203001
टेराकोटा क्राफ्ट फैक्ट्री में घुसा पानी से लाखों का नुकसान, भारी बारिश के चलते घुसा पानी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में लगातार बरसात से ओवरफ्लो हुआ नाले का गंदा पानी टैराकोटा फैक्ट्री में घुसा। जलभराव से मिट्टी के बर्तन, मोल्ड, लस्टर भट्टी की फाइवर, मोटर, आदि सामान बर्बाद। फैक्ट्री में जलभराव से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान। दीपावली के लिए तैयार किया था लाखों का माल, मेहनत और लागत पर फिरा पानी। पीड़ित ने शासन प्रशासन से लगाई आर्थिक मुआवजे की गुहार।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिचपरी में भव्य भंडारे में पहुंचे विधायक बृजेश रावत, पटका पहनाकर हुआ स्वागत
Unnao, Uttar Pradesh:बिचपरी में भव्य भंडारे में पहुंचे विधायक बृजेश रावत, पटका पहनाकर हुआ स्वागत उन्नाव। मोहान विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिचपरी में प्रधान प्रतिनिधि श्री जितेंद्र सिंह ‘बड्डू’ द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। धार्मिक वातावरण में आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में मोहान विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृजेश रावत भी पहुंचे, जहां आयोजकों एवं ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। विधायक बृजेश रावत के कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ‘बड्डू’ ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों और आयोजकों ने विधायक का अभिनंदन करते हुए क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की। भंडारे में विधायक बृजेश रावत ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया। उन्होंने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने विधायक के साथ मुलाकात की और उनका स्वागत किया। विधायक ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज को आपसी भाईचारे, सद्भाव और सेवा की भावना से जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों में शामिल होकर लोगों के बीच पहुंचना और उनका स्नेह प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आयोजन के लिए प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ‘बड्डू’ सहित सभी आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भंडारे में पहुंचे लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की व्यवस्था की सराहना की। विधायक ने प्रभु से क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।0
0
Report
त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली ने नेफेड से सस्ती प्याज-चीनी के लिए कदम उठाए
New Delhi, Delhi:2508ZDN_DEL_SIRSA_BYTE त्योहारी सीजन से पहले चीनी और प्याज के बढ़ते दामों को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम。 दिल्ली सरकार लोगों को सस्ता प्याज और चीनी कराएगी उपलब्ध。 नेफेड से प्याज़ खरीदकर लोगों तक पहुंचाएंगी सस्ता प्याज。 प्याज और चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर छापे डाल एक्शन लेगी दिल्ली सरकार。 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खाद्य मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और अधिकारियों के साथ की आपात बैठक कर लिया फैसला。0
0
Report
नाबालिग दोस्त ने नाबालिग दोस्त की हत्या: इलाके में हत्या की वजह आपसी विवाद
Noida, Uttar Pradesh:आपसी विवाद में नाबालिग दोस्त ने की नाबालिग दोस्त की हत्या मृतक और आरोपी दोनों नाबालिग बताए जा रहे हैं। सेक्टर-54 के जंगल में 5 दिन पहले मिला था शव मृतक की पहचान आयुष शुक्ला उर्फ हैप्पी के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक शव 8 से 10 दिन पुराना होने की आशंका पुलिस ने हत्या के आरोपी दोस्त को पकड़ा हत्या के पीछे आपसी विवाद की बात सामने आई वारदात में शामिल अन्य साथियों की तलाश जारी अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 2 टीमों का गठन किया गया पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हत्या की वजह और घटनाक्रम खंगाला जा रहा थाना सेक्टर-24 क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने बच्चों की हाइजीन पर एडवाइजरी जारी की
New Delhi, Delhi:आशीष सूद, शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकार हेल्थ मिशन के डायरेक्शन की हिसाब से दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय ने एक एडवाइजरी जारी किया है जिसमें बच्चों की हाइजीन, स्कूल और क्लासरूम की हाइजीन, सोशल डिस्टनसिंग आदि के बारे में एडवाइजरी जारी किया गया है। लेकिन कोई पैनिक की स्थिति नहीं है। लेकिन प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर।0
