203001
बुलंदशहर में यूथ कांग्रेस का स्थापना दिवस, पौधे लगाकर एकता का संदेश
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर एकता और शांति का संदेश दिया और यूथ कांग्रेस की उपलब्धियों को साझा किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर जियाउर रहमान और उनकी टीम भी मौजूद रही। यह आयोजन छतारी में किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सांगली हल्दी के दाम में रिकॉर्ड उछाल, 31,100 रुपये तक पहुंचा
Sangli, Maharashtra:स्लग - हलदीची तेजी कायम, 31 हजार 100 रुपये उच्चांकी दर.. अँकर - सांगली मध्ये हलदीच्या दरामध्ये तेजी कायम आहे. शुक्रवार पार पडलेल्या हलदीच्या सौद्यांमध्ये 31 हजार 100 रुपये इतका उच्चांकी भाव हलदीला मिळाला आहे. गेल्या आठवड्यापासून हलदीला सांगली कृषी उत्पन्न बाजार समितीच्या आवारात पार पडलेल्या सौदया मध्ये चांगला दर मिळत आहे, प्रति क्विंटल 30 हजार रुपये इतका उच्चांकी दर मिळाला होता, त्यामध्ये आता आणखी वाढ होऊन 31 हजार 100 रुपये इतका दर हलदीला मिळाला आहे, वाळवा तालुक्यातील शेतकरयाचा 20 पोती हलदीला हा उच्चांक दर मिळाला आहे. दुष्काळी परिस्थितीत हलद उत्पादक शेतकऱ्यांना मोठा दिलासा मिळत आहे.0
0
Report
मोदीनगर के hanumanpuri में विवाद, तीन गिरफ्तार; वीडियो वायरल
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र की मोदीपोन पुलिस चौकी के अंतर्गत हनुमानपुरी इलाके में दो समुदायों के लोगों के बीच विवाद हो गया है। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट और पथराव में बदल गया। घटना का वीडियो भी सोशल मिडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ युवक पत्थर फेंकते और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एक मुस्लिम महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन आती देख हिन्दू व्यक्ति ने महिला को सावधान करते हुए रुकने के लिए कहा। इस बात पर महिला आक्रोशित हो गई और युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद महिला के साथ मौजूद अन्य लोग भी विवाद में शामिल हो गए और युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विवाद में शामिल कुछ लोग हनुमानपुरी क्षेत्र में किराए के मकान में रहते हैं। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और पथराव का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। हालांकि, वीडियो में दिखाई दे रही घटनाओं के पूरे घटनाक्रम की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। मोदीनगर एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति कायम है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。0
0
Report
दुर्गा से जुड़ी वायरल खबरें ट्रेंडिंग
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
दिल्ली कारोबारी ने मनोकामना पूरी होने पर नैनादेवी मंदिर में सोने के आभूषण चढ़ाये
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश स्थित शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देशभर से भक्त माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार भेंट चढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली निवासी कारोबारी प्रवेश गर्ग ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर मंदिर दरबार में सोने का आभूषणों का सेट चढ़ाया है, जिसमें सोने का हार, टीका, झुमके, नथ और नेत्र शामिल हैं। पुजारी रिंकू शर्मा ने बताया कि प्रवासी कारोबारी प्रवेश गर्ग ने परिवार सहित दर्शन किए और आशीर्वाद के अनुसार आभूषण अर्पित किये। पूर्व न्यासी राजेश चौधरी ने भी कहा कि श्रद्धालु माता रानी के चरणों में भेंट चढ़ाते हैं ताकि उनकी कृपा परिवार पर बनी रहे। आज शारदीय नवरात्र के सातवें दिन हैं और कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जा रही है।0
0
Report
जिरहुलिया में चोरों ने रातोंरात घर से नकदी-जेवरात चुराए, ग्रामीण भयभीत
