icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उदयपुरवाटी के कोट बांध में युवक डूबा, पुलिस आत्महत्या पर जांच कर रही है

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के उदयपुरवाटी से बड़ी खबर अजाड़ी कलां निवासी युवक की कोट बांध में डूबने से मौत घर से गेहूं पिसवाने की बात कहकर निकला था राजेश कुमार 53 किलोमीटर दूर कोट बांध पहुंचकर पानी में लगाई छलांग स्थानीय तैराक ने शव निकाला, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का शादीशुदा मृतक के दो बेटियां और एक बेटा, पुलिस जांच जारी झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी क्षेत्र स्थित शाकंभरी मार्ग के कोट बांध में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक का शव स्थानीय तैराक और ग्रामीणों की मदद से बांध से बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार अजाड़ी कलां निवासी राजेश कुमार पुत्र देवकरण जाट घर से यह कहकर निकला था कि वह बुगाला में गेहूं पिसवाने जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ अनाज का कट्टा भी लेकर निकला था। लेकिन घर से निकलने के बाद वह करीब 53 किलोमीटर दूर स्थित कोट बांध पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने अपनी बाइक बांध के सामने स्थित बगीचे के पास खड़ी की और सीधे बांध पर जाकर पानी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ पर्यटकों ने उसे पानी में कूदते देखा और तुरंत आसपास मौजूद ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर स्थानीय तैराक रतन गुर्जर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण सुरेश कुमार, हेमराज और अन्य लोगों की मदद से युवक को पानी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना उदयपुरवाटी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। मृतक की पहचान अजाड़ी कलां निवासी राजेश कुमार के रूप में हुई। वह शादीशुदा था और उसके दो बेटियां तथा एक बेटा है। परिवार का पालन-पोषण करने के लिए वह इलेक्ट्रिक टैंपो चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले भी वह सवारी लेकर उदयपुरवाटी क्षेत्र के गिरावड़ी और लोहार्गल इलाके में आया था। पुलिस ने शव को उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल युवक के कोट बांध पहुंचने और पानी में छलांग लगाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। ऐसे में यह आत्महत्या है या कोई हादसा, इसका खुलासा पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। परिवार और ग्रामीणों में घटना को लेकर शोक का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में आज बारिश से मौसम बदला, गर्मी से राहत, शाम को थंडरस्टॉर्म अलर्ट

Delhi, Delhi:आज दिल्ली में मौसम ने में अपना मिजाज बदल लिया है मौसम काफी सुहाना है सुबह से अलग-अलग एरिया में बारिश देखी जा सकती है हवा चल रही है बारिश हो रही है मौसम काफी सुहाना है धूप नहीं आज सुबह से दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत मिल गई है मौसम विभाग के अनुसार अभी मौसम ऐसा ही रहेगा शाम को भी थंडरस्टॉर्म और रेनफॉल एक्टिविटी के लिए अलर्ट जारी है लेकिन आने वाले अगले कुछ दिन तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिलेगी तापमान 44 डिग्री तक पहुंच जाएगा गर्मी बढ़ सकती है उतनी हीटवेव वाले कंडीशन नहीं होंगे पर एक बार फिर दिल्ली वासियों को गर्मी का सामना करना पड़ सकता है आज तापमान में गिरावट है अभी 38 डिग्री पर है तापमान जो आने वाले अगले कुछ दिनों में बढ़ सकता है पर अभी आज शाम के लिए भी थंडरस्टॉर्म के लिए अलर्ट जारी किया गया है
0
0
Report

चाईबासा जेल में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

Chaibasa, Jharkhand:चाईबासा जिला प्रशासन की ओर से बीती रात चाईबासा मंडल कारा में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। यह अभियान रात करीब 11:30 बजे से शुरू होकर 1:30 बजे तक चला। छापेमारी के दौरान जेल परिसर के विभिन्न वार्डों और कोनों की गहन जांच की गई तथा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अभियान में चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रंजीत कुमार, एसडीपीओ बहामन टूटी, चाईबासा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, चाईबासा नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी संतोशनी मुर्मू सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिए चाईबासा सदर, चाईबासा मुफस्सिल, पंडराशाली, झींकपानी समेत विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात थे। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने जेल परिसर के प्रत्येक हिस्से की बारीकी से जांच की और बंदियों से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। जांच के दौरान जेल के भीतर से किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को सामान्य एवं संतोषजनक बताया। हालांकि निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थागत सुधारों की आवश्यकता महसूस की गई, जिसके संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि जेलों में पारदर्शिता, सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार की औचक छापेमारी की जाती है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
0
0
Report
Advertisement

