203001
खुर्जा में पिस्तौल के साथ युवक का वीडियो हुआ वायरल
Nausana, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा में एक युवक ने दोनों हाथों में अवैध पिस्तौल लेकर वीडियो बनाया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Muzaffarpur में दिनदहाड़े पूर्व विधायक प्रत्याशी की स्कॉर्पियो से पिस्तौल-कारतूस चोरी: CCTV में बदमाश कैद
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur Sadar थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी साहेबगंज के पूर्व विधायक प्रत्याशी सुबोध शंकर कुमार की black Scorpio से दिनदहाड़े लाइसेंसी पिस्तौल, कारतूस और पेपर से भरा बैग चोरी हो गया। चोरी की घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिससे सुबोध शंकर कुमार की ओर से अज्ञात चोर के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। संस्था के अनुसार चोर बैग लेकर मौके से फरार हो गया; पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोर की पहचान में जुटी है। सुबोध शंकर कुमार साहेबगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं और बुधवार को अपने स्कॉर्पियो वाहन से अपने अकाउंटेंट के पास मुजफ्फरपुर कलमबाग चौक के लिए निकल रहे थे। रास्ते में गाड़ी के ड्राइवर को छोड़कर सुबोध शंकर कुमार अपने पिस्तौल, कारतूस और बैग को गाड़ी के अंदर ही रख कर दोस्त के घर चले गए, तभी पीछे से एक बदमाश ने गेट खोलकर बैग चोरी कर लिया। मामले में पुलिस ने CF footage के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार करने की फुटेज सहित कार्रवाई शुरू कर दी है। इनपुट: मणितोष कुमार0
0
Report
राम रहीम की पैरोल समाप्त, जेल लौटे बाबा रोहतक सुनारिया
Rohtak, Haryana:रोहतक सुनारिया जेल में राम रहीम की पेरोल खत्म, जेल वापिस आए बाबा राम रहीम। 26 मई को बाबा राम रहीम को 30 दिन की मिली थी पेरोल। पैरोल मिलने के बाद सिरसा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रुके थे बाबा राम रहीम। डेरा सच्चा सौदा की गतिविधियों में शामिल हुए बाबा राम रहीम। आज 5 बजे सिरसा से रोहतक सुनारिया जेल लौटें बाबा राम रहीम0
0
Report
दिल्ली दौरे के बाद जयपुर लौटे अशोक गहलोत, बड़े बयान दिए
Jaipur, Rajasthan:जयपुर लौटे अशोक गहलोत, दिल्ली दौरे के बाद कई मुद्दों पर दिए बड़े बयान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली से जयपुर लौटे। गहलोत की दिल्ली यात्रा लगातार सियासी हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई थी। 10 जनपथ जाने को लेकर बोले गहलोत 10 जनपथ जाने को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि इसमें कोई राजनीतिक चित्रण नहीं ढूंढना चाहिए। राजीव गांधी ट्रस्ट बना हुआ है, ट्रस्ट की मीटिंग हुई थी। इसमें कोई राजनीतिक गुणा-भाग करने की आवश्यकता नहीं है। ट्रस्टियों की बैठक थी, उसमें राजनीतिक हिसाब-किताब लगाने की आवश्यकता नहीं है। गहलोत ने बीजेपी पर लगाए षड्यंत्र के आरोप इन दिनों PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और मंत्री किरोड़ी लाल मीणा के बयान लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं...... मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को लेकर गहलोत ने कहा कि किरोड़ी सीनियर नेता हैं, RSS कैडर के भी हैं। बीच में कई बार उन्होंने पार्टी छोड़ी भी। सरकार बनने से पहले से ही वो सब आरोप लगाते आ रहे हैं। मैंने कहा आप तथ्य तो प्रस्तुत करो, उनका जवाब बेतुका आया, तथ्यों की जरूरत क्या है। