203001
राशन की कालाबाजारी चेक करने गए सप्लाई इंस्पेक्टर और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के ऊंचागांव ब्लॉक में सप्लाई इंस्पेक्टर और ग्रामीणों के बीच हॉट टॉक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में सप्लाई इंस्पेक्टर पर फोन तोड़ने का आरोप लगाया गया है, जिसके चलते अफसरों के साथ ग्रामीणों की नोकझोक होती है। सप्लाई विभाग की टीम राशन की दुकान पर कालाबजारी की जांच के लिए गई थी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सप्लाई इंस्पेक्टर और ठेकेदार के बीच मिलीभगत से कालाबजारी चल रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुजफ्फरपुर ASI के शराब माफिया डांस वीडियो पर निलंबन, जांच जारी
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक ASI का शराब माफिया के साथ डांस करते हुए reel बनाना महंगा पड़ गया; वायरल वीडियो के सामने आने के बाद एसएसपि ने reel बनाने वाले औराई थाने में तैनात ASI विपिन सिंह को निलंबित कर दिया. वायरल वीडियो में औराई थाना के डायल-112 में तैनात पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (ASI) विपिन सिंह शराब कारोबारी दिलचंद राय के साथ डांस करते दिखे. जांच के दौरान यह पाया गया कि दिलचंद राय के खिलाफ शराब बरामदगी से संबंधित तीन मामलों में आरोपी पत्र दाखिल होने का उल्लेख है; इस शराब कारोबारी के साथ पुलिस पदाधिकारी का संपर्क और अनावश्यक मेलजोल रखना police विभाग के लिए गंभीर माना गया और इससे पुलिस सेवा की गरिमा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा प्रभावित होती है. वायरल वीडियो और मिली शिकायतों के आधार पर हुई जांच में ASI विपिन सिंह का आचरण संदेहास्पद, अनुशासनहीन और लापरवाह पाया गया. एसडीपीओ पूर्वी-1 की अनुशंसा पर ASI विपिन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया. मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई जारी रहेगी. एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने कहा है कि ऐसे पुलिस कर्मियों पर पूरी तरह नजर रखी जा रही है और इस तरह के कृत्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी. सभी थाने के कर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार रहें और इस तरह के कार्य न करें ताकि पुलिस की जनता में छवि खराब न हो. AV0
0
Report
पटना के दीघा में तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा के साथ देशभक्ति का उत्साह
Patna, Bihar:स्वतंत्रता दिवस को लेकर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत बिहार में भी लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है,10 अगस्त को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकालकर इस अभियान की शुरुआत की थी इसके बाद भाजपा और बिहार सरकार की ओर से हर घर तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है और अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है इसी कड़ी में आज पटना के दीघा विधानसभा क्षेत्र में आशियाना रोड से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई ,दीघा विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए, हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया , इस तिरंगा यात्रा में मणिपुर और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद भी मौजूद रहे। विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान व्यापक स्तर पर चल रहा है और हर घर में तिरंगा लगाने का लक्ष्य रखा गया है, उन्होंने कहा कि 15 अगस्त देशभक्ति का दिन है और इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश के लिए काम करने का संदेश दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि हर साल भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है, भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और युवाओं को भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। डॉ. संजीव चौरसिया ने बीते दिनों मनाए गए शहादत दिवस का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि जिन युवा छात्रों ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, उनकी शहादत युवाओं के लिए देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश है, तिरंगा यात्रा के जरिए भी युवाओं में देश