203001
अनियंत्रित बस मकान में घुसी, ग्रामीणों ने चालक को पीटा
Bulandshahr, Uttar Pradesh:डिबाई से बुलंदशहर आ रही एक प्राइवेट बस गाँव खुदादिया के पास एक मकान में घुस गई। बस का स्टेरिंग टूटने के कारण यह घटना हुई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस चालक की पिटाई कर दी। एसडीएम मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। बस में करीब एक दर्जन यात्री सवार थे, लेकिन बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूनम देवी हत्या मामला: पति सहित परिजनों पर हत्या का आरोप, शव गड्ढे मिला
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत स्थित सरहदगति वार्ड 4 में महिला पूनम देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां ने उसके पति अनिल राम पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हत्या के बाद शव को बोरे में डालकर पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच छिपा दिया गया। मृतका की मां सुरती देवी ने शनिवार को श्रीनगर थाना में आवेदन देकर अपने दामाद अनिल राम सहित उसके परिजनों पर पूनम देवी की हत्या का आरोप लगाया। आवेदन के आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 140/26 दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने करीब पांच घंटे की खोजबीन के बाद मृतका के घर से पश्चिम पानी से भरे गड्ढे में जलकुंभी के बीच बोरे में छिपा शव बरामद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार आरोपी पति सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
इटावा के निर्माणाधीन मकान में लेंटर गिरा, मिस्त्री की मौत, 3 मजदूर घायल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में निर्माणाधीन मकान निर्माण के दौरान शटरिंग गिरने के चलते लेंटर गिरा हादसे में दबकर मिस्त्री की दर्दनाक मौत, 3 मजदूर घायल पुलिस मौके पर पहुंचे जांच पड़ताल में जुटी। इटावा जनपद के थाना बकेवर इलाके के अंतर्गत चकरपुर गांव के रहने वाले चंद्रशेखर का मकान निर्माणाधीन था जो की सतरिंग लगाने के बाद लेंटर डालने का कार्य किया जा रहा था इसी दौरान शटरिंग सही ना लगी होने की वजह से अचानक शटरिंग और लेंटर पूरा नीचे गिर पड़ा जिसकी चपेट में नीचे कार्य कर रहे शटरिंग मिस्त्री श्याम सिंह की दबकर दर्दनाक मौत हो गई वहीं तीन मजदूर घायल बताये जा रहे हैं जिनको आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा ले जाया गया है जहां पर घायलों का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।0
0
Report
रामपुर: टांडा थाने में भैंस लूट की मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र में भैंस लूट की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गिरफ्तार आरोपी आलम उर्फ बाबू पुत्र हनीफ, निवासी खाईखेड़ा, थाना मूंडापांडे, जनपद मुरादाबाद के रूप में पहचान है. उसके कब्जे से 17,250 रुपये, एक देसी तमंचा 315 बोर, कारतूस की गोली, जिंदा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की सफेद अपाचे बाइक बरामद हुई. पुलिस के अनुसार लूट की वारदात 23 और 24 सितंबर की रात को अंजाम दी गई. पूछताछ में आरोपी ने भैंस लूट में शामिल होने की बात स्वीकार की है और उसकी गिरफ्तारी के लिए अन्य साथियों की भूमिका की जांच चल रही है. प्राथमिकी थाने टांडा में दर्ज है; बरामदगी के आधार पर भैंस लूट से संबंधित मुकदमे में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है. घायल आरोपी अस्पताल में उपचाराधीन है. पुलिस मामले की आगे की तफ्तीश कर रही है.0
0
Report
Advertisement
उमरिया के गिठौरी में ग्रामीणों ने पाली थाना घेराव कर बजरंग पावर पर आरोप