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा की घेराबंदी करना अपने आप में एक षड्यंत्र है। डोटासरा के माध्यम से कांग्रेस को डैमेज करने का षड्यंत्र बीजेपी का है। राजस्थान में कांग्रेस का सबसे मजबूत संगठन है। आज राजस्थान में लोग कांग्रेस को याद करते हैं, हमारी योजनाओं को याद करते हैं। करप्शन को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। किरोड़ी हवा में आरोप लगाते हैं.......... बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा कि वो कांग्रेस नेताओं को आपस में लड़ाने की बात करते हैं। उनको जनता के सामने अपनी सरकार की उपलब्धियां बतानी चाहिए। उनसे पूछो, वह अपनी सरकार की उपलब्धियां कब बताएंगे। राहुल गांधी को लेकर बोले गहलोत नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के दो साल के कार्यकाल को लेकर गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी ने अमिट छाप छोड़ी है। राहुल गांधी लगातार किसान और गरीबों के मुद्दे उठा रहे हैं और विपक्ष के मुद्दे उठाने में राहुल गांधी कामयाब रहे हैं. रिफाइनरी को लेकर सरकार पर सवाल वहीं रिफाइनरी को लेकर अशोक गहलोत ने कहा कि मैंने सुना पीएम रिफाइनरी के अंदर ही मीटिंग करेंगे, पहले की तरह आम सभा नहीं करेंगे। उनको आम सभा करनी चाहिए, इतना बड़ा काम हुआ है। 5 साल रोककर क्यों रखा रिफाइनरी को, इसका जवाब सरकार को देना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
छात्रों की गूंज: राजस्थान में कांग्रेस अभियान के नेतृत्व पर संदेह
Jaipur, Rajasthan:संगठन अधूरा, कैसे होगा अभियान पूरा? कांग्रेस ने देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की है। कांग्रेस अभियान के तहत तमाम programme करेगी। पेपर लीक और बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं के बीच कांग्रेस जाएगी। इन तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की है, लेकिन यह अभियान राजस्थान में कैसे पूरा होगा, इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि इस अभियान की जिम्मेदारी NSUI और यूथ कांग्रेस के कंधों पर है, लेकिन राजस्थान में दोनों ही संगठन अधूरे हैं... अभियान के मुख्य बिंदु - कांग्रेस का देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान। - यूथ कांग्रेस और NSUI संभालेंगे अभियान की कमान। - बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी。 राजस्थान में कैसे पूरा होगा अभियान? - NSUI के पास नहीं प्रदेश अध्यक्ष। - यूथ कांग्रेस में चुनाव परिणामों का इंतजार। - ऐसे में युवाओं तक कैसे पहुंचेगा राहुल गांधी का संदेश? 25 जून को कांग्रेस ने देश के 28 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन यह अभियान राजस्थान में कितना कामयाब होता है, इस पर संशय बना हुआ है। कांग्रेस राहुल गांधी के संदेश को युवाओं तक पहुंचाना चाहती है, लेकिन राजस्थान में यूथ कांग्रेस के संगठन अभी अधूरे हैं। विनोद जाखड़ जब से NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं, तब से राजस्थान NSUI को प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिला है। वहीं यूथ कांग्रेस में जिलों से लेकर प्रदेश स्तर तक के चुनाव सम्पन्न हुए, लेकिन अभी यूथ कांग्रेस ने परिणाम जारी नहीं किए हैं... अभियान के तहत कार्यक्रम “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत कांग्रेस आने वाले दिनों में — पत्रक वितरण, नुक्कड़ बैठकें एवं छात्र संपर्क, कैंपस संपर्क, 1 अगस्त को कलेक्टर घेराव。 9 अगस्त को “दिल्ली चलो” कार्यक्रम के साथ अभियान के प्रथम चरण का समापन होगा。 लेकिन बिना लीडरशिप के यह अभियान राजस्थान में कैसे अपने मुकाम तक पहुंच पाएगा?0
0
Report
छात्रों की गूंज अभियान राजस्थान में नेतृत्व संकट के बीच फिर से शुरू?
