203001
बुलंदशहर के रिटायर्ड फौजी की लाठी-डंडों से पिटाई का वीडियो वायरल, 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में एक रिटायर्ड फौजी को सड़क पर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो वायरल हो गया है। हमलावरों ने पीड़ित को कार से बुलाकर हमला किया और उसके चेहरे को पहचानने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर 10 हमलावरों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। घायल फौजी का नोएडा में इलाज चल रहा है। यह घटना अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाजार खाम की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गांव-ढाणी से कस्बों तक विकास के लिए मुख्यमंत्री ने नई दिशा-निर्देश जारी किए
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में गांव-ढाणी से लेकर कस्बों तक के समग्र विकास पर दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए समर्पित होकर तत्परता के साथ कार्य करें। बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
खरगोन के बलकवाडा में दंपती की संदिग्ध मौत, जांच शुरू
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के बलकवाडा थाना क्षेत्र के ग्राम सालिमपुरा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक दंपती घर में मृत अवस्था में पाए गई। मृतकों की पहचान प्रवीण पिता लोभीराम मुनिवर (31 वर्ष) एवं उनकी पत्नी शीला बाई पति प्रवीण (27 वर्ष)के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों मृत को परिजनों द्वारा निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बलकवाड़ा थाना कि खलटाका चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई की गई तथा पोस्टमार्टम सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए गए। एसडीओपी श्वेता शुक्ला ने बताया कि पति-पत्नी दोनों अपने घर पर मृत अवस्था में पाए गए थे, जिन्हें परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसरावद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी。 फिलहाल दंपती की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मौत के कारणों और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा पुलिस जांच एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा。0
0
Report
कटनी के बड़वारा में खराब सड़क विरोध में युवाओं ने केक काटकर प्रदर्शन किया
Katni, Madhya Pradesh:कटनी जिले के बड़वारा तहसील में लगभग 11 वर्षो से खराब सड़क पर केक काटकर युवाओ ने किया प्रदर्शन कटनी जिले के बड़वारा तहसील के ग्राम बड़वारा बसाडी मार्ग में बदरी अंडरब्रिज के पास खराब सड़क पर केक काटकर टूटी फूटी सड़क की ग्यारहवी वर्षगांठ युवाओं ने मनाया..ये विरोध अपने आप में अनोखा प्रदर्शन था... ग्रामीण युवक राघवेंद्र सिंह ने बताया कि इस सड़क के निर्माण कार्य को लेकर लगातार 11 वर्षो से विरोध प्रदर्शन एवं ज्ञापन देते आ रहे है लेकिन आज तक इस सड़क का सुधार कार्य नही किया गया है 1 किलोमीटर की सड़क इतनी बदहाल है कि स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं सहित सभी आम लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है गूंगे बहरे हो चुके जिला प्रशासन ओर जनप्रतिनिधि को कई बार शिकयत देने के बाद भी आज तक मात्र एक किलोमीटर की सड़क नहीं बनी इस लिए केक काटकर विरोध प्रदर्शन किया गया है0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आज से भारी बारिश, रायपुर में संभावना
Raipur, Chhattisgarh:आज पूरे छत्तीसगढ़ में बारिश होगी. कहीं-कहीं अति भारी बारिश और मूसलाधार बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में 2 दिन तक बारिश के हालात रहेंगे, मॉनसून एक्टिव रहेगा. वहीं राजधानी रायपुर में भी आज भारी बारिश का अनुमान है. रायपुर संभाग, दुर्ग संभाग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई जिलों में आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है0
