Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलन्दशहर में वेटरनरी डॉक्टर का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल

Jul 11, 2024 07:44:03
Bulandshahr, Uttar Pradesh

बुलन्दशहर वेटरनरी डॉक्टर सुमेश गुप्ता का 100 रुपये रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। पशु चिकित्सालय में किसानों से अवैध वसूली कर रहे सुमेश गुप्ता को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की जांच में दोषी पाया गया। वसूलीबाज डॉक्टर का अन्य पशु चिकित्सालय में ट्रांसफर कर दिया गया है। सुमेश गुप्ता बुलन्दशहर पशु चिकित्सालय में तैनात थे।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASARUN SINGH
Mar 13, 2026 12:24:29
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद फर्रुखाबाद निरीक्षण भवन में प्रेम की चीख - 'यह मेरा प्यार, मुझे लौटा दो!'" अपने पति को पाने के लिए पीछे भाग श्रुति बोला हम सब करने को तैयार सिर्फ एक बार मुझे अपना लो फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला ड्रामा! निरीक्षण भवन पहुंचीं महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी के सामने पीड़ित श्रुति ओर पति सजल चीखीं - "यह मेरा प्यार, यह मेरा पति, मुझे लौटा दो!" 2 दिनों का गेट धरना, आंसुओं की बाढ़। पूरी कहानी सुनिए。 फर्रुखाबाद निरीक्षण भवन में सुनीता सैनी ने महिलाओं के दुख सुने। बीच में श्रुति का अपने पति सजल का हाई वोल्टेज ड्रामा - पति के गेट पर 2 दिन बैठीं, फिर चीखकर बोलीं: "यह मेरा प्यार, यह मेरा पति, मुझे लौटा दो!" सुनीता सैनी हिल गईं। तुरंत आदेश - श्रुति को 15 दिनों के लिए वन स्टॉप सेंटर भेजो। पति को फरमान: "15 दिन में विवाद निपटाओ ड्रामे के बीच नेशनल खिलाड़ी का आरोप - जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर यादव ने संविदा कोच का वेतन रोका। सुनीता सैनी ने शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला क्रीड़ा अधिकारी 24 मार्च को लखनऊ महिला आयोग के सामने उपस्थित होंगे अगर ऐसा नहीं होता है तो खेल निदेशालय को उनके खिलाफ कार्रवाई की निर्देश दिए जाएंगे बाइट-- सुनीता सैनी राज्य महिला आयोग की सदस्य
0
comment0
Report
VSVIPIN SHARMA
Mar 13, 2026 12:24:08
Kaithal, Haryana:कैथल कोर्ट का तगड़ा झटका: एएसआई बलविंद्र दोषी, रिश्वतखोरी के मामले में विजिलेंस का ट्रैप सफल हुआ और दोषी को 50 हजार जुर्माना व 4 साल कैद, कैथल में अतिरिक्त सैशन जज नंदिता कौशिक ने रिश्वतखोरी के मामले में चौकी इंचार्ज एएसआई बलविंद्र को 4 वर्ष की सश्रम कारावास तथा 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने की स्थिति में 5 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी。 गांव भागल निवासी संदीप कुमार ने 12 दिसंबर 2023 को चीका थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसे बाद में विजिलेंस अंबाला को सौंप दिया गया। शिकायत के अनुसार, 14 अक्टूबर 2023 को महावीर व कर्म सिंह के साथ झगड़े के बाद महावीर ने संदीप, उनकी मां कृष्णा देवी, पड़ोसी जयपाल व उसके बेटों शेखर व अमन के खिलाफ थाना चीका में मुकदमा दर्ज करवाया था। 4-5 दिन पहले चौकी में बुलाए जाने पर संदीप अपने साले सतीश के साथ पहुंचे, जहां एएसआई बलविंद्र व आईओ एसआई हरपाल ने मां की गिरफ्तारी का डर दिखाकर मुकदमे से नाम हटाने के लिए 60 हजार रुपये मांगे。 संदीप ने पैसे दिए, जिनमें से 50 हजार बलविंद्र व 10 हजार हरपाल ने लिए। बाद में 7 दिसंबर को बलविंद्र ने संदीप व जयपाल के बेटे के लिए प्रत्येक से 50 हजार मांगे। इस बार संदीप ने विजिलेंस में शिकायत की। विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर बलविंद्र को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया व चालान अदालत में पेश किया। अदालत ने सुनवाई के बाद बलविंद्र को दोषी ठहराया, जबकि एसआई हरपाल को सीधी मांग व स्वीकार न करने पर बरी कर दिया।
