203408
ऑपरेशन मुस्कान के तहत बुलंदशहर में नाबालिग छात्रा को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के थाना गुलावठी पुलिस ने "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत एक नाबालिग छात्रा को तीन घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। छात्रा घर से नाराज होकर निकली थी। पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की सहायता से उसे जल्दी खोज निकाला। परिजनों और जनता ने गुलावठी पुलिस की सराहना की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
छबड़ा नगरपालिका के दूसरे चरण में शांतिपूर्ण मतदान, 35 वार्डों में कतारें
Jaipur, Rajasthan:छबड़ा में शांतिपूर्ण मतदान जारी, 35 वार्डों में मतदाताओं की लंबी कतारें बारा जिले की छबड़ा नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज छबड़ा के सभी 35 वार्डों में मतदान प्रक्रिया जारी है। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। महिलाएं और पुरुष उत्साह के साथ कतार में लगकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। मतदान को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी सभी 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर पुलिस का चाक-चौबंद जाप्ता तैनात किया गया है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके। छबड़ा नगर निकाय चुनाव में कुल 115 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए मतदान केंद्रों पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज मतदाता अपने मताधिकार से करेंगे। बाइट- सौरभ तिवाडी एएसपी बारां0
0
Report
पटना हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में देरी पर बिहार सरकार से जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:बिहार में पंचायत चुनाव होने वाले हैं, लेकिन चुनाव की तैयारियों और इसमें हो रही देरी को लेकर मामला अब पटना हाईकोर्ट पहुंच चुका है। इसी क्रम में पटना हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में हो रही देरी को लेकर बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। वहीं, इस मामले पर बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने बताया कि फिलहाल परिसीमन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से चुनाव में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होगी, चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। वहीं, चुनाव की तारीख को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि चुनाव कराना राज्य निर्वाचन आयोग का काम है और परिसीमन की प्रक्रिया भी आयोग की ओर से ही की जा रही है। ऐसे में परिसीमन पूरा होने के बाद चुनाव की आधिकारिक तारीख राज्य निर्वाचन आयोग ही तय करेगा। यानी फिलहाल चुनाव की तारीख को लेकर तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनाव की आगे की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही गई है।0
0
Report
Advertisement
बहबल कलां गोलीकांड: SIT आगे की पूछताछ और सुखबीर बादल पर आरोप
Noida, Uttar Pradesh:Behbal Kalan गोलीकांड: सूचनाओं के हवाले से बड़ी खबर। बहबल कलां गोलीकांड में Fake Encounters में मारे गए Sikhs के केस में क्या सच है? SIT के सामने बेअदबी करवाने वालों के साथ आमना सामना हो सकता है। SIT के हाथ कुछ अहम सबूत लगे; सुखबीर बादल ने करवाई थी बेअदबी करने वालों के साथ समझौते की मीटिंग। मुख्यमंत्री आवास पर मीटिंग हुई जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, गृहमंत्री सुखबीर बादल और बॉलीवुड के एक बड़े स्टार मौजूद थे। बहबल कलां घटना के दिन अहम सबूत SIT के हाथ लगे। सुखबीर बादल बहबल कलां घटना के दिन एक अनजान जगह छिपे थे। बहबल कलां घटना से पहले Chandigarh आए थे एक घंटे के लिए, फिर घटना को अंजाम दिया गया। Akali-BJP सरकार के दौरान बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर चुके लोगों पर पुलिस ने गोलियां चलाईं। सुखबीर बादल पर गोलियां चलवाने का आरोप.0
0
Report
भीनमाल नगर निकाय चुनाव: दूसरे चरण में 35,922 मतदाता मतदान के लिए तैयार
