203001
बुलंदशहर में दरोगा की दबंगई का वीडियो हुआ वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:अहमदगढ़ कस्बे में एक मामूली विवाद के दौरान दरोगा और सिपाहियों द्वारा एक गाड़ी चालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सूचना के अनुसार वीडियो में दिख रहा है कि मौजूद लोग पीड़ित को बचाने में असमर्थ रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति पर कहर, पति की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपति को रौदा सड़क हादसे में पति की मौत,पत्नी घायल प्रयागराज से कानपुर जाते समय हुआ हादसा घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल में कराया भर्ती,शव को पोस्टमार्टम भेज मामले की जांच में जुटी पुलिस खागा कोतवाली के ओकडिया के पास हादसा0
0
Report
VB-GRAM G से ग्रामीण रोजगार को नई गति, शिवराज ने उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:टॉप: विकासनगर स्लग : प्रदेश में सहसपुर से VB-GRAM G मिशन का शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया वर्चुअल उद्घाटन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका को नई गति देने के उद्देश्य से शुरू किए गए विकसित भारत-ग्रामीण रोजगार एवं आजीविका मिशन (VB-GRAM G) का विधिवत शुभारंभ गुरुवार को हुआ। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिपुरा से वर्चुअल माध्यम से मिशन का उद्घाटन किया। वहीं देहरादून के सहसपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी, सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, विभागीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। सहसपुर विकासखंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों और आजीविका मॉडलों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम में ग्रामीण रोजगार, स्वरोजगार और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल संबोधन में पंजीकृत श्रमिकों से संवाद करते हुए मिशन को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने की बात कही। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि यह मिशन ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।0
0
Report
कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज : काली नदी मे कूदी महिला की लाश बरामद
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग न्यूज : काली नदी मे कूदी महिला की लाश बरामद उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में काली नदी में एक महिला ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। आज दूसरे दिन एनडीआरएफ की टीम ने शव को ढूंढने में सफलता हासिल कर ली। मौके पर मौजूद दरोगा श्याम पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम 6 बजे लाली पुत्री कैलाश निवासी ग्राम मायानगर काली नदी में कूद गयी थी। जिसकी लाश को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की सहायता से बरामद कर ली गयी है।0
0
Report
Advertisement
पटना मेट्रो का दायरा बढ़ा, मलाही पकड़ी से बैरिया तक 16 मिनट का सफर
Patna, Bihar:राजधानी में पटना मेट्रो का दायरा बढ़ गया है. आज से मेट्रो का परिचालन मलाही पकड़ी स्टेशन तक शुरू हो गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी और खेमनीचक मेट्रो स्टेशन का उद्घाटन किया. इस दौरान दोनों उपमुख्यमंत्री भी उनके साथ मौजूद रहे. उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मलाही पकड़ी से भूतनाथ स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया. करीब 5 मिनट में यह यात्रा पूरी हुई.\n\nमलाही पकड़ी स्टेशन के संचालन के साथ अब इस कॉरिडोर पर कुल चार मेट्रो स्टेशन—मलाही पकड़ी, भूतनाथ, जीरो माइल और बैरिया आईएसबीटी—संचालित होंगे. हालांकि, भूतनाथ और जीरो माइल के बीच बनने वाला खेमनीचक मेट्रो स्टेशन अभी निर्माणाधीन है.\n\nअब मलाही पकड़ी से बैरिया आईएसबीटी तक 6.2 किलोमीटर की दूरी महज 16 मिनट में तय की जा सकेगी. सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक हर 35 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी. फिलहाल इस रूट पर एक ही मेट्रो ट्रेन का संचालन किया जाएगा. स्थानीय विधायक सजंय गुप्ता ने कहा कि यहां के लोग काफी खुश है और बहुत दिनों से लोगों का इंतजार था; हम लोगों का सफर आसान हो जाएगा.