0
Report
दिल्ली के स्कूलों में स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्कता और बचाव निर्देश जारी
New Delhi, Delhi:दिल्ली के स्कूलों में स्वाइन फ्लू को लेकर एलर्ट पर शिक्षा निदेशालय, बचाव के उपायों को लेकर जारी किए निर्देश。 दिल्ली में मौसमी इन्फ्लुएंजा/स्वाइन फ्लू (H1N1) को लेकर शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। निदेशालय ने स्कूलों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमण से बचाव और श्वसन स्वच्छता के उपायों को मजबूत करने की सलाह दी है। शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि गले में खराश, खांसी, सांस लेने में परेशानी, शरीर में दर्द, सिरदर्द, थकान, ठंड लगना और बुखार मौसमी इन्फ्लुएंजा/H1N1 से जुड़े लक्षण हो सकते हैं। हालांकि, निदेशालय ने कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन समय पर जागरूकता और बचाव के उपाय बेहद जरूरी हैं। स्कूलों को खांसते या छींकते समय नाक और मुंह ढकने, इस्तेमाल किए गए टिश्यू को उचित तरीके से फेंकने और नियमित रूप से साबुन-पानी से हाथ धोने के लिए छात्रों और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने को कहा गया है। खासकर खाना खाने से पहले तथा खांसने या छींकने के बाद हाथों की सफाई पर जोर दिया गया है。 बीमार व्यक्ति से उचित दूरी और जरूरत पड़ने पर मास्क。 जिन लोगों में सांस संबंधी लक्षण दिखाई दे रहे हों, उनसे उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। जरूरत महसूस होने पर मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही स्कूलों में कक्षाओं, कॉमन एरिया और बार-बार छुई जाने वाली सतहों की नियमित सफाई तथा पर्याप्त वेंटिलेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्कूल परिसर और सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से बचने को लेकर भी जागरूकता फैलाने को कहा गया है。 छात्रों को स्वस्थ आदतें अपनाने की सलाह。 एडवाइजरी में पर्याप्त पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने, पर्याप्त आराम करने और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है। छात्रों और स्कूल स्टाफ को आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचने तथा बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाएं नहीं लेने की सलाह दी गई है。 शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को सुबह की प्रार्थना सभा, कक्षा में बातचीत, नोटिस बोर्ड, अभिभावकों के साथ संचार और स्कूल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए इन सावधानियों के बारे में जागरूकता फैलाने को कहा है。 "31 अगस्त तक भेजनी होगी अनुपालन रिपोर्ट।" सभी जिलों और जोन के उप शिक्षा निदेशकों को इन निर्देशों के अनुपालन की निगरानी करने और इसकी संकलित रिपोर्ट 31 अगस्त 2026 तक शिक्षा निदेशालय की हेल्थ स्कूल ब्रंच को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान तक, बाढ़ की आशंका तेज
Firozabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में गंगा ने खतरे की घंटी बजा दी है...पांचालघाट पर जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है...जिससे तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है.. गंगा का पानी खतरे के निशान तक पहुंच चुका है...अब बढ़ते जलस्तर के बीच प्रशासन की तैयारियों और तटवर्ती गांवों पर सबकी नजर है0
0
Report
Advertisement
भाजपा उत्तराखंड ने प्रवक्ता टोली का विस्तार, 8 नेताओं को प्रवक्ता पद प्रदान
Noida, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देहरादून बड़ी खबर: बीजेपी उत्तराखंड ने किया प्रदेश प्रवक्ता टोली का विस्तार。 प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की सहमति के बाद जारी हुई नई सूची。 रवीन्द्र जुगरान और शादाब शम्स समेत 8 नेताओं को मिली प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी。 देहरादून, कोटद्वार, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर से नए प्रवक्ता नियुक्त。 1. रवीन्द्र जुगरान — देहरादून महानगर 2. राजेश शुक्ला — ऊधमसिंह नगर 3. सुरेश तिवारी — नैनीताल 4. शादाब शम्स — देहरादून महानगर 5. अनुकृति गुसाईं — कोटद्वार 6. विश्वजीत नेगी — कोटद्वार 7. सत्यवीर चौहान — देहरादून ग्रामीण 8. मनोज जखमोला — ऋषिकेश0