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में कांग्रेस ने देशव्यापी “छात्रों की गूंज” अभियान की शुरुआत की है। अभियान के तहत बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दों पर युवाओं के बीच केंद्रित कार्यक्रम होंगे। यह अभियान NSUI और यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में चलेगा, लेकिन राजस्थान में इन संगठनों की स्थिति अस्थिर बताई जा रही है। यूथ कांग्रेस और NSUI के प्रदेश-स्तर पर नेतृत्व और चुनाव परिणामों को लेकर असमंजस बना हुआ है। कांग्रेस राहुल गांधी का संदेश युवाओं तक पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है, पर राजस्थान में यूथ कांग्रेस अधूरा है और NSUI का प्रदेश अध्यक्ष नहीं मिला है। आने वाले दिनों में पत्रक वितरण, नुक्कड़ बैठकें और छात्र संपर्क जैसे कदम उठाने की योजना है, 1 अगस्त को कलेक्टर घेराव और 9 अगस्त को “दिल्ली चलो” कार्यक्रम के साथ अभियान के प्रथम चरण का समापन प्रस्तावित है।0
0
Report
भिनाय में सिविल कोर्ट शुरू, विधायक कानावत के प्रयास से न्याय तक पहुंच आसान
Ajmer, Rajasthan:प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अजमेर के भिनाय निवासियों को सिविल कोर्ट की सौगात दी है ... कस्बे के लोगों को अब लगभग 50 किलोमीटर दूर अपने बाद के निस्तारण ब अन्य कानूनी कार्यों के लिए केकड़ी जाने की जरूरत नहीं होगी.. स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत के अथक प्रयासों से भिनाय को मिले सिविल कोर्ट की खुशी उत्साह के साथ मनाई गई.. आज से सिविल कोर्ट शुरू होने पर विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत का बार एसोसिएशन ने स्वागत अभिनंदन किया... भिनाय बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने स्थानीय विधायक कानावत का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया... अधिवक्ताओं ने बताया विधायक कानावत ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाया.. और अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.. उनके प्रयासों से भिनाय में सिविल कोर्ट की स्थापना संभव हो सकी...भिनाय में ही सिविल कोर्ट उपलब्ध होने से आमजन को समय और धन दोनों की बचत होगी तथा न्याय तक पहुंच आसान बनेगी..और साथ ही विकास की दिशा को पंख लगेंगे ।0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर में मालिक ने नौकर को डंडों से पिटाया; वायरल वीडियो से कार्रवाई की संभावना
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में एक मालिक ने अपने नौकर को डंडों से बेरहमी से पीटा...इतना ही नहीं, नौकरी जब जमीन पर गिर पड़ा, तो भी मालिक का कहर बिल्कुल नहीं रुका... मालकिन और नौकर का रिश्ता भरोसे का होता है... लेकिन जब यही रिश्ता जुल्म में बदल जाए, तो फिर होता है कानून हस्तक्षेप...अब नजर इस बात पर है कि वायरल वीडियो के बाद आरोपी पर क्या कार्रवाई होती है0
0
Report
भिवानी के पहाड़ी माता मंदिर का गुबंद 52 किलो सोने से जड़ा
Bhiwani, Haryana:भिवानी सोने-चांदी से जड़ा पहाड़ी माता मंदिर, पुजारी का दावा-उत्तर भारत का पहला, पांडवों के अज्ञातवास में माता ने दिए थे दर्शन, गुंबद में लगा 52 किलो गोल्ड हरियाणा के भिवानी जिले के गांव पहाड़ी में प्रसिद्ध महाभारतकालीन पहाड़ी माता मंदिर स्थित है। जिसके गुंबद पर करीब 52 किलो सोना जड़ा हुआ है। वहीं मंदिर के गर्भगृह की दीवारों व छत पर चांदी लगी हुई है। इसका इतिहास महाभारत काल से माना जा रहा है। मान्यता है कि पांडव अज्ञात वास के दौरान यहां पर रहे थे और उनकी पूजा से प्रसन्न होकर माता ने दर्शन दिए थे। पहاड़ी माता मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि पहाड़ी माता मंदिर काफी पुराना है। मान्यता है कि अज्ञात वास के दौरान पांडव यहां पर आए थे। उन्होंने माता की पूजा