203001
बुलंदशहर में अवैध हथियारों के साथ युवकों का वीडियो हुआ वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव दोसपुर में कुछ युवकों ने अवैध हथियार लहराते हुए अपने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। इन युवकों का मकसद अपनी दबंगता दिखाकर लोगों में दहशत फैलाना प्रतीत होता है। स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदाकिशुनगंज के वार्ड 25 में घर में आग, सामान जलकर राख, राहत की मांग
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज नगर परिषद क्षेत्र के रहटा पंचायत स्थित वार्ड नंबर 25 में मंगलवार की देर रात रफीक साह के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा सामान और अन्य जरूरी सामग्री जलकर नष्ट हो गई। आग की घटना में घर का लगभग पूरा सामान जलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं, अगलगी में हुए कुल नुकसान का आकलन भी अभी नहीं किया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। आग की सूचना के बाद मौके पर जुटी लोगों की भीड़ के कारण कुछ देर तक इलाके में हड़कंप की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।0
0
Report
शहापूर में बेमौसूम बरसात के अभाव से धान की फसल भारी नुकसान, किसान आशुतोष परेशान
Thane, Maharashtra:शहापूर तालुक्यात भात शेतीवर मोठं संकट कोसळलं आहे. परतीच्या पावसाने दगा दिल्याने आणि तापमान वाढल्याने तालुक्यातील सप्टेंबर महिन्यापासून राज्यात पावसाने दडी मारल्यामुळे शहापूर तालुक्यातील मांजरे गावासह अनेक गावातील शेतकर्यांची भातपिके पावसाअभावी करपली असून शेतकरी चिंतातुर झालायं. गावा-गावातील भात पीक पूर्णपणे उद्ध्वस्त झालं आहे. शेतकऱ्यांच्या हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला गेला असून शेतकरी कमालीचा हवालदिल झाला आहे. या व्हिज्युअलमध्ये आपण पाहू शकतो की, शेतातील भात पूर्णपणे पिवळं पडून वाळून गेलं आहे. सप्टेंबर महिन्यातील परतीचा पाऊस हा भाताच्या वाढीसाठी आणि लोंग धारणेसाठी अत्यंत आवश्यक असतो, पण यंदा तोच पाऊस महिनाभर गायब आहे. त्यामुळे भातावर करपा आणि बगळ्या रोगाचा प्रादुर्भाव झाला आहे. वर्षभराची धान्याची साठवण याच भातावर अवलंबून असते. यंदा एकरी 20 ते 40 किलो सुद्धा भात हाती लागणार नाही, तर उत्पन्न 25 टक्क्यांपेक्षा खाली घसरल्याची भीती शेतकऱ्यांनी व्यक्त केली आहे. शासनाने सोसायट्यांचे हप्ते आणि जाहीर केलेले 50 हजार रुपये अजूनही दिले नसल्याने शेतकरी दुहेरी संकटात सापडला आहे. त्यामुळे तातडीने पंचनामे करून नुकसान भरपाई द्यावी, अशी मागणी मांजरे गावातील शेतकऱ्यांनी केली आहे. शहापूरसह ठाणे जिल्ह्यात हाच प्रकार सर्वत्र दिसत असून, शासनाने तातडीने दखल घेऊन शेतकऱ्यांना मदतीचा हात द्यावा, अशी मागणी जोर धरू लागली आहे.0
0
Report
भजनपुरा में 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात: गोलीकांड से कानून-व्यवस्था पर सवाल
New Delhi, Delhi:भजनपुरा में बेखौफ बदमाशों का आतंक, विवाद के दौरान चली गोली एक तरफ दिल्ली पुलिस रात में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का दावा कर रही है, तो दूसरी तरफ बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा थाना क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर अंदर दूसरी बड़ी वारदात सामने आई है। सुभाष मोहल्ले में देर रात इमरान नाम के एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। गोली इमरान की कमर में लगी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, राजू उस्मानी और जहीर मिस्त्री के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। चश्मदीदों के अनुसार, बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे और जहीर मिस्त्री को पिस्टल दी। इसके बाद राजू उस्मानी से बातचीत के दौरान जहीर ने गोली चला दी। इसी दौरान पास में खड़े इमरान को गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है。 गौर करने वाली बात यह है कि भजनपुरा इलाके में 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले करीब 24 वर्षीय युवती पर तेजाब फेंककर हमला किया गया था। अब गोलीकांड की घटना ने इलाके में कानून-व्यवस्था और महिला एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। बेखौफ बदमाश लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस के सामने आरोपियों को पकड़ने की चुनौती है। फिलहाल पुलिस मौके पर है और इस मामले की सही वजह क्या रही इसकी भी जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
