203001
केंद्रीय मंत्री ने 500 दिव्यांगों को वितरित किए सहायक उपकरण, दिव्यांगों के चेहरों पर आई मुस्कुराहट
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने 1.04 करोड़ रुपये की लागत से 500 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए। इस अवसर पर दिव्यांगजनों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। केंद्रीय मंत्री ने दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण की दिशा में दिव्यांगजन मेला और दिव्यंता विकास निगम के माध्यम से लोन उपलब्ध कराने की बात की, जिससे दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बन सकें।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेत में महिला की खून से लथपथ लाश, हत्या के संकेत; पुलिस जांच जारी
Kawardha, Chhattisgarh:खेत में मिली महिला की खून से लथपथ लाश, सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान, हत्यारे की तलाश में जुटी पुलिस। कवर्धा। कबीरधाम जिले के लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगापुर गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक खेत में 32 वर्षीय महिला का खून से लथपथ शव मिला। मृतका की पहचान किरण वर्मा (32 वर्ष) निवासी सिंगापुर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने सुबह खेत में महिला का शव पड़ा देखा। शव के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे तथा आसपास खून फैला हुआ था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना लोहारा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का प्रतीत हो रहा है। शरीर पर मिले गंभीर चोटों के निशान हत्या की आशंका को बल दे रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। मामले की जांच के लिए पुलिस मृतका के परिजनों, परिचितों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। बता दे कि दो दिन पहले ही जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के बंजारी के पास जंगल में एक अज्ञात युवक का शव मिला था, जिसकी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। लगातार शव मिलने की घटनाओं से जिले में चिंता का माहौल है। फिलहाल लोहारा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है.0
0
Report
जबलपुर ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती: मास्टरमाइंड समेत 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर - सिहोरा के ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक डकैती का मामला डकैती कांड का मास्टरमाइंड सहित दो आरोपी गिरफ्तार डकैती का मुख्य मोस्ट वांटेड आरोपी सुनील पासवान बिहार से गिरफ्तार आरोपी से लूटा हुआ सवा करोड़ रुपये के 750 ग्राम सोना बरामद सोना खरीदने वाला चंचल पासवान नामक व्यापारी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे मुख्य आरोपी सुनील पासवान के खिलाफ बिहार,झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में दर्ज हैं लूट डकैती के 9 अपराध 11 अगस्त 2025 को सिहोरा के ईसाफ स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई 14 किलो 800 ग्राम सोना और पांच लाख रुपए की लूट मामले के चार आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार करीब 5 किलो सोना और 5 लाख रुपये नगद भी पुलिस अब तक कर चुकी है बरामद अब तक 12 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार , पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ,और भी हो सकते है खुलासे0
0
Report
गंगरार के मेजर स्टेडियम में पर्यावरण महोत्सव, पौधारोपण और सुरक्षा मांगें
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार के मेजर बास्केटबॉल खेल स्टेडियम में जनचेतना पर्यावरण समिति के तत्वावधान में पर्यावरण वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों और खेल भामाशाहों ने पौधारोपण कर नव नियुक्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और थानाधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल रेफरी एवं कोच मुकेश खटीक के नेतृत्व में स्टेडियम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने स्टेडियम के चारों ओर तार जाली और हाई मास्ट लाइट लगाने की मांग भी प्रशासन के समक्ष रखी। अधिकारियों ने खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों की समस्याओं पर सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया।0
0
Report
Advertisement
एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने नीट यूजी 2026 में AIR 144-154 के साथ शानदार प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:नीट यूजी 2026 के परिणाम में एलन जयपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता बड़ी सफलता हासिल की है। संस्थान के 3 विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया टॉप-200, 6 ने टॉप-500, 10 ने टॉप-1000, 15 ने टॉप-1500 और 21 विद्यार्थियों ने टॉप-2000 में अपनी जगह बनाई है। एलन जयपुर के अजय चौधरी ने AIR-144, देवेश सिंह गुर्जर ने AIR-153 और दक्ष खंडेलवाल ने AIR-154 हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया। वाइस प्रेसिडेंट एवं जोनल हेड राजस्थान अरुण जैन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और संस्थान की सुव्यवस्थित शैक्षणिक प्रणाली को दिया। उन्होंने कहा कि एलन लगातार परिणामोन्मुखी शिक्षा के जरिए विद्यार्थियों को बेहतर मंच उपलब्ध करा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर भी एलन के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी में संस्थान की मजबूत साख को एक बार फिर साबित किया है।।0
0
Report
चौमूं में 27 जुलाई को बड़ी ट्रैक्टर रैली, भूमि अधिग्रहण निरस्त की मांग
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों की मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट सहित किसान नेता रहे मौजूद भारतमाला-ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस -वे परियोजना के खिलाफ हुए किसान चौमूं में 27 जुलाई को 500 से अधिक ट्रैक्टरों से रैली निकालने की कही बात किसानों ने लगाया आरोप- आपत्तियों को नजरअंदाज कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को बढ़ाया आगे0
0
Report
गोकशी मामले में प्रशासन का बुलडोजर, बजरंग दल ने देर रात पकड़ा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गोकशी मामले में चला प्रशासन का बुलडोजर देर रात बजरंग दल ने पकड़ा था गोकशी का मामला बनाए गए डेरी फार्म को किया जमीदोज पुलिस पर बजरंग दल का आरोप पुलिस को क्यों नहीं मिलती है गोकशी की सूचना हमें ही क्यों मिलती है पुलिस गंजेड़ी नशेड़ी पकड़ने में लगी रहती है पर गौकशी करने वालों को नहीं पकड़ पाती मौके पर पहुंच कर किया प्रदर्शन0
0
Report
Advertisement
अजमेर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोष: 14 मांगों के समर्थन में प्रदर्शन
Ajmer, Rajasthan:आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रोष आज अजमेर में सड़कों पर दिखाई दिया. 14 सूत्रीय मांगों के समर्थन में नारेबाजी करती कार्यकर्ताओं ने संभागीय आयुक्त कार्यालय और जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया.0
0
Report
ABVP ने दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र मुद्दों पर प्रदर्शन किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ABVP STAGES PROTEST AT DELHI UNIVERSITY OVER STUDENT ISSUES / VISUALS/ REAX0
0
Report
जयपुर के गोवर्धन बाग में अवैध कॉलोनी, जेडीए प्रवर्तन पर उठे सवाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर जोन -12 में गोवर्धन बाग के नाम से बसाई जा रही है अवैध कॉलोनी。 करीब 15 बीघा से अधिक क्षेत्र में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी。 कालवाड़ - बुधरपुरा में सुशांत सिटी के पीछे धड़ल्ले से चल रहा अवैध निर्माण。 जेडीए प्रवर्तन शाखा की अनदेखी से नियम कायदे ताक में。 ईओ समय पर करें कार्रवाई तो आमजन को बचाया जा सकता है अवैध कॉलोनी में फंसने से。 जेडीए ने पूर्व में की कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति इसलिए फिर से हुआ कॉलोनी में निर्माण । इस अवैध कॉलोनी निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार की शिकायत。 JDA प्रवर्तन शाखा की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल ?0
0
Report
Advertisement
स्लग - उन्नाव में 10-10 हजार के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व मोबाइल बरामद
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां जनपद उन्नाव की अजगैन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10-10 हजार रुपये के दो इनामी गैंगस्टर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, तीन चोरी के मोबाइल फोन और 2300 रुपये नकद बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह व उनकी टीम ने हिमसिटी के पास से गैंगस्टर एक्ट में वांछित राहुल उर्फ गोलू पुत्र स्व. बऊवा निवासी जालिमखेड़ा मजरा अमरेथा थाना अजगैन तथा गोविन्द पुत्र रामस्वरूप निवासी हिम्मतगढ़ थाना सोहरामऊ को गिरफ्तार किया। बता दे की पुलिस के अनुसार, बरामद हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल थाना दही क्षेत्र से चोरी की गई थी, जबकि बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना बाइक थाना अजगैन में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित है। इसके अलावा तीन चोरी के मोबाइल फोन और 2300 रुपये भी बरामद किए गए। दोनों आरोपियों पर पहले से चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई संगीन धाराओं में विभिन्न थानों में अनेक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया।0
0
Report
muज़फ्फरनगर में 4 लुटेरों को फांसी की सजा, 1.2 लाख जुर्माने सहित