0
Report
मध्य प्रदेश: मूंग खरीदी 60% MSP पर, किसानों को लाभ; ई-टोकन विवाद से वितरण रोक
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश सरकार का बड़ा फैसला 25 की जगह अब 60 प्रतिशत मूंग खरीदेगी सरकार पहले 25% खरीदी होती थी, पात्र किसानों से मूंग की 60% उपज MSP पर खरीदी होगी अब किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा नर्मदापुरम, सीहोर और हरदा में करीब 3 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी होगी स्लॉट बुकिंग 10 अगस्त और खरीदी 20 अगस्त तक बढ़ाई गई ई-टोकन पर शिकायतों के बाद सरकार ने उच्चस्तरीय समिति बनाई समिति की रिपोर्ट तक ई-टोकन से खाद वितरण व्यवस्था स्थगित रहेगी सरकार ने कहा-किसानों के हितों की हरसंभव रक्षा की जाएगी。0
0
Report
कंटीले तार में करंट से गाय, पड़िया और पालतू कुत्ता की मौत; अंकित यादव घायल
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी जिले के बम्हनी चौकी क्षेत्र के ग्राम कुशमहर में खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में करंट आने से एक गाय, एक पड़िया और एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई। पशु को बचाने के प्रयास में अंकित यादव घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
सतना के बराज में मौत: फैक्ट्री पर जांच और मुआवजे की मांग
Satna, Madhya Pradesh:सतना। सीमेंट प्लांट (सीधी) में काम कर रहे सतना के ग्राम बराज निवासी 22 वर्षीय अभिषेक सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक का शव बुधवार को गांव पहुंचने पर आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बाबूपुर पुलिस चौकी के बाहर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी के दौरान हुई घटना को फैक्ट्री प्रबंधन ने दबाने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि अभिषेक के शव को नहर में फेंक दिया गया था और बिना परिवार को पूरी जानकारी दिए जल्दबाजी में पोस्टमॉर्टम कर शव गांव भेज दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने, निष्पक्ष जांच कराने और फैक्ट्री प्रबंधन की भूमिका की जांच की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देने की मांग रखी। एसडीएम और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझाइश दी, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रशासन ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है, जबकि समझाइश का दौर जारी है。0
0
Report
बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी: जन्मदिन पर सालभर की कमाई का 25% संजू बाबा के नाम
Bilaspur, Chhattisgarh: बिलासपुर।बॉलीवुड के संजू बाबा और मशहूर एक्टर संजय दत्त का आज जन्मदिन है। देशभर में उनके करोड़ों चाहने वाले हैं जो उनका जन्मदिन धूमधाम से मना रहे है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भी संजय दत्त का एक जबरा फैन है, जो संजू बाबा की दिवानगी में साल भर की कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा संजू बाबा के जन्मदिन में ही खर्च कर देते हैं। पूरा शहर बाबा के बैनर- पोस्टर से भर जाता है औऱ धूमधाम से जन्मदिन मनाया जाता है।दरअसल अभिनेता संजय दत्त आज अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजय दत्त बॉलीवुड में संजू बाबा के नाम से जाने जाते हैं. उनके चाहने वाले भी उन्हें संजू बाबा ही कहते हैं। लेकिन बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी के लिए संजू बाबा किसी भगवान से कम नहीं। चुट्टू अवस्थी हर साल संजय दत्त के जन्मदिन पर शहर में केक काटते हैं। पूरे शहर में बधाई संदेश के पोस्टर लगवाते हैं। चुट्टू अवस्थी केवल बर्थडे पर ही पोस्टर नहीं लगवाते वो तो Holi Diwali सभी त्यौहार में भी संजू बाबा के ही पोस्टर लगाते हैं। आज भी पूरे शहर में ने संजू बाबा के बैनर पोस्टर लगवाया है।