icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आदित्यपुर नगर निगम के फरमान से दुर्गा पूजा कमेटियों पर भड़का गुस्सा, विपक्ष घेराव करेगा

Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला आदित्यपुर नगर निगम के तुगलकी फरमान पर भड़का जनाक्रोश । दुर्गा पूजा सफाई पर वसूली का कांग्रेस नेता अंबुज कुमार ने किया कड़ा विरोध, बोले - हेमंत सरकार को बदनाम करने की साजिश । आदित्यपुर दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जारी एक आदेश ने आस्थावानों और राजनीतिक गलियारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। नगर निगम प्रशासन ने पूजा पंडालों और आसपास सफाई के नाम पर पूजा समितियों से शुल्क वसूलने का आदेश जारी किया है। आदेश के तहत जेसीबी के लिए 950 रुपये प्रति घंटा, ट्रैक्टर के लिए 700 रुपये प्रति घंटा और सफाई कर्मियों के लिए 550 रुपये प्रति घंटा शुल्क तय किया गया है। इस निर्णय के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अंबुज कुमार ने कड़ा विरोध जताया है। पूजा पंडाल से जारी अपने बयान में उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है मानो निगम में कोई विरोधी ताकतें बैठकर आस्था पर प्रहार कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सभी धर्मों और आस्थाओं का सम्मान करते हैं, वहां बिना बोर्ड बैठक और पार्षदों को विश्वास में लिए ऐसा जनविरोधी फैसला किसके इशारे पर लिया गया। अंबुज कुमार ने कहा, "बंगाल और अन्य पड़ोसी राज्यों में सरकारें दुर्गा पूजा কমेटियों को आर्थिक सहयोग और अनुदान देती हैं। वहीं आदित्यपुर नगर निगम जनता से टैक्स और कचरा शुल्क वसूलने के बावजूद आस्था के पर्व पर वसूली का जरिया तलाश रहा है। पूजा कमेटियां घर-घर जाकर चंदा जुटाती हैं और सेवा भाव से समाज को जोड़ती हैं। यह फरमान हेमंत सरकार की छवि बिगाड़ने की साजिश है।" उन्होंने मांग की कि जिम्मेदार अधिकारी शहरवासियों से माफी मांगें और इस आदेश को अविलंब वापस लें। यदि आदेश रद्द नहीं हुआ तो उपायुक्त और नगर आयुक्त के समक्ष उग्र आंदोलन किया जाएगा। आस्था पर कोई भी आर्थिक बोझ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से लापता युवक साकेत नामदेव की तलाश तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:प्रेमानंद महाराज के आश्रम से सागर का युवक एक माह से लापता, परिवार लगा रहा तलाश में चक्कर वृंदावन में आखिरी बार राधा केली कुंज आश्रम में होने की दी थी जानकारी, 12 सितंबर के बाद से मोबाइल बंद ; परिवार ने मथुरा पुलिस पर सहयोग नहीं करने के लगाए आरोप सागर। वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़े जबलपुर निवासी रसिक दुलारी उर्फ दीपक लोधी की रहस्यमयी मौत का मामला चर्चा में है। इसी बीच सागर का एक 26 वर्षीय युवक साकेत नामदेव भी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। करीब एक महीने से बेटे की खोज में भटक रहा परिवार अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिलने से परेशान है। परिजनों ने मथुरा पुलिस पर तलाश में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सागर के नरयावली थाना क्षेत्र स्थित जलंधर गांव निवासी आईटीआई छात्र साकेत नामदेव 31 अगस्त को वृंदावन जाने के लिए घर से निकला था। उसने अपने पिता रामगोपाल नामदेव को बताया था कि वह प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने जा रहा है। इसके बाद वह वृंदावन स्थित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचा था। परिवार की साकेत से आखिरी बार 12 सितंबर को फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उसने बताया था कि वह राधा केली कुंज आश्रम में मौजूद है। इसके बाद से उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है और परिवार का उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया है। परिजनों के मुताबिक, जब वे वृंदावन पहुंचे और प्रेमानंद महाराज के आश्रम में जानकारी जुटाई, तो वहां के परिकरों ने बताया कि साकेत बेल वन आश्रम में तीन दिन तक रुका था। हालांकि, इसके बाद वह कहां गया और उसके साथ क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है。 बेटे की तलाश में परिवार के सदस्य लगातार वृंदावन में भटक रहे हैं। जगह-जगह साकेत के गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए हैं। परिवार के कुछ सदस्य लगातार संभावित स्थानों पर जाकर उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है。 साकेत के पिता रामगोपाल का आरोप है कि मथुरा पुलिस उनकी शिकायत के बावजूद गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है। न तो मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है और न ही परिवार को किसी तरह का सहयोग मिल रहा है। परिवार का कहना है कि साकेत पढ़ा-लिखा और सीधा-साधा युवक है। वह पिछले करीब एक साल से प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों से प्रभावित होकर उनकी भक्ति कर रहा था। वह मोबाइल पर महाराज के प्रवचन सुनता था और इसी लगाव के चलते उनके दर्शन करने वृंदावन गया था。 एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी साकेत का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है। अब परिजन पुलिस प्रशासन से युवक की तलाश के लिए गंभीरता से प्रयास करने और जल्द से जल्द उसका पता लगाने की मांग कर रहे हैं。 बाइट- 1-रामगोपाल नामदेव -पिता 2-नीतू नामदेव-चाची
0
0
Report