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में 4 लुटेरों हत्यारों को फांसी की सजा, कोर्ट ने 4 आरोपी अजित, अनिल, सुनील व सूरज को सुनाई सजा, 1 लाख 20 हज़ार रुपये के जुर्माने से प्रत्येक को दंडित, 15 साल पूर्व राजसिंह और बिजेंद्र दो दोस्त से की थी लूट, लूट कर बदमाशों ने राजसिंह की गोली मारकर हत्या, शामली के कूडाना में 20 अगस्त 2011 में वारदात, FTC थर्ड के न्यायाधीश रवि कुमार द्वैकार ने सुनाई सज़ा0
0
Report
जयंत पाटिल की शिंदे से मुलाकात ने महाराष्ट्र की सियासी अटकलबाजी फिर गरम कर दीं
Mumbai, Maharashtra:एकनाथ शिंदे से जयंत पाटिल की मुलाकात पर फिर तेज हुई सियासी चर्चा, अटकलों के बीच tweeted कर दी सफ़ाई महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी (शरद पवार) के एनडीए के करीब जाने की अटकलों के बीच शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल की उपमुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात ने एक बार फिर राजनीतिक चर्चाओं को हवा दे दी। खास बात यह रही कि मुलाकात के तुरंत बाद जयंत पाटिल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुद ही इस मुलाकात की वजह सार्वजनिक कर दी। जयंत पाटिल ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने 17 जुलाई को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके शासकीय निवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात उरूण-ईश्वरपूर नगर परिषद के लोकनिर्वाचित नगराध्यक्ष आनंदराव मलगुंडे और उनके भाई सुनील मलगुंडे के साथ हुई। पाटिल के अनुसार, आनंदराव मलगुंडे 7,200 मतों से निर्वाचित हुए थे, लेकिन पुराने अतिक्रमण के एक मामले को आधार बनाकर उनका नगराध्यक्ष और नगरसेवक पद रद्द कर दिया गया है। इसी मामले में न्याय दिलाने और समाधान की मांग को लेकर यह मुलाकात की गई। जयंत पाटिल ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि नगराध्यक्ष के रूप में आनंदराव मलगुंडे शहर के विकास कार्यों को गति देने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुराने प्रकरण के आधार पर हुई कार्रवाई के खिलाफ उन्होंने उपमुख्यमंत्री के समक्ष पक्ष रखा। दरअसल, यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब महाराष्ट्र की राजनीति में लगातार यह चर्चा चल रही है कि एनसीपी (शरद पवार) का एक धड़ा एनडीए के साथ जा सकता है। इससे पहले भी जयंत पाटिल ने इसी मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। उस समय भी राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए गए थे कि यह केवल प्रशासनिक मुलाकात नहीं, बल्कि इसके राजनीतिक मायने भी हो सकते हैं। अब एकनाथ शिंदे से मुलाकात के बाद भी इसी तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, इस बार जयंत पाटिल ने बिना किसी देरी के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्पष्ट कर दिया कि उनकी मुलाकात पूरी तरह उरूण-ईश्वरपूर नगर परिषद से जुड़े एक स्थानीय प्रशासनिक और कानूनी मामले के संबंध में थी, ताकि इसे लेकर किसी तरह की राजनीतिक अटकलों को जगह न मिले। फिलहाल, महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए जयंत पाटिल की हर अहम राजनीतिक हस्ती से होने वाली मुलाकात पर राजनीतिक नजरें टिकी रहती हैं। ऐसे में उनकी इस मुलाकात और उसके बाद आई सफाई को भी राजनीतिक घटनाक्रम के संदर्भ में देखा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
भदराडा में अरिफ़ की मौत के बाद शांतिपूर्ण प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जाँच की मांग
Bhaderwah, An exclusive ground zero report: A complete shutdown was observed in Bhaderwah on Friday following the killing of a youth, Arif, during a security operation in the Jaie area. A large number of people assembled outside Markazi Jamia Masjid after Friday prayers to stage a peaceful protest, demanding a high-level inquiry into the incident and justice for the deceased. The shutdown call was given by Anjuman-e-Islamia Bhaderwah under the leadership of its President, Riaz Ahmed Najar. Markets remained closed in several areas as protesters gathered peacefully, raising slogans and seeking an impartial investigation into the circumstances surrounding Arif's death. Addressing the gathering, Anjuman-e-Islamia President Riaz Ahmed Najar condemned the killing and demanded justice for Arif. He alleged that members of the community were repeatedly being targeted and urged the authorities to ensure accountability. He also appealed to the administration to address public concerns before the situation escalates. Speaking on the occasion, Imam of Markazi Jamia Masjid Bhaderwah, Azeem