\n\nवही पटना के लोगों मैं काफी खुशी है लोगों ने कहा कि अब सफर आसान हो जाएगा जो जाम लगता था अब मेट्रो से जाना आसान हो जाएगा तो कई लोगों ने यह कहा कि जब तक पटना में पूरी तरह से मेट्रो शुरू नहीं होगा तब तक मैट्रो पटना के लोगो के लिए तब सफर आसान होगा.\n\nमेट्रो में सफर के दौरान कर्मचारी और सफर करने वाले लोग काफी खुश दिखे. सभी ने कहा की सपना पूरा हो गया वहीं कर्मचारियों को कहना था कि दिन रात मेहनत करके इसे पूरा किया गया है.0
0
Report
बीकानेर पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश, 14 चोरी के फोन बरामद
Bikaner, Rajasthan:पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गैंग का पर्दाफाश राह चलते लोगों से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल फोन बरामद, बाइक पर रैकी कर वारदात को अंजाम देते थे, राहगीरों के हाथ से मोबाइल छीनकर हो जाते थे फरार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर मिली सफलता, धर्मेंद्र सोनी और ताराचंद जाट गिरफ्तार, शहर में हुई कई मोबाइल स्नैचिंग की वारदातों का हुआ खुलासा, आरोपियों से पूछताछ जारी, अन्य मामलों की भी जांच में जुटी पुलिस, एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में जेएनवीसी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम, कांस्टेबल महेंद्र की रही विशेष भूमिका।0
0
Report
दीया कुमारी की अध्यक्षता: शिल्पग्राम और रविंद्र मंच का पुनर्विकास समय पर पूर्ण
Jaipur, Rajasthan:पर्यटन भवन में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी की अध्यक्षता बैठक, जवाहर कला केंद्र (जेकेके) शिल्पग्राम और रवींद्र मंच के पुनर्विकास एवं आधुनिकीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश, दोनों परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए, बैठक में पर्यटन, कला एवं संस्कृति की secretary शुचि त्यागी, पर्यटन आयुक्त रुक्मणी रियाड़ सहित वरिष्ठ अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ मौजूद रहे, राजस्थान की कला और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया, उपमुख्यमंत्री ने शिल्पग्राम को स्थायी आर्ट एवं हैंडीक्राफ्ट हब के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए, परियोजना में पारंपरिक वास्तुकला को संरक्षित रखते हुए आधुनिक सुविधाएं, प्रदर्शनी स्थल, ओपन गार्डन थिएटर, कलाकार आवास और आधुनिक कैफेटेरिया विकसित किए जाएंगे, साथ ही कलाकारों के हित में राजस्व आधारित मॉडल तैयार करने पर जोर दिया गया, बैठक में ऐतिहासिक रविन्द्र मंच के जीर्णोद्धार की भी समीक्षा हुई, ऑडिटोरियम को विश्वस्तरीय साउंड सिस्टम, आधुनिक स्टेज लाइटिंग, डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन, QR कोड आधारित सूचना प्रणाली तथा एलईडी डिस्प्ले से सुसज्जित किया जाएगा, स्थानीय रंगमंच समूहों के लिए बुकिंग प्रक्रिया सरल बनाने और रंग उत्सव जैसे सांस्कृतिक आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की भी योजना है, उपमुख्यमंत्री ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए0
0
Report
Advertisement
पठानकोट ड्यूटी पर शहीद सुरेश कुमार का हरिपुरा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर विधानसभा दातारामगढ़ लोकेशन दातारामगढ़ पठानकोट में ड्यूटी पर तैनात भारतीय सेना का जवान हुआ शहीद सैन्य सम्मान के साथ पैतृक गांव हरिपुरा में हुई अंतिम विदाई एंकर सीकर जिले के दातारामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरा गांव निवासी हवलदार सुरेश कुमार शहीद हो गए जिनका आज उनके पैतृक गांव हरिपुरा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार भारतीय सेना में वर्ष 2011 में भर्ती हुए थे और हवलदार के पद पर पठानकोट में तीन जाट रेजीमेंट में तेनात थे शहीद होने के 20 मिनट पूर्व ही सुरेश कुमार ने अपने पिता से मोबाइल पर बात करी थी और जल्द ही छुट्टी आने का वादा किया था जैसे ही सुरेश कुमार के शहीद होने की खबर परिजनों के पास पहुंची गांव में शोक