जयपुर में पंचायत चुनाव: निषेधाज्ञा लागू, हथियारों और प्रचार पर सख्त रोक

Jaipur, Rajasthan:पंचायत चुनाव का काउंटडाउन... जयपुर में निषेधाज्ञा लागू जयपुर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस ने कानून-व्यवस्था का मोर्चा संभाल लिया है... जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों तथा ग्राम पंचायत के चुनाव को देखते हुए जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है... BNSS की धारा 163 के तहत जारी आदेश 4 अक्टूबर से आचार संहिता खत्म होने तक प्रभावी रहेगा... हथियारों के प्रदर्शन से लेकर भड़काऊ भाषण और सोशल मीडिया पर धार्मिक उन्माद फैलाने वाले कंटेंट तक पर सख्ती रहेगी... राजस्थान में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है... चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब जयपुर पुलिस ने भी कानून-व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है... जयपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है... आदेश के अनुसार झोटवाड़ा, आमेर, चाकसू, कोटखावदा, सांगानेर, बस्सी और तूंगा क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों तथा पंचायत के चुनाव चार चरणों में होने हैं... चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रतिबंधात्मक कदम उठाए गए हैं... ग्राफिक्स: 4 अक्टूबर 2026 से निषेधाज्ञा आचार संहिता समाप्त होने तक प्रभावी BNSS धारा 163 पंचायत चुनाव 2026 निषेधाज्ञा के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर चलने और उनके प्रदर्शन पर रोक रहेगी... रिवॉल्वर, पिस्टल, बंदूक, तलवार, भाला, चाकू और अन्य घातक हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है... हालांकि चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस, अर्द्धसैनिक बल, होमगार्ड और मतदान दल के कर्मचारियों को इससे छूट रहेगी... इसके अलावा बिना अनुमति जुलूस, सभा, धरना और भाषण आयोजित नहीं किए जा सकेंगे... लाउडस्पीकर या ध्वनि प्रसारण यंत्र के लिए संबंधित पुलिस उपायुक्त की पूर्व अनुमति जरूरी होगी... अनुमति मिलने पर भी सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक ही ध्वनि प्रसारण की अनुमति रहेगी... ग्राफिक्स: चुनाव में इन पर रहेगी नजर भड़काऊ भाषण साम्प्रदायिक नारे जातिगत द्वेष सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार सरकारी संपत्ति पर पोस्टर/नारे बिना अनुमति चुनावी जुलूस पुलिस ने सोशल मीडिया को लेकर भी साफ निर्देश दिए हैं... फेसबुक, X, व्हाट्सऐप और यूट्यूब समेत इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर धार्मिक उन्माद, जातिगत द्वेष या विघटनकारी दुष्प Charl प्रचार करने पर कार्रवाई होगी... सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर, होर्डिंग, नारे या चुनावी प्रतीक लगाने पर भी रोक रहेगी... धार्मिक स्थलों को चुनाव प्रचार का मंच बनाने की भी इजाजत नहीं होगी... मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरुद्वारा या अन्य पूजा स्थलों का चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा... मतदान केंद्र के आसपास भी पोस्टर, झंडे, चुनाव चिन्ह या प्रचार सामग्री के प्रदर्शन पर रोक रहेगी... जयपुर पुलिस का यह आदेश 4 अक्टूबर 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आचार संहिता समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा... आदेश की अवहेलना करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई की जाएगी... यानी पंचायत चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जयपुर पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था का पूरा खाका तैयार कर लिया है... अब चुनावी मैदान में प्रचार के साथ-साथ पुलिस की निगरानी भी और सख्त रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