अर्चना की और उनकी पूजा से प्रसन्न होकर माता ने अपना रूप प्रकट किया। पांडव यहां पहाड़ पर अज्ञात वास में ठहरे भी थे। उन्होंने कहा कि मंदिर के गर्भगृह की दीवारें चांदी से बनी हैं (दीवारों पर चांदी की प्लेट लगी हैं)। मंदिर का गुबंद सोने का है, जिस पर करीब 52 किलो सोना लगा है। माता का ताज भी सोने का बना हुआ है। सीसीटीवी की जद में है मंदिर पहाड़ी माता मंदिर के पुजारी सुरेंद्र शास्त्री ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा के लिहाज से पूरे मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। यहां तक कि गर्भगृह में भी 8 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके अलावा मंदिर में 6 सुरक्षा गार्ड नियुक्त किए गए हैं और 2 पुलिस कर्मचारी तैनात रहते हैं। गर्भगृह में माता की 2 मूर्तियां हैं। जिनमें से एक महाभारतकालीन हैं, वहीं दूसरी 100-150 साल पुरानी है। इसके अलावा मंदिर में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियां अलग से हैं। उत्तर भारत का पहला माता मंदिर ज पुजारी सुरेंद्र शास्त्री ने दावा किया कि पूरे विश्व में किसी देवी का मंदिर ऐसा नहीं हैं, जिसका गुबंद सोने का हो। किसी देवता का हो सकता है। उत्तरी भारत का तो प्रथम मंदिर है दर्शनिय स्थल। सोने-चांदी से जड़ा मंदिर कहीं नहीं है। श्रद्धालु यहां जो अपनी इच्छा व मंशा लेकर आते हैं, उनकी इच्छा पूरी होती है। लोग रोते बिलखते हुए आते हैं और प्रसन्न होकर जाते हैं। नवरात्रों के उपलक्ष्य में यहां बड़ा मेेला लगता है। काफी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि भारत के चारों कोनों से श्रद्धालु यहां पर आते हैं। इसके अलावा नेपाल, भूटान व अमेरिका से लोग यहां पर आते हैं। पूरे पहाड़ पर कुल 52 धर्मशालाएं हैं। जिनमें निशुल्क खाने-पीने की व्यवस्था माता रानी की कृपा से हो रखी हैं。0
0
Report
चानौत में टी-कनेक्शन से पानी मांग: आंदोलन जारी, मुख्यमंत्री का प्रस्ताव ठुकरा
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : छात्र नेता रोहित,पगड़ी संभाल जट्टा मनदीप संबोधन : किसान नेता सतबीर पहलवान व किसान नेता दिलबाग हुड्डा चानौत में धरना रहेगा जारी, सीएम का प्रस्ताव ठुकराया चानौत के ग्रामीणों का ऐलान शहरी टी से पानी मिलने तक नहीं हटेंगे पीछे किसान नेताओं ने चानौत आंदोलन को दिया समर्थन हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन से पानी लेने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब लगातार जारी रहेगा। धरना कमेटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे हांसी जाने वाली पाइपलाइन से टी-कनेक्शन लगाकर ही पानी लेंगे और अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे。 आपको बता दे कि धरना कमेटी को आंदोलन में हरियाणा के कई गांवों, किसानों और खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल रहा है। आंदोलन को संगठित तरीके से चलाने के लिए गांव के लोगों ने तीन अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है, जिनमें एक 21 सदस्यीय और दो 11-11 सदस्यीय कमेटियां शामिल हैं। ये तीनों कमेटियां इस धरने पर बैठकर आगे का फैसला करेंगी। ग्रामीणों का कहना है कि आंदोलन से जुड़े सभी आगामी निर्णय तीनों कमेटियां अलग-अलग विचार-विमर्श के बाद संयुक्त रूप से लेंगी। उनका दावा है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा。 