की लहर फैल गई शहीद सुरेश कुमार अपने पीछे बुजुर्ग माता-पिता पत्नी सीमा देवी और 9 वर्षीय पुत्र पियूष को छोड़कर भारत माता की सेवा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए शहीद की पार्थिक देह तिरंगा रैली के साथ भारत माता की जय के जयकारो साथ रैली निकाल कर उनके पैतृक गांव हरिपुरा ले जाया गया उसके बाद में अंतिम संस्कार की रस्म पूरी होने के बाद में उनके सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया इस दौरान सीकर सांसद अमराराम दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह भाजपा नेता गजानंद कुमावत दांतारामगढ़ एसडीएम अमृता खंडेलवाल तहसीलदार शैलजा शेखावत के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे0
0
Report
मालाखेड़ा कोर्ट शुरू कराने को लेकर वकीलों का धरना अनिश्चितकाल जारी
Mala Khera, Rajasthan:ADJ कोर्ट शुरू कराने की मांग को लेकर मालाखेड़ा में वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार मालाखेड़ा। क्षेत्र में स्वीकृत एडीजे कोर्ट को शुरू कराने, एसीजेएम कोर्ट खोलने और अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण की मांग को लेकर मालाखेड़ा न्यायालय परिसर में वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने धरना देते हुए दोपहर बाद न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराया। जानकारी के अनुसार, पूर्ववर्ती सरकार के समय मालाखेड़ा में एडीजे कोर्ट की स्वीकृति दी गई थी और भवन निर्माण के लिए करीब 2 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया था। इसके बावजूद दो साल से अधिक समय बीत जाने पर भी कोर्ट शुरू नहीं हो सका है। इसी के विरोध में अधिवक्ताओं 24 जून से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। 1 जुलाई 2026 को न्यायालय परिसर में संघर्ष समिति और सभी अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीजे कोर्ट को शीघ्र शुरू करने, एसीजेएम कोर्ट खोलने और अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा अकबरपुर थाना क्षेत्र और उद्योग नगर थाना क्षेत्र को मालाखेड़ा न्यायालय क्षेत्राधिकार में शामिल करने पर भी चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मांगों को लेकर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, मालाखेड़ा को ज्ञापन सौंपा जाएगा तथा तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम भी ज्ञापन भेजा जाएगा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि 1 जुलाई से न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया जा रहा है और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा। बाइट:अधिवक्ता गण अधिवक्ता संघ मालाखेड़ा के अध्यक्ष इंद्रजीत यादव ने बताया कि एडीजे कोर्ट के अभाव में क्षेत्र के वादकारियों को करीब 35 किलोमीटर दूर अलवर जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। वरिष्ठ अधिवक्ता रामनिवास जाट और गुड्डी नायक ने भी आंदोलन की जानकारी दी।0
0
Report
महबूबा मुफ्ती: घाटी के मटन डीलर खुद कारोबार संभालेंगे
Srinagar, Uttarakhand:पीडीपी प्रेसिडेंट महबूबा मुफ्ती ने कहा घाटी के मटन डीलर्स को खुद करना पड़ेगा भीड़ बकरियों का कारोबार उन्होंने कहा राजस्थान जैसे इलाकों से माल खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा जब खुद यहां खाने वाले भी हैं और मीट के लाइव स्टॉक के प्रोजेक्ट भी तैयार करने चाहिए.0
0
Report
Advertisement
रतलाम में संजीवनी क्लिनिकों के औचक निरीक्षण के बाद सख्त कार्रवाई का संकेत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कलेक्टर मिशा सिंह का संजीवनी क्लिनिकों का औचक निरीक्षण अस्पताल स्टाफ पर भारी पड़ गया। गुरुवार को टीआईटी रोड स्थित संजीवनी क्लिनिक पहुंचते ही पूरे अस्पताल में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। पीने के पानी की व्यवस्था शौचालय के ठीक बाहर मिली, जिस पर कलेक्टर ने तुरंत उसे हटाकर मुख्य प्रवेश द्वार के पास रखने के निर्देश दिए। स्टोर रूम और जरूरी दस्तावेज भी व्यवस्थित नहीं मिले, वहीं ड्यूटी पर किस समय कौन डॉक्टर उपलब्ध रहेगा, इसकी सूची भी प्रदर्शित नहीं थी। इसके बाद कलेक्टर