अपनी दिवानगी के लिए कहते हैं कि मैं जब 13-14 साल का था तब संजय दत्त की फतेह फिल्म देखी, उसमें उनकी देश प्रेम देख कर प्रभावित हुआ हूं। उनकी पर्सनालिटी को देख कर अच्छा लगता है। जब संजय दत्त जेल से रिहा हुए तो बिलासपुर के सेंट्रल जेल में 100 किलो लड्डू का वितरण किया। संजय दत्त जब गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे इस दौरान उसके इस फैन ने मंदिर में 10 लाख महामृत्युंजय जाप कराया था। संजय दत्त की जब फिल्म रिलीज हुई थी तो पूरा थिएटर बुक कर लिया था और सभी को मुफ्त में पिक्चर दिखाई थी। उस समय लोगों ने बहुत ताने दिए कि वो देशद्रोही है तो इस फैन ने कहा कि मैं उनको चाहता हूं और हमेशा चाहता रहूंगा।पिछले साल संजय दत्त के जन्मदिन में इतनी ज्यादा भीड़ हो गई थी की पूरी सड़के जाम हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने इस पुलिस ने इस फैन को गिरफ्तार भी कर लिया था। लेकिन इस बार इस पेन ने अपने प्रिय अभिनेता का जन्मदिन मनाने के लिए विधिवत्त परमिशन मांगी जब परमिशन नहीं दी गई तो उन्होंने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जिसके बाद हाई कोर्ट से निजी जगह पर जन्मदिन मनाने की परमिशन मिली। हर साल 29 जुलाई को शहर में के चौक- चौराहों पर उनके जन्मदिन का पोस्टर लगवाते हैं। कट -आउट तैयार कर अपनी दुकान के सामने भी लगवाते हैं। नाच- गाने के साथ केक काटते हैं औऱ अपने दोस्तों के साथ मिलकर शहरभर में केक बांटते हैं. उन्होंने बताया कि साल भर की कमाई का 25 प्रतिशत हिस्सा संजू बाबा के नाम से आश्रम, वृद्धाश्रम और गरिबों में उपहार बांटते हैं।इसलिए अब शहर में चुट्टू को भी लोग संजू बाबा के नाम से जानते हैं।0
0
Report
बरसात से धमोंला नदी पर बुजुर्ग पुल पार करते नदी में गिरा; SDRF तलाश
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। लगातार हो रही बरसात के कारण ढ़मोंला नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार सुबह कृष्ण धाम कॉलोनी के पास स्थाई पुल पर पानी का बहाव तेज होने से एक बुजुर्ग व्यक्ति साइकिल समेत नदी में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं लग पाया है और न ही उसकी पहचान हो सकी है। जानकारी के अनुसार थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के देव नगर निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति कृष्ण धाम कॉलोनी आ रहा था। ढ़माला नदी के स्थाई पुल पर पानी गुजर रहा था। तेज बहाव के कारण बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ा और वह साइकिल समेत नदी में गिर गया। घटना देख कॉलोनी वासियों ने तुरंत थाना देहात कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना देहात कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। सुबह पुल पर पानी बहुत तेज था। बुजुर्ग साइकिल लेकर निकले और अचानक गिर गए। फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है.0
0
Report
Advertisement
चितरंगी में सर्पदंश से मौतें: पिता-बेटे की खाई हादसे में मौत, माँ गंभीर
Singrauli, Madhya Pradesh:नौगई पहाड़ के अंधा मोड़ पर अनियंत्रित हुई बाइक। पिता की मौके पर मौत, बेटे ने अस्पताल में तोड़ा दम। घायल माँ को ट्रॉमा सेंटर रेफर, जिंदगी और मौत से जंग जारी। एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, गांव में मातम। चितरंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सर्पदंश पीड़ित बेटे को अस्पताल ले जाते समय बाइक 50 फीट गहरी खाई में गिरी। दर्दनाक हादसे में पिता और बेटे की मौत, माँ की हालत गंभीर। जहरीले सांप के काटने के बाद अस्पताल ले जा रहे थे परिजन। जहरीले सांप के काटने के बाद अस्पताल ले जा रहे थे परिजन।0
0
Report
मधुबनी में बाइक चोर गिरोह सक्रिय; अस्पताल के CCTV में चोरी कैद