Umaria, Madhya Pradesh:उमरिया के ग्राम गिठौरी में प्रस्तावित कोल ब्लॉक ठेका कंपनी बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के ऊपर ग्रामीण आदिवासियों के ऊपर मारपीट गाली गलौज का आरोप, नाराज ग्रामीणों ने पाली थाना का किया घेराव, सैकड़ों की संख्या में पंहुचे आदिवासी। उमरिया जिले के जनपद पंचायत पाली के ग्राम गिठौरी में ग्रामीण आदिवासियों के साथ मारपीट एवं गाली गलौज कर जबरिया गाँव खाली कराये जाने के आरोप निजी कंपनी पर लगाए गए हैं शनिवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण आदिवासियों ने पाली थाना का घेराव कर प्रदर्शन करते हुए बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है, बता दें बजरंग पावर एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा ग्राम गिठौरी में कोयला खनन का कार्य किया जा रहा है आरोप है की कंपनी के अधिकारी ग्रामीणो के साथ मारपीट गाली गलौज कर उन्हें दहशत दे रहे हैं और ग्रामीणों को गांव से बेदखल करना चाह रहे हैं हालांकि पुरे मामले में पुलिस ने जाँच और कार्यवाही की बात कही है।0
0
Report
लोनी के मेडिकल स्टोर चोरों का CCTV वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र में मेडिकल स्टोर में चोरी का एक सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में 2 चोर हेलमेट लगाकर मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंचता दिखाई दे रहा है। चोर पहले आसपास की स्थिति पर नजर डालता है और इसके बाद 1 चोर हेलमेट लगाकर दुकान के शटर को नीचे की तरफ से तोड़कर अंदर दाखिल हो जाता है। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि चोरी करने वाला युवक बेहद सावधानी से दुकान के अंदर प्रवेश करता है। वहीं, उसका एक साथी दुकान के बाहर बाइक पर बैठकर उसका इंतजार करता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद चोरी करने वाला युवक दुकान से बाहर निकलता है और दोनों बाइक से मौके से फरार हो जाते हैं। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी0
0
Report
बिरोहड़ के मिट्टी से उभरा अमन सहरावत बन गए एशियन गेम्स चैंपियन
Jhajjar, Haryana:बिरोहड़ की मिट्टी से निकला अमन सहरावत एशियन गेम्स का चैंपियन, झज्जर के लाल ने जीता गोल्ड 57 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती में अमन ने वर्ल्ड चैंपियन को 11-7 से हराया; बचपन में माता-पिता को खोया, चाचा-ताऊ और दादा ने संभाला, आज पूरे गांव में जश्न झज्जर/साल्हावास। झज्जर जिले के गांव बिरोहड़ की मिट्टी में पला-बढ़ा पहलवान अमन सहरावत अब एशियन गेम्स का चैंपियन बन गया है। शनिवार को अमन ने पुरुषों के 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती वर्ग के फाइनल में उत्तर कोरिया के मौजूदा विश्व चैंपियन हान चोंग सोंग को 11-7 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। मुकाबले में एक समय 6-7 से पीछे चल रहे अमन ने जोरदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम किया। अमन के गोल्ड जीतते ही बिरोहड़ गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार के लोग, ग्रामीण और अमन के चाहने वाले जश्न में डूब गए। जिस परिवार ने बचपन में अमन को माता-पिता की कमी के बीच संभाला, आज उसी परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला है। बचपन में उठ गया माता-पिता का साया अमन का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। उपलब्ध पुरानी रिपोर्टों के अनुसार, उनकी मां कमलेश का 2013 में और पिता सोमवीर सहरावत का 2014 में निधन हो गया था। उस समय अमन बहुत छोटी उम्र के थे। माता-पिता के चले जाने के बाद उनकी छोटी बहन पूजा के साथ अमन की जिम्मेदारी परिवार पर आ गई। अमन की परवरिश उनके दादा मांगेराम, ताऊ और चाचा ने मिलकर की। परिवार आज भी गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेतों की ढाणी में रहता है। परिवार के पास खेती की जमीन भी रही है और साधारण किसान परिवार से निकलकर अमन ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती में अपनी पहचान बनाई। चाचा ने पहचानी प्रतिभा, अखाड़े से छत्रसाल तक पहुंचाया अमन का कुश्ती से रिश्ता बचपन से रहा। बिरोहड़ के गोधड़ी आश्रम के अखाड़े से उन्होंने कुश्ती के दांव-पेंच सीखने शुरू किए। परिवार में पहले से ही कुश्ती का माहौल था। बाद में उनके चाचा सुधीर सहरावत ने अमन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया और उन्हें दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम भेजा। वहां कोच ललित कुमार के मार्गदर्शन में अमन ने फ्रीस्टाइल कुश्ती की बारीकियां सीखीं। पुरानी रिपोर्टों के अनुसार, कम उम्र में माता-पिता को खोने के बाद अमन के लिए परिवार और अखाड़ा ही सहारा बने। यहीं से शुरू हुआ सफर धीरे-धीरे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा। अमन ने 2022 एशियन गेम्स में कांस्य, 2023 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण और 2024 पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर अपनी पहचान बनाई। पेरिस में दादा ने कहा था- पोते ने लठ गाड़ दिया अमन के दादा मांगेराम सहरावत का अपने पोते से खास लगाव रहा है। पेरिस ओलंपिक 2024 में अमन के कांस्य पदक जीतने के बाद दादा ने खुशी में कहा था कि “अमन ने पेरिस में लठ गाड़ दिया।” परिवार का कहना था कि अमन ने छोटी उम्र में ही ऐसा नाम बनाया, जिस पर पूरे गांव को गर्व है। अब एशियन गेम्स में अमन के गले में गोल्ड आने के बाद दादा मांगेराम की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। गांव की मिट्टी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय अखाड़े में तिरंगा लहराने वाले पोते की जीत ने परिवार की वर्षों के संघर्ष को नई पहचान दी है。 खेतों में पहुंचते ही दादा ने मनाई खुशी अमन के गोल्ड जीतने की खबर मिलते ही दादा खेतों की ओर पहुंचे और वहां खुशी मनाई। गांव के लोग भी खेत में पहुंचे और दादा का मुंह मीठा कराया। दादा-दादी, चाचा, ताऊ और ग्रामीणों के लिए यह सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि परिवार के वर्षों के संघर्ष का फल है। बिरोहड़ के लोग अमन की हर बड़ी जीत पर एकजुट होते रहे हैं। पेरिस ओलंपिक के दौरान भी गांव में अमन का मुकाबला देखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और पदक जीतने के बाद पूरा गांव जश्न में डूब गया था। दादा-दादी, चाचा-ताऊ गांव में ही रहते हैं अमन का परिवार आज भी अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है। दादा मांगेराम, ताऊ सुधीर और जयवीर तथा चाचा रणवीर, कर्मवीर और वेद प्रकाश समेत परिवार के अन्य सदस्य बिरोहड़ की ढाणी में रहते हैं। पुरानी रिपोर्टों में अमन की बहन पूजा का भी उल्लेख मिलता है। यानी जिस परिवार ने अमन को उस समय संभाला, जब उसके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था, आज वही परिवार उसके एशियन गेम्स गोल्ड का जश्न मना रहा है। बिरोहड़ के अमन की उपलब्धियों में जुड़ा एक और बड़ा अध्याय अमन पहले ही पेरिस ओलंपिक का कांस्य पदक जीतकर इतिहास बना चुके हैं। 2026 में उन्होंने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में भी 57 किलो वर्ग में स्वर्ण जीता था। अब एशियन गेम्स 2026 का गोल्ड उनके करियर की बड़ी उपलब्धियों में शामिल हो गया है। 23 वर्षीय अमन ने फाइनल में विश्व चैंपियन को हराकर साबित किया कि बिरोहड़ की मिट्टी से निकला यह पहलवान बड़े से बड़े मंच पर भारत का तिरंगा ऊंचा करने का दम रखता है। बिरोहड़ के खेतों से छत्रसाल के अखाड़े तक और वहां से एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल तक—अमन सहरावत की कहानी संघर्ष, परिवार के सहारे और कुश्ती के जुनून की कहानी है0
0
Report
Advertisement
सिंगापुर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का स्वागत; निवेशकों के साथ CEO राउंडटेबल चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:सिंगापुर मुख्यमंत्री सिंगापुर दौरे पर सिंगापुर के भारतीय उच्चायोग डॉक्टर शिल्पक अंबुले ने किया स्वागत सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित पहले sing फोरम में भाग लेने के लिए गये हैं साय छत्तीसगढ़ की सहभागी होने का मिला मौका CEO राउंड टेबल में सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से होगी चर्चा0
0
Report
CUK केमिस्ट्री डिपार्टमेंट HoD पर यौन उत्पीड़न के आरोप, कैंपस में हंगामा
