icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम के कुंदनपुर में घर में घुसा मगरमच्छ, ग्रामीणों ने रातभर निगरानी की

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के कुंदनपुर में बीती रात ग्रामीणों को मगरमच्छ के साथ जागकर रात गुजारनी पड़ी। मामला रतलाम जिले के बाजना के पास कुंदनपुर इलाके का है, जहां मगरमच्छ अचानक केसु डोडियार के घर में घुस गया। घर में हलचल की आवाज सुनकर परिजनों ने कमरे के कोने में देखा तो सामने मगरमच्छ नजर आया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर जुटे और किसी तरह मगरमच्छ को काबू में किया। वन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि विभाग की टीम सुबह मौके पर पहुंची। ऐसे में पूरी रात ग्रामीण मगरमच्छ को काबू में रखकर उसकी निगरानी करते रहे। सुबह वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पास की तेलनी नदी में सुरक्षित छोड़ दिया। वहीं, सैलाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही वन्यजीवों की हलचल ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पहले नीलगाय और जंगली सूअरों से किसान परेशान थे, अब तेंदुए की आवाजाही के बाद मगरमच्छ की घर में एंट्री ने चिंता और बढ़ा दी है।
0
0
Report

बालोद पुलिस ने अवैध शराब और असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी

Raipur, Chhattisgarh:बालोद। जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बालोद पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ा है। पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण के निर्देशन में पुलिस ने महिला सुरक्षा, अवैध नशे के कारोबार और असामाजिक तत्वों की अड्डेबाजी के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है。 जिले में 'मिशन नवचेतना' के तहत अवैध शराब व नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते 24 घंटों में आबकारी एक्ट के 50 प्रकरण दर्ज कर 50 आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। वहीं, सार्वजनिक और संवेदनशील स्थानों पर अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसते हुए शांति भंग की आशंका में धारा 170 बीएनएस (BNS) के तहत 11 मामलों में 11 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि छेड़छाड़ और अपहरण से संबंधित दर्ज 3 मामलों में त्वरित वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे महिला उत्पीड़न, अवैध नशे के कारोबार अथवा असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि जिले को अपराधमुक्त बनाया जा सके।
0
0
Report

नूंह: गोहत्या के मामले में तीसरी महिला आरोपी गिरफ्तार, 300 किलोग्राम मांस बरामद

Nuh, Haryana:गोकशी के मामले में नूंह सीएस स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी गिरफ्तार। मामलों में तीसरी गिरफ्तारी, 300 किलो गोमांस बरामदगी के मामले में पहले सलमान और मुनफिदा हो चुके हैं गिरफ्तार जिला नूंह में गो-तस्करी और गोकशी के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीएस स्टाफ नूंह ने थाना आंकेड़ा में दर्ज गोकशी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीसरी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अभिमन्यु ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना आकेड़ा में अगस्त माह में हरियाणा गौवंश संरक्षण एवं गौ-संवर्धन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उस समय सीएस स्टाफ नूंह की एक टीम गांव खेड़ला रोड नजदीक बाई अड्डा पर गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि गांव बाई निवासी कुछ लोग मिलकर गौकशी का धंधा करते हैं और 14 अगस्त को मकसूद के मकान में दो गोवंश का वध करके मांस को एक शादी में सप्लाई करने की तैयारी में हैं। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मकान पर दबिश दी तो पुलिस को देखकर मकान के अंदर से पांच पुरुष और पांच महिलाएं भागने लगीं। पुलिस ने एक व्यक्ति सलमान उर्फ पोतू पुत्र अब्दुल रहीम को मौके पर काबू कर लिया, जबकि अन्य अंधेरे और कीकरों का फायदा उठाकर भाग गए। मौके से तीन प्लास्टिक कट्टों में करीब 300 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, दो कुल्हाड़ी, चार छुरी, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा, दो लकड़ी के गुटके और एक दाब बरामद हुआ था । बरामद मांस का पशु चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया गया। मामलें की जांच के दौरान 14 अगस्त को आरोपी सलमान उर्फ पोतू को तथा 26 अगस्त को आरोपी महिला मुनफीदा उर्फ फीदा पत्नी मकसूद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । इसी मामलें में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए बुधवार को तीसरी आरोपी महिला सायना उर्फ सन्ना पत्नी साकिर निवासी बाई थाना आकेड़ा जिला नूंह को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस ने बताया कि गोकशी जैसे गंभीर अपराध में चाहे महिला हो या पुरुष किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा । अक्सर देखने में आता है कि कुछ लोग महिलाओं को आगे कर इस प्रकार के अपराध करते हैं और बाद में महिला होने का फायदा उठाकर उन्हें छुड़ाने के लिए सिफारिशें आदि करते हैं, लेकिन एसपी डॉ. अर्पित जैन इस मामलें को लेकर बेहद सख्त हैं और किसी भी प्रकार की ढील नहीं बरतना चाहते । उन्होंने बताया कि इस मामलें में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बकाया है, जिनकी तलाश जारी है। जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