के प्रति समर्पण और राष्ट्रनिर्माण की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, मणिपुर और सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि भारत लगातार आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और देशवासियों को लगातार राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया जा रहा है, उन्होंने कहा कि देश के वीरों ने आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी और शहादत दी, अगर भविष्य में भी देश पर किसी भी तरह की आंच आती है, तो हम सभी डटकर उसके सामने खड़े होंगे और उसका सामना करेंगे, उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे देश के लिए आगे बढ़ें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाएं।0
0
Report
ABVP protest in Jhunjhunu demands impartial probe into Jharkhand paper leak
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झुंझुनूं में प्रदर्शन ABVP कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार का पुतला फूंका JPSC-JSSC पेपर लीक की निष्पक्ष जांच की मांग राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय की मांग परीक्षा व्यवस्था में सुधार की भी उठाई आवाज ABVP बोली—छात्रों की आवाज लाठी से नहीं दबेगी झारखंड में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज, वॉटर कैनन के इस्तेमाल और गिरफ्तारियों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) झुंझुनूं के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर विद्यार्थियों की मांगों पर निष्पक्ष कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग की। एबीवीपी जिला संयोजक नितेश तिवारी ने कहा कि 10 अगस्त को शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज और वॉटर कैनन का प्रयोग किया गया। इसके बाद 11 अगस्त को एबीवीपी के नेतृत्व में विधानसभा घेराव के लिए पहुंचे विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज कर सैकड़ों विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि रांची पहुंच रहे विद्यार्थियों और कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न स्थानों पर रोकने का प्रयास किया गया। तिवारी ने कहा कि JSSC और JPSC परीक्षाओं में अनियमितताओं एवं पेपर लीक के आरोपों को लेकर विद्यार्थी आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और छात्रों पर कार्रवाई करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। झुंझुनूं विभाग संगठन मंत्री बलवीर सैनी ने कहा कि जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षाओं में सामने आई अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसआईटी में बार-बार बदलाव होने से जांच की विश्वसनीयता को लेकर विद्यार्थियों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की शुचिता को लेकर उठे सवालों की स्वतंत्र जांच कराने और परीक्षा व्यवस्था में आवश्यक संस्थागत सुधार करने की मांग की। सैनी ने कहा कि विद्यार्थियों की न्यायोचित मांगों का समाधान करने के बजाय उन पर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी करना उचित नहीं है। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष सुरभि पुरोहित ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं और मांगें लोकतांत्रिक तरीके से उठाने के लिए छात्रसंघ चुनाव महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द शुरू किए जाने चाहिए। पुरोहित ने कहा कि यदि छात्रसंघ चुनाव बहाल नहीं किए गए तो एबीवीपी सरकार के खिलाफ भी आंदोलन करेगी और विधानसभा घेराव जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में परीक्षा संबंधी अनियमितताओं की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, विद्यार्थियों की मांगों का समाधान, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रांत एसएफएस टोली संयोजक अभय सिंह, सौरभ बुडानिया, मोनू शर्मा, निशा वर्मा, पंकज कुमार, बंटी छापोला, नितेश कुमार, सुहाना, वंदना सैनी, चेतना, दीपक, कुनाल एचरा, प्रदीप एवं मोहित सहित बड़ी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
रणथंभौर रपट पर तेज बारिश के बाद पानी का बहाव, बाइक सवार दो सुरक्षित बाहर