16 जून से स्कूल-कॉलेज: रायपुर पुलिस छात्राओं की सुरक्षा तेज करेगी

Begun, Rajasthan:नए शैक्षणिक सत्र से पहले रायपुर पुलिस अलर्ट, छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस. स्कूल-कॉलेजों के बाहर मनचलों पर कसेगा शिकंजा, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई छात्राओं को परेशान करने वालों की अब खैर नहीं, रायपुर पुलिस की चेतावनी. 16 जून से शुरू होंगे स्कूल-कॉलेज, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में जुटी पुलिस शैक्षणिक संस्थानों के आसपास बढ़ेगी निगरानी, एंटी-ईव टीजिंग अभियान तेज रायपुर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से होने जा रही है. इसे देखते हुए रायपुर पुलिस ने स्कूल और कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विशेष तैयारी शुरू कर दी है. पुलिस के अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमने, पान-ठेलों और चाय दुकानों के पास खड़े होकर छात्राओं को परेशान करने वाले युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने बताया कि पुलिस नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाएगी और संवेदनशील क्षेत्रों में स्पेशल टीम तैनात की जाएगी. छात्राओं से छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी या पीछा करने जैसी घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. रायपुर पुलिस ने अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों से भी सहयोग की अपील की है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि या छेड़छाड़ की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को जानकारी देने को कहा गया है. अति. पुलिस उपायुक्त अर्चना झा ने कहा कि छात्राओं को सुरक्षित और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है, ताकि वे बिना किसी डर के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें. नए सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी अभियान लगातार चलाया जाएगा.
0
0
Report

सुपौल में भीषण अगलगी: चार परिवारों के पांच घर जलकर खाक, लाखों नुकसान

Bihar:भीषण अगलगी में पांच घर सहित लाखों का सामान जलकर खाक. पांच घरों के साथ चार परिवारों के घरों में लगी आग के कारण लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति, अनाज, नकदी, ट्रेलर, होलर चक्की, गैस सिलेंडर आभूषण समेत घर का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। पीड़ित गृहस्वामी ने बताया कि देर रात अचानक आग लग गई, आग की लपटे इतनी तेज थी कि दबाव में कोई नजदीक नहीं जा पा रहा था, आग पर काबू पाने के लिए दमकल को सूचना दी गई लेकिन समय पर टीम मौके पर नहीं पहुँच सकी, जिसके बाद सुबह तक आग पर काबू पाया गया। इस भीषण अगलगी में अनाज, कपड़े, बर्तन, ट्रेलर, गहने और नकदी आदि भी जलकर खाक हो गए हैं. आग लगने से चार परिवारों के घर जल गए हैं.
0
0
Report

खटीमा के पूर्णागिरि मंदिर परिसर में पौधरोपण के साथ स्वच्छता अभियान

Noida, Uttar Pradesh:"एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत पौधरोपण एवं स्वच्छता का संदेश खटीमा स्थित पूर्णागिरि मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई की एवं "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि स्वच्छ और स्वस्थ उत्तराखंड के निर्माण के लिए सभी नागरिक अपने घर, मोहल्ले और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लें तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही एक जनआंदोलन का रूप ले सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

भातसा डैम में पानी सिर्फ 38% बचा, गर्मी से जलसंकट गहराया

Thane, Maharashtra:शहापूर भातसा धरणाची पातळी खालावली.. धरणात फक्त ४० टक्के पाणीसाठा... ॲकर... यंदा पाऊस लांबणीवर गेल्याने व त्यातच उष्णतेच्या लाटेत अधिकच भर पडली आहे. सध्या भивंडी व शहापूर तालुक्यात उष्णतेचा पारा सध्या ४० अंशाच्या वर पोहचला आहे. राज्यात वाढत्या उष्णतेच्या लाटेमुळे जनजीवन विस्कळित झाले असून याचा परिणाम सर्वसामान्य नागरिकांसह राज्यातील धरणातील पाणीसाठ्यावर देखील झाला आहे. शहापूर तालुक्यातील भातसा, माणसा, वैतरणा व मोडकसागर या धरणात वाढत्या तापमानामुळे धरणातील पाण्याचे मोठ्या प्रमाणात बाष्पीभवन होत आहे. त्यामुळे धरणाच्या पाण्याची पातळी झपाट्याने कमी होत आहे. भातसा हे भिवंडी, ठाणे व मुंबई सह इतर उपनगरा पाणीपुरवठा करणारे एकमेव धरण आहे. वाढत्या तापमानामुळे धरणातील पाण्याचे मोठ्या प्रमाणात बाष्पीभवन होऊन पाणी पातळी कमी होत असुन चिंता व्यक्त करण्यात येत आहे.‌ सध्या भातसा धरणात ३८ टक्केच पाणी साठा शिल्लक आहे. यामुळे पुढे आणखीन पाणी टंचाईच सावट उभं रहाण्याची भिती व्यक्त केली‌ जात‌ आहे. यामुळे प्रशासनाकडून उपाय योजना म्हणून काही ठिकाणी पाणी कपात केली जात आहे तर काही ठिकाणी कमी दाबाने पाणीपुरवठा केला जात आहे. पाऊस असाचा लांबणीवर गेला तर हे पाणी संकट अधिकच वाढणार‌ आहे.
0
0
Report