0
Report
22 करोड़ की सड़क चार महीने में उखड़, भ्रष्टाचार के आरोप सामने
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर में विकास के दावों की खुली पोल! तेंदूखेड़ा से सहजपुर तक 22 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क महज 4 महीने में उखड़ गई। लागत 22 करोड़ रुपये, लेकिन उम्र सिर्फ 4 महीने! MPRDC की देखरेख में बनी यह सड़क भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी की भेंट चढ़ चुकी है। डामर पूरी तरह गायब है और सड़क पर जानलेवा गड्ढे बन चुके हैं। जंगल मे निर्माण न होने पर सड़क खस्ताहाल होने की वजह से घंटों लंबा भीषण जाम लग गया। कई गाड़ियां गड्ढों में फंसी रहीं और मुसाफिर हलकान होते रहे। जब प्रशासन और ठेकेदार ने आंखें मूंद लीं, तो वाहन चालकों और ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। चंदा जुटाया गया और अपने पैसों से मुरम डलवाकर जाम खुलवाया गया। करोड़ों का बजट ठिकाने लग गया और जनता गड्ढों में हिचकोले खाने को मजबूर है। सवाल बड़ा है—22 करोड़ की सड़क का यह हाल करने वाले ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों पर गाज कब गिरेगी?0
0
Report
नीमच: 4 साल से अटका अम्बा माता मार्ग निर्माण, युवा प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच जिले की जावद तहसील के तहत दड़ौली से अम्बा माता मार्ग का निर्माण 4 साल पहले भूमिपूजन होने के बाद भी अटका हुआ है, जिससे नाराज होकर दड़ौली और कानिया खेड़ा के युवाओं ने कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जमीन पर लोट लगाते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा करीब 4 वर्ष पूर्व इस महत्वपूर्ण सड़क का विधिवत भूमिपूजन किया गया था, लेकिन मार्ग के कुछ हिस्से में वन विभाग की अनापत्ति और पीडब्ल्यूडी की प्रक्रियात्मक आपत्तियों के चलते निर्माण पूरी तरह ठप्प है। दोनों विभागों के बीच समन्वय के अभाव का खामियाजा दड़ौली, कानिया खेड़ा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों और अम्बा माता मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ रहा है, क्योंकि कच्चे और जर्जर मार्ग के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। युवाओं ने पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन यंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से मांग की है कि वन विभाग के साथ प्राथमिकता के आधार पर बैठक कर अंतर-विभागीय मुद्दों का तत्काल निराकरण कराया जाए और सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर आमजन को राहत दी जाए।0
0
Report
Advertisement
जबलपुर में 14 साल की छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो के जरिए ब्लैकमेलिंग; 5 गिरफ्तार
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के शहपुरा इलाके में 14 साल की नवमी कक्षा की छात्रा के साथ सीनियर छात्र द्वारा दुष्कर्म और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी की वीडियो सामने आने के बाद मुख्य आरोपी के चार साथियों ने भी नाबालिक को ब्लैकमेल किया. पीड़िता अपने परिवार के साथ थाने पहुंची जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत एक नाबालिक सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. शाहपुरा स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले आरोपी निखिल राजपूत की वर्ष 2025 में छात्रा से दोस्ती हुई थी, इसके बाद दोनों के स्कूल आने जाना साथ होने लगा था. दिसंबर 2025 में निखिल ने घूमने के बहाने उसे अपने साथ लिया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिए छात्रा को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. 20 अगस्त को निखिल और उसके साथियों ने स्कूल से बाहर निकालकर उसे सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किया. जब रिपोर्ट मिली तो पुलिस ने कार्रवाई की और निखिल राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.0
0
Report
सरगुजा के शिक्षकों ने 5 सूत्री मांगों के साथ मुख्यमंत्री-शिक्षामंत्री को ज्ञापन सौंपा
