icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203131
MKManoj KumarFollow20 Jul 2024, 02:27 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मां लक्ष्मी की प्रतिमा विसर्जन में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयकारों से गूंजा परतावल

Dipu RawatDipu RawatFollowJust now
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल (महराजगंज)। लक्ष्मी पूजा के समापन के बाद मंगलवार को परतावल क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्थापित मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं को श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विसर्जन के लिए निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। विसर्जन यात्रा में महिलाएं, पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। डीजे और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते और नृत्य करते हुए आगे बढ़े। लाल-गुलाबी रंगों और गुलाल के बीच मां लक्ष्मी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शिव मंदिर, तिवारी टोला, पोस्ट ऑफिस परतावल चौराहे सहित बाजार के विभिन्न मार्गों से होकर विसर्जन यात्राएं गुजरीं। कई स्थानों पर एक साथ प्रतिमाओं के निकलने से सड़कों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परतावल चौकी की पुलिस भी मुस्तैद रहे। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां लक्ष्मी को विदाई देते हुए अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
0
0
Report

भूमि विवाद के चलते दबंगों ने लोहे की रोड से दो सगे भाइयों को पीट कर लहूलुहान किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow1m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के गढ़ेपुर गांव में सोमवार को शाम 7:00 बजे भूमि विवाद के चलते दबंगों ने दो सगे भाइयों के ऊपर लोहे की राड से हमला करके लहूलुहान कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अंकित पुत्र श्याम पाल सिंह के अनुसार गांव के रामौतार, राजन, अभिषेक एवं राजपाल ने पुरानी रंजिश के चलते दरवाजे पर आकर उसे गाली गलौज किया। मना करने पर लोहे की राड से उसके सिर पर हमला कर दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया। भाई दीपक बचाने आया तो उसके ऊपर भी लोहे की राड से हमला किया जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को सुबह 10:00 बजे चिकित्सा अधिकारी ने बताया दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

जनपद के विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित हुए गौ-पूजन कार्यक्रम

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow2m ago
Gonda, Uttar Pradesh:जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने गोवंशों को गुड़, केला खिलाकर पहनाई फूल-मालाएं गोंडा।शासन एवं जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार जनपद में गोवंशों के संरक्षण, संवर्धन एवं उनके प्रति जनमानस में सेवा और समर्पण की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर गौ-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा विभिन्न गौ आश्रय स्थलों पर पहुंचकर विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव से गौ माताओं का पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम के दौरान गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया गया तथा उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर तिलक किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर गोवंशों के स्वस्थ, सुरक्षित एवं संरक्षित जीवन की कामना की। इस दौरान गौ आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के प्रति संवेदनशीलता, सेवा और देखभाल का संदेश भी दिया गया। इसके अतिरिक्त कान्हा गौशाला कटरा बाजार तथा बृहद गौ संरक्षण केंद्र मोहम्मदपुर गढ़वाल में भी गौ-पूजन किया गया। गौ आश्रय स्थल परसपुर में विधायक करनैलगंज अजय सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर गौ माता का पूजन किया और गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया। कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर ब्लॉक प्रमुख तरबगंज, अन्य जनप्रतिनिधियों तथा पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गोवंश संरक्षण के साथ-साथ समाज में गौ सेवा, करुणा एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।
0
0
Report

दबंगो ने रेडीमेड दुकानदार को पीटा

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow2m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:कस्बे के घंटाघर मार्केट में रेडीमेड की दुकान करने वाले युवक को मंगलवार की दोपहर कुछ दबंगो ने पुरानी रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को घटना की लिखित तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित शोएब खां पुत्र उस्मान खां के अनुसार मंगलवार की दोपहर घंटाघर स्थित उसकी रेडीमेड की दुकान पर विपक्षी तहजीव और अयूब ने अपने दस पंद्रह परिजनों के साथ आकर पुरानी रंजिश में उसे गाली गलौज किया। गाली देने से मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। विपक्षी ने घटना की सूचना पुलिस को देने पर जान से मार डालने की धमकी दी। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
0
0
Report

सवायजपुर तहसील में एसडीएम शिवानी सिंह क्षेत्राधिकारी प्रवीण सिंह ने सुनी लोगों की शिकायतें

Deepak DixitDeepak DixitFollow9m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें दर्ज, दो का मौके पर निस्तारण हरदोई की सवायजपुर तहसील सभागार में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम शिवानी सिंह व सीओ हरपालपुर प्रवीण कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार सौरभ सिंह, नायव तहसीलदार रामकिशोर यादव सहित तहसील के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग से दुष्कर्म: नवादा के हिसुआ में छापेमारी जारी

