203001
बुलंदशहर में अनियंत्रित रोडवेज बस दुकान में घुसी, बाल-बाल बचे लोग
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक रोडवेज बस अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। रोडवेज वर्कशॉप से निकली बस का ब्रेक फेल हो गया था। चालक ने बिना फिटनेस चेक कराए बस चलाई थी। दुकान के बाहर खड़े लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। बस ने दुकान स्वामी की बाइक और अन्य सामान को कुचल दिया। पीड़ित दुकानदार को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। दुकान स्वामी राजेश ने घटना की पुष्टि की। मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राम मंदिर डोनेशन मामले: SIT गठित, 10-15 दिन में दोषियों पर कार्रवाई की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने राम मंदिर डोनेशन मामले पर कहा, \"इसमें पहले से ही जांच चल रही है। SIT का गठन हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने कहा है 10-15 दिन रुके दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।\"0
0
Report
दिल्ली के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जेपी नड्डा से मुलाकात की
Raipur, Chhattisgarh:ब्रेक दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की JP नड्डा से मुलाकात0
0
Report
हरिद्वार के ज्वालापुर में युवक पिटाई का वीडियो वायरल, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के ज्वालापुर से युवकों की बर्बरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ युवक एक युवक को बेल्ट से बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है की घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सराय के पास की है और सभी युवक भी ज्वालापुर क्षेत्र के कस्साबान मोहल्ले के रहने वाले हैं। दरअसल वीडियो में जिस लड़के की पिटाई की जा रही है उसका नाम शादाब है। शादाब की अबूजर नाम के युवक से घर के बाहर तेज बाइक ना दौड़ाने को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद अबूजर ने शादाब को समझौते की बात कह बाहर बुलाया था। हालांकि इस दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शादाब पर हमला कर दिया। हमले में शादाब गंभीर रूप से घायल है। जिसका एम्स ऋषिकेश में इलाज चल रहा है। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर अबुजर, फरहान, हारीश, बेलन और शाहरुख के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत: 80 वर्षीय वृद्ध ने 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़ लिया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में एक बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई है। यहाँ 80 वर्षीय बुजुर्ग ने 15 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की व दुष्कर्म का प्रयास किया। ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़कर आरोपी को पुलिस के हवाले किया है। बताया जा रहा है थाना जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव में 80 वर्षीय बुजुर्ग नौबत सिंह 15 वर्षीय मंदबुद्धि बालिका घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। घटना के समय बच्ची घर में अकेली थी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे रंगे हाथों दबोच लिया। स्थानीय लोगों के आक्रोश के बीच पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी नौबत सिंह को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा रही है और नाबालिक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।0
0
Report
थानागाजी में 5 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी, ग्रामीणों में उबाल
Thanagazi, Rajasthan:(विजुअल में पीड़िता के परिजन भी हो सकते है ) थानागाजी में 5 वर्षीय मासूम से दरिंदगी, ग्रामीणों में उबाल; आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर भड़का आक्रोश अलवर जिले के थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के टहला थाना इलाके में पांच वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई दरिंदगी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है। घटना की सूचना मिलते ही थानागाजी विधायक कांति मीणा मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। विधायक कांति मीणा ने घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध प्रशासन की विफलता को दर्शाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो जन आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए । बुधवार शाम एसपी सुधीर चौधरी भी मामले की गम्भीरता को देखते हुए टहला थाने पहुंचे इस दौरान घटना की विस्तृत जानकारी लेकर ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।0
0
Report
सपोटरा में मानवाधिकार रक्षकों को सामाजिक कल्याण योजनाओं पर एक दिवसीय प्रशिक्षण
