बुलंदशहर में डॉक्टर से मारपीट का वीडियो वायरल, चिकित्सकों ने की हड़ताल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के शिकारपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के साथ दबंग युवक द्वारा की गई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के विरोध में स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने ओपीडी सेवाएं बंद कर दी हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। इस बीच, मरीज इलाज के लिए परेशान हो रहे हैं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