Aram Pora, Ganderbal, कैंपस में हंगामा: CUK ने केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के हेड को यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद सस्पेंड किया, जांच के आदेश। गॉर्मेंट केमिस्ट्री डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों ने हेड के खिलाफ यौन उत्पीड़न, अभद्र भाषा और एकेडमिक करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकियों के आरोप लगाए और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। विभाग के छात्र क्लास और लैब सेशन का बहिष्कार कर कैंपस के भीतर नारे लगाने लगे और HoD को हटाने की मांग की। आरोप थे कि डॉ. भास्कर के खिलाफ महीनों से शिकायतें थीं, जिनमें मौखिक दुर्व्यवहार भी शामिल था। एक छात्रा ने कहा कि वह अक्सर अश्लील भाषा का इस्तेमाल करते थे और शराब के नशे में क्लास में आते थे। एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि यह विरोध इसलिए है क्योंकि एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। छात्र कह रहे थे कि भास्कर के खिलाफ कार्रवाई हो और विश्वविद्यालय उन्हें बर्खास्त करे। रजिस्ट्रार ने ICC कमिटी और एक जाँच कमिटी बनाकर मामले की जाँच की बात कही। बाद में तुलमुल्ला कैंपस से डिप्टी रजिस्ट्रार के आधिकारिक आदेश के अनुसार डॉ. चिन्नप्पन भास्कर को अटैच कर दिया गया और विभाग से जुड़े सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया गया। विश्वविद्यालय ने Zero-Tolerance नीति पर जोर दिया और कहा कि आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई जांच के नतीजों पर निर्भर करेगी। जम्मू-कश्मीर में यह मामला कानून-व्यवस्था की बहस बन गया है और राजनीतिक दलों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
बेतिया बाढ़ राहत तेज, 48 घंटे में तटबंध मरम्मत का दावा
Bettiah, Bihar:बेतिया से बाढ़ को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है पश्चिम चंपारण में एक लाख 92 हजार सात सौ तेरह बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित है अब राहत की खबर सामने आई है बेतिया डीएम तरनजोत सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है बेतिया डीएम ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से पानी तेजी से निकल रहा है बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रही है जिला में आई प्रलयंकारी बाढ़ से चार जगहों पर चंपारण तटबंध टूट गया था योगापट्टी बैरिया नौतन में कई जगह सड़क टूट गए थे जिनका मरम्मती कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है 25 से 48 घंटा में सभी क्षतिग्रस्त तटबंध सड़क मरम्मत कर दिया जाएगा district में बाढ़ के समय 68 सामुदायिक किचन चल रहा था जो अब घटकर 37 हो गया है बाढ़ पीड़ितों के बीच 31769 सुख राशन पैकेट का अभी तक वितरण हुआ है 19310 प्लास्टिक शीट का वितरण हुआ है 168530 एक लाख 68 हजार पांच सौ तीस बाढ़ पीड़ितों को सामुदायिक किचन के माध्यम से खाना खिलाया गया है 37 मेडिकल कैंप चलाए जा रहे है 7 पशु चिकित्सा शिविर चलाया जा रहा है जिला में बाढ़ से राहत की खबर है कि बाढ़ का पानी जिला से तेजी से निकल रहा है योगापट्टी बैरिया और नौतन प्रखंड बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र है जहाँ नौ पंचायत बाढ़ की चपेट में है उन इलाकों से बाढ़ का पानी निकल रहा है चंद्रावत नदी से तेजी से पानी निकल रहा है चंपारण तटबंध जो चार जगहों पर ध्वस्त हुआ था वहां जल संसाधन विभाग युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है 24 से 48 घंटा में सभी तटबंधों पर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा आवागमन बहाल हो जाएगा जितने सड़क क्षतिग्रस्त हुआ है सभी सड़क पर RWD युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है जिसे 48 घंटे के अंदर पूर्ण कर लिया जाएगा0
0
Report
Advertisement
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सितम्बर में ऑपरेशन से 288 संपत्तियाँ ज़ब्त, आतंकी नेटवर्क कमजोर