Karauli, Rajasthan:सामाजिक कल्याण योजनाओं एवं अधिकारों पर मानवाधिकार रक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित, सपोटरा। जिला प्रशासन करौली एवं एक्शनएड इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने तथा पात्र नागरिकों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से पंचायत समिति सभागार सपोटरा में सामाजिक कल्याण योजनाओं एवं अधिकारों पर मानवाधिकार रक्षकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।0
0
Report
Advertisement
स्काउट-गाइड अभिरुचि शिविर का रंगारंग समापन करौली में
Karauli, Rajasthan:रंगारंग कार्यक्रम के साथ स्काउट गाइड अभिरुचि शिविर संपन्न, करौली। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय करौली के तत्वाधान में राजकीय बापू उच्च प्राथमिक विद्यालय करौली में आयोजित किया जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ । सीओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने बताया की 18 मई से स्थानीय बापू विद्यालय में संचालित किऐ जा रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर के संभागीयों ने समापन समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समा बांध दिया ।0
0
Report
नंदराम टेंट हाउस में भीषण आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड तीन घंटे में काबू
Niwari, Madhya Pradesh:एंकर- निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर में देर रात नंदराम टेंट हाउस की दुकान में लगी भीषण आग, आग लगने से टेंट हाउस की दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर हुआ खाक, आग इतनी भीषण थी की दुकान के बाहर खड़ा पिकअप वाहन भी आग की चपेट में आ गया और वह भी जलकर खाक हो गया, आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के राधा सागर तालाब के पास की घटना, फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही पता चल सकेगा की आखिर दुकान में यह भीषण आग किस वजह से लगी थी।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल में T3 टॉवर की नौवीं मंजिल पर आग
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गोल्डन आई मॉल में T3 टॉवर की नौवीं मंजिल पर आग, सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की जताई जा रही है।0
0
Report
Advertisement
CBI का nationwide एक्शन: 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी
Noida, Uttar Pradesh:डिजिटल अरेस्ट गैंग पर CBI का देशभर में बड़ा एक्शन, 16 राज्यों में 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी देशभर में तेजी से बढ़ रहे "डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी के मामलों पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा अभियान चलाया है। ऑपरेशन चक्र-6 के तहत CBI ने 16 राज्यों में एक साथ 80 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई के लिए 60 विशेष टीमों का गठन किया गया था。 CBI की छापेमारी पंजाब, गुजरात, दिल्ली, महाराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, कर्नाटक और ओडिशा में की गई。 जांच के दौरान CBI ने चेन्नई और कोलकाता से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग फर्जी कंपनियां बनाकर और बैंक खातों का नेटवर्क तैयार करके साइबर ठगों की मदद करते थे। जांच एजेंसी के मुताबिक इन खातों के जरिए करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की रकम को इधर-उधर किया गया। CBI की जांच में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ठगों ने भारत के सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट से मिलता-जुलता एक फर्जी वेबसाइट डोमेन तैयार कर रखा था। इसी नकली वेबसाइट का इस्तेमाल कर लोगों को यह विश्वास दिलाया जाता था कि उनके खिलाफ कोर्ट या जांच एजेंसियों की कार्रवाई चल रही है और उन्हें "डिजिटल अरेस्ट" किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री की शिकायत पर CBI ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी कोर्ट ऑर्डर, नकली नोटिस और कानून प्रवर्तन एजेंसीों के नाम पर बनाए गए जाली दस्तावेज अपलोड करके लोगों को डराते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। छापेमारी के दौरान कई डिजिटल डिवाइस, मोबाइल फोन, बैंकिंग रिकॉर्ड और अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इनकी फोरेंसिक जांच की जा रही है। CBI का कहना है कि इस नेटवर्क ने सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों के लोगों को भी अपना शिकार बनाया हो सकता है। इस संबंध में संबंधित देशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को भी जानकारी दी जा रही है。 मामले की जांच जारी है और CBI का कहना है कि डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.0