Jaipur, Rajasthan:Jalore : भीनमाल में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज भीनमाल नगरपालिका में 40 वार्डों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू, 38 मतदान केंद्रों पर 35,922 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग, 12 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के किए गए विशेष इंतजाम, 151 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में होगा कैद, शाम 6 बजे तक चलेगा मतदान, पुलिस प्रशासन मुस्तैद। जालोर भीनमाल नगरपालिका में नगर निकाय चुनाव-2026 के दूसरे चरण के तहत आज सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। नगरपालिका के 40 वार्डों के लिए कुल 38 मतदान केंद्र बनाए गए हैं,जिनमें 12 संवेदनशील बूथ शामिल हैं। मतदान को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। भीनमाल नगरपालिका क्षेत्र में कुल 35,922 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 18,679 पुरुष और 17,243 महिला मतदाता शामिल हैं। चुनाव मैदान में कुल 151 प्रत्याशी हैं,जिनमें भाजपा के 36,कांग्रेस के 28 तथा अन्य दलों और निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। दो वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई। कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं। युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिला। विभिन्न वार्डों में त्रिकोणीय और बहुकोणीय मुकाबले के चलते चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह बना हुआ है। मतदान शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
कैबिनेट मंत्री संजय निषाद गोंडा पहुंचे, परिवार को न्याय का भरोसा दिलाने की चर्चा
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां बर्तन व्यापारी व निषाद समाज के नेता विनोद साहनी की हुई हत्या को लेकर के अधिकारियों और परिजनों से मुलाकात करने की शादी साथ गोंडा कलेक्ट्रेट घेराव करने को लेकर के कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद गोंडा पहुंच चुके हैं। अब वह करनैलगंज से गोंडा जिला मुख्यालय की तरफ बढ़ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ संजय निषाद के साथ दर्जनों गाड़ियों کا काफिला है जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन के तमाम अधिकारी मौजूद है। मंत्री ने कहा कि दोषी अधिकारियों पर कल कार्रवाई हो गई है परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैं गोंडा जा रहा हूं। अधिकारियों से मुलाकात करुंगा परिजनों से मुलाकात करूंगा। कलेक्ट्रेट घेराव करने के सवाल पर कहा कि बिल्कुल जाऊंगा।0
0
Report
Advertisement
बंडा जहरीली शराब कांड: रवि लखेरा का शॉर्ट इनकाउंटर, मुठभेड़ में गोली
Sagar, Madhya Pradesh:सागर बंडा जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शार्ट इनकाउंटर, बरायठा के जंगल में रवि और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, रवि के पैर में लगी है गोली, पुलिस आरोपी को लेकर बंडा सिविल अस्पताल पहुंची।0
0
Report
मोदी के 25 साल पूरे: हांसी में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा ऐलान
Hansi, Haryana:हांसी हांसी में बोले कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा अभय चौटाला के द्वारा मंत्री महिपाल ढांडा को दिए विवादित बयान पर दी नसीहत PM मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर चलेगा सेवा संकल्प अभियान कांग्रेस मुद्दाविहीन और नेतृत्व विहीन हुड्डा के कर्ज वाले बयान पर भी साधा निशाना अभय चौटाला के CM सैनी पर बयान का दिया जवाब हांसी पहुंचे हरियाणा के जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बड़ा ऐलान किया है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक बीजेपी की ओर से सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान रक्तदान शिविर, मेडिकल कैंप, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान और सरकार की योजनाओं को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। हांसी मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक में अभियान की रूपरेखा तैयार की गई। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन को सेवा और सुशासन का माध्यम बनाया है। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक 25 सालों में देश को आगे बढ़ाने का काम किया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के उस बयान पर भी रणबीर गंगवा ने पलटवार किया, जिसमें उन्होंने देश पर बढ़ते कर्ज को लेकर बीजेपी सरकार पर सवाल उठाए थे। गंगवा ने कांग्रेस को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता सरकार के सामने सवाल उठाने के बजाय सदन से वॉकआउट और हंगामा करते हैं। उन्होंने हरियाणा कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी नहीं बल्कि अलग-अलग नेताओं के गुट हैं। इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे को लेकर दिए बयान पर भी रणबीर गंगवा ने पलटवार किया।