बांसवाड़ा में 9 साल की बच्ची छत से गिरकर घायल, इलाज जारी

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के दानाپور थाना क्षेत्र के छोटी सरवन गांव में रहने वाली 9 साल की मासूम बच्ची नींद में दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिर गई। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे परिजन तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार छोटी सरवन निवासी पायल पुत्री कोदर अपने परिजनों के साथ उज्जैन के पास सोयाबीन की कटाई के लिए गई थी। परिजन और बालिका वहां छत पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात नींद में बालिका छत से नीचे गिर गई। अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। हादसे में बालिका के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जहा प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे बांसवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है
0
0
Report
Advertisement

रावतभाटा में स्वच्छता अभियान: नगराध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर दिया साफ संदेश

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सेक्टर नंबर एक स्थित होमी जहांगीर भाभा बस स्टैंड परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई में सहभागिता की। अभियान में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, पालिका कर्मचारियों, स्वच्छता मित्रों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस दौरान लोगों से कचरा इधर-उधर नहीं फेंकने और कचरा संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की गई। पालिका की ओर से सभी वार्डों में चरणबद्ध सफाई अभियान चलाने, नाले-नालियों की सफाई और झाड़ियों की कटाई सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। अभियान के जरिए स्वच्छ शहर, स्वच्छ रावतभाटा के लिए आमजन की सहभागिता को जरूरी बताया गया।
0
0
Report

खाद की मांग पर नरेश मीणा का जयपुर कूच, बिना अटैचमेंट खाद की मांग

Baran, Rajasthan:खाद की मांग को लेकर नरेश मीणा का जयपुर कूच, मांगरोल में रात्रि विश्राम एंकर- बारां में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे भगत सिंह सेवा प्रमुख नरेश मीणा ने जयपुर कूच शुरू कर दिया है। जयपुर जाते समय नरेश मीणा ने अपने समर्थकों के साथ मांगरोल में रात्रि विश्राम किया। वह ठेले पर सवार होकर समर्थकों के साथ जयपुर के लिए रवाना हुए हैं。 आज उनके आमरण अनशन का तीसरा दिन है। फिलहाल मांगरोल में नरेश मीणा और प्रशासन के बीच वार्ता चल रही है। नरेश मीणा की मांग है कि हाड़ौती क्षेत्र के साथ ही टोंक-उनियारा क्षेत्र में किसानों को बिना अटैचमेंट के पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए。 नरेश मीणा के जयपुर कूच के बाद टोंक जिला प्रशासन भी हरकत में आया है। टोंक जिला कलेक्टर टीना डाबी ने नरेश मीणा से फोन पर बातचीत की। इस दौरान कलेक्टर ने टोंक जिले में खाद की किल्लत नहीं होने देने का आश्वासन दिया। बताया जा रहा है कि नरेश मीणा ने पूर्व में उनियारा क्षेत्र में किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर धरने का ऐलान किया था。 नरेश मीणा का कहना है कि किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़े और उन्हें बिना अटैचमेंट के पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। इसी मांग को लेकर वह समर्थकों के साथ जयपुर की ओर कूच कर रहे हैं。 बातचीत - टीना डाबी से कॉल पर
0
0
Report
Advertisement

बस्तर भानपुरी में फलोद्यान का लोकार्पण, 90 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले के वन परिक्षेत्र भानपुरी अंतर्गत ग्राम बाकेल में वन एवं जलवायु विभाग द्वारा विशाल फलोद्यान का निर्माण किया गया है, क्षेत्रीय विधायक एवं वन मंत्री keदार कश्यप ने फलोद्यान का लोकार्पण किया, फलोद्यान में 8 प्रकार की प्रजातियों के करीब 8800 पौधे लगाए गए हैं, इसके साथ ही नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 90 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन भी इस दौरान किया गया, वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि फलोद्यान से ग्रामीणों को रोजगार के साथ अतिरिक्त आय के अवसर मिलेंगे, कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही। बाइट केदार कश्यप वन मंत्री
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top