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर स्थित रणथंभौर टाईगर रिजर्व क्षेत्र में बीती रात के हुई तेज बारिश के बाद शेरपुर-खिलचीपुर स्थित झरेटी रपट पर नाले का पानी तेज बहाव के साथ आ गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि रपट के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग Gibbs? गईं और लोगों का आवागमन रुक गया। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों ने लापरवाही करते हुए तेज बहाव के बीच रपट पार करने का प्रयास किया। देखते ही देखते दोनों युवक बाइक समेत पानी के तेज बहाव में बह गए। मौके पर मौजूद लोग यह नजारा देखकर सहम गए। हालांकि गनीमत रही कि दोनों युवक नाले में कुछ दूरी तक बहने के बाद सकुशल बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। इस घटना ने एक बार फिर बारिश के दौरान रपट और नदी-नालों को पार करने के खतरे को उजागर कर दिया। प्रशासन ने भी ऐसे स्थानों पर सावधानी बरतने की अपील की है.0
0
Report
पुंछ के दिगवार में हर घर तिरंगा अभियान तेज, छत पर तिरंगा फहराया
Chikri Ban, पुंछ जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा के अंतिम गाँव दिगवार में एक अनोखी पहल की। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन की अगुवाई में अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम घर की छत पर अपने हाथों से तिरंगा फहराया। लोगों से हर घर पर तिरंगा लगाने की अपील की। देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के تحت पुंछ जिले में भी लोगों को राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी अभियान के تحت शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित दिगवार गांव का दौरा किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहम्मद इकबाल गुलशन की अगुवाई में अधिकारियों ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अंतिम घर की छत पर अपने हाथों से तिरंगा लगाया, इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी अगले दो दिनों में अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने ka आह्वान किया। अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और हर घर पर तिरंगा लगाकर देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया जाए। नियंत्रण रेखा के अंतिम घर पर तिरंगा फहराने की यह पहल ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सीमावर्ती क्षेत्रों में और मजबूती देने के साथ-साथ लोगों में देशभक्ति की भावना को भी बढ़ावा दे रही है।0
0
Report
आगरा में तिरंगे-भगवा झंडे कूड़े में मिलने से मचा हंगामा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग हर घर तिरंगा अभियान को आगरा में लगा ग्रहण, कूड़ेदान में मिले सैकड़ों तिरंगे सिकंदरा इंडस्ट्रीज एरिया में तिरंगा और भगवा झंडे कूड़े में मिलने से मचा हड़कंप शिकायत पर सिकंदरा पुलिस ने मौके से सैकड़ों तिरंगे और भगवा झंडे किए बरामद एक कंटेनर से कूड़े में झंडे फेंकने का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल, अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराने को दिया प्रार्थना पत्र हिंदूवादी नेताओं ने तिरंगे और भगवा ध्वज के अपमान पर जताई कड़ी नाराजगी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो DM कार्यालय पहुँचकर बरामद झंडे सौंपने की चेतावनी हिंदूवादी बोले—तिरंगे व भगवा का अपमान किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं0
0
Report
Advertisement
15 अगस्त को सरकारी स्कूलों में लापरवाही,सरकारी स्कूलों में आज के दिन भी बिना टीचर खुद पढ़ रहे छात्र
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद में स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त को लेकर जहां सरकारी स्कूलों और मदरसों में तैयारियां तेज होने का दावा किया जा रहा है, वहीं शामली जनपद में तैयारियों की जमीनी हकीकत कुछ अलग नजर आई। ज़ी मीडिया की पड़ताल के दौरान कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षक कक्षाओं से नदारद मिले, जबकि स्कूल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं दिखाई दी। जहा एक स्कूल में 15 अगस्त के कार्यक्रम की तैयारियों के बजाय बच्चे खेलते हुए नजर आए। वहीं, स्कूल परिसर में जगह-जगह गंदगी भी दिखाई दी। इससे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल खड़े होते