icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

फर्रुखाबाद: टोल पर फोन के बाद पति मौत, घर पहुंची पत्नी लाश

ASAmar SimonJust now
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के कायमगंज-अलीगंज रोड पर कैसर खां अड्डा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में फिटर लोकेंद्र यादव की मौत हो गई. लोकेंद्र यादव, पुत्र गिरीश, मिनपुरी जनपद के नगला हार के निवासी थे, वे 2017 से कायमगंज चीनी मिल में फिटर के पद पर कार्यरत थे और सरकारी क्वार्टर में रहते थे. परिवार में गमी होने के कारण वे मैनपुरी गए थे और वापस लौटते समय दुर्घटना का शिकार हो गए. टक्कर के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया. घर पर पत्नी कल्पना अपने पति के लौटने का इंतजार कर रही थीं; उन्हें वह आखिरी फोन कॉल याद आ रही थी जिसमें लोकेंद्र ने कहा था कि “हम टोल पर आ गए हैं, तुम पानी भरकर रख लो, हम आकर नहाएंगे.” लोकेंद्र अब नहीं लौटेंगे; कल्पना और उनके दो बच्चों परी और शिवांश के सिर से पिता का साया उठा है.
0
0
Report
0
0
Report

नवरात्रि में गरबा-डांडिया के साथ आस्था और मर्यादा का संदेश

Taga, Chhattisgarh:आखिर मां दुर्गा की आराधना के पावन पर्व नवरात्रि में ही धर्म और आस्था की मर्यादा को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं? गरबा और डांडिया, जो मां दुर्गा की भक्ति, साधना और श्रद्धा से जुड़ी परंपराएं हैं, क्या उन्हें केवल मनोरंजन तक सीमित कर देना उचित है? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय ने गरबा और डांडिया के आयोजनों को लेकर लोगों से विशेष अपील की है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि साधना और भक्ति का पर्व है, इसलिए धार्मिक आयोजनों में आस्था, संस्कार और मर्यादा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। इसी क्रम में युवा वर्ग की दो युवतियों ने भी समाज और सनातन धर्मावलंबियों से अपील करते हुए धार्मिक परंपराओं के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया है। युवतियों ने अपनी पीढ़ी से जागरूक रहने और गरबा-डांडिया जैसे धार्मिक आयोजनों की मूल भावना को समझने का आह्वान किया। उनका कहना है कि उत्सव की खुशियां मनाते समय धर्म, संस्कृति और आस्था का सम्मान बनाए रखना जरूरी है, ताकि धार्मिक परंपराएं मनोरंजन तक सिमटकर न रह जाएं। श्रीमती कौशल्या देवी साय और युवतियों की इस अपील का मुख्य संदेश है कि नवरात्रि केवल उत्सव नहीं, बल्कि मां दुर्गा के प्रति समर्पण, श्रद्धा और साधना का अवसर भी है। समाज के हर वर्ग, विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी साँस्कृतिक विरासत को समझने और आने वाली पीढ़ियों तक इसे सम्मान के साथ पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। सवाल यही है क्या हम अपनी धार्मिक परंपराओं की मूल भावना को सहेज पा रहे हैं? गरबा और डांडिया की भव्यता के साथ भक्ति, संस्कार और मर्यादा भी बनी रहे, यही समाज से अपील है。
0
0
Report
Advertisement

धौलपुर में कालिका यूनिट का शुभारंभ, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता

Dholpur, Rajasthan:कालिका यूनिट शुभारंभ कार्यक्रम में धौलपुर पुलिस ने निभाई ऑनलाइन सहभागिता महिला सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता धौलपुर। महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर राजस्थान पुलिस की पहल में धौलपुर पुलिस ने ऑनलाइन सहभागिता निभाई। जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में 100 नवीन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का भव्य शुभारंभ हुआ। इसमें धौलपुर से एसपी विकास सांगवान के साथ कालिका टीम जुड़ी। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि रहे इस दौरान महिला सुरक्षा पर चर्चा और कालिका प्रभारियों से संवाद किया गया। धौलपुर पुलिस मुख्यालय से एसपी विकास सांगवान के साथ कालिका महिला पेट्रोलिंग यूनिट, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण टीम, महिला पुलिसकर्मी और महिला यूथ सीएलजी सदस्यों ने ऑनलाइन भागीदारी की। इस दौरान एएसपी वैभव शर्मा और एएसपी शिकायत प्रकोष्ठ हवा सिंह भी रहे मौजूद। एसपी सांगवान ने बताया कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा धौलपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कालिका یونिट के माध्यम से सुरक्षा जागरूकता, संवेदनशील कार्यप्रणाली और त्वरित सहायता को और प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस नहीं, पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। धौलपुर पुलिस द्वारा जागरूकता गतिविधियों, संवाद कार्यक्रमों और सामुदायिक सहभागिता से महिलाओं में सुरक्षा का विश्वास मजबूत किया जा रहा है। पुलिस ने अपील की है कि किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में 112 और महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करें
0
0
Report
Advertisement

शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर देशभक्ति का संदेश

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर वीर सपूत को किया नमन यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, शहीद के माता-पिता और वीरांगना की मौजूदगी में भावुक हुआ माहौल,दौड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित शहीद की शहादत को सलाम, युवाओं को मिला देशभक्ति और राष्ट्र सेवा का संदेश एंकर श्रीमाधोपुर में आज शहीद महेश निठारवाल की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वीर सपूत की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित जनप्रतिनिधियों, पूर्व सैनिकों और गणमान्य लोगों ने शिरकत कर शहीद के बलिदान को याद किया। इस दौरान शहीद के पिता गिरधारी लाल निठारवाल, माता अणची देवी और वीरांगना सुमन देवी की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भावुक और गौरवपूर्ण बना दिया। पुण्यतिथि के अवसर पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में लक्ष्मी निठारवाल ने प्रथम, काजल निठारवाल ने द्वितीय और योगिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं छात्र वर्ग में संजय सैनी प्रथम, महेंद्र गुर्जर द्वितीय और करण सिंह तृतीय स्थान पर रहे। दोनों वर्गों में चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 1100 रुपए, द्वितीय को 550 रुपए, त्रतीय को 250 रुपए तथा चौथे और पांचवें स्थान पर रहे प्रतिभागियों को 100-100 रुपए का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम ने शहीद महेश निठारवाल के अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्र के प्रति समर्पण की यादें ताजा कर दीं। शहीद की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए देश के लिए उनके बलिदान को सदैव याद रखने और युवा पीढ़ी को देशभक्ति की प्रेरणा देने का संदेश दिया गया。
0
0
Report
Advertisement

हैंडपंप से निकलने लगा ज्वलनशील पदार्थ, पानी में आग लगने से गाँव में मचा हड़कंप

RavindraRavindraFollow13m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:हैंडपंप से निकलने लगा ज्वलनशील पदार्थ, पानी में आग लगने से मचा हड़कंप उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक हैंडपंप से पानी के साथ ऑयली पदार्थ निकलने का मामला सामने आया है। पानी में माचिस की तीली लगाने पर आग जलने का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। लोग इसे पेट्रोल या डीजल जैसा पदार्थ मान रहे हैं, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मामला सुमेरपुर थाना क्षेत्र के गौरीकला गांव का है, जहां अनिल दुबे के हैंडपंप से पानी के साथ तेल जैसा पदार्थ निकलने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि अनिल दुबे अपने जानवरों को नहला रहे थे, तभी उन्होंने पानी में चिकनाई जैसा पदार्थ महसूस किया। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुटने लगे। स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में हैंडपंप से निकले पानी में आग जलती दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, पदार्थ की वास्तविक प्रकृति का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल, उपलब्ध जानकारी के अनुसार मौके पर अधिकारियों की जांच की पुष्टि नहीं हुई है।
0
0
Report
Advertisement

चंद्रशेखर आजाद ने योगी को बिजनौर से चुनाव लड़कर दिखाने की खुली चुनौती दी

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के हसनपुर में चंद्रशेखर आजाद का सीएम योगी को खुला चैलेंज, बोले- बिजनौर जिले की गैर आरक्षित किसी भी सीट से लड़कर दिखाएं चुनाव, हम हार कर दिखाएंगे हम गोरखपुर गए थे हर घर आए मान गए आपको लेकिन आप भेजने वाला है तब मानेंगे आपको अमरोहा जनपद की हसनपुर विधानसभा सीट पर आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी शाहनवाज चौधरी के समर्थन में आयोजित रैली में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिजनौर जिले की किसी भी विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं। अगर उन्हें हराकर नहीं भेजा तो वह राजनीति छोड़ देंगे। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वर्ष 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर में जाकर उनकी सीट से चुनाव लड़ा था। उन्होंने बिजनौर की दो आरक्षित और छह सामान्य विधानसभा सीटों का जिक्र करते हुए मुकाबले की चुनौती दी। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग करते हुए बैलेट पेपर से मतदान कराने की भी वकालत की। चंद्रशेखर ने कहा कि बिना वोटों की चोरी के चुनाव जीतने का दावा है तो मुख्यमंत्री बिजনौर आकर मुकाबला करें। रैली में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। संबोधन चंद्रशेखर आजाद राष्ट्रीय अध्यक्ष आधार समाज पार्टी
0
0
Report

वृंदावन के गेस्ट हाउस का छज्जा गिरा, महिला मजदूर की मौत, एक घायल

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--वृंदावन में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला गेस्ट हाउस का छज्जा गिरा महिला मजदूर रचना की मौत, दूसरा मजदूर कप्तान गंभीर रूप से घायल रिपेयरिंग के दौरान हुआ हादसा, छज्जा टूटने से ऊंचाई से नीचे गिरे दोनों मजदूर रामकृष्ण अस्पताल में घायल कप्तान का उपचार जारी, महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा कृपालु महाराज के पुराने आश्रम के पास चिंटू गौतम के गेस्ट हाउस में चल रहा था मरम्मत का काम हादसे की सूचना पर एसपी सिटी ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण, घटना के कारणों की जांच निर्माण और मरम्मत कार्य में सुरक्षा मानकों की अनदेखी हुई या नहीं, इसकी भी होगी जांच जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ होगी वैधानिक कार्रवाई
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top