Kusu, Chhattisgarh:सरगुजा जिले के हजारों की संख्या में टीचर टेट परीक्षा से मुक्त किए जाने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर व जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा गया हैं। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में सेवारत टीचरों के लिए टेट परीक्षा पास करना अनिवार्य किया गया है। जिसको लेकर छत्तीसगढ़ में शिक्षक संघर्ष मोर्चा के द्वारा सेवारत शिक्षक टेट परीक्षा से मुक्त किए जाने सहित पांच मांगों को लेकर हजारों की संख्या में टीचर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया गया। शिक्षक संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को विचार करना होगा। वरना आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। मुख्य तौर पर टेट परीक्षा से मुक्त करने की बात कही गई है। वहीं मोर्चा के सदस्य ने बताया कि हमारी नौकरी करते हुए 28 साल हो गए हैं। अब तो बच्चों की शादी का समय हो गया हैं। अब पढ़ाई कहां से करेंगे। इधर प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रविशंकर तिवारी ने कहा कि 5 सूत्रीय मांगों को लेकर सरगुजा जिले के शिक्षक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे हुए थे। उनकी सभी मांगों को सुनते हुए जिला शिक्षा अधिकारी और कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन शासन को भेजा जाएगा.0
0
Report
हड़ताल के बीच रिश्वत का खेल: पटवारी व सहयोगी गिरफ्तार
Panipat, Haryana:हड़ताल के बीच रिश्वत का खेल 20 हजार लेते पटवारी और उसका सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार इंतकाल चढ़ाने के नाम पर मांगी थी 35 हजार की रिश्वत बातचीत के बाद 20 हजार में हुआ सौदा एसीबी ने तहसील में की कार्रवाई पानीपत। अपनी मांगों को लेकर पटवारी पिछले छह दिनों से हड़ताल पर हैं। ऐसे में जहां आम लोग इंतकाल चढ़वाने के लिए तहसीलों के चक्कर काटते हैं, वहीं हड़ताल के बीच रिश्वत लेकर काम करने का मामला सामने आया है। पानीपत एसीबी की टीम ने गांजबढ गांव की जमीन का इंतकाल चढ़ाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हल्का गंजबड़ के पटवारी सुभाष और उसके सहयोगी उस्मान को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी पानीपत यूनिट के इंचार्ज ऋषिपाल के अनुसार, एक शिकायतकर्ता ने एसीबी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दी थी कि उसके रिश्तेदार की गांजबढ गांव में जमीन/प्लॉट है। इसका इंतकाल चढ़ाने के नाम पर हल्का पटवारी सुभाष ने पहले 35 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। बाद में बातचीत के बाद 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई। पटवारी ने शिकायतकर्ता को रुपये लेकर बुलाया। इसके बाद एसीबी टीम ने ट्रैप लगाकर पटवारी सुभाष और उसके सहयोगी उस्मान को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के मुताबिक, उस्मान तहसील में एक वकील के पास मुंशी के तौर पर काम करता है और पटवारी के साथ सहयोगी के रूप में कार्य कर रहा था। पटवारी ने रिश्वत की रकम लेने के लिए शिकायतकर्ता को बार-बार फोन किया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल के बीच कामकाज पर बड़ा सवाल पटवारियों की छह दिन से चल रही हड़ताल के बीच रिश्वत लेकर इंतकाल चढ़ाने का मामला सामने आने से कई सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर आम लोग अपने जरूरी राजस्व कार्यों के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर हड़ताल पर होने के बावजूद पटवारी द्वारा पैसे लेकर काम करने का आरोप सामने आया है। इसके साथ ही तहसील में निजी व्यक्ति के रूप में काम करने वाले मुंशी के माध्यम से पटवारी के कामकाज में सहयोग किए जाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। रिश्वत मांगे तो तुरंत शिकायत करें : एसीबी एसीबी इंचार्ज ऋषिपाल ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी किसी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी शिकायत तुरंत एसीबी को दें। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइट ऋषिपाल इंचार्ज एसीबी पानीपत0
0
Report
Advertisement
रानियां खंड के छह गांवों में सिंचाई पानी की किल्लत पर किसान धरना, जल्द समाधान की मांग
