Chandauli - सड़क हादसे में हुई बाइक सवार की मौत
Mughalsarai, Uttar Pradesh:जनपद के अलीनगर थानाक्षेत्र अंगर्गत गोधना हाईवे चौराहा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। घटना, मंगलवार रात की बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त अलीनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत खजूरगांव निवासी 30 वर्षीय पारसनाथ के रूप में हुई है। सदर क्षेत्र स्थित अपने ससुराल से वापस घर लौट रहा था।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महोबा: दीपावली से पहले 37 कुंटल अवैध पटाखे समेत चार गिरफ्तार
Mahoba, Uttar Pradesh:एंकर- बुंदेलखंड के महोबा में दीपावली से पहले पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध आतिशबाजी का जखीरा बरामद किया है। एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों से लादकर एमपी ले जाई जा रही करीब 37 कुंटल अवैध पटाखे की खेप पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे पिता-2 पुत्रों सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। विवरण: महोबकंठ थानाक्षेत्र के उमरिया मोड़ के पास नवरात्रि, दशहरा, दीपावली जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर आतिशबाजी कारोबारियों द्वारा अवैध तरीके से आतिशबाजी तस्करी कर एमपी ले जाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर महोबकंठ थाना पुलिस टीम ने उमरई मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक डीसीएम ट्रक और दो ट्रैक्टरों से लगभग 37 कुंटल अवैध पटाखे बरामद किए। इसे कनकुवा गाँव के जलाउद्दीन और उसके दो बेटों रहीश और अरमान सिद्दीकी तथा शिवपुरी जिले के धर्मेन्द्र राजपूत के साथ यूपी के रास्ते तस्करी कर मध्य प्रदेश ला रहा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उचित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। बाईट-शशांक सिंह (एसपी महोबा)दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