Chaka, जम्मू-कश्मीर पुलिस देश में सबसे आगे: टेरर और ड्रग्स से जुड़ी ₹138 करोड़ की 288 संपत्तियां ज़ब्त, दर्जनों पर UAPA के तहत केस; सितंबर में पांच बड़े आतंकियों का खात्मा, कार्रवाई तेज़। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए दावा किया है कि उन्हें जम्मू-कश्मीर में टेरर और नार्को-टेरर नेटवर्क को तोड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। अप्रैल से सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के संयुक्त अभियानों को बड़ी रणनीतिक सफलता मिली। ये ऑपरेशन कश्मीर घाटी और पीर पंजाल/जम्मू इलाके में चलाए गए, जिनका मकसद विदेशी आतंकियों को खत्म करना, लोकल सप्लाई चेन को तोड़ना और टेरर नेटवर्क को कमज़ोर करना था। मई 2026 में शुरू किया गया 'ऑपरेशन शेरूवाली' एक इंटेलिजेंस-बेस्ड मल्टी-एजेंसी प्रयास था, जो सेंट्रल और नॉर्थ कश्मीर में छिपे विदेशी कमांडरों और ऊंचे इलाकों में बने उनके ठिकानों का पता लगाने के लिए चलाया गया था। सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन तेज़ किए और घने जंगलों में छिपे आतंकियों को बाहर निकालने के लिए पुंछ-राजौरी और किश्तवाड़ की पीर पंजाल रेंज में कई स्तरों पर घेराबंदी की। अगस्त में, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बड़े इनामों की घोषणा की और इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और हिज्बुल मुजाहिदीन के मुख्य रिक्रूटमेंट अधिकारियों को निशाना बनाते हुए खास ऑपरेशन शुरू किए। जुलाई और अगस्त के दौरान, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में फरार टेरर हैंडलर्स और ओवर-ग्राउंड वर्कर्स (OGWs) से जुड़ी संपत्तियों को ज़ब्त करने के लिए गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (UAPA) का इस्तेमाल किया, जिससे सक्रिय आतंकियों को मिलने वाली लोकल लॉजिस्टिक्स और पनाह की मदद बंद हो गई। सितंबर 2026 में,หลาย सुरक्षा एजेंसियों ने कश्मीर घाटी और जम्मू इलाके में टेरर नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की। ऑपरेशन का फोकस बड़े आतंकी कमांडरों को निशाना बनाने, सक्रिय सेल्स को खत्म करने और आर्थिक व लॉजिस्टिक्स सपोर्ट सिस्टम को व्यवस्थित रूप से तोड़ने पर था। सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के टॉप कमांडर हाशिम मूसा (उर्फ़ 'फौजी मूसा') को मारकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की। सितंबर की शुरुआत में, 4 सितंबर को 'ऑपरेशन असदर' के दौरान एक टारगेटेड जॉइंट ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का एक और अहम सदस्य, यासिर, मारा गया। सितंबर के मध्य में, जॉइंट टीमों ने उधमपुर ज़िले के जंगली इलाकों में खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किए। इसके बाद हुई मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के दो आतंकवादी - सद्दाम और मुस्तफ़ा - मारे गए। सुरक्षा बलों ने घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार ज़ब्त किए, जिनमें M4 कार्बाइन, AK असॉल्ट राइफल, साइडआर्म्स और ज़िंदा ग्रेनेड शामिल थे। पुलिस को विदेशी हथियार, खास कम्युनिकेशन सेट और विस्फोटक उपकरण भी मिले। सितंबर के महीने में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी चार बड़े ऑपरेशनों में कुल 5 आतंकवादी मारे गए। JKP (जम्मू-कश्मीर पुलिस) ने 'गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम' (UAPA) के कड़े प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए सक्रिय या फरार आतंकवादियों के नाम पर दर्ज कई अचल संपत्तियों को ज़ब्त किया और उन्हें आतंकवाद से हासिल संपत्ति घोषित किया। सुरक्षा बलों ने उधमपुर और कुपवाड़ा जैसे सीमावर्ती इलाकों में घुसपैथ करने वाले ग्रुप्स की मदद करने वाले कई संदिग्धों और लॉजिस्टिक्स संभालने वालों को हिरासत में लिया और गिरफ्तार किया। जम्मू-कश्मीर के DGP ने खुद बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवाद और ड्रग्स के खिलाफ़ एक बड़े अभियान में 138 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत की 288 संपत्तियां ज़ब्त की हैं। इस तरह की ज़ब्ती के मामले में जम्मू-कश्मीर पूरे देश में पहले नंबर पर है। पुलिस ने जानकारी दी कि 3,257 मामले दर्ज किए गए और लगभग 