Ansar Nagar, Jharkhand:छत पर सोता रहा परिवार, चोरों ने रातोंरात घर कर दिया साफ हंटरगंज के जिरहुलिया गांव में चोरी, नकदी-जेवरात समेत लाखों के सामान पर हाथ साफ, ग्रामीणों में दहशत चतरा: हंटरगंज थाना क्षेत्र की जबड़ा पंचायत अंतर्गत जिरहुलिया गांव में चोरों ने रातोंरात एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत कीमती सामान चुरा लिया। हैरानी की बात यह है कि घटना के दौरान घर के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे, लेकिन उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर टूटे बक्से और बिखरे कपड़े मिलने के बाद घटना का खुलासा हुआ। चोरी से गांव में हड़कंप मचा है। जानकारी के अनुसार, बलकेश यादव के घर में घुसे चोर बांस के सहारे छत पर चढ़े और सीढ़ी के रास्ते अंदर दाखिल हो गए। कमरों में दरवाजे नहीं होने का फायदा उठाकर उन्होंने बक्से और बैग निकाल लिए। इसके बाद घर से कुछ दूरी पर ले जाकर उक्त बक्शे और बैग में सारे सामान को ले लिए है बक्से और बैग फेंककर फरार हो गए।0
0
Report
स्टंट शो के साथ शहर में नया एक्शन धमाका
Noida, Uttar Pradesh:Stunt0
0
Report
Advertisement
जबलपुर के काली माई मंदिर में भक्तों की आस्था का अद्भुत नजारा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं जबलपुर की काली माई मंदिर में आस्था और भक्ति का ऐसा ही अनूठा नजारा देखने को मिला। सुबह से ही भक्तों का यहां पर तांता लगा और भक्त माता रानी की आराधना में लीन नजर आए। मान्यता है की काली माई मंदिर में भक्तों की कोई भी मन्नत खाली नहीं जाती लगभग 100 साल पुरानी यहां पर मूर्ति है मंदिर भी काफी प्राचीन है जिस पर श्रद्धालुओं की विशेष आस्था है सुबह की शुरुआत भक्त माता काली की आराधना करके करते हैं और उनका मानना है कि यहां पर जो भी मांगो वह खाली नहीं जाता।0
0
Report
झांसी के उल्दन में बदमाशों की मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी में उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा से पलरा जाने वाले मार्ग पर कागज फैक्ट्री के पास थाना पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम के साथ बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके दूसरे साथी को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से अवैध हथियार, कारतूस और नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल थाना उल्दन पुलिस और सर्विलांस की टीम क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो संदिग्ध व्यक्ति बाइक से किसी अन्य वारदात की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बंगरा से पलरा जाने वाले मार्ग पर कागज फैक्ट्री के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। खुद को घिरता देख बाइक के पीछे बैठे बदमाश शरीफ शाह ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश शरीफ शाह के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मौके से दूसरे बदमाश सलीम शाह को घेराबंदी करके गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 2 अवैध तमंचे, कारतूस, चोरी के माल से बचे हुए 8,500 रुपये नकद और एक बाइक बरामद की है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।0
0
Report
108 संजीवनी एंबुलेंस ने चलती एंबुलेंस में प्रसव कर एक बेटे को जन्म दिया
Khairgarh, Uttar Pradesh:किसी मां के लिए बच्चे को जन्म देना जिंदगी का सबसे भावुक पल होता है, लेकिन जब रास्ते में ही प्रसव पीड़ा तेज हो जाए, तो हर पल चुनौती बन जाता है। ऐसे ही मुश्किल वक्त में 108 संजीवनी एंबुलेंस के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से न सिर्फ एक मां की मदद की, बल्कि एक नन्ही जान को भी सुरक्षित दुनिया में लाने में अहम भूमिका निभाई। चलती एंबुलेंस में बच्चे की किलकारी गूंजी, तो वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी छा गई। खैरागढ़ जिले में 108 संजीवनी एंबुलेंस सेवा एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए मददगार साबित हुई। चंद्रकुमार बैगटोला निवासी 26 वर्षीय तनुजा वर्मा को प्रसव पीड़ा होने की सूचना पर एंबुलेंस की टीम शाम 5 पहुंची। करीब 5 बजकर 40 मिनट पर टीम ने स्थिति संभाली। अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसव की स्थिति बनने पर एंबुलेंस में मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल सहायता शुरू की। ईएमटी गुमान साहू और पायलट रविशंकर ने ईआरसीपी डॉक्टर सरस्वती के मार्गदर्शन में प्रसव कराया। उनकी सूझबूझ और तत्परता से महिला ने जन्म दिया। नवजात का वजन लगभग ढाई किलोग्राम बताया गया है। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा को बेहतर चिकित्सकीय जांच और आगे के उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचाया गया। वहां जांच के बाद दोनों की स्थिति स्वस्थ पाए जाने पर वार्ड में शिफ्ट किया गया।0
0
Report
Advertisement
रत्नागिरी के आरे-वारे किनारे 17 स्टॉल हटाए, पर्यटन सीजन के पहले झटका
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी: ऐन पर्यटन हंगामात आरे-वारे किनाऱ्यावरील १७ स्टॉल जमीनदोस्त! पक्के बांधकाम केल्याने वनविभागाची कारवाई; पूर्वसूचना न दिल्याचा स्टॉलधारकांचा आरोप रत्नागिरी-गणपतीपुळे मार्गावरील आरे-वारे समुद्रकिनाऱ्यावर वनविभागाने १७ स्टॉल जमीनदोस्त केले आहेत. सिमेंट काँक्रिटचे पक्के बांधकाम केल्याने अनधिकृत स्टॉलवर कारवाई केल्याचे वनविभागाने स्पष्ट केले आहे. मात्र, कोणतीही पूर्वकल्पना न देता अचानक कारवाई केल्याचा आरोप काही स्टॉलधारकांनी केला आहे. ऐन पर्यटन हंगामाच्या सुरुवातीलाच स्टॉल हटवल्याने स्थानिक व्यावसायिकांसमोर उदरनिर्वाहाचा प्रश्न निर्माण झाला आहे.0
0
Report
मुर्गी चोरी के विवाद में हत्या: पिता और दो नाबालिग बेटों सहित आरोपी गिरफ्तार
Korba, Chhattisgarh:पाली थाना इलाके जमनीमुड़ा में मुर्गी चोरी को लेकर शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुँच गया. इस सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने फरार आरोपी नारायण सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आरोपी पिता के साथ उसके दो नाबालिग बेटों की संलिप्तता भी सामने आई है. दरअसल, मृतक कुशाल सिंह और आरोपी नारायण सिंह पोर्ते के बीच पहले से ही पुरानी रंजिश चली आ रही थी. बताया जा रहा है कि हाल ही में कुशाल सिंह ने नारायण सिंह पर टंगिया से हमला किया था, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई थीं. इसी रंजिश के बीच मुर्गी चोरी को लेकर हुए विवाद ने फिर से तूल पकड़ लिया. बदला लेने की नीयत से नारायण सिंह और उसके दोनों नाबालिग बेटों ने कुशाल सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की. साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोनों नाबालिग बेटों से पूछताछ की है. पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. फिलहाल, आरोपी नारायण सिंह पोर्ते को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके दोनों नाबालिग बेटों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है.0
0
Report
कवाई कस्बे में जाम, आवक बढ़ने से सड़कों पर भीड़ बढ़ी
Baran, Rajasthan:कवाई कस्बे में जाम के हालात,वाहन चालक ओर राहगीर परेशान बारां के कवाई कस्बे में इन दिनों सड़क पर निकलना धैर्य की परीक्षा बन गया है। कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ते ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई और कवाई कस्बे जाम में तब्दील हो गया। मंडी में रोज करीब 400 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए 12 से 13 हजार कट्टे कृषि जिंस पहुंची। उपज के साथ ही निजी धर्मकांटों के सामने वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जो बढ़ते-बढ़ते मुख्य चौराहे तक पहुंच गई। सुबह से देर शाम तक वाहन रेंगते रहे और लोग जाम में फंसे रहे। दरअसल, तुलाई के इंतजार में खड़े वाहनों ने सड़क का बड़ा हिस्सा घेर लिया। इससे आम वाहनों के लिए जगह ही नहीं बची। हालात ऐसे कि चालकों को समझ नहीं आ रहा था कि वे मंजिल पर जा रहे हैं या जाम में डेरा डालने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। हर सीजन में जिंसों की आवक बढ़ते ही यही हाल होता है। सवाल है कि जब हर साल मंडी में आवक होती है तो पहले से ट्रैफिक प्लान क्यों नहीं बनाया जाता।0