भूकंप के बाद इमारत की दरारें सवाल, पांच मंजिला मकान ढहने की जांच जारी

New Delhi, Delhi:भूकंप के बाद आई दरारों के दावे ने उठाए सवाल 20-25 साल पुरानी थी इमारत, पहले दो मंजिल थीं; बाद में बढ़ाई गईं अतिरिक्त मंजिलें रेस्क्यू ऑपरेशन को किया गया बंद ऑफीशियली स्टेटमेंट आना अभी है बाकी शाहदरा जिला के न्यू सीमापुरी में इमारत ढहने के बाद सबसे बड़ा सवाल उसके निर्माण और उसकी हालत को लेकर उठ रहा है। स्थानीय लोगों का दावा है कि मंगलवार रात आए भूकंप के बाद 5 मंजिला इमारत में दरारें दिखाई देने लगी थीं। पड़ोसियों के मुताबिक, इसके बाद मकान मालिक इमारत खाली कराने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। संबंधित विभागों की जांच और तकनीकी आकलन के बाद ही यह साफ होगा कि इमारत किन परिस्थितियों में ढही。 मृतक के परिजनों ने बताया कि जो पांच मंजिला मकान गिरा उसके बराबर में एक मकान था जिसे एमसीडी द्वारा नोटिस दिया गया था उसमें घर में ही रिपेयरिंग का काम चल रहा था करीब 20 से 25 साल पुरानी यह इमारत न्यू सीमापुरी के ई-ब्लॉक में ई-401 नंबर के करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी। एमसीडी के मुताबिक, यह झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में आता है और जमीन डीयूएसआईबी की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, शुरुआत में इमारत केवल दो मंजिला थी। बाद में इसमें अतिरिक्त निर्माण किया गया और पिछले करीब डेढ़ साल में तीन मंजिलें और बनाए जाने की बात सामने आई है। ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें थीं, जबकि ऊपरी मंजिलों में अलग-अलग परिवार रहते थे。 हादसे के बाद मलबा हटाने में कई विभागों की टीमें एक साथ जुटीं। दिल्ली पुलिस, दमकल, एमसीडी, डीडीएमए और एनडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने मलबे को हिस्सों में हटाकर अंदर फंसे लोगों की तलाश की।_local_people_ बचाव अभियान के दौरान आसपास के हिस्से को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। देर शाम तक 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। इनमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया。 आसपास की इमारतों पर भी असर इमारत गिरने से उसके दोनों तरफ की दो इमारतें को आंशिक नुकसान पहुंचा। पास स्थित ईदगाह की चारदीवारी का कुछ हिस्सा भी ढह गया। बचाव अभियान के दौरान आसपास के हिस्से को खाली कराया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। दमकल और एंबुलेंस के वाहनों के लिए रास्ता खुला रखने को पुलिस ने यातायात भी नियंत्रित किया। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, इस इलाके में कई परिवार कचरा और प्लास्टिक बीनने का काम करते हैं। इमारत में रहने वाले लोगों में ऐसे परिवार भी शामिल थे। हालांकि, हादसे के समय इमारत में कुल कितने लोग मौजूद थे और कितने परिवार वहां रह रहे थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जांच से साफ होगी वजह डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, ई-401 नंबर की चार मंजिला इमारत करीब 25 वर्ग गज के प्लॉट पर बनी थी। इसके गिरने से बगल की दो से तीन इमारतें भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं। मलबे से 12 लोगों को निकाला गया है और हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। बचाव दल यह सुनिश्चित करने में जुटे थे फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन अब बंद कर दिया गया है इमारत के निर्माण, अतिरिक्त मंजिलों और उसकी मौजूदा स्थिति से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। भूकंप के बाद दरार आने और मकान मालिक की ओर से इमारत खाली कराने की कोशिश किए जाने के स्थानीय लोगों के दावे की भी जांच की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी。 डीसीपी शाहदरा राजेंद्र प्रसाद मीणा के मुताबिक, हादसे के बाद अब तक कुल 12 लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। इनमें आठ घायलों को इलाज के लिए ताहिरपुर स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेजा गया है। घायलों में मोमीन मिर्जा (56), अब्दान (3), अब्दुल रहमान (28), देव‍रुद्दीन (28), सलमा (50), छोटे (34), सकीना (35) और समद (30) शामिल हैं。 हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। इनमें करीब 12 साल की एक बच्ची शामिल है, जिसकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। इसके अलावा 21 वर्षीय गुलफसा की भी मौत हुई है। वह करीब चार माह की गर्भवती थी। और पुलिस मृतकों व प्रभावित लोगों की पहचान समेत अन्य जानकारियां जुटा रही है。 रिपोर्ट - राकेश चावला
0
0
Report