दीनदयाल नगर स्थित संजीवनी क्लिनिक पहुंचीं, जहां और भी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। टीकाकरण से जुड़े एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं के कार्यों में खामियां मिलीं, जबकि स्टोर रूम में एक्सपायरी दवाइयां उपयोग में आने वाली दवाइयों के साथ रखी मिलीं। इस पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। कलेक्टर मिशा सिंह ने दोनों क्लिनिकों के स्टाफ को फटकार लगाते हुए तय समय-सीमा में सभी कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई,यहां तक कि बर्खास्तگی की भी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि संजीवनी क्लिनिकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।0
0
Report
जमशेदपुर घटना पर अमर बावरी बोले- कानून व्यवस्था चरमराई, सिर्फ SP तबादला पर्याप्त नहीं
Bokaro Steel City, Jharkhand:जमशेदपुर घटना पर अमर बावरी बोले- कानून व्यवस्था चरमराई, सिर्फ SP तबादला पर्याप्त नहीं. बतायें चले कि बोकारो में जमशेदपुर की घटना पर पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी ने कहा कि CCTV में हत्या की घटना पूरी तरह से कैद हुई है जहां पुलिस वैन से खींचकर निकाला गया और हत्या की गई। उन्होंने राज्य की हेमंत सरकार को कानून व्यवस्था घेरते हुए कहा कि इस सरकार में आज अपराधियों का बोलबाला है। बोकारो सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अमर बाउरी ने आगे कहा कि पुलिस के सामने ही पुलिस वैन से निकालकर युवक की हत्या कर दी गई और पुलिस तमाशबीन बनकर देखती रही। उन्होंने कहा कि केवल एसपी का तबादला कर देने से कुछ नहीं होगा। पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म हो गया है और हेमंत सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। ऐसी सरकार से उम्मीद करना बेकार है। बाउरी ने कहा कि सारा मामला CCTV में कैद है, ऐसे में कोर्ट में पुलिस और सरकार जवाब नहीं दे पाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में व्यवसायियों को तंग किया जा रहा है जिसका माकूल जवाब भाजपा देगी। भाजपा ने घटना के विरोध में आज शाम मशाल जुलूस निकालने और कल जमशेदपुर बंद बुलाने की घोषणा की है। अमर बाउरी ने कहा कि जब तक दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, भाजपा का आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
धनबाद के कुमारधुबी में एचएल ब्रिज निर्माण स्थल पर नकाबपोश चोरों ने चोरी कर दी
Dhanbad, Jharkhand:एंकर -- धनबाद के कुमारधुबी क्षेत्र में शंकर टॉकीज के समीप झिलिया नदी पर बन रहे एचएल ब्रिज का निर्माण कार्य इन दिनों अपराधियों के निशाने पर है। बीती रात करीब दो बजे पांच से छह नकाबपोश बदमाशों ने निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों में यह छठी चोरी की वारदात है, जिससे निर्माण एजेंसी और मजदूरों में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार बदमाश निर्माण स्थल के कैंप में घुसकर रोड पाइप, सरिया और अन्य निर्माण सामग्री चोरी करने लगे। जब वहां मौजूद मजदूरों ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, उनका मोबाइल फोन छीन लिया और करीब तीन लाख रुपये मूल्य की निर्माण सामग्री लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कुमारधुबी ओपी और मैथन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मजदूरों से पूछताछ की, हालांकि बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस ने रात में गश्त बढ़ाने का भरोसा दिया है। विराज एंगीकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक रवि शंकर कुमार ने बताया कि इस संबंध में मैथन थाना और कुमारधुबी ओपी में लिखित शिकायत दी जा रही है। शिकायत के अनुसार चोरी गए सामान में 25 एमएम सरिया एक टन, 32 एमएम सरिया एक टन, 12 एमएम सरिया दो टन, 100 शटरिंग प्लेट, 40 सपोर्ट पाइप समेत अन्य निर्माण सामग्री शामिल है। वहीं पेटी कॉन्ट्रेक्टर मिनाज ने पुलिस प्रशासन से मामला दर्ज कर गहन जांच, चोरी गए सामान की बरामदगी, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा निर्माण स्थल पर नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था करने की मांग की है। बाइट-- मिनाज (पेटी कॉन्ट्रेक्टर)0
