icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
232101
Manmohan KumarManmohan KumarFollow10 May 2025, 02:20 pm

Chandauli - डाक पुल के पास मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

Mughalsarai, Uttar Pradesh:मुगलसराय थाना क्षेत्र के जलीलपुर चौकी अंतर्गत डाक पुल के पास देर रात एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 55 वर्ष आंकी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुगलसराय थाना प्रभारी गगन राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतलाम के करवाचौथ पर चांद ने सुहागिनों का इंतजार किया पूरा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में करवाचौथ के दिन सुहागिनों को चांद ने आखिरकार लंबा इंतजार करवा ही दिया... देर रात करीब 10 बजकर 10 मिनट पर आसमान में चांद की पहली झलक दिखाई दी, जिसके बाद महिलाओं के चेहरे खिल उठे। चांद के दीदार के साथ छलनी से जीवनसाथी का चेहरा देखा गया, पूजा-अर्चना हुई और फिर सुहागिनों ने अपना व्रत खोला। देर शाम से ही बादलों के बीच चांद की लुकाछिपी चलती रही और हर नजर आसमान पर टिकी रही। इस बीच रतलाम शहर में करवाचौथ के अलग-अलग रंग भी नजर आएं. कहीं पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो कहीं पारंपरिक अंदाज में रंगोली सजाकर करवे रखे गए और विधि-विधान से पूजा हुई। वहीं कुछ जगहों पर करवाचौथ का मॉडर्न अंदाज भी देखने को मिला। चांद के इंतजार के बीच कपल्स ने कैटवॉक किया, नकली चांद पर बैठकर जीवनसाथी के साथ गीत गुनगुनाए और इस खास दिन को यादगार बनाया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top