232101
चंदौली में रेलवे कॉलोनी से मिला संदिग्ध परिस्थियों में शव
Mughalsarai, Uttar Pradesh:चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की रेलवे कॉलोनी में सोमवार को एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थियों में शव मिला। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर भाजपा सरकार को निशाने पर लिया
Rajnandgaon, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई है और अपराधियों में पुलिस का भय नहीं रह गया है। ताम्रध्वज साहू ने ये बातें डोंगरगढ़ प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए कहीं। दरअसल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू आज मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन करने डोंगरगढ़ पहुंचे थे। इस दौरान स्थानीय कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया। माता के दर्शन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। ताम्रध्वज साहू ने कहा कि प्रदेश में लूट, हत्या और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। वहीं, अवैध शराब और गांजा तस्करी पर भी प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस का कोई भय नहीं है। पूर्व गृह मंत्री ने प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजननक हो गई है।0
0
Report
नवाड़ी में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर पुलिस बड़ी कार्रवाई, 1950 किलोग्राम विस्फोटक जब्त
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले में अवैध पटाखा फैक्ट्री के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टेहलका थाना पुलिस ने उरदौरा गांव में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री का किया खुलासा, अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार, करीब 1950 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री की जब्त, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला किया दर्ज। बी.ओ.-1- दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के टेहरका थाना क्षेत्र के उरदौरा गांव का है, जहां 11 अक्टूबर को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की उरदौरा गांव में अजय रजक द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण और भंडारण किया जा रहा है, सूचना मिलते ही टेहरका थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची, जांच के दौरान खेत में तिरपाल लगाकर पटाखे बनाए जा रहे थे, जबकि पास ही स्थित गोदाम में पटाखों का भंडारण किया गया था, लाइसेंस की जांच में सामने आया की पटाखों का निर्माण लाइसेंस में निर्धारित भूमि के बजाय दूसरी जगह किया जा रहा था, साथ ही लाइसेंस की शर्तों और निर्धारित क्षमता से अधिक पटाखों का निर्माण एवं भंडारण किया जा रहा था, पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री संचालित करने वाले दो आरोपियों को मौके से किया गिरफ्तार, करीब 1950 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री की जब्त। वाईट-1- के.के. पांडेय (एसडीओपी निवाड़ी)0
0
Report
सूरजपुर में मां-बेटे की हत्या: पुलिस खोज में जुटी, कारण अब भी अनसुलझा
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र में दो दिन पहले सामने आए मां-बेटे के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में पुलिस की तफ्तीश लगातार जारी है, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस कातिलों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है. महावीरपुर में सड़क किनारे जमीन में दफन मिले छात्र सुजल बरेट और घर के बाथरूम में मिली शिक्षिका मां रजनी बरेट की बेरहमी से की गई हत्या की गुत्थी अब भी अनसुलझी है. पुलिस और साइबर सेल की टीमें मां-बेटे के गायब मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने में दिन-रात जुटी हैं, साथ ही इलाके के सभी CCTV कैमरे खंगाले जा रहे हैं. मृतिका के बैंक खाते में लोन की रकम पूरी तरह सुरक्षित होने से लूट के इरादे के एंगल पर भी समाप्त हो गया है. मामले में अब तक दर्जनों संदिग्धों और सुजल के सहपाठियों से गहन पूछताछ की जा चुकी है तथा कई लोगों को हिरासत में रखकर कड़ाई से पड़ताल की जा रही है, मगर दो दिन बीतने के बावजूद हत्या की असली वजह और बेखौफ कातिलों तक पहुंचने में पुलिस की नाकामी ने इलाके में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है0
0
Report
Advertisement
2300 किमी की बाइक यात्रा से सेवा संकल्प अभियान तेज, CM ने स्वागत किया