NH-27 पर गलत साइड से ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल

Baran, Rajasthan:हाईवे पर पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल बारां के भंवरगढ़ के पास नेशनल हाईवे-27 पर तेजाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ रॉन्ग साइड से आ रहे एक ट्रैक्टर ने नियम अनुसार अपनी लेन में जा रहे बाइक सवार पति-पत्नी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मोटरसाइकिल सवार दंपति NH-27 पर अपने नियम अनुसार सही दिशा में जा रहे थे। इसी दौरान भंवरगढ़ के पास तेजाजी मंदिर के सामने सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने, जो कि यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए रॉन्ग साइड में चल रहा था, बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पति-पत्नी उछलकर काफी दूर जा गिरे और लहुलूहान हो गए। ​हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही भंवरगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। ओर घायलों को बारां रैफर किया
0
0
Report

रेलवे ओवरब्रिज पर आयल फैलाने से 50 से अधिक बाइक फिसली, 14 घायल

Damoh, Madhya Pradesh:रेलवे ओवर ब्रिज पर गिरा आयल 50 से ज्यादा बाइक फिसली, 14 हुए चोटिल... एंकर/ दमोह को छतरपुर और पन्ना से जोड़ने वाले रेलवे ओवर ब्रिज में एक एक कर पचास से ज्यादा बाइक्स स्लिप हुई और बड़ी संख्या में लोगों को चोट आई है जिनमें 14 लोग कुछ ज्यादा घायल हुए है। दरअसल रेलवे ब्रिज पर किसी ट्रेक्टर से आयल गिर गया और इस आयल ने ब्रिज का बड़ा हिस्सा कवर कर लिया, लोग इस से अंजान थे और जैसे ही उनकी बाइक इस आयल के ऊपर आती तैयार स्लिप करते और बाइक सवार बाइक को संभाल नहीं पाते और गिर जाते, ऐसा एक दो लोगों के साथ नहीं हुआ बल्कि घंटे भर में पचास से ज्यादा बाइक स्लिप हुई। एक गिरी हुई बाइक लोग उठाते तब तक दूसरी बाइक हादसे का शिकार हो जाती। कुछ युवाओं ने कई बाइक सवारों को रोक रोक कर उन्हें सभल कर निकलने को कहा तो लोग संभले लेकिन जो लोग जल्दबाजी में थे समझ नहीं पाए वो इस आयल के संपर्क में आए और गिरे। हालांकि लोगों ने नगर पालिका को खबर की तो पालिका ने टीम भेजकर आयल को साफ कराया है ताकि और कोई हादसे का शिकार न हो पाए।
0
0
Report
Advertisement

कोटा के रानपुर में 18 वर्षीय युवती की मौत, अज्ञात विष की पुष्टि

Kota, Rajasthan:18 साल की युवती की मौत: अचानक तबीयत खराब होने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाई गई. हालत गंभीर होने पर संजू बैरवा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर किया गया. इलाज के दौरान अज्ञात पोइजन खाने की पुष्टि की गई, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. रानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली संजू के परिवार में कोहराम मचा. पुलिस मामले की जांच में जुटी. कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में 18 साल की युवती संजू पुत्री रमेश बेरवा जाति बेरवा की अचानक पेट दर्द होने पर तबीयत खराब हो गई और उल्टियां होने लगीं. देर शाम 13-06-26 को संजू के घर पर अचानक तबीयत बिगड़ी, परिजन उसे निजी अस्पताल इलाज के लिए लेकर गए जहाँ से उसे मेडिकल कॉलेज कोटा के लिए रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों ने अज्ञात पोइजन की पुष्टि की, दौराने इलाज लड़की को मृत घोषित कर दिया गया. मृतका रानपुर के पास निवासी कावरी खेड़ा थाना बारा सिटी जिला बूंदी की रहने वाली थी, हाल में सुभट प्लांट के पास बूंदा प्लॉट रिको कुम्हार पाडा में रह रही थी. सूचना पर SI इन्द्र HC थाना रानपुर मौके पर पहुंचे. पुलिस ने MLC करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. मौत के कारणों की जांच की जा रही है.
0
0
Report

तेज प्रताप के आरोप पर नीरज कुमार बोले: पटना पुलिस से पूछताछ आवश्यक

Patna, Bihar:तेज प्रताप यादव ने फैसल खान पर आरोप लगाया रोशन आनंद के भाई की हत्या के पीछे उनका हाथ बताया इसको लेकर जदयू बिहार विधान परिषद के सदस्य नीरज कुमार ने कहा कि पटना पुलिस को इस संबंध में तेज प्रताप यादव से पूछताछ करनी चाहिए... उनका अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क है तो उनको इस बारे में अधिक जानकारी होगी.... तेजस्वी यादव लेट से जगे इस घटना पर.. इसलिए कि वह बाहर रहते हैं... तेज प्रताप यादव ने उससे पहले बयान दे दिया और सटीक बयान दिया इस घटना के पीछे कौन है.... कांग्रेस ने मोदी सरकार के 12 साल की कमियों को गिनाया उसको लेकर नीरज कुमार ने कहा कि हम लोगों ने सरकार की उपलब्धि को बताया है और कांग्रेस कमियों को गिना रही है कांग्रेस को इन चीजों को भी याद दिलाना चाहिए कि पहले उनकी संख्या क्या थी और पहले कांग्रेस का हाल और अब उनकी क्या स्थिति है...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top