0
comment0
Report
AVArun Vaishnav
Mar 13, 2026 12:23:18
Jaipur, Rajasthan:Jaipur फर्जी ताईक्वांडो प्रमाण पत्र से शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने की कोशिश का खुलासा 20 आरोपी गिरफ्तार राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा-2022 मेंexcellent खिलाड़ी कोटे से नौकरी हासिल करने है मामला फर्जी ताईक्वांडो प्रमाण पत्र और फर्जी सत्यापन रिपोर्ट लगाने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा 19 अभ्यर्थियों सहित कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया SOG ने राजस्थान के 14 जिलों और हरियाणा में एक स्थान पर एक साथ, दी दबिश फर्जी ईमेल से भेजी गई सत्यापन रिपोर्ट एक आरोपी के मोबाइल फोन में ताईक्वांडो फेडरेशन के नाम से भेजे गए ईमेल का स्क्रीनशॉट मिला जिसमें 39 अभ्यर्थियों के खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट भेजने की बात लिखी थी SOG ने ईमेल की जांच की तो उसमें “Secretary” शब्द की स्पेलिंग गलत पाई गई, जिससे ईमेल की सत्यता पर संदेह हुआ। दुबई से बनाई गई थी फर्जी ईमेल आईडी मुख्य आरोपी विमलेंदु कुमार झा सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Mar 13, 2026 12:23:05
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर के बसेड़ी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन पंचायत समिति मीटिंग हॉल, बसेड़ी में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी (SDM) द्वारा की गई। कार्यशाला में सीडीपीओ, एलएस (Lady Supervisor), आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, समुदाय के सदस्य, जिला समन्वयक तथा चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों, इसके सामाजिक एवं कानूनी पहलुओं तथा बाल विवाह कराने पर होने वाले दंड के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
0
comment0
Report
ASAkhilesh Sharma
Mar 13, 2026 12:22:50
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा आसपुर लोकेशन बेणेश्वर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 16 मार्च को बेणेश्वर धाम दौरा, प्रभारी मंत्री ने तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आगामी 16 मार्च को आदिवासियों के महाकुंभ और पवित्र तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री यहाँ आयोजित होने वाले 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस दौरान सीएम करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक और राजनैतिक हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने बेणेश्वर धाम पहुँचकर भाजपा पदाधिकारियों और_local नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बातचीत के दौरान प्रभारी मंत्री ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय क्षेत्र के विकास और गौरव को समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को सभा स्थल तक पहुँचाने और व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने की जिम्मेदारी_soई। इस मौके पर प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आगमन वागड़ क्षेत्र के लिए उत्साह का विषय है। जनजाति गौरव दिवस के माध्यम से सरकार आदिवासियों के उत्थान के अपने संकल्प को दोहराएगी। दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर यातायात प्रबंधन तक के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं और आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो。