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सिरसा जिला के रानियां खंड के आधा दर्जन गांवों में सिंचाई के पानी की किल्लत को लेकर किसानों ने सिंचाई विभाग कार्यालय में धरना देकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभान मेहता के नेतृत्व में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया है। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र के गांवों में सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है, जिसके कारण फसलें प्रभावित होने का खतरा बना हुआ है। पानी की कमी से किसानों के साथ-साथ ग्रामीण भी परेशान हैं। जिला प्रशासन की बेरुखी रवैये के चलते परेशान किसानों ने कई दफा जिला प्रशासन , सिंचाई और बिजली विभाग में अपनी गुहार लगाई है लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। आज काफी संख्या में किसान सिंचाई विभाग में पहुंचे है और शासन और प्रशासन के खिलाफ धरना दे दिया है। किसानों से सरकार से जल्द से जल्द सिंचाई के लिए पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इसके साथ ही किसानों ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो सरकार और प्रशासन के खिलाफ आर पार की लड़ाई भी लड़ी जाएगी। वोल 1 धरना देने पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेसी नेता वीरभान मेहता और किसान कालू राम गोदारा ने बताया कि रानियां खंड के फतेहपुरिया, महम्मद पुरिया, कुस्सर, बालासर, नाईवाला और खाजाखेड़ा गांवों में सिंचाई के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। खेतों में समय पर पानी नहीं पहुंचने से फसलों को नुकसान होने की आशंका है। ऐसे में किसानों ने सरकार और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द पानी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है। घग्गर नाईवाला खरीफ चैनल में 2 बार फलडी पानी आ चुका है, मगर हमारे गांव में अभी तक घग्गर का पानी नही आया है। इस बारे में कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। मगर हर बार आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला है। हम सबको फलडी नहर का पानी दिलवाया जाये। अबकी बार बारिश भी कम हुई है। फसलें सूख रही है। अगर मांग जल्द पूरी नहीं होती है तो किसान धरना प्रदर्शन करेंगे व मुख्यमंत्री को सिरसा आने पर काले झंडे दिखाएंगे। इन गांव में यह समस्या आज से नहीं है, बहुत पहले से चल रही है। दूसरे गांव के किसान बड़ी-बड़ी पाइपलाइन बिछाकर व मोटर लगाकर पानी ले रहे है। उन पाइपों को हटाने का काम प्रशासन ने पहले किया था मगर सही से कार्रवाई नहीं हुई है। इस कारण टेल पर बसने वाले गांव को फलडी पानी नहीं मिल रहा है । आज का ये सांकेतिक धरना लगाया था और प्रशासन को चेतावनी है कि अगर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई तो आगे बड़ा धरना देंगे ओर सिंचाई विभाग का घेराव भी करेंगे। बार-बार समस्या उठाने के बावजूद यदि सिंचाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो उन्हें मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। धरने के दौरान किसानों ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा। बाइट वीरभान मेहता , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता। बाइट कालू राम गोदारा , किसान। धरने के बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने सिंचाई विभाग के XEN संदीप शर्मा और SDO धर्मपाल से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी। किसानों ने अधिकारियों से मांग की कि प्रभावित गांवों तक पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं। किसानों ने विशेष रूप से पत्थर वाली पाइप लाइन को हटाने और अवैध मोटरों पर कार्रवाई करने की मांग भी उठाई। किसानों का आरोप है कि अवैध तरीके से लगाई गई मोटरों के कारण पानी का प्रवाह प्रभावित हो रहा है और अंतिम छोर पर बसे गांवों तथा किसानों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। अब देखना होगा कि विभाग किसानों की इस गंभीर समस्या का कितनी जल्दी समाधान करता है या फिर आने वाले दिनों में किसानों का यह धरना एक बड़े आंदोलन का रूप लेता है।0
0
Report
बरसात में इलाज के लिए 2 किमी पैदल, गोंडा के दावों की पोल खुली
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- जहां एक तरफ यूपी की योगी सरकार द्वारा दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश विकसित होकर के उत्तम प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है तो वही गोंडा से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई है जो सरकार की इन दावों की पूरी तरीके से पोल खोल रही हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं गोंडा के तरबगंज तहसील क्षेत्र के ऐली परसौली स्थित ऐली माझा के बाबूराम पुरवा जहां के रहने वाले बलजीत पासवान के 68 वर्षीय पिता श्यामलाल पासवान की आज सोमवार सुबह 7:00 बजे के करीब अचानक तबियत बिगड़ गई। बारिश के चलते बदहाल रास्तों के कारण गांव तक कोई अस्पताल ले जाने के लिए वाहन और एंबुलेंस नहीं पहुंच