Muzaffarpur में घरेलू विवाद में पति की हत्या, 48 घंटे में पत्नी लालसा देवी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के साहेबगंज के मोरहर गांव में बुजुर्ग की हत्या का पुलिस 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया और पुलिस ने पति की हत्या कर फरार हुई पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. घरेलू विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की पीट-पीटकर हत्या कर फरार हो गई थी. घटना साहेबगंज थाना के मोरहर का है, जहाँ दो दिन पहले पारिवारिक विवाद में 45 वर्षीय वीरेंद्र राम की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी, घटना को अंजाम देने के बाद पत्नी फरार हो गई थी, वहीं मृतक की बेटी के आवेदन के आधार पर पुलिस में कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के अंदर आरोपी पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि पारिवारिक विवाद में मारपीट हुई थी, जिसमें पत्नी द्वारा पति को दीवार पर धक्का दिया गया, जिससे सिर में गंभीर चोट की वजह से वीरेंद्र राम की मौत हो गई, फिलहाल आरोपी पत्नी लालसा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है.0
0
Report
आगरा में रातभर भीषण आग, दमकलों ने लाखों के नुकसान की आशंका
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में आधी रात को अचानक भीषण आग लग गई, जिससे झुग्गी-झोपड़ियों और ढाबों में भारी नुकसान और अफरा-तफरी मच गई. अंदर से सिलेंडर ब्लास्ट की आवाजें सुनाई दीं, जिससे लोग दहशत में आ गए. सूचना मिलते ही पुलिस और करीब दर्जनभर फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए. दमकल कर्मियों ने राहत कार्य शुरू किया और फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया. आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और एंबुलेंस भी मौके पर बुलाई गई. आग लगने की वजह और नुकसान की आंशिक तस्वीर बाद में जांच के बाद साफ होगी. इस घटना में जनहानि की सूचना नहीं है。0
0
Report
कल्याण में युवक कांग्रेस प्रदर्शन; पुलिस ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
Kalyan, Maharashtra:कल्याण मध्ये युवक कॉग्रेस कडून आंदोलन.. पोलिसांनी घेतले कॉग्रेस कार्यकर्ताना ताब्यात.. दिल्ली मध्ये कॉग्रेस कडून मुख्य निवडून आयोग ज्ञानेश कुमार यांच्या राजीनाम्यासाठी आंदोलन सुरु आहे या दरम्यान राहुल गांधी यांना ताब्यात घेतल्या नंतर कॉग्रेस आक्रमक झाली आहे कल्याण मध्ये देखील युवक कॉग्रेस कार्यकर्ते आक्रमक होऊन कल्याणच्या रेल्वे स्टेशन बाहेर कार्यकर्ते यांनी सरकार विरोधात घोषणाबाजी करत आंदोलन केले रेल्वे स्टेशनवर घुसण्याचा पर्यत करत असतांना पोलिसानी शेकडो कार्यकात्यांना ताब्यात घेतले आहे0
0
Report
Advertisement
अररिया के महलगांव में 434 जाली नोट के साथ पंचायत प्रतिनिधि गिरफ्तार
Forbesganj, Bihar:अररिया के महलगांव में पुलिस ने 500 रुपए के 434 जाली नोटो के साथ एक पंचायत प्रतिनिधि को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि महलगांव थानाक्षेत्र के इसरवा गाँव में जाली नोट का कारोबार चल रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति फरार हो गए जबकि मो पनबुल नाम का व्यक्ति पकड़ा गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास से जाली नोट की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति से जाली नोट के खेप के बारे में पूछताछ कर इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के जुटी हुई है0
0
Report
अशोकनगर पुलिस ने बिजली के तार काटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, खंभों से बिजली के तार उड़ाने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब.. - 9 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 21.50 लाख रुपये का माल बरामद.. - 2 बोलेरो गाड़ियां, मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में काटे गए बिजली के तार जब्त.. - कई थानों में दर्ज वारदातों को दिया था अंजाम; - कबाड़ियों और व्यापारियों का नेटवर्क भी आया रडार पर... एंकर -मध्य प्रदेश के अशोकनगर से इस वक्त की बड़ी सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस ने कई किलोमीटर तक फैले बिजली के तारों को काटकर अंधेरा फैलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में सेहराई थाना पुलिस ने घेराबंदी करते हुए वारदात को अंजाम देकर भाग रहे गिरोह के 9 आरोपियों को धर दबा लिया। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के अनुसार, आरोपी देर रात खंभों से किलोमीटरों लंबा तार काटकर बोलेरो पिकअप और गाड़ियों में भरकर फरार होने की फिराक में थे। पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर घेराबंदी की और मौके से आरोपियों को मय वाहन व चोरी के उपकरणों सहित रंगेहाथ पकड़ लिया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह ने चंदेरी, पिपरई, बहादुरपुर, कचनार और नईसराय समेत कई इलाकों में तार चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने और खपाने वाले स्थानीय व्यापारियों पर भी शिकंजा कसा है। कुल मिलाकर 21.50 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है तथा फरार आरोपियों की तलाश जारी है..!!0
0
Report
वृंदावन गुरुकुल: पानी के टैंक सफाई में 4 छात्रों की मौत, एक घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। मथुरा जिले के वृंदावन स्थित चैतन्य विहार क्षेत्र में मंगलवार रात एक बेहद हृदय विदारक हादसा सामने आया है। यहां के महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुल विद्यालय में पानी के समरसेबल टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस और डूबने से चार मासूम संस्कृत विद्यार्थियों की मौत हो गई वहीं एक अन्य घायल छात्र का इलाज अभी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमल में हड़कंप मच गया और मुख्यमंत्री ने भी इस मामले का तत्काल संज्ञान लिया है। कैसे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार गुरुकुल में स्थित करीब 12 फीट गहरे पानी के समरसेबल टैंक में बदबू आ रही थी रात करीब 10:00 बजे टैंक की सफाई करने के लिए एक छात्र नीचे उतरा टैंक के अंदर बनी जहरीली गैस के असर से वह छात्र दम घुटने के कारण बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए उसके साथी एक-एक करके टेंक में नीचे उतरे लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से सभी छात्र बेहोश हो गए। हादसे की भनक लगते ही मौके पर मौजूद अन्य लोगों और स्थानीय पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया सभी पांचो छात्रों को अचेत अवस्था में बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मनु कटारे, विशु, देवांश और आर्यन को मृत घोषित कर दिया है। गुरुकुल और प्रत्यक्षदर्शियों का बयान स्थानीय लोगों के अनुसार यह गुरुकुल पिछले 3 वर्षों से संचालित हो रहा है इसकी तीन मंजिला इमारत में 200 छात्रों का रजिस्ट्रेशन है और करीब 100 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं गुरुकुल के ही एक छात्रा ने बताया कि पानी की टंकी से आ रही बदबू को दूर करने के लिए छात्र सफाई के लिए उतरे थे। प्रशासन की कार्रवाई और सीएम का संज्ञान मथुरा के डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 12 फीट गहरे समरसेबल टैंक में जहरीली गैस बनने के कारण यह हादसा हुआ है उन्होंने घटना की गहरी जांच की बात कहते हुए कहा कि हादसा कैसे हुआ और गुरुकुल के संचालन की क्या व्यवस्था थी इसकी जाँच की जाएगी. मुख्यमंत्री जी ने इस घटना का संज्ञान लिया है पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में दशहरा से पहले रावण शोभा यात्रा ने भरी भीड़
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में भव्यता के साथ निकली रावण शोभा यात्रा, लंकाधिपति रावण का पूरा कुनबा शोभयात्रा में हुआ शामिल, रावण की अनूठी शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, दशहरे से पहले संगम नगरी में रावण की शोभा यात्रा निकाले जाने की प्राचीन परंपरा है। दशहरे से पहले संगम नगरी प्रयागराज में तीनो लोकों के विजेता लंकाधिपति रावण की शाही सवारी इस साल भी परम्परागत तरीके से पूरी भव्यता के साथ निकाली गई। महर्षि भारद्वाज के मंदिर से निकाली गई शाही सवारी से पहले प्राचीन शिव मंदिर में महाराजा रावण की आरती और पूजा-अर्चना कर उनके जयकारे लगाए गए। रावण बारात के नाम से मशहूर इस अनूठी शोभा यात्रा में दशानन भव्य रथ पर रखे विशालकाय सिंहासन पर सवार होकर श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे थे, तो उनकी पत्नी महारानी मंदोदरी व परिवार के