गंगवा ने कहा कि विपक्षी लोग परेशान हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जहां जाते हैं, वहां उन्हें लोगों का समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता होने के नाते चुनाव वाले राज्यों में जाना संगठन का हिस्सा है। वहीं शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर अभय चौटाला द्वारा दिए गए विवादित बयान पर रणबीर गंगवा ने नसीहत देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले नेताओं को अपनी भाषा पर संयम रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए, जिससे समाज में गलत संदेश जाए। हांसी में रणबीर गंगवा ने एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को सेवा और सुशासन से जोड़ते हुए महीनेभर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान का ऐलान किया, वहीं दूसरी तरफ विपक्ष के नेताओं के बयानों पर भी जमकर पलटवार किया।0
0
Report
रanchi के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित, मेंटेनेंस कारण 10 से 5 बजे तक
Ranchi, Jharkhand:रांची राजधानी रांची के कई इलाकों में बिजली बाधित रहेगी। बरियातू, कोकर, मोरहाबादी, चुटिया, नामकुम सहित कई इलाकों में मेंटमेनेंस और यूटिलिटी शिफ्टिंग के कारण 10 से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगा0
0
Report
Advertisement
दिल्ली ब्रिक्स समिट के लिए ट्रैफिक डायवर्जन: 22 पॉइंट, 5000 जवान तैनात
New Delhi, Delhi:दिल्ली में ब्रिक्स समिट के लिए विशेष तैयारी की जा रही हैं और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कई सारे पुलिस कर्मियों की तैनाती है और बहुत से रूट डायवर्ट किए गए हैं इस पर बात करते हुए एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस ट्रैफिक दिनेश गुप्ता ने कहा- 11 12 13 में एडवाइजरी जारी की गई है सोशल मीडिया पर भी है और उसको सब लोग फॉलो करें 22 डायवर्सन पॉइंट है जहां पर मूवमेंट रिस्ट्रिक्टेड रहेगी और रूट सब जारी कर दिए गए हैं और ताकि पब्लिक को किसी तरीके की दिक्कत ना हो और सबमिट भी आराम से हो सके सीसीटीवी कैमरे से भी मॉनिटरिंग की जाएगी 5000 ट्रैफिक पुलिस का स्टाफ डेप्लॉय है पूरा वक्त 24 घंटे डेप्लॉयमेंट रहेगा उसको सुपरवाइज किया जा रहा है जो साड़ी में सड़के हैं वहां पर ट्रैफिक रिस्ट्रिक्शन रहेगा और जब बीच में पॉसिबल होगा तब क्रॉस ट्रैफिक भी चलाया जाएगा भारत मंडपम के बाहर रिस्ट्रिक्शन रहेगा और इवेंट खत्म होने के बाद रास्ते थोड़े खोले जाएंगे0
0
Report
बिहार की अंशुल होम्स ने 12 साल पूरे, 200+ परिवारों के सपनों के घर, H2O CITY फेज-2
Danapur, Bihar:बिहार में अंशुल होम्स ने 12 साल सफलता पूर्वक पूरा किया। इस भव्य समारोह में विकास के नए विजन का ऐलान किया गया। 200 से ज्यादा परिवारों को मिला अपने घर का सपना। H2O CITY फेज-2 अंतिम चरण में है। बिहार के रियल एस्टेट सेक्टर में अपनी पहचान बना चुकी अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड ने बिहार में अपनी सफलता के 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर पटना के दानापुर स्थित कॉर्पोरेट कार्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कंपनी के निदेशक ने कहा कि अंशुल होम्स लगातार गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और अब तक 200 से ज्यादा परिवारों को उनके सपनों का आशियाना मिल चुका है। वहीं कंपनी का H2O CITY फेज-2 अंतिम चरण में है, जिसमें कुल 310 प्लॉट्स का प्रोजेक्ट बताया गया है। कंपनी ने आने वाले समय में H2O CITY फेज-4 और गायत्री समेत नए प्रोजेक्ट्स लॉन्च करने की भी बात कही है। बिहार में 12 साल का सफर पूरा करने के बाद कंपनी की अब तक की उपलब्धियां और आने वाले प्रोजेक्ट्स। यानी 12 साल के सफर के बाद अंशुल होम्स अब अपने विस्तार की नई कहानी लिखने की तैयारी में है। कंपनी का फोकस गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ ग्राहकों के भरोसे को और मजबूत करने पर है। अंशुल होम्स के निदेशक ने बताया कि मेरे 12 साल के सफर में हर घर के सपने को पूरा करने का प्रयास किया है पिछले 12 साल में अंशुल होम्स ने कस्टमर का भरोसा पाया है इसके वजह से आज कम से कम 1200 फ्लैट Under Construction है, और हमारे कस्टमर को भरोसा है कि उन्हें फ्लैट बनकर मिलेगा।0
0
Report
बीमार पैरालाइस बुजुर्ग ने वोट देकर लोकतंत्र की मिसाल पेश की