हांसी के चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन से टी-कनेक्शन के जरिए पानी की मांग को लेकर ग्रामीण अपने आंदोलन पर अड़े हुए हैं। धरना स्थल से ग्रामीणों ने स्पष्ट ऐलान किया कि जब तक टी से पानी नहीं मिलेगा, तब तक हम पीछे नहीं हटेंगे और धरना जारी रहेगा।" छात्र नेता रोहित का कहना है कि उनके आंदोलन को हरियाणा के गांवों, किसान संगठनों और खाप पंचायतों का पूरा समर्थन मिल रहा है। बढ़ते जनसमर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिली है। पगड़ी संभाल जट्टा से मनदीप ने कहा कि वे अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे। जब तक टी नहीं तब तक पीछे नहीं हटेंगे। किसान नेता सतबीर पहलवान और किसान नेता दिलबाग हुड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि चानौत गांव के ग्रामीणों की मांग जायज है। और वे उनके साथ खड़े हैं。 ग्रामीण टी-कनेक्शन के जरिए ही पानी लेने की मांग पर अड़े हैं। और इस संघर्ष में किसान संगठन उनका पूरा साथ देंगे। उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन को समर्थन जारी रहेगा。0
0
Report
Advertisement
चूरू में नशामुक्ति दिवस: जिला स्तर पर जागरूकता रैली और शपथ ग्रहण
Churu, Rajasthan:चूरू। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर मातुश्री कमला गोयनका टाउन हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सहित अधिकारी, कर्मचारी व युवाओं ने शिरकत की। इससे पूर्व जिला मुख्यालय पर नशामुक्ति जागरूकता रैली भी निकाली गई जिसे जिला कलक्टर एवं एसपी ने हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं, ग्राम साथिनों और युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि पूरे परिवार और समाज को कमजोर करता है तथा आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी प्रभावित करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस, चिकित्सा, शिक्षा, ड्रग कंट्रोल एवं अन्य विभाग समन्वित रूप से नशे के उन्मूलन के लिए कार्य कर रहे हैं। सरकार द्वारा नशा पीड़ितों के लिए निःशुल्क उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जिला कलक्टर ने आमजन से अपील की कि नशे से जुड़े मामलों की सूचना पुलिस तक पहुंचाएं तथा स्वयं नशामुक्ति का संकल्प लेकर दूसरों को भी जागरूक करें। नशे के खिलाफ इस युद्ध में हम सभी 'मेरा क्या, मुझे क्या' जैसी सोच से ऊपर उठकर समाज और राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नशामुक्त भारत अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी को नशामुक्ति अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि नशामुक्ति केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा परिवार, समाज और राष्ट्र—तीनों के विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है। इसलिए समाज, परिवार, स्वयंसेवी संस्थाओं और सरकारी विभागों को मिलकर नशे के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करना होगा। युवाओं को खेल, योग एवं सकारात्मक गतिविधियों से जोड़कर ही नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने उपस्थितों से आग्रह किया कि अपने आसपास नशे की गिरफ्त में आए व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार और पुनर्वास के लिए प्रेरित करें। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों से जुड़े वास्तविक जीवन अनुभव साझा करते हुए उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक नुकसान की गंभीरता का एहसास कराया। कार्यशाला में प्रो केसी सोनी, ब्रह्माकुमारीज से सुमन, डॉ लक्ष्मी, एडवोकेट निधि सिंघवी, प्रो बीएल मेहरा सहित वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित व्याख्यान दिए। विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों का प्रभावशाली मंचन कर नशामुक्त समाज का संदेश दिया। महिला अधिकारिता उपनिदेशक राजेन्द्र शेखावत, एसजेईडी डीडी सत्येन्द्र पाल वीर ने अतिथियों का स्वागत किया।0
0
Report
डीडवाना और मकराना में मोहर्रम में ताजिया जलूस, सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था
Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना : कर्बला के शहीद हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी पर्व मोहर्रम संपन्न ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ मोहर्रम संपन्न डीडवाना के सभी 5 मोहर्रम सुपुर्दे ऐ खाक शहर में न्यारियो, पठानों सैयदान धोबी और व्यापारियों के मोहल्लों से निकलने वाले सभी ताजियो को ढ़ोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ गुदड़ी बाजार होकर सदर बाजार से नागौरी गेट लाया गया जहां डीडवाना के सभी अखाड़ो के अध्यक्ष, करतबाबाजों सहित प्रशासनिक अधिकारियों का माल्यार्पण कर साफा बाँध कर समान किया गया मोहर्रम को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ युवकों ने 'या अली-या हुसैन' के नारे लगाकर करतब बाजों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया मोहर्रम का त्योहार धार्मिक रस्मों-रिवाज के साथ आदि किया गया। डीडवाना में भी ताजिए के जुलूस के दौरान सभी धर्मों के लोग इसे सम्मानपूर्वक नमन करते हैं। यह इस बात का प्रतीक है कि हजरत इमाम हुसैन का बलिदान किसी मजहब तक सीमित नहीं, बल्कि हर इंसान की अंतरात्मा से जुड़ा हुआ है। वहीं मकराना में भी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व मनाया गया। शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हर साल की तरह इस साल भी ताजिए का जुलूस निकाला। ताजिए के आगे लोगों ने मातमी धुन में ढोल-ताशे बजाए। ताजिए हताई मस्जिद से रवाना होकर करीब 12 बजे सदर बाजार पहुंचे। जहां ताजिए का ठहराव किया गया। जुमा की नमाज के बाद दोपहर में 3:30 बजे ताजिए का जुलूस सदर बाजार से रवाना हुआ जो धूतों का चौक, ईदगाह रोड होते हुए कर्बला चौक की तरफ रवाना हुआ। जहां 7 बजे ताजिए सेराब किए गए। नरोघी रहने की कामना के साथ लोगों ने बच्चों को ताजिए के नीचे से निकाला। जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ विक्की नागपाल, थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा मौजूद रहे और जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। साथ जुलूस पर ड्रोन से भी निगरानी की गई। जुलूस संचालन रईस अहमद रांडड़ ने किया। जुलूस में मोहर्रम लाइसेंसी सगीर अहमद गैसावत, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद असलम गनी सिसोदिया, पूर्व अध्यक्ष अनवर अहमद रांदड़, मुज्जफर टांक, शेरु भाटी सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद थे।0
0
Report
सोनीपत में हनी ट्रैप-ब्लैकमेलिंग गिरोह का पर्दाफाश; चार गिरफ्तार
Sonipat, Haryana:सोनीपत न्यूज सोनीपत में चल रहा था हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खेल पुलिस ने एक ऐसे कथित गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है जिस पर लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप है शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और पैसे लेते समय तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस के मुताबिक, मौके से 25 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं क्या सोनीपत में चल रहा था हनी ट्रैप और ब्लैकमेलिंग का खेल? पुलिस ने एक ऐसे कथित गिरोह का खुलासा करने का दावा किया है, जिस पर लोगों को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये की उगाही करने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और पैसे लेते समय तीन महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मौके से 25 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया है और मामले की जांच जारी है। शिकायतकर्ता उत्तर प्रदेश के शामली जिले का रहने वाला है और पिछले करीब 15 साल से सोनीपत में ट्रैक्टर ड्राइवर के रूप में काम कर रहा है। उसकी शिकायत के अनुसार, 14 जून को एक परिचित ने उसे एक युवती का मोबाइल नंबर दिया। अगले दिन दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और बाद में युवती उससे मिलने पहुंची। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह अपने एक दोस्त के साथ युवती को लेकर अपने किराए के कमरे पर गया। वहां बीयर पी गई और युवती ने खुद को होटल में अनैतिक काम करने वाली बताते हुए 2500 रुपये मांगे। शिकायतकर्ता का दावा है कि पैसे देने के बाद दोनों की सहमति से शारीरिक संबंध बने और बाद में वह युवती को वापस छोड़ आया। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि एक-दो दिन बाद युवती और उसकी एक महिला साथी ने व्हाट्सएप कॉल कर उसे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी और मामला खत्म करने के बदले 20 लाख रुपये की मांग की। जब उसने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, तो कथित तौर पर उसके खिलाफ शिकायत देने की बात कही गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, बाद में कई अन्य लोगों के भी फोन आने लगे और लगातार पैसे मांगे जाने लगे। उसने इन बातचीत की रिकॉर्डिंग भी अपने पास सुरक्षित रखी। यह पूरा काम एक गिरोह की तरह किया जा रहा था, जिसमें पहले लोगों को जाल में फंसाया जाता है और फिर झूठे मुकदमे का डर दिखाकर समझौते के नाम पर मोटी रकम मांगी जाती है। इसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद ट्रैप लगाया और शिकायतकर्ता से कोर्ट परिसर के पास एक महिला को 25 हजार रुपये से भरा बैग दिलवाया। जैसे ही महिला ने बैग लिया, पहले से मौजूद पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया और उसके तीन अन्य साथियों को भी हिरासत में ले लिया। बाइट - पुलिस पीआरओ - रवींद्र सिंह0
0
Report
Advertisement
फतेहपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में दिखा तेज रफ्तार का कहर बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरे की हालत नाजुक घायल युवक को उपचार हेतु भेजा गया अस्पताल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार ललौली थाना क्षेत्र के सिधाव के पास की घटना0
0
Report
अलीनगर में प्रेमी-प्रेमिका ने पति की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - अलीनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का किया सनसनीखेज खुलासा - पत्नी ने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर रची पति की हत्या की साजिश - प्रेम-प्रसंग में बाधक बने पति की प्रेमी ने की गला रेतकर की गई थी निर्मम हत्या - मुगलसराय कोतवाली के महादेवपुर निवासी राजेश शर्मा का गुरुवार सुबह महेवा गांव के पास गौरी माइनर में मिला था रक्तरंजिश शव - जमीन दिखाने के बहाने घर से बुलाकर नहर किनारे ले जाकर पहले पी शराब फिर उतारा था मौत के घाट - पत्नी उर्मिला देवी, प्रेमी राहुल उर्फ जितेंद्र शर्मा और उसके साथी विनोड पाल गिरफ्तार - हत्या में प्रयुक्त खून लगा चाकू, बाइक, मोबाइल फोन व रक्तरंजित कपड़े बरामद - पुलिस पूछताछ में प्रेम संबंध और ₹10 हजार के लालच में हत्या की साजिश का खुलासा - बिहार भागने की फिराक में थे आरोपी, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा - अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव का मामला।0
0
Report
दिल्ली के शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल पर लापरवाही: मौत के पीछे 30 हजार की मांग