दूसरे लोग अलग-अलग रथों पर विराजमान दिखाई दिए। दशानन रावण की सवारी के ठीक आगे उनकी मायावी सेना अनोखे करतब दिखाते हुए चल रही थी। फूलों की बारिश, विजय धुन बजाती बैंड पार्टियां और आकर्षक लाइट्स के बीच महाराजा रावण और उनके परिवार वालों का जगह-जगह ऐसा भव्य स्वागत किया गया मानो दशानन एक बार फिर से तीनों लोकों को जीतकर लंका वापस लौटे हों। रावण बारात इस बार सड़कों पर निकली तो दशानन व उनके कुनबे का दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम सड़कों पर उतर आया। बता दें कि संगम नगरी प्रयागराज में दशहरा से पहले रावण की शोभा यात्रा निकाले जाने की प्राचीन परंपरा है। हर वर्ष यहां कटरा रामलीला कमेटी की तरफ से भव्य रावण बारात निकाली जाती है। जिसमें रावण की पूजा आरती की जाती है। रावण की इस अनूठी शोभा यात्रा में भगवान राम का नाम लेना अपराध समान माना जाता है। शहर भर से लोग इस अनूठी शोभा यात्रा में शामिल होते हैं।0
0
Report
नरकटियागंज राजकीय स्कूल विवाद: 11 शिक्षकों समेत 4 कर्मियों का तबादला, हंगामे के बाद कार्रवाई
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज राजकीय माध्यमिक विद्यालय हिंदी में हुए विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने स्कूल के सभी ग्यारह शिक्षकों सहित चार शिक्षा सेवकों का स्कूल से तबादला कर दिया है। शिवगंज के वार्ड नंबर आठ के इस स्कूल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया था जब छात्रों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर बवाल काटा। छात्राओं ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक बैड टच करते थे, वे छात्रों को अपने पास बुलाकर बैड टच करते थे, प्राइवेट पार्ट पर भी हाथ ले जाते थे। इससे पहले भी एक बार विवाद हुआ था, लेकिन आरोपी शिक्षक का हरकत नहीं बदला। फिर वह बैड टच करने लगा जिससे आज स्कूल में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों में एमडीएम भोजन को लेकर भी बवाल रहा। सूचना पर पुलिस पहुंची और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी संजय सिंह ने मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी शिक्षक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी शिक्षकों का स्कूल से तबादला कर दिया गया। इस घटना ने शिक्षक की मर्यादा को तार तार कर दिया है लेकिन शिक्षा विभाग की त्वरित कार्रवाई से माहौल शांत हुआ।0
0
Report
चंदौली में कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, हिरासत पर आक्रोश
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली... - चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन - राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में कांग्रेस नेताओं में आक्रोश - मुगलसराय में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप - कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, जमकर की नारेबाजी - चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए गंभीर सवाल - दिल्ली में 300 से अधिक विपक्षी सांसदों के मार्च का कांग्रेस ने किया दावा - चुनाव आयोग कार्यालय की ओर बढ़ रहे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका - राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में लिए गए, बाद में रिहा - कांग्रेस की चेतावनी—मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन होगा और तेज.0
0
Report
Advertisement
ब्रेन फॉगिंग: लोग रोज़ क्या भूलते हैं, क्यों बन रही चिंता?
Chhindwara, Madhya Pradesh:ब्रेन फॉगिंग के बारे में लोगों से की राय अक्सर भूल जाने की आदत रोज़ाना करती है लोगो को परेशान लोगों से पूछे कि वो दिन भर में कितनी बाते भूल जाते हैं क्या ऐसा अक्सर उनके साथ होता है ये बात उन्हें नॉर्मल लगती है या इससे काफी परेशान भी जाते हैं ? और ये जानने कि भी कोशिश करें कि वो इसको लाइटली लेते हैं या उन्हें ये बड़ी समस्या लगती है कोई वाक्या अगर लोग बताएं छोटा सा तो पूछें..और ये भी पूछें कि क्या कभी डॉक्टर से कंसल्ट करने की कोशिश की ? बाइट - संबंधित लोग0
0
Report
वे आपस में बहस कर रहे हैं
Noida, Uttar Pradesh:They are having a disagreement0
0
Report
पहली बार बुलबुले देखकर बिल्ली का मजेदार रिएक्शन वायरल
Noida, Uttar Pradesh:Cat's reaction to seeing bubbles for the first time0
0
Report
Advertisement