Nawada, Bihar:15 वर्षीय नाबालिक के साथ एक लड़के ने किया दुषकर्म, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल, बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर, अर्ध निर्मित मकान में नाबालिक के साथ किया गया दुषकर्म, गिरफ्तारी के लिए की जा रही छापेमारी नवादा के हिसुआ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म की सूचना मिली। पुलिस ने उसे हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उसे बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर किया गया।, हालत गंभीर देखते हुए नवादा सदर अस्पताल से पावापुरी रेफर किया गया है पुलिस की 112 आपातकालीन सेवा टीम को घटना की सूचना मिली थी। टीम ने नाबालिग को एक निजी अस्पताल से हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने शुरुआती जांच के बाद उसे नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी सदर-2 राहुल सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर दिगम्बर ठाकुर और हिसुआ थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। अधिकारियों ने नाबालिग की मां और बहन से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। डीएसपी राहुल सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही वे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। नाबालिग का इलाज पुलिस की निगरानी में जरूरी मेडिकल जांच की जा रही है। नवादा सदर अस्पताल में इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है उन्होंने यह भी बताया कि विक्टिम के द्वारा उसे एक अर्ध निर्मित मकान में ले जाया गया और उसके साथ गलत काम किया गया फिलहाल गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है बाइट_ डीएसपी राहुल सिंह
0
0
Report

तेंदुए की मौत विद्युत करंट से, बिलाईगढ़ में दो गिरफ्तार

Saiki, Bihar:स्लग/ तेंदुए की मौत के मामले में विद्युत करंट से शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार एंकर/ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ में विद्युत करंट की चपेट में आने से एक नर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खेत में बिजली का तार बिछाकर अवैध रूप से विद्युत करंट प्रवाहित किया था, जिसकी चपेट में आकर तेंदुए की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र बिलाईगढ़ अंतर्गत कक्ष क्रमांक 446 में गश्ती के दौरान एक नर तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 20905/2, दिनांक 07 नवंबर 2026 को पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल से गेड़ी, सब्बल, जीआई तार सहित अन्य सामग्री बरामद की गई। वहीं जिला स्तरीय पशु चिकित्सकों की टीम ने तेंदुए का शव परीक्षण कर मृत्यु के वास्तविक कारणों की जांच के लिए आवश्यक नमूने एकत्रित कर सीलबंद किए। इसके बाद नियमानुसार तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई। जांच के दौरान ग्राम गोंदली में खेत में तार बिछाकर विद्युत खंभे से अवैध रूप से करंट प्रवाहित कर वन्यप्राणी का शिकार किए जाने के साक्ष्य मिले। उपलब्ध साक्ष्यों और डॉग स्क्वायड से मिले संकेतों के आधार पर वन विभाग ने ग्राम गोंदली निवासी होरीलाल यादव एवं फागूलाल यादव को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय बिलाईगढ़ में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। फिलहाल वन विभाग मामले की विवेचना कर रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के पिपलोदा में बाइक-चोरी: पांच आरोपी गिरफ्तार, गिरोह के खुलासे की उम्मीद

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के पिपलोदा थाना पुलिस को बाइक और मोबाइल चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन बालिग और दो नाबालिग शामिल हैं। सभी आरोपी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले पिपलोदा थाना क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और साइबर तकनीक की मदद से मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की। इसी दौरान कुछ संदिग्धों की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। यहां आरोपियों के पास से चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद हुए। इसके बाद रिमांड पर लेकर सघन पूछताछ की गई, तो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए और राजस्थान से चोरी की बाइक भी बरामद हुई। पुलिस ने कुल चार चोरी की मोटरसाइकिल जब्त की हैं। अब पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह से पूछताछ में बाइक चोरी की अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।
0
0
Report

मेहंदीपुर बालाजी में अन्नकूट महोत्सव: भक्तों की आस्था और गोवर्धन पूजा का उत्साह

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया अन्नकूट महोत्सव अन्नकूट महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, देशभर से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, ठाकुर जी को कढ़ी-बाजरा, पुआ और विभिन्न व्यंजनों का लगाया गया भोग, शाम 4 बजे हुई बालाजी महाराज की महाआरती, शुभ महूर्त में हई गोवर्धन पूजा, जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, महाआरती के बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को कराई गई पंगत प्रसादी, महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मांगी मनौत धार्मिक नगरी मेहंदीपुर बालाजी में मंगलवार को अ annakoot महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। बालाजी महाराज के दरबार में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मंदिर परिसर दिनभर श्रद्धालुओं से गुलजार रहा। महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में आयोजित महोत्सव में ठाकुर जी और बालाजी महाराज को कढ़ी-बाजरा, पुआ और विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। शाम चार बजे हुई भव्य महाआरती के बाद श्रद्धालुओं को पंगत में बैठाकर अन्नकूट प्रसादी वितरित की गई। वहीं शाम को शुभ महूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गोवर्धन पूजा हुई। मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। भक्तों ने बालाजी महाराज के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की मनौती मांगी।वहीं शाम चार बजे बालाजी महाराज की महाआरती हुई। आरती के दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं के लिए पंगत प्रसादी की व्यवस्था की गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। कुल मिलाकर अन्नकूट महोत्सव के दौरान मेहंदीपुर बालाजी में भक्ति, परंपरा और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का विशेष अवसर बना।
0
0
Report