New Delhi, Delhi:पांच सितारा अस्पताल की शर्मनाक करतूत... महज़ 5 हज़ार के लिए मेडिकल पेशे को किया शर्मसार... CM रेखा गुप्ता ने करवाई जांच तो निकला चौकाने वाला सच ! शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल पर कार्रवाई करने की तैयारी में दिल्ली सरकार... जिन बड़े अस्पतालों के नाम सुनकर आपको लगता होगा कि यहां पर इलाज कराने से किसी की भी जान बचाई जा सकती है तो आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली में कुछ ऐसे अस्पताल है जिनके लिए लोगों की जान बचाने से ज्यादा उनसे पैसे वसूल करना उनका धर्म बन गया है। दिल्ली का ऐसा ही एक अस्पताल है शालीमार बाग का फोर्टिस अस्पताल...जिसके ऊपर आरोप लगे है कि इस अस्पताल के लोगों ने चाकू लगने से घायल 28 साल के सुमित झा का इलाज इसलिए शुरू नहीं किया क्योंकि सुमित के दोस्तों के पास जमा कराने के लिए 25 हज़ार रुपए थे जबकि अस्पताल इलाज शुरू करने के लिए पूरे 30 हज़ार जमा कराने का दबाव बना रहा था। नतीजा ये हुआ कि अस्पताल पहूंचने के 1 घंटे बाद सुमित की मौत हो गई। पैसे लेकर जब सुमित के परिवार वाले अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल ने 10 हज़ार रुपए लेकर सुमित की बॉडी परिवार को सौंप दी। बाईट :- गीता देवी, मृतक सुमित की माँ बाईट :- सुमित की भाभी दरअसल दिल्ली के शालीमार बाग गांव में रहने वाले सुमित 4 जून की रात को घर लौट रहा था लेकिन घर के पास BC ब्लॉक के पास रास्ते मे कुछ लड़को से उसकी लड़ाई हो गई, जिसमे से एक लड़के ने सुमित को चाकू मार दिया। सुमित अपने दोस्तों के साथ बाइक से पास के ही फोर्टिस अस्पताल पहुंचा और खुद ही चलकर एमरजेंसी में चले गया। आरोप है कि अस्पताल ने सुमित का इलाज शुरू करने से पहले 30 हज़ार रुपए जमा कराने को बोला, जल्दी इलाज शुरू करवाना के लिए सुमित के दोस्तो ने जैसे तैसे 25 हज़ार रुपए इकट्ठा किए लेकिन अस्पताल पूरे तीस हजार जमा करवाने के लिए अड़ा रहा। बाकी पैसो को लेकिन सुमित के परिवार को बताया गया, परिवार पैसे लेकर पहुंचा लेकिन तब तक इलाज ना मिलने की वजह से अस्पताल जाने से 1 घंटे बाद सुमित की मौत हो गई। लेकिन अस्पताल की भूख फिर भी शांत नहीं हुई और उसने परिवार से 10 हज़ार रुपए लेकर सुमित की बॉडी को परिवार को सौंप दिया। जिस बेटे की शादी आने वाले नवंबर में होनी थी उसकी मौत के लिए जिम्मेदार अस्पताल की शिकायत लेकर सुमित के पिता 18 से 20 जून तक चले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जन सुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे और पूरी आपबीती बताई। लगातार मिल रही फFortis अस्पताल को लेकर शिकायतों को देखते हुए पूरे मामले की जांच मैजिस्ट्रेट से करवाने का आदेश दिया। सेंट्रल नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट कर DM ने SDM की अगवाई में DDMA, PWD, हेल्थ विभाग समेत फायर सर्विस के लोगों से जांच कार्रवाई। जांच टीम ने जब फFortis अस्पताल का मुआयना किया तो पाया कि फायर सेफ्टी, पार्किंग, अवैध निर्माण, अस्पताल के नक्शे से छेड़छाड़ समेत अस्पतालों को लेकर जितनी भी गाइड लाईन है उसका पालन नहीं किया गया है। और पूरे अस्पताल में भारी अनियमितताएं देखने को मिली जिसके बाद अब दिल्ली सरकार अस्पताल के ऊपर सख्त कार्रवाई करने पर विचार कर रही है। बाईट :- एस एस परिहार, DM, सेंट्रल नॉर्थ वहीं जब ज़ी मीडिया की टीम फोर्टिस अस्पताल उनका पक्ष जानने पहुंची तो ज़ी न्यूज़ की टीम को अस्पताल परिसर से बाहर जाने को कहा जाने लगा प्रमोद शर्मा का वॉक थ्रू लगाए... हालांकि अपनी करतूतों को जगज़ाहिर होने से बचने के लिए फFortis अस्पताल ने अपना रटा रटाया जवाब भेज दिया। Statement from Fortis Hospital, Shalimar Bagh Fortis remains committed to the highest standards of patient care, clinical excellence, and regulatory compliance. We will review the details once formally shared with us and extend our full cooperation to the authorities. Patient safety and well-being continue to be our foremost priority. अस्पताल भले ही अब अपनी गलती को छुपाने की कोशिश कर रहा है लेकिन इस अस्पताल ने बार बार लग रहे लापरवाही के आरोपो पर अब दिल्ली सरकार सख्त है। और वो स्वास्थ को लेकर पूरी दिल्ली की व्यवस्था सुधारने पर जुट गई है। प्रमोद शर्मा, ज़ी मीडिया, दिल्ली0
0
Report
Advertisement