Jaipur, Rajasthan:बहरोड़ वार्ड नंबर 40 बूथ संख्या 47 मे सीधा अस्पताल से वोट डालने आये बुजर्ग ने कहा मतदान करना सभी को अनिवार्य है और ये ही संदेश बीमार पैरालाइस बुजर्ग ने दिया जिनकी हालात खराब होने के बावजूद भी इन्होने लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई और अपने मत का प्रयोग किया0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ा, समैचीपुर चितार गांव खाली कराए गए
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में गंगा का रौद्र रूप , समैचीपुर चितार पूरा गांव खाली कराने की नौबत कई मकान गंगा में समाए, सड़कों पर बह रही तेज धार—स्टीमर से ग्रामीणों का रेस्क्यू गंगा नदी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर , रामगंगा नदी भी पहुंची खतरे के निशान पर एंकर - फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ बाढ़ ने भयावह रूप ले लिया है। कायमगंज तहसील के शमसाबाद क्षेत्र के समैचीपुर चितार गांव में हालात बेहद चिंताजनक हैं। गांव चारों तरफ बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है और सड़कों पर भी तेज धार बह रही है। लगातार हो रहे कटान के चलते कई मकान गंगा में समा चुके हैं। गंगा नदी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ऊपर है । शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 137.15 गेज मीटर दर्ज किया गया । वहीं नरौरा से 86985 क्यूसेक पानी गंगा नदी में छोड़ा गया । राम गंगा नदी भी खतरे के निशान पर पहुंच गई है । बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने गांव को खाली कराने की कार्रवाई तेज कर दी है। स्टीमर और नावों के जरिए ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों और बाढ़ शरणालय तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, जबकि कुछ परिवार अभी भी अपने घरों की छतों पर रह रहे हैं। प्रशासन की ओर से राहत-बचाव के साथ मेडिकल टीम भी लगातार गांव में भ्रमण कर रही है। ग्रामीणों और मवेशियों का टीकाकरण कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीण अब स्थायी पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि सभी प्रभावित परिवारों को एक ही जगह जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि पूरा गांव एक साथ बस सके। वीओ- फर्रुखाबाद से बाढ़ की ये तस्वीरें शमसाबाद क्षेत्र के समैचीपुर चितार गांव की हैं जहां गंगा का रौद्र रूप ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। गांव में जहां नजर जाती है, वहां सिर्फ बाढ़ का पानी दिखाई दे रहा है। सड़कें भी तेज बहाव में तब्दील हो चुकी हैं। गंगा की तेज धार के बीच गांव में लोगों के लिए घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा चिंता गांव में हो रहे कटान को लेकर है। बाढ़ की चपेट में आकर कई मकान गंगा में समा चुके हैं। प्रशासन के मुताबिक करीब 45 मकान कटान से प्रभावित होकर कट चुके हैं और अभी भी कटान जारी है। ऐसे में ग्रामीणों के सामने अपने आशियाने और सामान को बचाने की बड़ी चुनौती है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने गांव को खाली कराने का अभियान तेज कर दिया है। स्टीमर और नावों के जरिए परिवारों को एक-एक करके सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। अब तक 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों और बाढ़ शरणालय में पहुंचाया जा चुका है। वहीं कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो अभी अपने घरों की छतों पर रहकर किसी तरह समय गुजार रहे हैं। बाढ़ के पानी के बीच छतों पर खाना बनाकर परिवार अपना पेट भरने को मजबूर हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए प्रशासन ने 10 नाव और 6 मोटरबोट लगाई हैं। स्टीमर के जरिए भी ग्रामीणों का आवागमन कराया जा रहा है। प्रशासन की टीमें लगातार प्रभावित परिवारों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई हैं। बाढ़ के बीच स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में लगातार भ्रमण कर रही है। ग्रामीणों का चिकित्सा परीक्षण और टीकाकरण कराया जा रहा है। इसके साथ ही मवेशियों को भी संक्रमण और बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण किया गया है। वहीं जिन परिवारों के मकान बाढ़ और कटान में प्रभावित हुए हैं, उनके पुनर्वास की भी कवायद की जा रही है। कुछ प्रभावित परिवारों को प्रशासन की ओर से पट्टा उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीणों की मांग है कि सभी प्रभावित परिवारों को एक ही स्थान पर जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि उनका पूरा गांव एक साथ बस सके। कायमगंज के एसडीएम अभिषेक वर्मा ने बताया कि 50 से अधिक परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। करीब 45 मकान बाढ़ और कटान से प्रभावित होकर कट चुके हैं और कटान अभी भी जारी है। डीएम डॉ. अंकुर लाठर के निर्देश पर प्रशासन लगातार पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। एसडीएम कायमगंज, लेखपाल और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं। समैचीपुर चितार में इस वक्त सबसे बड़ा सवाल उन परिवारों की सुरक्षा और उनके भविष्य का है, जिनके आशियाने गंगा की तेज धार में समा चुके हैं। प्रशासन लोगों को सुरक्षित निकालने में जुटा है | बाइट - खान मोहम्मद, बाढ़ पीड़ित बाइट - रफीक मोहम्मद बाढ़ पीड़ित बाइट- अभिषेक वर्मा, एसडीएम, कायमगंज , फर्रुखाबाद0
0
Report
झारखंड की राजनीति में संघर्ष तेज: बीजेपी-जेएमएम- कांग्रेस के आरोप-प्रत्यारोप
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी और राजनीतिक आमना सामना थमने के बजाये बढ़ता ही जा रहा है। बीजेपी ने राज्य सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए राज्य की हेमंत सरकार को बताया कि वे "रेस्ट मोड" में हैं, आरोप है विकास कार्यों के बजाय सरकार ऑटो मोड में आ गई है। विरोधी भी हुए आक्रामक, बीजेपी को शुतुरमुर्ग कहा गया और कहा गया कि 2029 में जनता इलाज करेगी। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने राज्य सरकार पर निशान साधते हुए कहा, ये सरकार ऑटो मोड में चल रही है। किसी भी विषय पर, राज्य सरकार की कोई गंभीरता नहीं है। अभी छात्रों का इतना बड़ा आंदोलन हुआ, 22 परीक्षाएं रद्द हुईं, वो कब होगी, इसकी कोई योजना नहीं। लाखों छात्रों का भविष्य अंधकारमय है, महिला सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं दिखती है। कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब है। हर दिन कुछ न कुछ घटनाएं हो रही हैं। ये सरकार निकम्मी है, अपनी छाप छोड़ने में किसी भी क्षेत्र में नाकाम रही है। राज्य की सरकार निकम्मी है, सिर्फ सरकार में बने रहने से नहीं होता, पूरे राज्य में विकास कार्य अवरुद्ध हैं। झूठे वादे कर ये लोग सरकार में आए, कहीं कोई काम नहीं दिखेगा। बजट राशि खर्च नहीं हो रही, राजस्व संग्रह नहीं कर पा रहे। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने पलटवार करते हुए कहा, जब आंधी चलती है तो शुतुरमुर्ग बालू के नीचे अपना सर छुपा लेता है। अगर आंख बंद कर लें तो क्या होगा, उसका इलाज तो हो नहीं सकता। मोतियाबिंद का इलाज हमारा पास है, इसका शर्तिया इलाज 2029 के चुनाव में दिखेगा। इसका ऑपरेशन जनता 2029 के चुनाव में करेगी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता कमल ठाकुर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 18 हजार करोड़ केंद्र सरकार झारखंड का रोया हुआ है, केंद्र झारखंड का पैसा देता नहीं है और सवाल हम पर उठता है। राज्य के संसाधन से काम हो रहा, केंद्र से जो केंद्रांश मिलना चाहिए मिल नहीं रहा। केंद्र की सरकार जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं। केंद्र अपना हिस्सा ही नहीं देती है और आरोप लगाते हैं। ऐसा बिल लाते हैं जिससे राज्य को नुकसान हो। इनकी आदत है गलती करो आप और दोष दो नेहरू को।0
0
Report
झारखंड सरकार MMDR वापसी तक चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी देगी
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री योगेन्द्र महतो ने जी मीडिया से बात करते हुए कहा, झामुमो राज्य में चरणबद्ध आंदोलन करेगी और तब तक आंदोलन होगा जब तक MMDR वापस नहीं हो जाता। बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी समय समय पर अपनी सोच और विचारधारा बदलते रहते हैं । राज्य की जनता समझ चुकी है उनके पिछले 17 साल के कार्यकाल में क्या हुआ है और उनका जो प्रयास है कि किसी प्रकार यहां सरकार बना ले तो उनका मंसूबा 2039 तक पूरा नहीं होगा। केंद्र सरकार ने अपना तुगलकी फरमान जारी किया है जिससे राज्य की कई योजनाएं प्रभावित होगी। संघीय व्यवस्था के राज्य सरकार का भी अपना अधिकार है। झारखंड में केंद्र सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन होगा। आवश्यकता पड़ने पर आर्थिक नाकेबंदी होगी रेल और सड़क मार्ग से राज्य के खनिज बाहर नहीं जाने देंगे。0
0
Report
Advertisement