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 13, 2026 12:22:09
Chittorgarh, Rajasthan:एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले से कपासन कस्बे में दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुए तरुण खटीक हत्याकांड के विरोध में सर्व हिंदू समाज के बैनर तले लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोग शिवाजी चौक पर एकत्रित हुए और वहां से वाहन रैली के रूप में बस स्टैंड, स्टेशन मार्ग और सांवरिया चौराहा होते हुए उपखंड कार्यालय पहुंचे। यहां दो मिनट का मौन रखकर तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति, गृह मंत्री तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन डिप्टी हरजी लाल यादव को दिया गया। ज्ञापन में मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कर दोषियों को फांसी की सजा देने, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई。
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 12:21:47
Noida, Uttar Pradesh:हापुड़, उत्तर प्रदेश: गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी करने वाले रैकेट के खिलाफ कार्रवाई पर DM अभिषेक पांडे ने बताया, "2 अलग-अलग मामलों में गैस सिलेंडर की कालाबाज़ारी के आरोप में कार्रवाई की गई है। असौड़ा गांव में, एक निजी व्यक्ति के घर पर अवैध रूप से रखे 32 सिलेंडर मिले, जिसके बाद धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई और सिलेंडरों को ज़ब्त कर लिया गया। टियाला गांव में महिंद्रा गैस एजेंसी के खिलाफ मिली, एक शिकायत से पता चला कि ग्राहकों को ऐसे मैसेज मिले जिनमें कहा गया था कि उनकी गैस की डिलीवरी हो चुकी है, जबकि असल में कोई डिलीवरी नहीं हुई थी; इससे यह संकेत मिला कि LPG स्टॉक को कहीं और भेजा जा रहा था। इस एजेंसी के खिलाफ भी धारा 3/7 के तहत कार्रवाई की गई है। आपूर्ति विभाग और पुलिस ज़िले की सभी गैस एजेंसियों पर लगातार नज़र रख रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को चिंता करने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि पर्याप्त मात्रा में LPG उपलब्ध है...
0
comment0
Report
NMNitesh Mishra
Mar 13, 2026 12:21:34
Dhanbad, Jharkhand:रामनवमी के अवसर पर डीजे बजाने पर रोक के मुद्दे को लेकर सियासत तेज हो गई है. दो दिन पूर्व झारखण्ड विधानसभा में भी यह मुद्दा गरमाया. इसपर सांसद ढुल्लु महतो ने सीधे तौर पर हेमंत सरकार से रामनवमी में डीजे पर प्रतिबंध हटाने की मांग की है. उन्होंने सनातन धर्म के विरोधियो को चेताया है कि धर्म से न टकराये क्योंकि ज़ब ज़ब अधर्म धर्म से टकराया है अधर्म का नाश ही हुआ है. उन्होंने कहा रामनवमी में हरहाल में डीजे बजेगा. वहीं पिछले दिनों भूली बस्ती के रवानी परिवार के द्वारा लगाए गए जमीन हड़पने के प्रयास मामले को बेबुनियाद ठहराते हुए सांसद ढुल्लु महतो ने कहा कि उनपर लगा एक एक आरोप झूठा है राज्य सरकार चाहे तो CBI से जाँच करा ले. दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा. उन्होंने कहा कि लगातार विकास कार्यों को करने का ही नतीजा है कि विरोधी उनपर झूठा आरोप लगाते आ रहे हैं. उन्होंने कहा वे जमीन हड़पने वालों में से नहीं हैं बल्कि जहाँ कही भी कोई जमीन हड़पने की कोशिश करता है तो उसका विरोध करते हैं.