Raipur, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 साल पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ युवा मोर्चा के 54 युवाओं ने वाराणसी से बड़नगर तक 23 सौ किलोमीटर की बाइक यात्रा पूरी की. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान से होते हुए गुजरात पहुंचे इन युवाओं ने ग्रामीणों से संवाद किया, वृक्षारोपण किया और सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया. छत्तीसगढ़ लौटने पर इनका अभिनंदन समारोह सीएम हाउस में आयोजित कर उनका स्वागत अभिनंदन किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अलावा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और डिप्टी सीएम अरुण साव मौजूद रहें0
0
Report
खेराबाद में विधायक- पंचायत टकराव: 20 लाख ग्रांट पर घमासान
Hoshiarpur, Punjab:खेराबाद में विधायक और पंचायत आमने-सामने, 20 लाख की ग्रांट पर उठे सवाल खेराबाद के गांव खेराबाद में विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत और हलका विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण के बीच विवाद सामने आया है। पंचायत ने विधायक पर गांव के विकास को लेकर गलत बयानबाजी करने और 20 लाख रुपये की ग्रांट के बारे में लोगों को गुमराह करने के आरोप लगाए हैं। वहीं विधायक ने पंचायत को उपलब्ध ग्रांट खर्च कर गांव का विकास करवाने की अपील की है। गांव खेराबाद की सरपंच दलजीत कौर घुम्मण सहित पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों ने विधायक के बयानों पर कड़ा एतराज जताया है। पंचायत का आरोप है कि 4 तारीख को गांव में हुई बैठक के दौरान विधायक ने पंचायत पर विकास कार्य न करवाने के आरोप लगाए और 20 लाख रुपये की ग्रांट लाने की बात कही। पंचायत ने मांग की है कि विधायक ग्रांट से संबंधित चेक और खर्च का पूरा विवरण सार्वजनिक करें। पंचायत के मुताबिक, 15वें वित्त आयोग की ग्रांट और राज्य सरकार के फंड को लेकर भी स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए。0
0
Report
ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में गर्भस्थ शिशु मौत: AOMA ने निलंबन वापस, सुरक्षा की मांग की
Una, Himachal Pradesh:क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु संग अरनियाला निवासी रीना की मौत के मामले में हिमाचल मेडिकल आफिसर्स एसोसिएशन (एओएमए) ऊना ने चुप्पी तोड़ी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने डा प्रियंका के सस्पेंशन को वापस लेने, सीएमओ डा संजीव वर्मा से भीड़ के बीच दुर्व्यवहार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई व चिकित्सकों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग, बोले कुछ लोग पेट्रोल लेकर आये थे अस्पताल, डॉक्टर खिड़की से अगर नहीं भागते तो घट सकता था कोई बढ़ा हादसा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भस्थ शिशु के साथ रीना की मौत के मामले में एओएमए ऊना ने अपनी प्रारम्भिक प्रतिक्रिया दी है। एओएमए की मांग है कि डा प्रियंका शर्मा का निलंबन वापस लिया जाए और अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो। निजी अस्पतालों की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) ऊना ने भी इन मांगों का समर्थन किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डा महेश्वर राय ने कहा कि पूर्व निर्णय जल्दबाजी में लिया गया; निष्पक्ष जांच के साथ सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए। घटना के बाद अस्पताल में भीड़ ने हंगामा किया, चिकित्सकों पर دھمकी और आग लगाने जैसी घटनाओं की भी बातें सामने आईं। वरिष्ठ अधिकारीयों के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रण में आई और अदालत/प्रशासन के निर्देशों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। डा महेश्वर राय ने कहा कि डा प्रियंका शर्मा का बयान दर्ज हो चुका है और मामले की प्राथमिकी के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल में गर्भाशय फटने जैसी प्रसव संगत जटिलताएं दुर्लभ नहीं होतीं; ऐसे मामलों में विशेषज्ञों और रिकॉर्ड्स सहित सभी सबूतों की निष्पक्ष जाँच जरूरी है।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा: स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल, परिजन अस्पताल पहुंचे