Mir, stressed the need to maintain peace while seeking justice. He said those responsible for Arif's death should face strict legal action and emphasized that justice should be delivered without delay. He also called for the release of youths who were reportedly detained following the incident. A heavy deployment of security personnel, including Jammu and Kashmir Police, CRPF, BSF and other forces, remained in place to maintain law and order during the protest. Senior officers, including SP Bhaderwah Vinod Sharma, SDPO Naveed Shaukat Qazi, JKPS officer Tehzeeb, Naib Tehsildar Parampreet Singh, Inspector Harjeet Singh, along with BSF and CRPF officials, supervised the security arrangements. During the protest, SP Bhaderwah Vinod Sharma assured the protesters that the matter would be investigated thoroughly and that strict action would be taken under the law against anyone found involved. He appealed to the public to maintain peace and cooperate with the investigation. According to official reports, Arif was allegedly intercepted by security forces while attempting to smuggle bovine animals in the Jaie area of Bhaderwah. During an alleged scuffle between the security personnel and Arif's associates, a firearm was discharged, and the bullet struck Arif, resulting in his death. The incident is under investigation. Addressing the gathering, the speakers said that no individual should be deprived of life over an alleged offence. They maintained that any accused person should be dealt with strictly in accordance with the law and that it is the courts that are empowered to determine guilt and award punishment. They demanded a fair, impartial and time-bound investigation into the incident and appropriate action against those found responsible. The protest concluded peacefully without any reports of violence. Authorities have urged the public to remain calm while the investigation into the incident continues.0
0
Report
स्लग - उन्नाव में ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, रिश्तेदार के घर मिला शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप
Unnao, Uttar Pradesh:ख़बर उन्नाव से है जहां शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 26 वर्षीय ऑटो चालक की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके मामा के बेटे के घर में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा करते हुए हत्या का आरोप लगाया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान सूरज सिंह (26) पुत्र स्वर्गीय पप्पू सिंह के रूप में हुई है। वह कल्याणी देवी खुजरिया बाग नई बस्ती, थाना कोतवाली का निवासी था और वर्तमान में काशीराम कॉलोनी में रह रहा था। बता दे कि सूरज ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, सूरज गुरुवार सुबह ऑटो चलाने के लिए घर से निकला था। दोपहर में उसने अपनी मां रानी से फोन पर बात की और बताया कि वह गांधी नगर तिराहे पर है। रात करीब साढ़े सात बजे भी उसकी मां से बातचीत हुई। सूरज ने बताया कि वह करावन मोड़ के पास सवारी छोड़कर अपने रिश्तेदार विनय सिंह के यहां ऑटो खड़ा करने के बाद सीधे घर लौटेगा। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि सूरज शराब के नशे में पड़ा है। मृतक की मां का कहना है कि उनका बेटा न तो शराब पीता था और न ही गुटखा या तंबाकू का सेवन करता था। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचीं तो सूरज का ऑटो और मोबाइल वहीं मिला। इसके बाद उन्हें बताया गया कि युवक विनय सिंह के घर पर है। मां का आरोप है कि जब वह विनय सिंह के घर पहुंचीं तो सूरज कमरे में अचेत अवस्था में पड़ा था। वहां मौजूद कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने बेटे को उठाकर देखा तो उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए और बाद में तीन निजी अस्पतालों में भी दिखाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि विनय सिंह के घर पर ही सूरज की हत्या की गई है। उनका कहना है कि घटना के समय वहां मौजूद कुछ लोगों की भूमिका संदिग्ध है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। कोतवाली प्रभारी सीके मिश्र का कहना है कि प्रथम दृष्टया मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
शिवसेना नेता संजय निरुपम FDA अधिकारियों से दूध विक्री समस्याओं पर बैठक
Noida, Uttar Pradesh:MUMBAI (MAHARASHTRA): SHIV SENA LEADER SANJAY NIRUPAM MEETS FDA OFFICIALS OVER ISSUES FACED BY OPEN MILK VENDING BUSINESS.0
0
Report
Advertisement