0
Report
करा घाट के पास ट्रैक्टर-ट्राली पलटी: दो लोग फंसें, बचाव शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के ककरा घाट चिरहकला के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बिल्डिंग मटेरियल का लोहा लेकर गाडरवारा से ककरा घाट की ओर जा रही लोहे के सरियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान ट्राली के अंदर दो लोग फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे का वीडियो हुआ वायरल, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राली के सामने अचानक एक जानवर आ जाने से चालक ने वाहन को बचाने का प्रयास किया, जिससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
दयालबंद में विवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजन ने पति-सास-ससुर पर हत्या का आरोप
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर के दयालबंद इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। मृतका अदिति मौर्या के मायके वालों ने पति रविकांत मौर्य, सास-ससुर, ननद और नंदोई पर गला घोंटकर हत्या करने और मामले को आत्महत्या का रूप देने का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के भाई अखिलेश वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वर्ष 2019 में शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अदिति को शारीरिक और मानसिक रूप से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसकी जानकारी वह अक्सर फोन पर दिया करती थी। परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें अदिति से बात नहीं करने दी जा रही थी और 23 जून को भी उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसके कुछ समय बाद ही उसकी मौत की सूचना दी गई। अस्पताल में जब परिजनों ने शव देखा, तो अदिति की पीठ, हाथ, पैर, ठुड्डी और गले पर गंभीर चोटों के निशान व सूजन देखकर वे स्तब्ध रह गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक (FSL) टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल सिटी कोतवाली थाना पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
तिजारा के दीवान चौक में जलभराव से लोगों की भारी परेशानी
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल के तिजारा कस्बे के दीवान वाला चौक में जलभराव के कारण आमजन को परेशानी हो रही है। नाले के निर्माण की धीमी रफ्तार और सफाई की अनदेखी के चलते बारिश का पानी चौराहे पर जमा हो गया है। सड़क तालाब में बदल चुकी है और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीवान चौक तिजारा का सबसे व्यस्त इलाका है जहां से रोजाना लाखों राहगीर गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नाला निर्माण लंबे समय से अधूरा पड़ा है; बरसात शुरू होते ही गंदा पानी सड़क पर फैल गया है। जलभराव के कारण पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बाइक सवार फिसलकर गिर रहे हैं और हादसों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय व्यापारी और आमजन का कहना है कि बरसात से पहले नाले की सफाई और निर्माण पूरा किया जाना चाहिए था, लेकिन जिम्मेदार विभाग की सुस्ती के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।0
0
Report
फायरिंग केस में हज़रतगंज पुलिस ने सपा MLC के बेटे विवेक भदावरिया को गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:फायरिंग केस में हज़रतगंज पुलिस ने सपा के पूर्व MLC के बेटे विवेक भदौरिया को किया गिरफ्तार. पूर्व में आत्महत्या का भी कर चुका है प्रयास।0
0
Report
कोटा स्टोरी: 40 हजार अश्लील वीडियो, धर्मांतरण-पाकिस्तान कनेक्शन पर सियासी बवाल
Kota, Rajasthan:‘द केरला स्टोरी’ से भी बड़ी ‘कोटा स्टोरी’! 40 हजार वीडियो, कथित पाकिस्तान कनेक्शन और धर्मांतरण के आरोपों से गरमाया मामला, पुलिस बोली- जांच जारी बजरंग दल ने राष्ट्रीय एजेंसियों से जांच की मांग की, पुलिस का दावा- अब तक धर्म परिवर्तन और पाकिस्तान कनेक्शन के तथ्य सामने नहीं आए कोटा। विज्ञान नगर क्षेत्र से सामने आया मनीष शर्मा उर्फ मोइन खान का मामला अब केवल टेलीग्राम ग्रुप और अश्लील सामग्री तक सीमित नहीं रह गया है। बजरंग दल इस मामले को ‘द केरला स्टोरी’ से भी बड़ी ‘कोटा स्टोरी’ बताते हुए इसे हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने, कथित धर्मांतरण, सोशल मीडिया नेटवर्क और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़ा गंभीर मामला बता रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में धर्म परिवर्तन, खतना और पाकिस्तान कनेक्शन के दावों की पुष्टि नहीं हुई है। 