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा: स्कूल बस पलटने से 15 बच्चे घायल, मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचे परिजन कवर्धा। कबीरधाम जिले के ग्राम दामापुर और कापादाह के पास सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस बच्चों को छोड़ने के दौरान अचानक पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और डायल 112 की मदद से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग अचानक जाम होने के कारण हादसा हुआ। राहत की बात यह है कि बस पूरी तरह पलटने के बावजूद किसी बच्चे को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है। हादसे की खबर मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे। बच्चों को घायल देखकर परिजन काफी घबराए हुए नजर आए। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और परिजनों को सूचना दी։0
0
Report
टहनगा स्कूल में छत गिरने से हड़कंप, 30 बच्चे सुरक्षित
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के लवकुशनगर के टहनगा माध्यमिक स्कूल में आज उस समय हड़कंप मच गया जब क्लासरूम की छत का प्लास्टर भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के समय कमरे में करीब 30 बच्चे बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। प्लास्टर गिरते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई, आवाज बाहर तक सुनाई दी। गनीमत रही कि सभी बच्चे बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। इस घटना ने स्कूल भवन की जर्जर हालत और बच्चों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से प्लास्टर स्कूल की क्लास मे गिरा यदि कोई छात्र इसकी चपेट मे आ जाता तो बडी अनहोनी हो सकती थी0
0
Report
इंदौर के गरबा ड्रेस बाजार में युवतियों का खास क्रेज
Indore, Madhya Pradesh:नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी की आराधना और गरबा-डांडिया की धूम के बीच इंदौर के बाजारों में गरबा ड्रेस को लेकर युवतियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है। नवरात्रि के नौ दिनों में गरबा पंडालों में अपनी पहचान बनाने के लिए युवतियाँ आकर्षक ड्रेस की खरीदारी कर रही हैं। बाजार में पारंपरिक गुजराती परिधानों से लेकर नए फैशन और आकर्षक डिज़ाइन वाली ड्रेस की विविध वैरायटी उपलब्ध है। हर युवती अपनी पसंद बजट और गरबा थीम के अनुसार ड्रेस चुन रही है। देखिए जी मिडिया संवाददाता की खास रिपोर्ट। इसके अलावा बाजार में रंग-बिरंगे मिरर वर्क, कच्छी कढ़ाई, हैवी वर्क ड्रेस, मैचिंग दुपट्टे और आभूण्यों की भी मांग तेज है, ताकि गरबा पांडाल में उनका लुक सबसे अलग लगे।0
0
Report
Advertisement
योगी की फाइल: बाइट पैकेज के लिए नया अपडेट सामने
Noida, Uttar Pradesh:योगी की फाइल: बाइट पैकेज के लिए नया अपडेट सामने0
0
Report
ज्ञानेंद्र शुक्ला के बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने प्रोटेस्ट को दंगा-फसाद की साजिश कहा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : भाजपा नेता और दिल्ली के सांसद व भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी ने दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इसे देश में दंगा-फसाद कराने की साजिश करार दिया। गिरिडीह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश की हर जनता को धोखा देने का काम किया है और वे पूरे देश को बर्बाद करने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आंदोलन के नाम पर देश की शांति व्यवस्था को खराब करने का प्रयास हो रहा है। विदेशों में पढ़ने वाले युवा भारत में आकर आंदोलन कर रहे हैं। मनोज तिवारी ने सीजेपी नेता का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि ये आंदोलन को लीड कर रहे हैं, लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि वे खुद एक विदेशी मां की कोख से जन्मे हैं। आंदोलन के बहाने देश की संसद में आग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा, क्या है ये सब, अगर आपको आंदोलन करना है तो एक राजनीतिक पार्टी बनाकर कीजिए। इस आंदोलन में विदेशी ताकतें और कम्युनिस्ट पार्टी के लोग शामिल हैं। पूरे देश की जनता जान चुकी है कि इस आंदोलन में आतंकवादी शामिल हो रहे हैं। बता दें कि आज भाजपा नेता और समाजसेवी विनोद सिन्हा के द्वारा मनोज तिवारी और बॉलीवुड एक्टर सौंदर्य शर्मा का रोड शो आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रशासन से परमिशन नहीं मिलने के कारण इसे रद्द कर दिया गया। बाईट : मनोज तिवारी, दिल्ली सांसद मृणाल सिन्हा गिरिडीह, झारखण्ड0
0
Report
Advertisement
3 सेंटीमीटर पीपल पत्ते पर मां दुर्गा से नारी शक्ति का खास संदेश