4,000 गिरफ्तारियां हुईं। साथ ही, यह भी कहा कि सुरक्षा बलों के लिए पिछला महीना (सितंबर) बहुत कामयाब रहा। बाइट जम्मू-कश्मीर पुलिस के डायरेक्टर जनरल नलिन प्रभात ने कहा: "अब तक 3,257 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 2,500 से ज़्यादा मामलों का निपटारा किया जा चुका है." लगभग 4,000 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है और 170 लोगों को सज़ा भी हुई है। प्रॉपर्टी ज़ब्त करने के मामले में, हम पूरे भारत में पहले नंबर पर हैं। कुल ₹178 करोड़ से ज़्यादा कीमत की 288 प्रॉपर्टीज़ ज़ब्त की गई हैं। ₹80 लाख से ज़्यादा कैश भी ज़ब्त किया गया है। इसके अलावा, पूरे भारत में हम 'PIT NDPS' के तहत सबसे ऊपर हैं। 144 लोगों के ख़िलाफ़ केस दर्ज किए गए हैं। सर, जैसा कि आप जानते हैं, आपकी लीडरशिप और गाइडेंस में काउंटर-टेररिस्ट ऑपरेशन के ज़िए पड़ोसी देश के नापाक इरादों को नाकाम करने की J0
0
Report
भारत-ब्राज़िल महा मुकाबला जलपाईगुड़ी में भी रोमांच, थाने मोड़ पर बड़े पर्दे
Jalpaiguri, West Bengal:ব্রাজিল-ভারত মহারণের উত্তাপ এবার জলপাইগুড়িতেও。 কলকাতার বিবেকানন্দ যুবভারতী ক্রীড়াঙ্গনে আজ মুখোমুখি ভারত ও পাঁচবারের বিশ্বচ্যাম্পিয়ন ব্রাজিল। ভারতীয় সিনিয়র পুরুষ ফুটবল দলের বিরুদ্ধে ব্রাজিলের এই প্রথম আন্তর্জাতিক ম্যাচ ঘিরে দেশজুড়ে তৈরি হয়েছে বিশেষ উন্মাদনা। ম্যাচ শুরু সন্ধ্যা সাড়ে ৭টায়。 আর কলকাতার মাঠের এই ঐতিহাসিক লড়াইয়ের সাক্ষী হতে চলেছেন জলপাইগুড়ির ফুটবলপ্রেমীরাও। শহরের থানা মোড় এলাকায় বড় পর্দায় সরাসরি ভারত-ব্রাজিল ম্যাচ দেখানোর উদ্যোগ নিয়েছে জলপাইগুড়ি পৌরসভা。 ইতিমধ্যেই থানা মোড়ে বড় পর্দা বসানোর প্রস্তুতি শুরু হয়েছে জোরকদমে। ম্যাচ দেখতে সন্ধ্যার পর থেকেই সেখানে ফুটবলপ্রেমীদের ভিড় জমার সম্ভাবনা। ভারতীয় জার্সির পাশাপাশি ব্রাজিলের হলুদ জার্সিতেও দেখা যেতে পারে সমর্থকদের。 একদিকে যুবভারতীতে ভারত-ব্রাজিলের ঐতিহাসিক লড়াই, অন্যদিকে জলপাইগুড়ির থানা মোড়ে বড় পর্দায় সেই ম্যাচ দেখার আয়োজন—পুজোর আবহের মধ্যেই ফুটবল উন্মাদনায় মাততে প্রস্তুত জলপাইগুড়ি。0
0
Report
दारोगा की प्रेम-विवाह पर गांव में हंगामा, पुलिस ने सुलह कर दी
Bettiah, Bihar:Anchor ____बेतिया से खबर है जहां शिकारपुर थाना क्षेत्र के तुमकड़ियां गांव में शनिवार को दारोगा की प्रेम विवाह को लेकर जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। आरोप है कि दारोगा के परिजनों ने उनकी पत्नी को घर से बाहर निकाल दिया, जिसके बाद गांव में बड़ी संख्या में लोग जुट गए और हंगामा शुरू हो गया। सूचना पर पहुंची शिकारपुर पुलिस ने लोगों को शांत कराया और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला सुलझाया। जानकारी के अनुसार, तुमकढ़िया गांव निवासी लक्ष्मण दिवाकर सिवान जिले के बसंतपुर थाना में दरोगा के पद पर पदस्थापित है। दिवाकर ने वर्ष 2025 में तुमकड़ियां गांव के ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। दोनों ने गोपालगंज के थावे मंदिर में शादी रचाई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को कभी गोपालगंज तो कभी बेतिया में रखा। शादी कुछ समय तक सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में पारिवारिक विवाद बढ़ने लगा। महिला पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद दारोगा के परिजन इस विवाह को स्वीकार करने से इनकार करने लगे। इधर जब दारोगा घर आएं और पत्नी भी उनके घर गई तो परिवार के लोग नाराज हो गए। विवाद उस समय बढ़ गया, जब महिला को ससुराल वालों ने कथित तौर पर घर से बाहर निकाल दिया। इसकी जानकारी मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते घर के बाहर भीड़ जमा हो गई और हंगामे की स्थिति बन गई। ग्रामीणों का कहना था कि जब दोनों ने विधिवत शादी की है, तो महिला को इस तरह घर से नहीं निकाला जा सकता। वहीं, परिजनों का पक्ष था कि पारिवारिक सहमति के बिना हुई शादी को लेकर घर में मतभेद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने शिकारपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गांव पहुंची और भीड़ को शांत कराया। पुलिस ने दारोगा के परिजनों और महिला, दोनों पक्षों से अलग-अलग बातचीत की और उन्हें कानून की जानकारी दी। काफी देर तक चली समझाइश के बाद दारोगा के परिजन महिला को घर में रखने के लिए तैयार हो गए। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और स्थिति को नियंत्रित किया गया। दोनों पक्षों के बीच सुलह करा दी गई है। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जमुहार में युवा इतिहास सम्मेलन के उद्घाटन पर इतिहास लेखन का पुनर्जागरण जरूरी