Madhubani, Bihar:मधुबनी में बाइक चोर गिरोह सक्रिय, दिनदहाड़े नर्सिंग होम से बाइक चोरी की घटना हुई। चोरी CCTV में कैद है; घटना सकरी थाना क्षेत्र के सकरी बाजार की है। बताया जा रहा है कि युवक दोपहर में मरीज को दिखाने के लिए निजी अस्पताल में आया था। अस्पताल से 5 मिनट बाद बाहर निकलने पर बाइक गायब थी। अस्पताल में लगे CCTV में देखा गया कि बाइक एक युवक द्वारा ले जाई जा रही थी। दिनदहाड़े चोरी की घटना से इलाके में दहशत है। पीड़ित ने सकरी थाना में आवेदन दिया, पर मामला दर्ज नहीं किया गया और फिर कल बुलाया गया। सनहा नहीं दर्ज होने से पीड़ित का पुलिस के खिलाफ आक्रोश है。0
0
Report
गुरु पूर्णिमा महोत्सव: गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच का सम्मान, CM ने दी शुभकामनाएं
Sawai Madhopur, Rajasthan:SAWAI MADHOPUR गुरू पूर्णिमा महोत्स्व पर गणेश मंदिर मंहत का सम्मान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर संतों और महंतों का हुआ सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर त्रिनेत्र गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच का किया सम्मान, तहसीलदार एवं देवस्थान विभाग के कार्मिकों ने किया गुरु सम्मान, दुपट्टा, श्रीफल, शॉल, मिठाई व भेंट राशि सम्मान स्वरुप दिए, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को "गुरु वंदन संदेश" भेंट, श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच को सीएम ने दी गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं, लिखा - सनातन परंपरा में गुरु को माना गया है साक्षात ईश्वर का स्वरूप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से प्राप्त कर रहा विश्वगुरु बनने का गौरव !0
0
Report
Advertisement
गुरुपूर्णिमा महोत्सव में त्रिनेत्र गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच का सम्मान
Noida, Uttar Pradesh:SAWAI MADHOPUR गुरू पूर्णिमा महोत्स्व पर गणेश मंदिर मंहत का सम्मान, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर महंत का हुआ सम्मान, गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर त्रिनेत्र गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच का किया सम्मान, तहसीलदार एवं देवस्थान विभाग के कार्मिकों ने किया गुरु सम्मान, दुपट्टा, श्रीफल, शॉल, मिठाई व भेंट राशि सम्मान स्वरुप दिए, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को "गुरु वंदन संदेश" भेंट, श्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर महंत संजय दाधीच को सीएम ने दी गुरु पूर्णिमा पर शुभकामनाएं, लिखा - सनातन परंपरा में गुरु को माना गया है साक्षात ईश्वर का स्वरूप, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत फिर से प्राप्त कर रहा विश्वगुरु बनने का गौरव !0
0
Report
ईश्वरराम हिंडाला ट्रस्ट ने डिप्टी CM के जरिये 1.11 लाख सहयोग सौंपा
Jaipur, Rajasthan:ईश्वरराम हिंडाला मेमोरियल ट्रस्ट ने सौंपा चेक डिप्टी सीएम दिया कुमारी के ज़रिए सौंपी सहयोग राशि 1.11 लाख की सहयोग राशि ट्रस्ट को की भेंट, स्वामी बालमुकुंदाचार्य ने चेक किया प्राप्त, ट्रस्ट अध्यक्ष नेमाराम हिंडाला ने दी सहयोग राशि हाथोजधाम में गुरु पूर्णिमा पर सेवा-समर्पण का संदेश0
0
Report
गहलोत का समर्थन: भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ के समाधान मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव और राजस्थानी भाषा के नियमित विभाग की मांग को लेकर पिछले 7 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र शुभम रेवाड़ के समर्थन में राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग की है。 गहलोत ने कहा कि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई वार्ता नहीं की है। उन्होंने राज्य सरकार से छात्र की मांगों का जल्द सकारात्मक समाधान निकालने की अपील की है。0
0
Report
Advertisement