मaharajpur: फार्महाउस से 275 बोरियाँ खाद जब्त, FIR दर्ज

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजपुर तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से खाद का भंडारण करने वाले कारोबार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बबलू पटेल के निजी फार्म हाउस पर रात में छापा मारकर 275 बोरियों से ज्यादा खाद जब्त कर परिसर को सील कर दिया गया है और आरोपी के खिलाफ महाराजपुर थाने में FIR दर्ज की गई है, मसला ग्राम पुर / नाथपुर मौजा का है। नौगांव एसडीएम ने बताया कि बीती रात की सूचना मिली थी कि फार्म हाउस पर छापा मारा जिसमें 218 बोरी मृदाकल्प और 57 बोरी यूरिया जब्त, जिसकी कीमत करीब 3 लाख है। करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि ग्राम और तहसील महाराजपुर में बबलू पटेल द्वारा अवैध रूप से खाद का भंडारण किया गया है। सूचना पर तत्काल तहसीलदार और पुलिस बल के साथ मौके पर कार्रवाई की गई। मौके पर 218 बोरियां NFL की मृदाकल्प और 57 बोरियां यूरिया की पाई गईं। जांच में स्टॉक से संबंधित कोई वैधानिक रिकॉर्ड नहीं मिला, जिसके कारण गोदाम को सील कर दिया गया।
0
0
Report

तिलक नगर के हिस्ट्रीशीटर दो बदमाश गिरफ्तार, तीन बाइकों-तीन मोबाइल बरामद

Delhi, Delhi:26 अपराधिक मामलों में शामिल دو हिस्ट्री शीटर बदमाश चेकिंग के दौरान हुए गिरफ्तार\nचोरी की दो बाईक तीन स्कूटी तीन मोबाईल फोन बरामद\nपाँच मामलों का हुआ खुलासा\nतिलकनगर के घोषित है बदमाश\nवाहन चोरी में भी शामिल है आरोपी\nराजेश शर्मा \nपश्चिमी जिला के तिलक नगर थाने के पुलिस टीम ने दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को चेकिंग के दौरान दर्द पहुंचा है और उनकी निशानदेही पर चोरी की दवाई तीन स्कूटी और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं इन पर पहले से ही 26 आपराधिक मामले दर्ज हैं इनके पकड़े जाने से पांच मामलों का भी खुलासा हुआ है पकड़े गए बदमाशों की पहचान सुधीर उर्फ सोनू 32 तिलकनगर का घोषित हिस्ट्री शीटर बदमाश है और इस पर पहले से ही दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। दुसरे आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह 42 इस पर भी पहले से ही कई अपराधिक मामले दर्ज है।दोनों ही तिलकनगर इलाके के रहने वाले है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार पहले मामले में पुलिस जनकपुरी ईस्ट मैट्रो स्टेशन के पास चैंकिंग कर रही थी उसी दौरान सूचना मिली कि एक हिस्ट्री शीटर बदमाश चोरी की बाईक पर आने वाला है और आते ही चैकिंग के दौरान मुखबर की निशानदेही पर तिलकनगर के घोषित बदमाश को पकड़ लिया गया।वही दूसरे मामले में सपेरा बस्ती तिलकनगर केशोपुर के पास से चैकिंग के दौरान दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।पुलिस इसके और साथियों की भी तैलाश में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

