icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है

Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

बबीना में क्रेन ने गाय को कुचला, चालक फरार; वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के बबीना थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सड़क पर बैठी एक गाय को क्रेन ने कुचला। क्रेन चालक गाय को रौंदता हुआ निकल गया और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर क्रेन की पहचान करने में जुटी है। दरअसल बबीना थाना से महज कुछ दूरी पर पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पास सड़क पर एक गाय बैठी हुई थी। तभी एक क्रेन आती दिखी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि क्रेन चालक ने गाय को देखकर भी ब्रेक नहीं लगाया और सीधे गाय के ऊपर क्रेन चढ़ा दी। गाय क्रेन में फंस गई और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। दर्द से तड़पकर मौके पर ही गाय की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक क्रेन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर गौ रक्षा दल और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृत गाय को सड़क से हटाया और पास में ही लेजाकर गड्ढा खोदकर सम्मान के साथ दफना दिया।
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

बिलासपुर साइबर ठगी: 6 गिरफ्तार, करोड़ों की धोखाधड़ी से जुड़ा नेटवर्क

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। साइबर ठगी के पैसे को बैंक खातों में घुमाने वाले एक संगठित गिरोह का बिलासपुर रेंज साइबर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में इन आरोपियों के बैंक खातों के खिलाफ अलग-अलग राज्यों से 50 साइबर अपराध की शिकायतें सामने आई हैं, जिनमें करीब 4 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी का कनेक्शन मिला है। दरअसल, बिलासपुर के मंगला स्थित छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की शाखा के एक खाते में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी पुलिस को मिली थी। जांच में पता चला कि अजय फार्म हाउस के नाम से संचालित खाते में महज 25 दिनों में 2 करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपये का संदिग्ध ट्रांजैक्शन हुआ। इसके बाद पुलिस ने बैंक स्टेटमेंट, KYC दस्तावेज, मोबाइल नंबर, तकनीकी साक्ष्य और आरोपियों के आपसी संपर्कों की जांच शुरू की। जांच की कड़ियां जुड़ती गईं और एक-एक कर 6 आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गए। पुलिस के मुताबिक आरोपी कमीशन के लालच में बैंक खाते खुलवाकर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे। इन खातों में ठगी की रकम मंगाई जाती और फिर उसे दूसरे खातों में ट्रांसफर किया जाता था। ऐसे खातों को म्यूल बैंक अकाउंट कहा जाता है। गिरफ्तार आरोपियों में बिलासपुर के अजय कुमार सोनी और भास्कर कश्यप, मुंगेली के अभिलाष डेनियल, सक्ती के नरेन्द्र कुर्रे, कोरबा के आशीष तिवारी और रायपुर के देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन शामिल हैं। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क में खाताधारकों को खाते उपलब्ध कराने के बदले 20 से 25 हजार रुपये तक कमीशन दिया जाता था, जबकि कुछ मामलों में ट्रांजैक्शन के आधार पर करीब 2.8 प्रतिशत कमीशन देने की बात सामने आई है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपियों से जुड़े बैंक खातों के खिलाफ चंडीगढ़, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में 50 शिकायतें मिली हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री भी जब्त की है। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों और बैंक खातों की भी जांच कर रही है। फिलहाल सामने आए मामलों में करीब 4 करोड़ रुपये की साइबर वित्तीय धोखाधड़ी का कनेक्शन मिला है। पुलिस का कहना है कि जांच आगे बढ़ने के साथ इस नेटवर्क से जुड़े और भी नाम सामने आ सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

नानपा-कुल्हड़ा मार्ग की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, रोड नहीं तो वोट नहीं

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नानپا-कुल्हड़ा सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। वर्षों से खराब सड़क से परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क के गड्ढों में बारिश का पानी और कीचड़ जमा था। ग्रामीण इन्हीं गड्ढों के बीच बैठ गए। कुछ ग्रामीण कीचड़ में लेटकर तो कुछ खड़े होकर सड़क की बदहाल तस्वीर प्रशासन के सामने रखते नजर आए। हाथों में ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के बोर्ड लेकर ग्रामीणों ने नारे भी लगाए। तस्वीरें नानपा-कुल्हड़ा मार्ग की हैं, जहां सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई दे रहे हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया है और सड़क पर कीचड़ जमा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि करीब चार किलोमीटर लंबे इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। खराब सड़क का सबसे ज्यादा असर दोपहिया वाहन चालकों,स्कूली बच्चों, किसानों और महिलाओं पर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गड्ढों और कीचड़ के कारण हादसे का खतरा भी बना रहता है। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क सुधार की मांग को लेकर वर्ष 2022 से लगातार शिकायतें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जिला प्रशासन, संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों तक भी समस्या पहुंचाई गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं होने के कारण कुछ समय में ही इसकी हालत खराब हो गई। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। उनकी मांग है कि नानपा-कुल्हड़ा मार्ग का स्थायी निर्माण कराया जाए, जरूरत के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण हो और जलभराव की समस्या का भी समाधान किया जाए। प्रदर्शन के दौरान ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे लगाकर ग्रामीणों ने अपना विरोध दर्ज कराया। अब देखना होगा कि ग्रामीणों के इस प्रदर्शन के बाद प्रशासन सड़क की समस्या को लेकर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement

पंचकूला़ DC ने खटौली पुल मरम्मत एक सप्ताह में पूरी कराने के निर्देश दिए

Panchkula, Haryana:पंचकूला उपायुक्त पंचकूला ने खटौली पुल का दौरा कर मौके पर पुल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुल की आवश्यक मरम्मत का कार्य एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि पुल की मरम्मत में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए और लोगों को जल्द राहत दी जाए। इसके बाद उपायुक्त ने रिहोड़ में राजमार्ग पर बने अंडरपास का भी निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली और समस्याओं के समाधान को लेकर दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय बड़ौना भी मौके पर उपस्थित रहे。
0
0
Report

सोनीपत में बीच-बचाव के दौरान युवक की हत्या, पुलिस जांच जारी

Sonipat, Haryana:सोनीपत के गांव लिवान में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि हरिशंकर नाम का करीब 40 वर्षीय युवक जो मुलरूप से हरदोई का रहने वाला है जो कुछ समय से लिवान गाँव में रह रहा था जब वह अपनी कंपनी से काम खत्म करके घर लौट रहा था। इसी दौरान उसने देखा कि कुछ लोग उसकी कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर रहे हैं। हरिशंकर झगड़ा छुड़ाने और बीच-बचाव करने के लिए मौके पर पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उसके सिर पर लाठी से जोरदार वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण हरिशंकर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, हरिशंकर का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। उसकी पत्नी का कहना है कि वह रजनीगंधा कंपनी में काम करता था। कंपनी से लौटते समय उसने कुछ लोगों को कंपनी के एक कर्मचारी के साथ मारपीट करते देखा और उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंच गया। इसी दौरान उसके सिर पर लाठी मार दी गई। झगड़े के दौरान कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। उपचार के दौरान हरिशंकर को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को सोनीपत नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में परिजनों ने रविंद्र नाम के एक व्यक्ति पर झगड़े में शामिल होने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट होगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
0
0
Report

AAP नेता ने अनिल शर्मा की बिल्डिंग पर MCD दफ्तर में शिकायत दर्ज कराई

New Delhi, Delhi:दिल्ली साउथ जोन निगम ऑफिस में आप प्रदेश अध्यक्ष पार्षद विधायक ने बीजेपी के अनिल शर्मा की बिल्डिंग की शिकायत दी. निगम जोन अधिकारी ने आप पार्षद विधायक को नक्शे की कॉपी दी; तुरन्त आप नेताओं ने अनिल शर्मा बीजेपी विधायक की बिल्डिंग के नक्शे पर सवाल खड़े किए. आप और बीजेपी के बीच आरोप प्रतिआरोप का दौर शुरू; छात्रों की मौत पर राजनीति का खेल भी शुरू हुआ. ग्रीन पार्क स्थित MCD South Zone ऑफिस पहुंचे AAP प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने भाजपा विधायक अनिल शर्मा की प्रॉपर्टी से जुड़े मामले को लेकर MCD के डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की और लिखित शिकायत सौंपते हुए जांच और उचित कार्रवाई की मांग की. सौरभ भारद्वाज ने अधिकारियों के सामने संबंधित प्रॉपर्टी को लेकर कई सवाल उठाए। उनका कहना है कि प्रॉपर्टी से जुड़े मामले की निष्पक्ष तरीके से जांच होनी चाहिए और निर्माण एवं संपत्ति से संबंधित सभी नियमों का पालन किया गया है या नहीं. AAP प्रदेश अध्यक्ष ने अधिकारियों से मामले की जांच कर तथ्यों को सामने लाने और यदि किसी तरह का नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की. शिकायत मिलने के बाद अब MCD South Zone के अधिकारी पूरे मामले की जांच कैसे करते हैं और जांच के दौरान क्या तथ्य सामने आते हैं यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बाइट... सौरभ भारद्वाज अध्यक्ष AAP प्रदेश दिल्ली
0
0
Report
Advertisement

सतना अस्पताल में 400 बेड के बावजूद 600 से अधिक भर्ती, स्थिति बिगड़ी—क्यों?