Munger, Bihar:3 सेंटीमीटर के पत्ते पर ‘नारी शक्ति’ का महागोष, आर्टिस मधुरेन्द्र ने मां दुर्गा के जरिए दिया बड़ा संदेश, 3 घंटे की मेहनत से पीपल के पत्ते पर उकेरी मां दुर्गा की तस्वीर, लिखा- "STOP GIRLS HARASSMENT & RESPECT ALL WOMEN"\n\nमुंगेर : बिहार के विश्वप्रसिद्ध आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अनोखे तरीके से दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पीपल के पत्ते पर मां दुर्गा की तस्वीर बनाई है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर हैप्पी दुर्गा पूजा लिखा है। मधुरेंद्र ने 3 घंटे की कठिन मेहनत से उकेरी मां दुर्गा की तस्वीर; महिला सशक्तीकरण के लिए डॉक्टर, वकील, शिक्षिका से लेकर अंतरिक्ष यात्री तक के रूप में नारी शक्ति को दर्शाया और अंग्रेजी में लिखा "स्टॉप गर्ल्स हरासमेंट एंड रिस्पेक्ट ऑल वुमेन" मधुरेंद्र ने देश में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली भेदभाव, उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं से आहत होकर एक अनूठी कलाकृति तैयार की है।\n\nआर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया की देश में महिलाओं और लड़कियों के साथ होने वाली भेदभाव, उत्पीड़न और छेड़छाड़ की घटनाओं से आहत होकर महज 3 सेंटीमीटर के हरे पीपल के पत्ते पर मां दुर्गा की तस्वीर उकेरकर महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तीकरण का संदेश दिया है।करीब तीन घंटे के कठिन परिश्रम से तैयार इस सूक्ष्म कलाकृति में मां दुर्गा को उनके वाहन को दर्शाया गया है। मां के अनेक हाथों में त्रिशूल, तलवार, धनुष-बाण सहित विभिन्न अस्त्र-शस्त्र दिखाए गए हैं। कलाकृति का केंद्रीय भाव बुराई पर शक्ति की विजय और महिलाओं की सुरक्षा का संकल्प है।\n\n“सैंड आर्टिस्ट मधुरेन्द्र ने बताया कि मां दुर्गा शक्ति और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की प्रतीक हैं। नवरात्र में देवी की पूजा करने के साथ हमें हर बेटी और महिला के सम्मान व सुरक्षा का संकल्प भी लेना चाहिए। मैंने तीन सेंटीमीटर के पीपल के पत्ते पर यह कलाकृति बनाकर यही संदेश देने का प्रयास किया है कि बेटियों और महिलाओं के साथ भेदभाव, उत्पीड़न और छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और हर महिला को भयमुक्त जीवन जीने का अधिकार है।\n\nबाइट : सेंड आर्टिस मधुरेन्द्र0
0
Report
करंट से मौत: करारी गांव के दारा सिंह पहलवान की चपेट में आकर मौत
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम करारी निवासी बुंदेलखंड केसरी रह चुके दारा सिंह पहलवान की करंट लगने से मौत हो गई, बताया जा रहा कि दारा सिंह गांव में रहकर खेती-किसानी के साथ दुग्ध व्यवसाय करते थे। वह जानवरों को लेकर गांव के बाहर गए थे। उस दौरान वहां एक खंभे से निकल रहे बिजली के तारों से उतरे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह से झुलस गए। भाई के फोन करने पर जब उन्होंने फोन नहीं उठाया तब वह उनको तलाशते हुए गांव के बाहर पहुंचा। वह दारा सिंह अचेत हाल में पड़े थे। आनन फानन में परिजन ग्रामीणों की मदद से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे लेकिन, कुछ ही देर बाद चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर कार्रवाई शुरू कर दी है。0
0
Report
ईरांस में जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप खत्म, हेमंत सिंह यादव बने बेस्ट एथलीट
Jaipur, Rajasthan:ईरांस में जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता संपन्न, हेमंत सिंह यादव बने बेस्ट एथलीट भीलवाड़ा जिले के रायला क्षेत्र के ईरांस ग्राम के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 17 वर्षीय छात्र जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। 9 से 12 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेडवास के हेमंत सिंह यादव ने 15 अंक अर्जित कर बेस्ट एथलीट का खिताब जीता। ओवरऑल चैंपियनशिप में गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुलाबपुरा 42 अंकों के साथ प्रथम, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसनिया 22 अंकों के साथ द्वितीय तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेडवास 15 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। दौड़, ऊंची कूद, त्रिकूद, बांस कूद एवं विभिन्न थ्रो स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। समापन समारोह में समाजसेवी ओमप्रकाश आमेटा मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य रामप्रसाद शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
