203001
बुलंदशहर में नहर में डूबे दो युवक, पुलिस और गोताखोर तलाश में जुटे
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली नगर क्षेत्र के मुंडाखेड़ा नहर में दो युवक डूब गए। सबदल और बॉबी नामक दोस्त नहर में नहाने गए थे, लेकिन तेज बहाव के चलते दोनों युवक डूब गए। पुलिस और लोकल गोताखोर मौके पर पहुंचकर उनकी तलाश कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
PRASHANT KISHOR की जीत के बाद बांकीपुर में BJP की ताकत दिखी
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): DR JANHVI DAS (WIFE OF PRASHANT KISHOR) ON PRASHANT KISHOR ELECTION VICTORY/ MESSAGE TO BANKIPUR PEOPLE/ VICTORY IN BJP STRONGHOLD मैं बांकीपुर और बिहार के लोगों का धन्यवाद करती हूँ।0
0
Report
जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक-टोटो टक्कर से एक युवक की मौत, छात्राएं घायल
Jamui, Bihar:जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के खपरिया पुल के समीप शनिवार को बाइक और टोटो की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनांक मौत हो गई। मृतक की पहचान जानकी यादव,पिता दरोगी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार जानकी यादव अपनी चचेरी बहन निभा कुमारी (मगही) और पूजा कुमारी (छापा) को अपाचे बाइक से चकाई परीक्षा दिलाने जा रहे थे। इसी दौरान खपरिया पुल के पास सामने से आ रहे टोटो से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि जानकी यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दोनों छात्राओं को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल सोनो थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई प्रेमरंजन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, जमुई भेज दिया। घायल छात्राओं का प्राथमिक उपचार कराया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है。0
0
Report
अजमेर JL नेहरू अस्पताल में हेल्प डेस्क ने दो साल पूरे, 12 हजार रोगी लाभ
Ajmer, Rajasthan:Ajmer संभाग के सबसे बड़े जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष हेल्प डेस्क के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने पर आज 2 साल बेमिसाल समारोह का आयोजन मेडिकल कॉलेज के आंबेडकर ऑडिटोरियम में किया गया... विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के प्रयास और जनता को राहत के उद्देश्य से रोगियों की सहायता के लिए शुरू की गई इस डेस्क से लगभग 12 हजार से ज्यादा रोगियों को सीधा लाभ मिला है.. इस मौके पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी खुद भावुक हो गए.. जिस सोच और सेवा के जज्बे के साथ शुरू की गई इस सहायता केंद्र से लाभान्वित हुए रोगियों और उनके परिजनों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का आभार जताया.. इस मौके पर डेस्क पर कार्यरत कर्मियों का सम्मान भी किया गया.. मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर अनिल सामरिया, अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अरविंद खरे, भाजपा शहर अध्यक्ष रमेश सोनी सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी,अस्पताल कर्मी भी मौजूद रहे.0
0
Report
Advertisement
दतिया उपचुनाव में बीजेपी हार पर पार्टी अध्यक्ष का बयान; समीक्षा के बाद रणनीति बनेगी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उपचुनाव में बीजेपी की हार पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान दतिया उप चुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया वह हमें स्वीकार है हम हार की समीक्षा करेंगे समीक्षा करके आगे की रणनीति तैयार की जाएगी0
0
Report
बिहार-एमपी उपचुनाव में भाजपा को भारी झटका, कांग्रेस का हमला तेज
Shimla, Himachal Pradesh:तीन राज्यों में हुए विधानसभा उपचुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस का दावा है कि बिहार और मध्यप्रदेश के उपचुनाव परिणाम भाजपा के लिए बड़ा राजनीतिक झटका हैं और ये नतीजे देश में बदलते राजनीतिक माहौल का संकेत देते हैं। कांग्रेस का यह भी कहना है कि हाल के घटनाक्रमों, खासकर नीट आंदोलन के बाद भाजपा के खिलाफ माहौल बना है। एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर कई राजनीतिक आरोप लगाए और उपचुनाव के नतीजों को जनता के बदलते रुख का संकेत बताया। बिहार, मध्यप्रदेश और केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने कहा कि बिहार के बांकीपुर में भाजपा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की पारंपरिक सीट भी नहीं बचा सकी। वहीं मध्यप्रदेश के दतिया में कांग्रेस प्रत्याशी ने बड़ी जीत हासिल की है। हाल ही में हुए नीट आंदोलन के बाद पूरे देश में भाजपा के खिलाफ माहौल बना है और उपचुनाव के नतीजों में उसकी झलक दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस बात पर गर्व करती थी कि उसके यहां इस्तीफे नहीं होते, उसी पार्टी को अपने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा। राठौर ने आरोप लगाया कि इन घटनाओं से देश में यह संदेश गया है कि भाजपा का राजनीतिक पतन शुरू हो चुका है। उन्होंने दावा किया कि देशभर में धीरे-धीरे भाजपा के विपरीत माहौल बनना शुरू हो गया है और जनता अब बदलाव का मन बना रही है。0