पानीपत कोर्ट परिसर में हथियारबंद हमले से हड़कंप, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

Panipat, Haryana:कोर्ट परिसर में गवाह पर हथियारबंद हमला पांच गाड़ियों में तोड़फोड़ तारीख पर गवाही देने पहुंचे युवक को लाठी डंडों और गंडासियों से पीटा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती फायरिंग के दावे पर पुलिस जांच जारी पानीपत। पानीपत कोर्ट परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वकीलों के चैंबर वाली बिल्डिंग के पीछे पार्किंग में तारीख पर गवाही देने पहुंचे एक युवक पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को लाठी-डंडों, गंडासियों और लोहे की रॉड से बेरहमी से पीटा। हमलावरों ने पार्किंग में खड़ी करीब पांच गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले हुए आपसी विवाद का मामला अदालत में विचाराधीन है। इसी मामले में तारीख पर दोनों पक्ष कोर्ट पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता पक्ष के दो युवक वकीलों के चैंबरों के पीछे पार्किंग में पहुंचे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के कई युवक वहां आए और दोनों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से पार्किंग में अफरा-तफरी मच गई। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए。 प्रत्यक्षदर्शी वकील ने बताया- बेदर्दी से पीटा घटना के प्रत्यक्षदर्शी एक वकील ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने एक युवक को कई लोगों द्वारा लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटते देखा। उनके अनुसार युवक के गिरने के बाद भी उसके सिर पर वार किए गए। वकील ने बताया कि हमलावरों ने जाते समय दो-तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि कोर्ट जैसी जगह पर इस तरह की घटना से वकीलों और आम लोगों में भी सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा हुई है। परिजन का दावा- 8 से 10 हमलावरों की पहचान घायल के परिजन ने दावा किया कि हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी और इनमें से 8-10 लोगों को पहचान लिया गया है। उन्होंने कुछ आरोपियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। परिजन का आरोप है कि हमलावरों के पास गंडासियां, लोहे की रॉड और लाठी-डंडे थे। साथ ही उन्होंने पार्किंग के बाहर तीन-चार राउंड फायर होने का भी दावा किया। हालांकि, मौके पर मौजूद वकील ने फायरिंग की बात से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने फायरिंग नहीं देखी। ऐसे में फायरिंग हुई या नहीं, इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल घटना के बाद कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी वकील ने कहा कि कोर्ट में लोग न्याय की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन परिसर में इस तरह की वारदात होना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घायल के बयान और मौके से मिले तथ्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हमले के कारणों, आरोपियों की पहचान, वाहनों में तोड़फोड़ और फायरिंग के दावे समेत पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है。
0
0
Report

खंडवा में कांग्रेस का पुतला दहन, ज्ञानेश कुमार के विरोध में प्रदर्शन

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कांग्रसियों ने किया प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। खंडवा कांग्रेस ने आज दिल्ली में राहुल, प्रियंका गांधी और विपक्षी सांसदों के साथ पुलिस बर्बरता के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी देखने को मिली है। पुतला बुझाने के लिए पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग किया तो पानी के पाइप की खिंचातानी दिखी। खंडवा में कांग्रेसी गांधी भवन से प्रदर्शन और नारेबाजी करते हुए केवलराम चौराहा पहुचे। यहां कांग्रेसीयों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। पुतला जलाने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर खींचतान और झड़प देखने को मिली। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य सांसदों के साथ पुलिस ने बर्बरता की। इसी के विरोध में खंडवा में कांग्रेस ने प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जताया।
0
0
Report
Advertisement

