203001
एसडीएम साहब की अनोखी पहल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: पर्यावरण के बढ़ावे के लिए खुर्जा एसडीएम की अनोखी पहल। शांतिभंग की धारा 170 के मुल्जिमों को ज़मानत पाने के लिए 5 पौधे लगाने होंगे। ज़मानत से पहले एसडीएम मनुष्य के जीवन में पौधों का महत्व बताते हैं। ज़मानत से पहले आरोपी से एसडीएम कराते हैं पांच पौधे रोपने का वादा। पर्यावरण के बढ़ावे के लिए खुर्जा एसडीएम दुर्गेश सिंह द्वारा शुरू की गई पहल। जानकारी दुर्गेश सिंह एसडीएम खुर्जा ने दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
फतेहपुर गैंगेस्टर मामले में आरोपी अंशू गुप्ता गिरफ्तार
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर शकूराबाद तिराहे के पास से अंशू गुप्ता गिरफ्तार। अभियुक्त अंशु गुप्ता पर गैंगेस्टर एक्ट समेत चोरी और कई अन्य गंभीर मुकदमे हैं दर्ज एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हुई कार्रवाई。 बकेवर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश0
0
Report
सिलाई सेंटर से महिला समूहों में नई आत्मनिर्भरता और रोजगार की उम्मीद
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में संचालित सिलाई सेंटर महिला स्व-सहायता समूहों के लिए नई उम्मीद बनकर उभर रहा है। यहाँ महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी भारती चंद्राकर ने महिला समूहों से मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं को गुणवत्ता युक्त उत्पाद तैयार करने, समय पर कार्य पूरा करने और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। सिलाई सेंटर के माध्यम से तैयार किए जा रहे उत्पाद महिलाओं की आय का नया स्रोत बनेंगे। इस पहल से महिला समूहों को न केवल नई पहचान मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।0
0
Report
गाजियाबाद में दबंगों ने गोली मारकर युवक की मौत की घटना
Noida, Uttar Pradesh:अगली खबर गाजियाबाद से है...जहां एक युवक को सिर्फ इसलिए गोली मारदी गई...क्योंकि उसने दबंगों को रास्ते से हटने के लिए कह दिया था.... एक छोटी सी बात पर दबंगों ने गोली चला दी...एक युवक की जान ले ली...और एक परिवार में मातम फैला दिया...फिलहाल आरोपी सोने की तलाश में पुलिस जुटी हुई है....0
0
Report
Advertisement
डीडवाना नगरपरिषद का अमानवीय चेहरा: मृत गोवंश ट्रैक्टर से घसीटे जाने का वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:डीडवाना - नगरपरिषद का अमानवीय चेहरा, मृत गोवंश को ट्रेक्टर से सड़क पर घसीटने का वीडियो हो रहा वायरल, नागौर रोड़ ROB के पास का बताया जा रहा है वीडियो, वीडियो देखने के बाद लोगों में नगर परिषद की कार्यशैली के प्रति भारी रोष.0
0
Report
कांकेर: तलाकुर्रा धान खरीदी घोटाला पर कांग्रेस का चक्का जाम, दोषियों पर सख्त कार्रवाई
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर। जिले के तलाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में हुए एक करोड़ 14 लाख 47 हजार रुपए के घोटाले को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतर आई है, कांग्रेस कमेटी ने आज मरकाटोला में चक्काजाम कर दिया और दोषیوں पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है, कांग्रेस का आरोप है कि जिला कांग्रेस कमेटी के आंदोलन के डर में देर रात प्रशासन के इशारे पर निचले स्तर के कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है जबकि घोटाले के प्रमुख आरोपियों को बचाया जा रहा है। दरअसल खरीफ विपरण 2025-26 में तलाकुर्रा धान खरीदी केंद्र में 41 हजार 223 क्विंटल धान की खरीदी हुई थी,जिसमें 37 हजार 396 क्विंटल धान का परिवहन किया जा चुका था। 7 जुलाई को ऑनलाइन रिपोर्ट में 3 हजार 827 क्विंटल धान शेष बताया गया जबकि भौतिक सत्यापन में केवल 314 क्विंटल धान ही पाया गया, जिससे केंद्र में 3 हजार 682 क्विंटल धान की अनियमितता पाई गई। मामला उजागर होते ही समिति हरकत में आई और जिला प्रशासन तक मामला पहुंचा लेकिन एक हफ्ते बाद भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी, जिसके बाद कांग्रेस ने मामले में आज मरकाटोला में चक्काजाम की चेतावनी जिला प्रशासन को दी थी,देर रात आननफानन में तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई।0