हैं। वही 15 अगस्त की तैयारी के बारे में स्कूल के प्रधानाध्यापक ने विद्यालय में शिक्षकों की कमी का हवाला दिया। उनका कहना था कि स्कूल में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या कम होने के कारण व्यवस्थाओं को संभालने में परेशानी हो रही है। वहीं, मदरसे में भी 15 अगस्त की तैयारियों को लेकर सवाल उठे। मदरसे के मौलाना ने स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की तैयारी पूरी होने का दावा किया। हालांकि, शुक्रवार यानी जुम्मा होने के चलते मदरसे में छुट्टी होने की बात कही गई। ऐसे में सवाल यह है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों को लेकर सरकारी संस्थानों में कितनी गंभीरता बरती जा रही है? क्या केवल कागजों और दावों में ही तैयारियां पूरी हैं,या फिर जमीनी स्तर पर भी 15 अगस्त के आयोजन को लेकर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं? अब देखना होगा कि कुम्भकरनी नींद सोया,शिक्षा विभाग इस पूरे मामले को लेकर क्या संज्ञान लेता है और संबंधित स्कूलों में व्यवस्थाओं की स्थिति सुधारने के लिए क्या कार्रवाई की जाती है।0
0
Report
जालौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभद्रता के बाद मुकदमा, पिता-पुत्र समेत चार आरोपी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में मेडिकल संचालक की दवाई नहीं लिखना प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को पड़ा महंगा, मेडिकल संचालक पिता और पुत्र ने डॉक्टर से की अभद्रता, अस्पताल में घुसकर धक्कामुक्की कर इमरजेंसी रजिस्टर फाड़ा, एक हफ्ते में ट्रांसफर कराने की धमकी दी, प्राइवेट मेडिकल की दवाई नहीं लिखे जाने पर डॉक्टर को देख लेने की पिता पुत्र ने धमकी देकर बनाया दबाव, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल में खुला है राधारानी मेडिकल स्टोर, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण कुमार तिवारी के तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।0
0
Report
बहराइच के रानीपुर में चोर गैंग ने दो घरों से लाखों की चोरी, दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में चोरों का क़हर! थाना रानीपुर इलाके में चोरों ने दो घरों को बनाया निशाना, 15 से 20 लाख से अधिक की चोरों ने की चोरी! रानीपुर थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पहले दहौरा गांव के ग्राम प्रधान समेत दो मकानों से करीब 25 लाख रुपये की चोरों ने की थी चोरी, चोरों का गैंग बना पुलिस के लिये बड़ी चुनौती, बेखौफ चोरों ने फिर बड़ी वारदात को दिया अंजाम । थाना रानीपुर के पिपरिया महिपाल सिंह गांव के ग्राम प्रधान, मंशाराम मौर्य के घर में बड़ी चोरी की घटना को दे डाला अंजाम, तकरीबन 15 से 20 लाख के माल पर चोरों ने किया हाँथ साफ, इसके बाद चोरों ने पड़ोसी रोशन लाल द्विवेदी के घर को भी बनाया निशाना, जहां से लगभग दो लाख रुपये से अधिक की चोरी कर चोरों का गैंग हुआ फरार, लगातार चोरी की वारदातों से दहशत में इलाके की आवाम! पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल, थाना रानीपुर इलाके की वारदात0
0
Report
Advertisement
यूपी के 12 पुलिस अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर गैलेंट्री अवॉर्ड
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी से 12 पुलिस अधिकारियों को गैलेंट्री अवॉर्ड स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिया जाएगा0
0
Report
नावां सिटी में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य तिरंगा रैली आयोजित
Didwana, Rajasthan:नावां सिटी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भारत सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान एवं तिरंगा यात्रा के तहत शुक्रवार को नावां सिटी में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। रैली गणेश मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड, पुरानी रेलवे स्टेशन, अंजनी माता मंदिर और निधि कांटा होते हुए सैनी भवन पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। पूरे मार्ग में तिरंगे लहराते नजर आए और देशभक्ति के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर रहा। इस अवसर पर किसान आयोग अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नागौर सीआर चौधरी भी मौजूद रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। रैली में युवाओं, महिलाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आयोजन के दौरान लोगों ने स्वतंत्रता दिवस की भावना को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारी व शहर के लोग मौजूद रहे।0