0
Report
50 साल पुराना बाता पुल टूटने से ट्रैफिक नया पुल पर डायवर्ट
Paonta Sahib, Himachal Pradesh:बरसात की भेंट चढ़ गया 50 साल पुराना बाता पुल एंकर - पांवटा साहिब में राष्ट्रीय राजमार्ग 07 पर बाता नदी पर बना पुराना पुल का एक हिस्सा आज टूट गया। सुबह पुराने पुल का एक पिलर अपनी जगह से कह खिसक गया था जिसकी वजह से पल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। शाम के समय इस हिस्से के पास पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया। हालांकि पुराने पुल के साथ ही नया पुल होने से वाहनों की आवाजाही में कोई फर्क नहीं पड़ा है। वीओ --पांवटा साहिब को कई दशकों से यमुनानगर अंबाला चंडीगढ़ और शिमला से जोड़ने वाला एकमात्र बाता पुल आखिरकार धराशाही हो गया। 60 के दशक में बना बातापुल आज भर भरा कर टूट गया। गनीमत यह रही कि पुल का एक क्षतिग्रस्त पिलर खिसकने का आज सुबह ही विभाग को पता लग गया था। दरअसल लगातार बरसात के कारण पता नदी में कई बार पानी का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया था। जिसकी वजह से पल के पुराने पिलर क्षतिग्रस्त हो गए थे। पुल का एक पिलर खिसकने की सूचना मिलते ही प्रशासन ने इस पुल पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी थी। ऐसे में यहां कोई बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि पुल के खराब हालत को देखते हुए 6 साल पहले ही यहां नए पुल का निर्माण कर दिया गया था मगर, शहर की तरफ आने वाला ट्रैफिक अब भी पुराने पुल से होकर ही आता था। बेशक पुराना पुल टूट गया है मगर, यहां वाहनों की आवाज आई पर कोई फर्क नहीं पड़ा है। दोनों तरफ का ट्रैफिक अब नए पुल पर ही डायवर्ट कर दिया गया है। बाइट - द्विज गोयल, एसडीएम ज्ञान प्रकाश / पांवटा साहिब0
0
Report
Advertisement
बाकीपुर उपचुनाव जीत के बाद प्रशांत किशोर ने जनता का आभार जताया—क्या बदलेगा भविष्य?
Patna, Bihar:बाकीपुर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से बातचीत करते हुए बाकीपुर की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर भरोसा जताकर बदलाव का अवसर दिया है, जिसके लिए वे सभी मतदाताओं के प्रति आभारी हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि बाकीपुर के विकास और बदलाव के लिए जनता उन्हें कम से कम तीन महीने का समय दे। पहले क्षेत्र की समस्याओं और जरूरतों को पूरी तरह समझा जाएगा, उसके बाद योजनाबद्ध तरीके से काम शुरू होगा और बदलाव लोगों को दिखने लगेगा। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय बाकीपुर की जनता के साथ-साथ जन सुराज के हर एक कार्यकर्ता को दिया। वहीं भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह जनता की जीत है और भाजपा की हार का सबसे बड़ा कारण उसका अहंकार रहा।0
0
Report
सिवनी में 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से पूरी तरह नष्ट
Seoni, Madhya Pradesh:बुलेट बाइक में तेज आवाज निकालने वाले साइलेंसन को पुलिस ने रोलर चलाकर किया नष्ट सिवनी में तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पिछले तीन महीनों में जब्त किए गए 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसरों को पुलिस ने रोड रोलर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया, ताकि उनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। वीओ-1: सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में एसडीओपी चंचलेश मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी और यातायात प्रभारी विजय बघेल की मौजूदगी में जब्त किए गए मॉडिफाइड साइलेंसरों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। वीओ-2: कार्रवाई के दौरान यातायात थाना पुलिस द्वारा विशेष चेकिंग अभियान में जब्त किए गए 50 और कोतवाली थाना पुलिस द्वारा जब्त किए गए 15, यानी कुल 65 अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य ऐसे साइलेंसरों के दोबारा उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाना है.0
0
Report
राजपुर-बड़वानी में कुशवाह समाज के फरमान से दंपत्ति की शादी, 5 पर FIR