0
Report
DPCC 2.0 पोर्टल से दिल्ली में धूल प्रदूषण पर सख्त वास्तविक-समय निगरानी शुरू
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने DPCC 2.0 पोर्टल आज लॉन्च किया है. निर्माण और डिमोलिशन के दौरान होने वाले धूल प्रदूषण पर अब और प्रभावी तरीके से निगराणी रखी जाएगी इस पोर्टल द्वारा. - अब धूल की निगराणी मैन्युअल नहीं, बल्कि AI और अत्याधुनिक सेंसर्स के जरिए रियल-टाइम में होगी - कंस्ट्रक्शन साइट्स की पूरी पहचान के लिए GIS बाउंड्री मैपिंग, जियोटैगिंग और 360-डिग्री कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा - नियमों का उल्लंघन होने पर सिस्टम अपने आप मल्टी-टियर अलर्ट जारी करेगा। इससे प्रदूषण रोकने की कार्रवाई भी और तेज़ होगी - वेब पोर्टल के साथ-साथ अब मोबाइल ऐप भी उपलब्ध है। इसके अलावा इसे AQMS, CPCB और PTZ कैमरों के साथ भी जोड़ा गया है। - आज DPCC 2.0 पोर्टल को लॉन्च किया है। दिल्ली में सभी 500 गज से ऊपर की कंस्ट्रक्शन साइट की मॉनिटरिंग की जाएगी। - पहला पोर्टल सिर्फ कम्प्यूटर पर अनबल था। ये मोबाइल में भी खुलेगा। पोर्टल AI जेनरेटिड है। - 360 डिग्री कैमरों से कंस्ट्क्शन साइट्स पर निगराणी रखी जाएगी। ये मनमानी नहीं कर पाएंगे भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम।0
0
Report
Advertisement
तबादलों की राजनीति जारी, बीजेपी कार्यालय में भीड़ और संशोधन सूची की उम्मीदें
Jaipur, Rajasthan:तबादला बंद, फिर भी राजनीति और उम्मीदें अभी चालू...बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उमड़ी भीड़, मंत्रियों को किया तलब प्रदेश में तबादलों की आधिकारिक अवधि खत्म हो चुकी है... लेकिन तबादाओं की राजनीति और उम्मीदें अभी खत्म नहीं हुई है। जयपुर में बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सोमवार को भी बड़ी संख्या में लोग हाथों में आवेदन लेकर पहुंचे। कोई इच्छित जगह तबादले की मांग कर रहा था, तो कोई संशोधन सूची में नाम जुड़वाने की आस लगाए बैठा था। इस बीच संगठन ने तीन मंत्रियों को कार्यालय तलब कर लिया गया। बीजेपी इसे आभार और परिवेदनाओं की प्रक्रिया बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे तबादला उद्योग करार दे रही है। देखिए यह रिपोर्ट .... तबादले बंद... लेकिन तबादलों के लिए दौड़ अभी जारी है...प्रदेश में 10 जुलाई तबादलों की अंतिम तारीख थी, जो गुजर चुकी है, लेकिन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पिछले तीन दिन से भीड़ कम नहीं हुई। हाथों में आवेदन, पार्टी नेताओं की सिफारिशें और उम्मीदें लिए प्रदेशभर से लोग कार्यालय पहुंचे। कोई इच्छित स्थान पर तबादला चाहता था, तो कोई संशोधन सूची में अपना नाम शामिल करवाने की गुहार लगा रहा था। बीते तीन दिनों में करीब तीन हजार लोग बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या उन कर्मचारियों की रही जिनका तबादला नहीं हुआ... या फिर उनकी पसंद की जगह पोस्टिंग नहीं मिली। प्रदेश पदाधिकारी ऐसे लोगों की परिवेदनाएं लेकर आवेदन पर मार्किंग कर संबंधित मंत्रियों तक भेज रहे हैं। इतना ही नहीं... कई मामलों में मंत्रियों से फोन पर भी बात कर संशोधन सूची में नाम जोड़ने का आग्रह किया गया है। इधर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में तीन मंत्रियों को तलब भी कर लिया गया। राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पहुंचे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को भी बुलाया गया। ऐसे में उठ रहा सवाल, क्या संगठन की नहीं सुनी मंत्रियों ने। बाइट - मदन राठौड़, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी का दावा है कि इस बार प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले हुए