15 जून को बजरंग दल कार्यकर्ता योगेश रेनवाल की शिकायत पर विज्ञान नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1)(ए), 196(1)(बी), 299, 352 तथा आईटी एक्ट की धारा 66, 67 और 67ए के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी मनीष शर्मा को गिरफ्तार किया है। बजरंग दल का दावा- यह ‘द केरला स्टोरी’ से भी बड़ी ‘कोटा स्टोरी’ बजरंग दल का कहना है कि यह केवल अश्लील वीडियो देखने का मामला नहीं है, बल्कि हिंदू महिलाओं और युवतियों को निशाना बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क की जांच की जानी चाहिए। संगठन का आरोप है कि विज्ञान नगर निवासी मनीष शर्मा ने अपना नाम बदकَرकर मोइन खान रखा और टेलीग्राम, स्नैपचैट तथा डिस्कॉर्ड जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय होकर हिंदू महिलाओं और युवतियों को टारगेट किया। बजरंग दल का दावा है कि आरोपी ने स्वयं धर्म परिवर्तन किया और उसके बाद कथित तौर पर हिंदू महिलाओं को फंसाने, धार्मिक प्रतीकों का अपमान कराने और वीडियो एकत्रित करने का काम किया। योगेश रेनवाल ने लगाए गंभीर आरोप बजरंग दल कार्यकर्ता योगेश रेनवाल ने कहा— «“मोइन खान के मोबाइल में हिंदू महिलाओं के 40 हजार से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं। इनमें कई वीडियो ऐसे हैं जिनमें हिंदू महिलाओं के शरीर पर ओम और स्वास्तिक जैसे चिन्ह बने हुए हैं। कुछ वीडियो में देवी-देवताओं और शिवलिंग से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री भी दिखाई देती है।”» उन्होंने आरोप लगाया— «“मनीष शर्मा ने खतना करवाकर धर्म परिवर्तन किया और मोइन खान बन गया। इसके बाद वह टेलीग्राम, स्नैपचैट और डिस्कॉर्ड के माध्यम से इस प्रकार की गतिविधियां संचालित कर रहा था।”» योगेश रेनवाल के अनुसार— «“कुछ ऑडियो और चैट ऐसे मिले हैं जिनमें पाकिस्तान से जुड़े लोगों द्वारा निर्देश दिए जाने की बातें सामने आई हैं। हमने प्रधानमंत्री कार्यालय, गृह मंत्रालय और मुख्यमंत्री को शिकायत भेजी है और राष्ट्रीय एजेंसी से जांच की मांग की है。”» उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के सभी अकाउंट और ग्रुप की गहन जांच होनी चाहिए क्योंकि यह मामला किसी बड़े नेटवर्क से भी जुड़ा हो सकता है। टेलीग्राम ग्रुप और कथित ऑडियो पर सवाल बजरंग दल के अनुसार कुछ टेलीग्राम ग्रुप और ऑडियो में हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने, उन्हें फंसाने और वीडियो रिकॉर्ड करने जैसी बातें सामने आई हैं। संगठन का दावा है कि इन ग्रुपों में “जिहाद-अल-अकबर” और “गजवा-ए-हिंद” जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। हालांकि इन ऑडियो और चैट की अभी तक किसी जांच एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। एडिशनल एसपी बोले- धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई कोटा शहर के एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा ने कहा— «“एक माह पहले विज्ञान नगर थाने में यह प्रकरण दर्ज हुआ था। किसी भी तरह से धर्म परिवर्तन की बात सामने नहीं आई है। हिंदू देवी-देवताओं के अपमान से संबंधित भी कोई तथ्य अभी तक जांच में सामने नहीं आया है।”» उन्होंने कहा— «“एक युवक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़कर अश्लील वीडियो और पोर्न सामग्री देख रहा था। उसी आधार पर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।”» एएसपी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान कनेक्शन से संबंधित कोई ऑडियो अभी तक पुलिस जांच में सामने नहीं आया है और धर्म परिवर्तन कानून के तहत कार्रवाई योग्य तथ्य भी अभी तक नहीं मिले हैं। जांच अधिकारी मांगीलाल ने क्या कहा जांच अधिकारी सीआई मांगीलाल ने बताया— «“मनीष शर्मा विज्ञान नगर में रहता है। वह टेलीग्राम ग्रुपों से जुड़ा हुआ था। उसने अपना फर्जी नाम मोइन खान रखा हुआ था। टेलीग्राम ग्रुप से वीडियो और फोटो डाउनलोड कर रखे थे。”» उन्होंने कहा— «“अभी तक के अनुसंधान में यह साफ नहीं हो पाया है कि उसने खतना करवा रखा है। फिलहाल वह जेल में है और जांच जारी है।”» राष्ट्रीय एजेंसियों से जांच की मांग बजरंग दल ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और केंद्र सरकार को पत्र भेजकर पूरे मामले की राष्ट्रीय एजेंसियों से जांच कराने की मांग की है। संगठन का कहना है कि यदि सोशल मीडिया के माध्यम से कोई बड़ा नेटवर्क संचालित हो रहा है तो उसकी गहन जांच की जानी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया गतिविधियों के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है。 फिलहाल इस मामले में बजरंग दल के गंभीर आरोप और पुलिस जांच में सामने आए तथ्यों के बीच बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में जांच के निष्कर्ष ही यह तय करेंगे कि यह मामला केवल सोशल मीडिया और अश्लील सामग्री तक सीमित है या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क भी सक्रिय था。0
0
Report
Advertisement
