं हो पाती। एक महिला सदस्य ने लेखापाल और अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को बार-बार बैठकों में बुलाया जाता है। महिला सदस्य के मुताबिक बड़ी संख्या में महिलाएं अपना घर का काम छोड़कर बैठकों में पहुंचती हैं। लेकिन उनकी समस्याओं और रिकॉर्ड से जुड़ी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। महिलाओं ने कलेक्टर से रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच, ऑडिट और सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने की मांग की। शिकायत के दौरान महिलाओं ने रिकॉर्ड से कथित छेड़छाड़ अथवा उसे नष्ट किए जाने की आशंका भी जताई। मामले में जिला कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग ने महिलाओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया। अब शिकायत के आधार पर रिकॉर्ड की जांच और संबंधित आरोपों की वास्तविकता सामने आने की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
0
0
Report

स्वामी प्रसाद मौर्य राहुल गांधी से मिले, INDIA गठबंधन में शामिल होने की पुष्टि

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा, "अपनी जनता पार्टी अब INDIA गठबंधन का हिस्सा होगी। इसी विषय पर बात हुई है... अपनी जनता पार्टी INDIA गठबंधन का हिस्सा बनने जा रही है। आगे क्या होगा, कितनी सीटों पर हम चुनाव लड़ेंगे, इस पर बाद में वार्ता होगी। लक्ष्य होगा, 'भाजपा हटाओ-देश बचाओ', लक्ष्य होगा, 'संविधान बचाओ-भाजपा हटाओ'... क्योंकि पूरे देश में राहुल गांधी जिस तरह से SC-ST, OBC और अल्पसंख्यकों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं, उत्तर प्रदेश में हमारी पार्टी भी वही काम कर रही है। इसी समान विचारधारा होने के नाते, हम गठबंधन का हिस्सा बनकर आगामी चुनावी मैदान में उतरेंगे।
0
0
Report
Advertisement

आगरा में भाजपा ने खंड स्नातक-खंड शिक्ष एमएलसी उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल किया

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पहुंचे आगरा भाजपा प्रत्याशियों ने खंड स्नातक और खंड शिक्ष विधान परिषद (MLC) का मानवेंद्र गुरु जी और इंजीनियर हरिओम शर्मा ने किया नामांकन प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम भाजपा के दिग्गज नेता और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद प्रदेश अध्यक्ष ने दोनों ही प्रत्याशियों की प्रचंड जीत का किया डॉ भाजपा का एक एक कार्यकर्ता झोंखेगा पूरी ताकत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने के सवाल पर बोले ये कांग्रेस का निजी मामला बाइट पंकज चौधरी/प्रदेश अध्यक्ष भाजपा आगरा
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में नगर परिषद के दो अधिकारी हिरासत में, विरोध दर्ज

Hanumangarh, Rajasthan:नगर परिषद के दो अधिकारियों के खिलाफ शुक्रवार को टाउन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूर्व सभापति सुमित रणवां सहित पार्षद टाउन थाने पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। रणवां और पार्षदों ने थाना प्रभारी से मिलकर कार्रवाई को असंवैधानिक बताया। सोनू मीणा की रिपोर्ट पर जंक्शन प्रभारी गंगाराम और सीनियर अकाउंट ऑफिसर मालचंद शर्मा नामजद हैं। मुकदमे में 2006 की फाइलों का जिक्र है, जिनकी गुम होने की रिपोर्ट 2013 में कृष्ण गोस्वामी ने दर्ज करवाई थी। रणवां के अनुसार, ये फाइलें भूमि शाखा की हैं, जिनका अकाउंट शाखा से संबंध नहीं। गंगाराम 2017 में नगर परिषद में शामिल हुए और 2021 में जंक्शन प्रभारी बने। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस दबाव में मुकदमे दर्ज कर अधिकारियों को परेशान कर रही है, जो राजनीतिक दुश्मनी के कारण हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों की निष्पक्ष जांच और निर्दोष होने पर तुरंत रिहा करने की मांग की。
0
0
Report

जयपुर के चित्रकार ने कैप्टन स्मित मच्छर की वीरता को जलरंगों में उकेरा

Jaipur, Rajasthan:जलरंगों में उकेरी कैप्टन स्मित मच्छर की वीरताजयपुर। फ्लाईदुबई की उड़ान में संकट के दौरान साहस और सूझबूझ का परिचय देने वाले कैप्टन स्मित मच्छर की वीरता को जयपुर के चित्रकार चंद्र प्रकाश गुप्ता ने जलरंगों में उकेरकर नमन किया है। गुप्ता ने कैप्टन का आकर्षक चित्र तैयार किया है। उन्होंने कहा कि यह चित्र साहस, कर्तव्यनिष्ठा और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य का सम्मान है। कैप्टन मच्छर की बहादुरी से प्रभावित होकर उन्होंने इस रचना के माध्यम से उन्हें नमन किया है व उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।
0
0
Report

नोएडा: सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से युवक ने दी आत्महत्या, Airbnb विवाद तेज

Noida, Uttar Pradesh:सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, Airbnb में ठहरा था युवक नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की 43 मंजिला इमारत से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान संभव जैन, निवासी मानेसर, गुरुग्राम के रूप में हुई है। वह सुपरनोवा के एक Airbnb में ठहरा हुआ था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, संभव जैन शुक्रवार को सुपरनोवा में चेक-इन हुआ था और शनिवार को उसे चेक-आउट करना था। चेक-आउट से पहले ही उसने इमारत की 43वी से छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना के समय पास के फ्लैट में कुछ लोग AC रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। उन्होंने युवक को बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नीचे कूद गया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गिरने से शरीर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。 पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि संभव जैन कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान था। आत्महत्या से पहले उसने अपने पिता को WhatsApp पर मैसेज भेजकर बताया था कि वह जीना नहीं चाहता और आत्महत्या करने की बात कही थी। उसने लिखा कि इसकी जिम्मेदारी खुद उसकी है। हालांकि, आत्महत्या की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। सुपरनोवा सोसाइटी में Airbnb को लेकर दो दिन पहले भी विवाद सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, एक Airbnb में ठहरे युवक ने लग्जरी कार से सोसाइटी में प्रवेश करने की कोशिश की थी। सुरक्षा गार्डों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उसने बूम बैरियर तोड़ दिया था। इस घटना के बाद सोसाइटी की जनरल बॉडी मीटिंग में Airbnb और अन्य रेंटल गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई थी। बैठक में सोसाइटी के भीतर इस तरह के रेंटल संचालन को रोकने का फैसला किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि, संभव जैन की आत्महत्या का इस विवाद से कोई संबंध था या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top