पा रही थी। ऐसे में बलजीत पासवान और गांव के कुछ लोग घर पर चारपाई मंगाई और फिर चारपाई पर ही लिटा करके त्रिरपाल से ढक करके बरसात के बीच ही 2 किलोमीटरतक पैदल अपने पिता श्यामलाल पासवान को इलाज करवाने के लेकर घाघरा नदी पहुंचे। जहां से नाव के माध्यम से 2 किलोमीटर चल करके ऐली परसौली पीडी बंधा पहुँचे। जहां से परिजनों द्वारा एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन जब एंबुलेंस नहीं मिली। तो प्राइवेट वाहन से ही परिवार के लोग बेलसर सीएचसी पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया गोंडा मेडिकल कॉलेज में श्यामलाल पासवान जिनकी उम्र लगभग 68 साल है इनका इलाज चल रहा है। इस पूरी घटना का गांव के लोगों ने वीडियो बना करके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करके सरकार के विकास पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो चार लोग दो आगे दो पीछे चारपाई पर लिटा करके श्यामलाल पासवान को बारिश में भीगते हुए इलाज के लिए ले जा रहे हैं। जबकि दूसरा वीडियो एक और सामने आया जिसमें नाव के माध्यम से इलाज के लिए ले जाते हुए भी नजर आ रहे हैं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सरकार के विकास को लेकर के किया जा रहे हैं दावे की पूरी तरीके से पोल खुल गई है। वीडियो वायरल करने वाले गांव के अमर यादव ने बताया कि हम लोगों के यहां सड़क नहीं है इसी तरीके से हम लोग जाते हैं जब बरसात नहीं होती है तो एक काफी खराब सड़क है उसके माध्यम से हम लोग जाते हैं लेकिन जब बाढ़ का पानी आ जाता है तो हम लोगों के जाने के लिए काफी दिक्कत होती है। जिला प्रशासन द्वारा एक हनुमान रथ भी चलाया जा रहा है वह भी मौके पर नहीं आया हम लोग 2 किलोमीटर तक चारपाई पर इन्हें लिटा करके घाघरा नदी के पास पहुंचे और फिर वहां से नाव के माध्यम से बंधे पर लेकर पहुंचे फिर वहां से हम लोग इलाज के लेकर गए हुए हैं। हम लोगों की कोई नहीं सुनना है काफी दिक्कतें हम लोगों को हो रही है रात में उनकी तबीयत खराब थी लेकिन सुबह हम लोग 7:00 बजे इनको किसी तरीके से इलाज के लिए गए हैं और मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। हालांकि जब इस वायरल वीडियो को लेकर के एडीएम गोंडा, सीडीओ गोंडा,एसडीएम तरबगंज, तहसीलदार तरबगंज से बात करने का प्रयास किया गया तो किसी भी अधिकारी ने अपना सीयूजी नंबर नहीं उठाया।0
0
Report
रेवाड़ी की 2026 हॉफ मैराथन: 28 हजार पंजीRegistered, नशे के खिलाफ एक साथ दौड़े
Rewari, Haryana:रेवाड़ी मैराथन 2026 में नशे के खिलाफ एकजुट होकर दौड़ेगा युवा..... 6 सितंबर को होने वाली मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे मुख्य अतिथि, 28 हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण.... डीसी अभिषेक मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मैराथन की तैयारियों की दी जानकारी..... 10 किलोमीटर दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे... प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय को 50 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी.... अधिक से अधिक युवाओं से भाग लेने का किया आह्वान.... रेवाड़ी मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। मैराथन के जरिए युवाओं को नशामुक्त हरियाणा के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने तथा नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। रेवाड़ी मैराथन को जन-आंदोलन का रूप देते हुए अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ा जा रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं मैराथन में भाग लेने के साथ-साथ अपने परिवार और मित्रों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए यह मैराथन एक प्रभावी संदेश देगी।डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 10 किलोमीटर दौड़ के महिला एवं पुरुष वर्ग के विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता को 1 लाख रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।डीसी ने बताया कि राज्य स्तरीय हाफ मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। प्रतिभागियों के लिए फर्स्ट एड, पेयजल, मेडिकल सुविधा और रिफ्रेशमेंट सहित आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। मैराथन मार्ग पर सुरक्षा की दृष्टि से भी व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, ताकि प्रतिभागियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