0
Report
Advertisement
जोगबनी सीमा पर दो घंटे के लिए आवागमन बंद, बैरियर गिराने से हड़कंप
Forbesganj, Bihar:भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी में आज दोपहर उस वक्त असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब अंतरराष्ट्रीय सीमा के नेपाल तरफ का बैरियर नेपाली नागरिकों ने पूरी तरह से बंद कर दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय सीमा से आवागमन करीब 2 घंटे तक बंद हो गया। आवागमन बंद होने से बॉर्डर के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। भारत नेपाल में बेटी रोटी का रिश्ता है और खुली सीमा होने के कारण इलाके के लोगों को बेहतर मेडिकल सुविधा के लिए नेपाल का रुख करना पड़ता है लेकिन बॉर्डर बंद हो जाने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक नेपाल के व्यवसायियों ने बंद रास्ता खोलने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा का बैरियर भी गिरा दिया जिसके बाद नेपाली पुलिस ने लोगो को समझा बुझाकर बैरियर खुलवाया जिसके बाद आवागमन शुरू हुआ। भारत नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा जोगबनी के हालात का जायजा लिया0
0
Report
मुजफ्फरपुर में घर के अंदर लाखों की विदेशी शराब पकड़ी गई: आरोपी फरार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में घर के अंदर शराब का जखीरा मिला, घर से मिली लाखों की विदेशी शराब. रामपुर हरि थाना क्षेत्र के रामपुर दक्षिणी गाँव में एक घर पर छापेमारी के दौरान 64 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे उत्पाद टीम ने जप्त कर लिया गया है. शराब कारोबारी भल्ली राय फरार हो गया. कुल शराब 564 लीटर जप्त किया गया. सूचना मिली कि रामपुर दक्षिणी गाँव में भल्ली राय ने घर में शराब छुपाकर रखा है और बिक्री कर रहा है. विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी कर लाखों रुपए की शराब बरामद की. घर सील कर दिया गया है और भल्ली राय के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. दीपक कुमार सिंह, उत्पाद इंस्पेक्टर, मुजफ्फरपुर.0
0
Report
रीवा की डायल-112 गाड़ियों में एसी फ्यूज काटने का आरोप, जांच शुरू
Rewa, Madhya Pradesh:एमपी अजब है... सबसे गजब है। यह कहावत एक बार फिर रीवा में चरितार्थ होती नजर आ रही है। आम जनता की सुरक्षा और पुलिस की त्वरित सहायता के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर हाईटेक बनाई गई डायल-112 गाड़ियां अब कथित तौर पर अधिकारियों और मैनेजमेंट की मनमानी की भेंट चढ़ती दिखाई दे रही हैं। जिन वाहनों में पुलिसकर्मियों और पीड़ितों की सुविधा के लिए एयर कंडीशनर जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई थीं, उन्हीं वाहनों के एसी के फ्यूज और वायर काटे जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। खबर के मुताबिक, यह पूरा खेल गाड़ियों की एवरेज बढ़ाने और डीजल की खपत कम दिखाने के लिए किया गया। आरोप है कि मैनेजमेंट के निर्देश पर कई डायल-112 वाहनों के एसी निष्क्रिय कर दिए गए, ताकि चालक और पुलिसकर्मी चाहकर भी उनका उपयोग न कर सकें। भीषण गर्मी में शहर से लेकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को बिना एसी के काम करने पर मजबूर होना पड़ा, जबकि सरकार ने इन वाहनों को विशेष रूप से आधुनिक सुविधाओं से लैस कर उपलब्ध कराया था। मामला मीडिया में आने के बाद हड़कंप मच गया। जिम्मेदार अधिकारी कभी इसे तकनीकी खराबी बताते रहे तो कभी कुछ गाड़ियों का एसी खराब होने का दावा करते रहे, लेकिन कैमरे के सामने कोई भी अधिकारी स्पष्ट जवाब देने को तैयार नहीं दिखा। अब पूरे मामले पर रीवा पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। एसपी का कहना है कि यदि जांच में यह साबित होता है कि गाड़ियों की एवरेज बढ़ाने या किसी अन्य उद्देश्य से जानबूझकर एसी के फ्यूज या वायर काटे गए हैं, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जनता की सुरक्षा के लिए खरीदी गई हाईटेक डायल-112 गाड़ियों के साथ आखिर यह कथित छेड़छाड़ किसके इशारे पर की गई और इसका जिम्मेदार कौन है?0
0
Report
Advertisement