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है जहां आज जमुहार मैं अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के द्वारा दसवां युवा इतिहास का राष्ट्र का राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने संयुक्त रूप से किया इस दौरान अखिल भारतीय इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो। ईश्वर शरण विश्वकर्मा उपस्थित हुए। वर्तमान समय में "इतिहास लेखन कि भारतीय परंपरा" विषय पर यह संगोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह, नवी नगर के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, आदि उपस्थित हुए। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री संजय टाइगर ने कहा कि भारत का सही इतिहास सामने आना समय की जरूरत है। क्योंकि हमारा इतिहास गौरवशाली रहा है। विदेशी आक्रांताओं के इतिहास को गलत तरीके से हमें पढ़ाया गया। खासकर कांग्रेस के शासनकाल में हमें अकबर, बीरबल हिमायू की कहानी पढ़ाई गई। किसी को देखते हुए इतिहास पुनर्लेखन समिति की आवश्यकता हुई। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि यह संगठन इतिहास का पुनर्जागरण कर रही है। हम पुराने भारतीय इतिहास को सही तरीके से पढ़ रहे हैं तथा नई पीढ़ी को पढ़ा रहे हैं। क्योंकि विकसित भारत का नींव शिक्षा ही है। अतः इतिहास का पुनरजागरण होना बहुत जरूरी है। बता दे कि इस संगोष्ठी में छात्रों ने 200 से अधिक शोध पत्र भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. बालमुकुंद पांडे, संगोष्ठी के समन्वयक डॉ. राम प्रकाश शर्मा आदि ने भी संबोधित किया।0
0
Report
पटना पहुंचे लालू-राबड़ी-तेजस्वी यादव, दिल्ली से पटना
Patna, Bihar:*पटना ब्रेकिंग* लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव दिल्ली से पटना पहुंचे。 तेजस्वी यादव खुद गाड़ी ड्राइव कर पटना एयरपोर्ट से अपने आवास के लिए हुए रवाना。 तेजस्वी यादव के गाड़ी में लालू , राबड़ी सवार。0
0
Report
रामनगर में 455 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई
Ramanagara, Karnataka:रामनगर में 455 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, घर से बरामद हुआ नशीला पदार्थ विजय कश्यप रामनगर एंकर.-रामनगर कोतवाली पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से कुल 455 ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से कोर्ट ने महिला को जेल भेज दिया। रामनगर में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत रामनगर कोतवाली पुलिस ने गुलरघट्टी नई बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक महिला को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक महिला के घर से 455 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। वीओ.- रामनगर कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना के आधार पर गुलरघट्टी नई बस्ती क्षेत्र में कार्रवाई के लिए भेजा गया था। पुलिस ने आरोपी महिला तारा, निवासी गुलरघट्टी नई बस्ती, रामनगर को उसके घर से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 455 ग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे को कब्जे में लेकर आरोपी महिला के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए महिला को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में एसआई मनोज अधिकारी, हेड कांस्टेबल गगन भंडारी, कांस्टेबल महबूब आलम और कांस्टेबल मेघा बिष्ट शामिल रहे।0
0
Report
Advertisement