हैं। अकेले शिक्षा विभाग में दस हजार से ज्यादा तबादले किए गए हैं। अन्य विभागों में भी हजारों कर्मचारियों का स्थानांतरण हुआ। पार्टी का कहना है कि प्रदेश कार्यालय में आने वालों में कई लोग तबादला होने पर धन्यवाद देने भी पहुंचे हैं, जबकि बाकी लोगों की शिकायतें और मांगें संबंधित मंत्रियों तक भेजी जा रही हैं ताकि यदि संशोधन सूची निकले तो उनके मामलों पर विचार किया जा सके। बाइट - भूपेंद्र सैनी, प्रदेश महामंत्री, बीजेपी लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। अगर तबादलों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है... तो फिर प्रदेश कार्यालय में आवेदन क्यों लिए जा रहे हैं? क्या संगठन की सिफारिश के बावजूद कई लोगों का तबादला नहीं हुआ? और क्या अब भी संशोधन सूची की संभावना बाकी है? यही सवाल विपक्ष भी उठा रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार और बीजेपी पर तबादला उद्योग चलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कहना है कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं रही और बड़े पैमाने पर मनमाने तरीके से तबादले किए गए। वहीं बीजेपी इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे सामान्य जनसुनवाई और फीडबैक की प्रक्रिया बता रही है। बाइट - प्रताप सिंह खाचरियावास पूर्व मंत्री कांग्रेस इधर बीजेपी कार्यालय पहुंचे ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि विभाग के तबादले तो पूरे हो चुके हैं। सामान्य मुलाकात के लिए प्रदेश कार्यालय आया था। संगठन में आने जाने की प्रक्रिया रहती है। कई बार व्यवस्था में अति आवश्यक होती है कर्मचारियों की सेवाएं वहाँ पर किसी ने किसी अधिकारी कर्मचारी को लगाना होता है। विभाग चलाने के लिए आवश्यक होती है। फिर भी हमने ज्यादा से ज्यादा परिवेदनाओं के निस्तारण की कोशिश की。 बाइट - हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री फिलहाल तबादलों की आधिकारिक समय-सीमा भले समाप्त हो गई हो... लेकिन बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उमड़ रही भीड़ यह संकेत जरूर दे रही है कि कई कर्मचारी अब भी संशोधन सूची का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या सरकार संशोधन सूची जारी करती है... या फिर इन हजारों परिवेदनाओं का सिलसिला यहीं थम जाएगा。0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के कपासन में वृक्षारोपण महोत्सव: पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन में गोवर्धनपुरी गौशाला, जाशमा रोड पर अखिल भारतीय विजयवर्गीय वैश्य महासभा तथा महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित अभियान को बढ़ावा देना और समाज में वृक्षों के महत्व के प्रति जनजागरूकता फैलाना रहा। इस दौरान समाजजनों ने बड़ी संख्या में पौधारोपण कर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। कार्यक्रम में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के अंत में सभी समाजजनों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा भविष्य में भी ऐसे पर्यावरण संरक्षण अभियान निरंतर चलाने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
पायलट का बांसवाड़ा दौरा: भाजपा के खिलाफ तीखा हमला, कांग्रेस एकजुटता से चुनाव मैदान में
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बांसवाड़ा दौरे के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश की "डबल इंजन" सरकार विकास नहीं, बल्कि सिर्फ "धुआं" दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की नीतियां गरीब, आदिवासी और दलित विरोधी हैं तथा सरकारी संसाधनों को निजी और अमीर लोगों के हित में इस्तेमाल किया जा रहा है। पायलट ने राम मंदिर चंदा मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने अपने ही नियुक्त पदाधिकारी चंपत राय को "चपत" लगाने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आदिवासी और दलित समाज से बदला लेने की राजनीति कर रही है। महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के मुद्दे पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि अन्य राज्यों की महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिल सकता है तो राजस्थान की महिलाओं ने क्या गलती की है। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पायलट ने कार्यकर्ताओं से आगे की रणनीति पर ध्यान देने की अपील की। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। साथ ही आरोप लगाया कि भाजपा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुनाव लड़ रही है और दावा किया कि यदि आज राजस्थान में चुनाव हो जाएं तो कांग्रेस जीत दर्ज करेगी。0
0
Report
Advertisement
अशोकनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हनीट्रेप से लाखों की वसूली
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, - हनीट्रैप में फंसाकर लाखों की वसूली करने वाली महिला और दामाद गिरफ्तार, अशोकनगर-पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ एक अनैतिक देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का भंडाफोड़ किया है, बल्कि ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप के एक बड़े मामले का भी खुलासा किया है। पुलिस ने इस गिरोह की मुख्य आरोपी महिला, उसके दामाद और कई अन्य लोगों को दबोचा है। बतादे की -पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में एसडीओपी मुगावली सनव बी खान और कोतवाली थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दीपेश कॉलोनी स्थित सीमा अहिरवार के मकान पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की,इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी सीमा अहिरवार और उसके दामाद (जो एजेंट के रूप में काम करता था) को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही मौके से दो अन्य महिलाएं और 6 पुरुष अनैतिक कार्य करते हुए पकड़े गए। पुलिस ने मौके से 2 लाख 10 हजार रुपये नकद और 3 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी महिला (सीमा अहिरवार) का एक और खतरनाक चेहरा तब सामने आया जब फरियादी विक्रांत जैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सीमा अहिरवार ने अपनी बेटी अंजलि अहिरवार और दामाद भारत अहिरवार के साथ मिलकर फरियादी को हनीट्रेप में फंसाया, आरोपियों ने पीड़ित का आपत्तिजनक (अश्लील) फोटो और वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगे, गिरोह ने पीड़ित को झूठे बलात्कार के केस में फंसाने और आत्महत्या की धमकी देकर बुरी तरह ब्लैकमेल किया, इस डर का फायदा उठाकर आरोपियों ने पीड़ित से करीब 25 लाख रुपये से अधिक की अवैध वसूली की。 डरा-धमका कर कई प्लॉट अपने नाम करवा लिए, पीड़ित के पैसों से एक अर्टिका (Ertiga) कार भी खरीद ली, इस गंभीर मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS) के तहत केस दर्ज किया है, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला सीमा अहिरवार और उसके दामाद भारत अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है, गिरोह में शामिल फरार आरोपी बेटी अंजलि अहिरवार की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमারি कर रही हैं, चूंकि सीमा अहिरवार इस तरह के अपराध पहले भी कर चुकी है, इसलिए पुलिस कोर्ट से उसका पीआर (पुलिस रिमांड) ले रही है। पुलिस को शक है कि इस जाल में शहर के कई और बड़े रसूखदार फंसे हो सकते हैं, जिनके नाम जल्द ही सामने आएंगे! मोबाइल नेटवर्क खंगाला जा रहा है और कई बड़े खुलासे होना अभी बाकी है..! बाइट - राजीव कुमार मिश्रा sp अशोक नगर0
0
Report
उदयपुर में ट्रक ट्रांसपोर्ट हड़ताल से माल ढुलाई रोक, सरकार के कदम की मांग