Satna, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के लाख दावे कर रही है, लेकिन सतना जिला अस्पताल की तस्वीर दावों की पोल खोल रही है। पिछले 10 दिनों में अस्पताल की OPD 11 हजार पार पहुंच गई है, वहीं 400 बेड के अस्पताल में 600 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। हालात ऐसे कि वार्ड फुल होने से मरीजों को जमीन और गैलरी में मैट्रेस डालकर लिटाया जा रहा है। बारिश के मौसम में बुखार, सर्दी-जुकाम और उल्टी-दस्त के मरीज तेजी से बढ़े हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो 7 सितंबर को 1936, 8 सितंबर को 1671 और 9 सितंबर को करीब 1600 OPD मरीज पहुंचे। IPD में भी 10 दिन में लगभग 2000 भर्ती हुईं। अकेले 7 सितंबर को 280, 8 को 238 और 9 को 208 मरीज भर्ती किए گئے। बाढ़ के बाद चित्रकूट, पन्ना, छतरपुर, शहडोल और यूपी के बांदा तक से मरीज सतना पहुंच रहे हैं। 600 मरीजों पर सिर्फ 130 नर्सिंग स्टाफ तैनात है, जबकि स्वीकृत पद 185 हैं। सिविल सर्जन डॉ. अमर सिंह ने कहा, "हमारे पास 400 बेड ही हैं, रोज 1500-2000 मरीज आ रहे हैं। मजबूरी में कॉरिडोर में मैट्रेस डालकर इलाज कर रहे हैं। स्टाफ की भारी कमी है, पत्र लिखा है। नया 150 बेड का अस्पताल बन रहा है, पर समय लगेगा। किसी को परेशानी हुई तो क्षमा प्रार्थी हूं।"
0
0
Report

गौतमपुरी में छह मंजिला अवैध इमारत पर MCD का बड़ा तोड़फोड़ एक्शन

New Delhi, Delhi:गौतमपुरी में अवैध निर्माण पर चला MCD का हथौड़ा छह मंजिला इमारत पर निगम की कार्रवाई, इलाके में अवैध निर्माण को लेकर उठे सवाल उत्तर पूर्वी दिल्ली। के गौतमपुरी की गली नंबर-10 में अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई की। निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए छह मंजिला इमारत के अवैध हिस्से को तोड़ दिया। मौके पर निगम का हथौड़ा चलता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग पर सातवीं मंजिल का निर्माण भी किया जाना था यह इलाका वार्ड नंबर-226 में आता है, जहां से दिल्ली नगर निगम की स्टैंडिंग कमेटी की अध्यक्ष सत्य शर्मा पार्षद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार अवैध निर्माण का काम चल रहा है और कई जगह नियमों को ताक पर रखकर बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं। MCD की इस कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी बड़ी इमारत का निर्माण कैसे होता रहा और समय रहते निगम के संबंधित अधिकारियों की नजर इस पर क्यों नहीं पड़ी। स्थानीय लोगों ने इलाके में हो रहे अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल निगम की कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है。 वॉकथ्रू
0
0
Report

ओखला फेस-1 में गंदे पानी ने लोगों को परेशान किया

New Delhi, Delhi:दिल्ली की राजधानी में ओखला औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में नलों से गंदा पानी आने की समस्या बार-बार सामने आ रही है। दफ्तरों में गंदे पानी को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं और सीवर का पानी सीधे पानी में मिल रहा है, जिससे पानी में बदबू इतनी तेज है कि बाल्टी में पानी भरना भी मुश्किल हो गया है। लोग प्राइवेट टैंकर मंगा कर खर्च कर रहे हैं ताकि पानी की उपलब्धता बनी रहे। स्थानीय निवासियों ने बार-बार विधायक से शिकायत की है, पर अभी तक सुनवाई नहीं हो पाई है और गंदे पानी के कारण लोग पानी भरना छोड़कर सुरक्षित विकल्पों की तलाश कर रहे हैं। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से स्थिति सुधर नहीं रही और आसपास के इलाकों में भी गंदा पानी आ रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि तुगलकाबाद क्षेत्र में पिछले 10 साल से पानी को लेकर कोई ठोस सुधार नहीं हुआ है, जबकि जल बोर्ड पुराने पाइपलाइन को बदलकर साफ पानी देने का दावा कर रहा है। दिल्ली सरकार का तर्क है कि जल बोर्ड पाइपलाइन को दुरुस्त करने के काम में लगा है ताकि जल्द ही साफ पानी दिया जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top