0
Report
सासाराम में तिरंगा यात्रा, अशोक चौधरी बोले- तिरंगा हमारी शान
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां सासाराम में बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता संरक्षण एवं ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। बता दे कि डॉ. अशोक चौधरी रोहतास के प्रभारी मंत्री हैं। आज सुबह-sुबह सासाराम के समाहरणालय से ये तिरंगा यात्रा निकलकर पोस्ट ऑफिस चौराहा, धर्मशाला मोर होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस तिरंगा यात्रा में रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा, एसपी रौशन कुमार के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता, विभिन्न विद्यालयों के बच्चे, स्काउट गाइड, एनसीसी के कैडेट आदि ने भी भाग लिया। वहीं सरकारी के अलावा निजी स्कूलों के बच्चों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मंत्री डॉ अशोक चौधरी ने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया तब जाकर हमें यह तिरंगा nसीब हुआ है। हमें अपने तिरंगा झंडा के प्रति सम्मान प्रकट करने का दिन है। हमें अपने तिरंगा पर गौरव है。0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में जूते के भीतर छिपा सर्प: युवक सर्पदंश से अस्पताल में भर्ती
Chanwal, Himachal Pradesh:जूता पहनने से पहले सावधान, अंदर छिपा हो सकता है सर्प। हमीरपुर अगर आप भी बिना जांचे जूता पहन लेते हैं तो ये खबर आपके लिए है। हमीरपुर में जूता पहनते समय एक युवक को उसमें छिपे सर्प ने डंस लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन ने सर्प को डिब्बे में बंद कर अस्पताल तक ले आए और अस्पताल में भी हलचल मच गई। सर्पदंश की जानकारी मिलने पर परिजनों ने सर्प को पकड़कर डिब्बे में बंद कर लिया और उसे भी साथ अस्पताल लिए चले आये। चिकित्सक के अनुसार सर्प देखने में कोबरा प्रतीत हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बरसात के मौसम में सांप सुरक्षित जगह की तलाश में जूते, कपड़ों और घर के सामान में छिप सकते हैं। ऐसे में जूते पहनने से पहले उन्हें अच्छी तरह झाड़कर और अंदर से देखकर ही पहनें। खासकर लंबे समय से रखे जूतों की जांच जरूर करें। नहीं तो एक छोटी सी लापरवाही आपकी जान पर भारी पड़ सकती है। जूता पहनने से पहले कुछ सेकंड की जांच आपको सर्पदंश के खतरे से बचा सकती है। और अगर सर्पदंश हो जाए तो झाड़-फूंक में समय गंवाने के बजाय पीड़ित को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं ताकि उपचार मिल सके।0
0
Report
अलिबाग नगरपालिका के तिरंगा बाइक रैली: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का जश्न
Chendhare, Maharashtra:अँकर – स्वातंत्र्य दिनाच्या पार्श्वभूमीवर शुक्रवारी अलिबाग नगरपरीषदेतर्फे शहरात बाईक रॅली काढण्यात आली. संपूर्ण शहरभर फिरून रॅलीची समुद्रकिनारी सांगता झाली. देशभक्तीपर गीतांची धून, घोषणाबाजी आणि फडकणारे तिरंगा ध्वज यामुळे वातावरण देशभक्तीमय झाले होते. अलिबाग समुद्र किनारी विद्यार्थ्यांनी कवायती सादर करून उपस्थितांची मने जिंकली. जिल्हाधिकारी किशन जावळे, नगराध्यक्षा अक्षया नाईक हेदेखील रॅलीत सहभागी झाले होते.0
0
Report
चाकण के उद्योग क्षेत्र में क्राइसिस, रोहित पवार ने सरकार पर हमला
Chakan, Maharashtra:पुण्याच्या चाकण औद्योगिक वसाहतीमधील खड्ड्यांचे साम्राज्य आणि भीषण वाहतूक कोंडीमुळे कंपन्या राज्यबाहेर जाण्याची वेळ आली असून, यावरून राष्ट्रवादी काँग्रेस शरदचंद्र पवार पक्षाचे आमदार रोहित पवार यांनी सरकारवर थेट हल्लाबोल केला आहे. चाकण परिसरातील रस्त्यांची पाहणी केल्यानंतर रोहित पवार यांनी प्रशासकीय अनास्थेवर बोट ठेवत, सरकारच्या दुर्लक्षामुळेच उद्योग बाहेर जात असून स्थानिकांच्या रोजगारावर गदा येत असल्याचा घणाघात केला. याच संदर्भात त्यांच्याशी बातचीत केलीय आमचे प्रतिनिधी हेमंत चापुडे यांनी... प्रतिनिधी हेमंत चापुडे To रोहित पवार (नेते NCP SP) प्रतिनिधी हेमंत चापुडे झी मिडीया चाकण पुणे...0
0
Report
Advertisement