बलजीत यादव जेल से रिहा: बहरोड़ में समर्थकों का जबर्दस्त स्वागत

Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ में पूर्व विधायक बलजीत यादव जेल से रिहा होने के बाद समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है। बहरोड़ पहुंचने पर उनका स्वागत जोरदार किया गया। कस्बे के कुंड रोड पर आयोजित सभा में बलजीत यादव कार्यकर्ताओं और आमजन को संबोधित करेंगे। आगमन की सूचना मिलते ही समर्थक कुंड रोड पर एकत्रित हो गए। सभा स्थल पर भीड़ देखने को मिली। समर्थक नेता से मुलाकात के लिए उत्साहित हैं और नारेबाजी कर स्वागत कर रहे हैं। जेल से रिहाई के बाद यह मुलाकात राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सभा को लेकर क्षेत्र में चर्चा चल रही है।
0
0
Report
Advertisement

झالجावाड़ में 7 साल के मासूम को बाइक से घसीटकर हत्या का मामला

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... जहां घर के बाहर दीपावली के लिए रंगोली बना रहे महज 7 साल के मासूम को एक बाइक सवार ने हाथ पकड़कर करीब 15 मीटर तक घसीट दिया... मासूम को बचाने के लिए उसकी चाची भी बाइक के पीछे दौड़ी और उसे पकड़ लिया, लेकिन वह भी सड़क पर गिरकर घायल हो गई... इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया... घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के तेलियाखेड़ी गांव का है, जहां सोमवार शाम करीब 7 बजे सात वर्षीय बनवारी अपनी चाची प्रेमबाई के साथ घर के बाहर रंगोली बना रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार कमल माली वहां पहुंचा। आरोप है कि शराब के नशे में धुत बाइक चालक ने मासूम का हाथ पकड़ लिया और उसे बाइक के साथ करीब 15 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। मासूम को बाइक के साथ घिसटता देख उसकी चाची प्रेमबाई ने शोर मचाया और बच्चे को बचाने के लिए बाइक पकड़ ली। लेकिन बाइक के साथ वह भी काफी दूर तक घिसटती चली गई और घायल हो गई। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में मासूम के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसकी चाची भी घायल हो गई। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को रायपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झालावाड़ के जिला अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात उपचार के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि मासूम बनवारी गांव के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा का छात्र था और दो बहनों का इकलौता भाई था। परिवार की आंखों का तारा रहे मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर है। रायपुर थाना प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर रायपुर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के पिता नानूराम ने बाइक चालक कमल माली के खिलाफ बेटे को बाइक से घसीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल रायपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report

करनाल में पराली जलाने के 8 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Karnal, Haryana:करनाल में पराली जलाने के 15 मामले आठ किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज. करनाल में अब तक आठ किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज. वहीं उन्होंने कहा कि अक्टूबर महा में जो बारिश हुई है उसे वजह से किसानों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है. किसानों पर दर्ज कराई गई एफआईआर, जुर्माने के साथ राजस्व रिकॉर्ड में किया गया लाल इंद्राज. करनाल । कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह ने बताया कि जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में खेतों में पराली जलाने के मामले में 8 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिले में अब तक पराली जलाने के मामलों में कुल 8 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई جا चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे पहले गांव संबंधित किसानों पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ उनके राजस्व रिकॉर्ड में लाल इंद्राज भी किया गया है। इसके परिणामस्वरूप संबंधित किसान भविष्य में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा अपनी फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने से वंचित हो सकते हैं। डॉ. जसविंद्र सिंह ने किसानों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण और भूमि की उर्वरा शक्ति बनाए रखने के लिए फसल अवशेषों को आग लगाने की बजाय उनका उचित प्रबंधन करें। किसान पराली प्रबंधन के लिए इन-सीटू यानी खेत में ही प्रबंधन तथा एक्स-सीटू यानी खेत से बाहर प्रबंधन तकनीकों को अपनाएं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा इन-सीटू एवं एक्स-सीटू पद्धति से पराली प्रबंधन करने वाले किसानों को 1200 रुपये प्रति एकड़ की अनुदान राशि भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि वे पराली जलाने से बचें और सरकार की प्रोत्साहन योजनाओं का लाभ उठाकर फसल अवशेषों का वैज्ञानिक ढंग से प्रबंधन करें। इससे न केवल पर्यावरण प्रदूषण पर रोक लगेगी, बल्कि किसान दंडात्मक कार्रवाई से भी बच सकेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top