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 12:21:27
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने थाना भोजीपुरा क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक निर्माण को सील कर दिया।जानकारी के अनुसार ग्राम भूरा,अस्सी डग आउट के पास बड़े बाईपास क्षेत्र में गुलाम साबिर द्वारा लगभग 400 वर्गमीटर क्षेत्र में भूतल पर हॉल का निर्माण कराया गया था। जांच में पाया गया कि यह निर्माण विकास प्राधिकरण की अनुमति के बिना किया गया था।इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण के खिलाफ सील बंद की कार्रवाई की। यह कार्रवाई विशेष कार्याधिकारी के नेतृत्व में अवर अभियंता और प्रवर्तन टीम की मौजूदगी में की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बरेली विकास क्षेत्र में बिना अनुमति कराए गए अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। साथ ही प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले विक्रेता से मानचित्र स्वीकृति से संबंधित दस्तावेज अवश्य जांच लें, ताकि बाद में किसी प्रकार की कानूनी परेशानी का सामना न करना पड़े।
0
comment0
Report
Mar 13, 2026 12:20:57
Gauri Bazar, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के ग्रामीण अंचल विशुनपुरा बखरा स्थित एसबीटी पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक ब्लॉक के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। विद्यालय के चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौरी-गणेश पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने नींव में पाँच ईंट रखकर भवन निर्माण की औपचारिक शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी ने कहा कि नए भवन का निर्माण विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसका श्रेय पूरे विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत व लगन का परिणाम है। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।
0
comment0
Report
RRRakesh Ranjan
Mar 13, 2026 12:20:30
Noida, Uttar Pradesh:खडिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अपने सोशल मिडिया एक्स पर लिखा कि जमगढ़ के मंडलीय जिला चिकित्सालय में वृद्ध महिला व तीमारदार के साथ अभद्र व्यवहार संबंधी वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए मेरे द्वारा प्रकरण की गंभीरता के दृष्टिगत अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण विभाग, आजमगढ़ को मौके पर पहुंचकर उक्त प्रकरण की जांच, सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने एवं 3 दिन में जांच आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मरीजों व तीमारदारों के साथ अभद्र व्यवहार की घटना कतई स्वीकार नहीं है। प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल में आने वाला प्रत्येक मरीज हमारे लिए भगवान का रूप है। उक्त प्रकरण की जांच आख्या एवं सी०सी०टी०वी० फुटेज के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
comment0
Report
VMVimlesh Mishra
Mar 13, 2026 12:19:30
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला - मिडिल ईस्ट में जारी घमासान का असर अब मण्डला जिले के होटल और रेस्टारेंट व्यवसाय पर भी दिखाई देने लगा है। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल व्यवसायी गहरी चिंता में हैं और कई प्रतिष्ठान बंद होने की आशंका जता रहे हैं। जिले में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने से होटल और रेस्टारेंट कारोबार संकट में आ गया है। विश्व प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व सहित जिले भर के होटल और रेस्टारेंट संचालक गैस की कमी से जूझ रहे हैं। दुनिया में प्रसिद्ध कान्हा टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ही करीब 150 होटल और रेस्टारेंट संचालित होते हैं, जहाँ पर्यटकों की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। लेकिन गैस संकट के कारण कई व्यवसायियों के सामने संचालन बनाए रखना चुनौती बन गया है। होटल ताज, तुली, एमपीटी और किंगफिशर जैसे प्रतिष्ठानों के संचालक भी गैस आपूर्ति को लेकर असमंजस में हैं। कुछ व्यवसायी वैकल्पिक व्यवस्था की तलाश कर रहे हैं, तो कुछ को प्रतिष्ठान बंद होने का डर सता रहा है।
19
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 13, 2026 12:18:56
Narmadapuram, Madhya Pradesh:अंतरराष्ट्रीय हालात की आंच अब रसोई तक पहुंचती दिखाई दे रही है। सिवनी मालवा में गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में सिलेंडरों की भारी किल्लत हो गई है, जिसके चलते लोगों को घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए कि प्रशासन को गैस सिलेंडरों का वितरण पुलिस की निगरानी में थाना परिसर से कराना पड़ा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोग थाने में कतार लगाकर सिलेंडर लेने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर गैस की उपलब्धता को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि बड़े आयोजनों और शादी समारोहों के लिए सिलेंडर अलग से दिए जा रहे हैं, जबकि आम उपभोक्ता खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। इसी बीच कई लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर इज़राइल‑ईरान संघर्ष के कारण गैस की कीमतों और सप्लाई को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। बढ़ती भीड़ और विवाद की आशंका को देखते हुए पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा और थाना परिसर में ही सिलेंडरों का वितरण शुरू कराया गया ताकि व्यवस्था बनी रहे। हालांकि पुलिस का कहना है कि गैस की कमी जैसी कोई स्थिति नहीं है और इसे अफवाह बताया जा रहा है, लेकिन जमीन पर दिख रही लंबी कतारें और लोगों की परेशानी कुछ और ही कहानी बयान कर रही हैं।
45
comment0
Report
Advertisement
Back to top