0
Report
Advertisement
दमोह में 8 फीट मादा मगरमच्छ का रेस्क्यू, सुरक्षित स्थान पर भेजा गया
Damoh, Madhya Pradesh:दहशत के साये में जी रहे थे लोग, अब रेस्क्यू हुआ मगरमच्छ तो लोगों ने ली राहत की सांस.. दमोह जिले के अलग अलग इलाकों खास तौर पर व्यारमा नदी के आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से मगरमच्छों का आतंक देखा जा रहा है तो ये मगरमच्छ कई लोगों को निशाना भी बना चुके है, इस बीच जिले के तेजगढ़ वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पुरेनहाऊ में पिछले दस दिनों से एक विशालकाय मगरमच्छ का आतंक था, ये मगरमच्छ गांव के तालाब में कहीं से आ गया और इन बीते दिनों में वो तालाब से बाहर निकल कर यहां वहां घूमता फिर रहा था और दहशत फैलाकर वापस तालाब में चला जाता, ग्रामीण मगरमच्छ के बार बार जमीन पर घूमने को लेकर चिंतित थे और ऐसे में लोगों का दहशत में आना भी लाजिमी है। लेकिन अब जब मगरमच्छ खेत में बैठा दिखा तो वन अमले को इसकी सूचना दी गई और फारेस्ट की टीम ने उसे सफलता पूर्वक रेस्क्यू किया है। इलाके के रेंजर के मुताबिक कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ रेस्क्यू किया गया है ये मादा मगरमच्छ है और इसकी लंबाई 8 फीट है। फिलहाल उसका स्वास्थ्य परिक्षण कराया जा रहा है ऐसे उसके बाद उसे नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा。0
0
Report
नवरात्रि गरबा स्थल पर दो बाहरी पहुंचे, बजरंग दल-वीएचपी ने पकड़ा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के दद्दा परिसर मदन महल में नवरात्रि गरबा के दौरान दो विधर्मी गरबा स्थल पर आ गए। एक हिंदू लड़की के साथ दोनों को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा और इसके बाद वहां हंगामा हो गया। एक का नाम राशिद खान और दूसरे का नाम सानू खान बताया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हरकत कर रहे हैं जिससे वे आक्रोशित हैं; उनका कहना है कि यदि यह हरकत से बाज नहीं आए तो इन्हें जहां-जहां मिलेंगे वही सबक सिखाएंगे। फिलहाल दोनों को मदन महल पुलिस के हवाले कर दिया गया है। राशिद खान और सानू खान किसी हिंदू लड़की के साथ गरबा स्थल में पहुंचे थे जिसके बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की खबर लगी तो वे मौके पर पहुंचे। जब राशिद खान से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम बताया। इसके बाद राशिद खान और सानू खान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि विधर्मी अपनी हरकतों से बाहर आए और यदि गरबा स्थल में पाए जाएंगे तो उन्हें वही सबक सिखाया जाएगा।0
0
Report
रायगढ़ में किराये के मकान में छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी: आरोपी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ में किराये के मकान में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और उसके पति-बच्चों को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान संतोष चंद्रा उर्फ मंझला (30 वर्ष), निवासी ग्राम अरसिया, जिला सक्ती के रूप में हुई है।पीड़िता ने 16 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी पहले भी उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका था। बाद में महिला के नए मकान का पता लगाकर वहां पहुंचा और दोबारा छेड़छाड़ करते हुए किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता और गवाहों के बयान व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया。0
0
Report
Advertisement