Udaipur, Rajasthan:राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर शुरू हुई ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर उदयपुर में भी व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर और लॉजिस्टिक्स हब में करीब 1,000 मालवाहक वाहन खड़े हैं। रोजाना माल ढुलाई में जुटे ट्रकों के पहिए थमने से परिवहन व्यवस्था प्रभावित हो गई है। व्यापारिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ने लगा है। हड़ताल के साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर के बाहर बड़ी संख्या में ट्रांसपोर्ट व्यापारी, ट्रक मालिक, चालक और परिचालक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस और सकारात्मक निर्णय नहीं लेती, तब तक एक भी ट्रक सड़क पर नहीं उतारा जाएगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि उनका विरोध नई तकनीक से नहीं, बल्कि बिना पर्याप्त तैयारी के लागू की गई व्यवस्था से है। सरकार ने व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस को अनिवार्य कर दिया है, लेकिन अधिकृत कंपनियों के पास पर्याप्त संख्या में डिवाइस उपलब्ध नहीं हैं। इसके कारण वाहनों की फिटनेस, परमिट और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे ट्रांसपोर्ट कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।0
0
Report
नागौर: बुटाटी धाम मंदिर समिति में कथित वित्तीय अनियमितताओं पर अध्यक्ष के आरोप
Nagaur, Rajasthan:नागौर जिले के बुटाटी धाम मंदिर समिति में कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद समिति के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जांच प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते एकतरफा कार्रवाई की और उनका पक्ष सुने बिना रिपोर्ट तैयार कर दी। जो पूरी तरह से गलत है । वहीं समिति अध्यक्ष ने कहा कि 30 अप्रैल को उन्हें नोटिस जारी किया गया था, लेकिन जांच से जुड़े दस्तावेज पहले समिति से जब्त कर लिए गए थे। दस्तावेज मिलने के बाद उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट को कैंसर होने और ऑपरेशन के कारण जवाब तैयार करने में समय लगा। उन्होंने समय बढ़ाने का अनुरोध भी किया था। फिर भी 23 जून को करीब 1100 पन्नों के दस्तावेज, जिनमें बिल, वाउचर, बैंक खातों की प्रतियां और अन्य रिकॉर्ड शामिल थे, जांच समिति को सौंप दिए गए थे। इसकी रसीद भी उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद 26 जून को हुई जांच समिति की बैठक में उन्हें शामिल नहीं होने दिया गया। उनका आरोप है कि बैठक स्थल पर पहुंचे तो गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया।0
0
Report
Advertisement
कन्हैया कुमार को जमानत: बिहार में उबाल, विपक्ष पर सरकार की तीखी चोट
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव से जुड़े आचार संहिता उल्लंघन मामले में आज बेगूसराय व्यवहार न्यायालय पहुंचे, जहां अदालत ने उन्हें 10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद कन्हैया कुमार ने खुद पर लगे आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया और कहा कि किसी सरकारी भवन पर उनके नाम का पोस्टर किसी और ने चिपकाया था, लेकिन मामला उन पर दर्ज कर दिया गया। वहीं कोर्ट परिसर से निकलते ही उन्होंने बांकीपुर उपचुनाव, बिहार में बढ़ते अपराध और राम मंदिर में कथित चोरी के मुद्दे पर भी सरकार पर जमकर हमला बोला। आपको बताते चले कि बेगूसराय व्यवहार न्यायालय में सोमवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन मामले में पेश हुए। यह मामला सब जज प्रथम सह अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विवेक चंद्र वर्मा की अदालत में चल रहा था। सुनवाई के बाद अदालत ने 10 हजार रुपये के बेल बॉन्ड पर उन्हें जमानत दे दी। जमानत मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में कन्हैया कुमार ने कहा कि वह एक सामान्य नागरिक हैं और कानून का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान किसी सरकारी भवन पर उनके नाम का पोस्टर किसी अन्य व्यक्ति ने चिपका दिया था, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया। उन्होंने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अदालत से न्याय मिला है। आचार संहिता उल्लंघन के सवाल पर कन्हैया कुमार ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग रोज संविधान और नियमों का उल्लंघन करते हैं, लेकिन कार्रवाई केवल विपक्ष के नेताओं पर होती है। उन्होंने इसे राजनीतिक जीवन का हिस्सा बताते हुए कहा कि अंततः उन्हें न्यायालय से न्याय मिला। बाँकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव निष्पक्ष होगा और इस बार वहां की जनता बदलाव का फैसला करेगी। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता जिस प्रतिनिधि को चुनती है, उसे क्षेत्र की सेवा करनी चाहिए। वहीं बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर कन्हैया कुमार ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज बिहार में अपराधियों का बोलबाला है और लगभग हर दिन अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। राम मंदिर में कथित चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चूंकि मंदिर का निर्माण सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ है, इसलिए इस मामले की जांच भी सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जानी चाहिए। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बछवारा थाना क्षेत्र के रुदौली गांव स्थित एक सरकारी भवन पर चुनावी पोस्टर लगाए जाने से जुड़ा है। इस मामले में बछवारा थाना कांड संख्या-73/2019 दर्ज किया गया था, जिसमें आईपीसी की धारा 188, 171(एच) और बिहार संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम की धारा 3(3) के तहत केस दर्ज हुआ था। इसी मामले में सोमवार को कन्हैया कुमार अदालत पहुंचे और उन्हें जमानत मिल गई。0
0
Report
बगरू में इलेक्ट्रिकल्स स्टोर चोरी: चार बदमाश ने तीन घंटे तक लूटा
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) इलेक्ट्रिकल्स-हार्डवेयर की दुकान में चोरी की वारदात बगरू में न्यू रीको रोड का हैं मामला शटर के ताले काटकर दुकान में घुसे चोर तीन घंटे तक दुकान में मचाई धमाचौकड़ी, कोई भी वारदात की भनक नहीं लगी, लाखों का माल और नगदी ले गए चोर dukaan में लगे CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, राजधानी जयपुर के बगरू में न्यू रीको रोड पर बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। दहमी बालाजी से न्यू रीको रोड पर एक इलेक्ट्रिकल्स एंड सैनिट्री हार्डवेयर की दुकान में चार बेखौफ चोरों ने देर रात धावा बोलकर लाख रुपए के सामान और 1 लाख 70 हजार रूपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोर करीब तीन घंटे तक दुकान में आराम से चोरी करते रहे, लेकिन आसपास किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। देर रात बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर पहुंचे चार बदमाशों ने पहले ग्लैंडर मशीन से शटर के ताले काटे और फिर दुकान में घुस गए। दो बदमाश अंदर सामान समेटते रहे, जबकि दो बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे। सभी अपने साथ खाली कट्टे लेकर आए थे और वायर, इलेक्ट्रिकल मशीनें व अन्य महंगा सामान भरकर बार-बार बाहर ले जाते रहे। घटना की सूचना मिलने पर बगरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है, जिसमें चारों बदमाशों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।0
0
Report
उदयपुर के खेरवाड़ा में लाखों के चोरी का मामला गरमाया, गिरफ्तारी की मांग तेज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा कस्बे के जयप्रकाश नगर में हुई लाखों के चोरी का मामला तूल पकड़ने लगा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज पटेल समाज के लोगो ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन सौपा। समाज के लोगो ने बताया कि बदमाश घर से लाखों रुपए मूल्य के जेवर और नकदी चुरा कर फरार हो गए। लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है, जिससे इस मामले का खुलासा हो पाए। पुलिस ने अगर समय रहते आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