ग्वालियर: 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने ट्रैफिक कर्मी-युवक की मारपीट वीडियो वायरल

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल ​ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 1000 बिस्तर अस्पताल के सामने बीच सड़क पर हुआ भारी हंगामा。 ​ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और युवक के बीच हुआ तीखा विवाद。 ​दोनों के बीच काफी देर तक चलती रही बहसबाज़ी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई。 ​बीच सड़क पर लंबे समय तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई。 ​घटना का किसी राहगीर द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है。 ​वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी और युवक आपस में हाथापाई और धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं。 ​वीडियो सामने आने के बाद कंपू थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है。 ​मारपीट और विवाद की मुख्य वजह क्या थी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो सका है。 ​पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

कानपूर GST धोखाधड़ी: 262 करोड़ फर्जी ITC का खुलासा, 7 फर्मों पर छापे

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग राज्य कर विभाग की जांच में 262 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा 7 फर्जी फर्मों ने कागजों में दिखाया 262 करोड़ रुपये का कारोबार जांच में 47.05 करोड़ रुपये की फर्जी आईटीसी का खुलासा राज्य कर विभाग की टीम ने करीब 10 करोड़ रुपये की आईटीसी जब्त की कानपुर नगर और कानपुर देहात में दो दिन तक 7 फर्मों के ठिकानों पर छापेमारी 15 अधिकारियों की 7 टीमों ने एक साथ की कार्रवाई जांच में कई फर्मों के declare किये पते पर कोई वास्तविक कारोबार नहीं मिला फर्जी बिल और बोगस सप्लाई के जरिए आईटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया जमीनी स्तर पर कारोबार नहीं, लेकिन जीएसटी रिकॉर्ड में करोड़ों का टर्नओवर जांच में बालाजी ट्रेडर्स, वर्मा ट्रेडर्स, बालाजी एंटरप्राइजेज, सुनील ट्रेडिंग कंपनी, एसबीएम ट्रेडर्स और पूजा उद्योग समेत 7 फर्में जांच के दायरे में बालाजी ट्रेडर्स ने 46.22 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 8.32 करोड़ की आईटीसी ली वर्मा ट्रेडर्स ने 12.94 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 2.33 करोड़ की आईटीसी ली बालाजी एंटरप्राइजेज ने 76.99 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 13.85 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की सुनील ट्रेडिंग कंपनी ने 27 करोड़ की फर्जी सप्लाई पर 4.80 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की एसबीएम ट्रेडर्स ने 28.88 करोड़ की बोगस सप्लाई पर 5.20 करोड़ की आईटीसी पास-ऑन की पूजा उद्योग ने 70 करोड़ की बोगस सप्लाई दिखाकर 12.55 करोड़ की आईटीसी ली देवकर एंटरप्राइजेज के पते पर दूसरी फर्म मिली, घोषित फर्म का अस्तित्व नहीं मिला राज्य कर विभाग की जांच में फर्जी फर्मों के जरिए आईटीसी के बड़े खेल का खुलासा
0
0
Report

भोपाल में राहुल गांधी गिरफ्तारी विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश इस्तीफे की मांग

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\n\nइलेक्शन कमीशन और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने भोपाल में किया प्रदर्शन \n\nव्यापमं चौराहे से अंबेडकर प्रतिमा तक किया पैदल मार्च\n\nइलेक्शन कमिशन के ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग\n\nआज का दिन ब्लैक डे के रूप में मना रही है कांग्रेस\n\nप्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समिति कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शामिल\n\nप्रदर्शन में कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता भी हुए शामिल \n\nदिग्विजय सिंह जीतू पटवारी ने कहा जब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं होता कांग्रेस प्रदर्शन करती रहेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top