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-राजपुर में कुशवाह समाज के तालिबानी फरमान के बाद हर्ष की शिकायत पर पुलिस ने समाज के संगठन से जुड़े 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। पीड़ित परिवार के अनुसार उनका कसूर सिर्फ इतना था कि वर और वधु पक्ष ने एक ही गोत्र के होते हुए बच्चों की रचा दी शादी। पहले समाज ने खुद की धर्मशाला भी शादी के लिए किराए पर दी, लेकिन बाद में परिवार द्वारा कारण बताकर राजपुर की जगह बड़वानी से यह शादी कराई। दोनों परिवारों को आजीवन समाज से निष्कासित कर 51/51 हजार का जुर्माना और शादी में शामिल होने वाले समाज के लोगों को प्रति व्यक्ति 2100 रुपये दंड, और एक माह में जमा न करने पर 51 सौ के दंड से दंडित कर फिर से समाज से निष्काषित करने की चेतावनी दी गई। जिला अध्यक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। मामला राजपुर जिले का है, जहाँ कुशवाह समाज के तुगलगी फरमान की जानकारी सामने आई है। पीड़ित महेंद्र लोनार ने बताया कि उनके बेटे का राजपुर की ही समाज की युवती से प्रेम प्रसंग था और उन्होंने दोनों परिवारों को बताकर शादी तय कर दी। दोनों पक्ष एक ही गोत्र के थे, जिस पर समाज ने चर्चा की। युवती के मामा ने उसे गोद लेकर सभी परंपराएं निभाते हुवे उसका कन्या दान भी कर दिया। पहले चcev विवाह राजपुर कुशवाह धर्मशाला में तय होना था और धर्मशाला समाज ने किराए पर दी, पर स्थान बदलकर अब राजपुर नहीं, बड़वानी से कराई गई। जनवरी से समाज के बैठकें शुरू हुईं और फरमान जारी हुआ कि विवाह में समाज का कोई भी व्यक्ति शामिल होगा तो उसे 2100 रुपये दंड भरना होगा। दंड के फरमान के बाद भी लगभग 1000 से 1500 समाज के लोग शामिल हुए। कमेटी ने पहले दोनों परिवारों को 11 साल के लिए और फिर आजीवन निष्कासन के साथ 51/51 हजार के दंड से दंडित भी किया। वर पक्ष ने समाज के फोरम, शासन-प्रशासन हर जगह गुहार लगाई, पर नतीजा नहीं निकला, तब हाई कोर्ट गया और कोर्ट ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। युवक-युवती के अनुसार संगठन के लोग उन्हें और विवाह में शामिल समाज के लोगों को परेशान कर रहे हैं, जबकि वे बालिग हैं और परिवार की रजामंदी से विवाह कर चुके हैं। संगठन ने अपने वैश्विक बाइलॉज बनवाए हैं जिनमें समाज की शर्तें हैं, जो कानून से परे हैं। जिला अध्यक्ष रमेशचंद कुशवाह ने कहा है कि उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और नोटिश मिलने पर वे अपना पक्ष रखेंगे। कुशवाह समाज के कुल 57 ग्रामों से लगभग 30 हजार लोग जुड़े हैं, इनमें से दो हजार से अधिक राजपुर में रहते हैं। कल शाम हर्ष लोनारे की शिकायत पर राजपुर थाने में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विवेचना जारी है।0
0
Report
Advertisement
रायसेन में जीजा-साली की जंगल में आत्महत्या: NH-45 पर प्रशासनिक ढिलाई से हड़कंप
Raisen, Madhya Pradesh:रायसेन जिले के नेशनल हाईवे-45 पर सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के केमवाली जंगल में जीजा-साली द्वारा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस खौफनाक कदम ने जहां इलाके में हड़कंप मचाया है, वहीं प्रशासनिक दावों और जिले के आपातकालीन सिस्टम की धज्जियां उड़ाकर रख दीं। सुल्तानपुर थाने से महज 15 किलोमीटर दूर घटी इस वारदात के बाद 4 घंटे तक मौके पर कोई शव वाहन नहीं पहुंच सका, जिससे सिस्टम की नाकामी उजागर हो गई। सुबह-सुबह जंगल से गुजर रहे राहगीरों की नजर दोनों शवों पर पड़ने के बाद सनसनी फैल गई। दो शवों को पेड़ से लटकता देख राहगीरों ने तुरंत सुल्तानपुर पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई, लेकिन प्रशासनिक ढिलाई का आलम यह था कि मौके पर सिर्फ तीन पुलिस जवान मौजूद रहे। पुलिस ने आनन-फानन में शव वाहन के लिए मैसेज फ्लैश किया, लेकिन समय का कांटा बीतता गया और 4 घंटे तक कोई भी शव वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। लाचार पुलिसकर्मियों ने हाईवे पर गुजरती खाली पिकअप गाड़ियों को रोककर शव ले जाने की मिन्नतें कीं, पर किसी ने मदद नहीं की। आखिरकार मजबूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की पेट्रोलिंग गाड़ी से ही दोनों शवों को सुल्तानपुर थाने भिजवाना पड़ा। क्राइम इन्वेस्टिगेशन और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूपेश कुशवाहा की सगी साली है। ग्रामीणों ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि मृतका की पहली शादी टूट चुकी थी और महज 1-2 महीने पहले ही उसकी दूसरी शादी हुई थी। आखिर ऐसा क्या हुआ कि जीजा-साली को जंगल में जाकर मौत को गले लगाना पड़ा? पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के इस गुत्थी भरे कारणों की तफ्तीश शुरू कर दी है। बाइट - दीपक नायक, एएसपी रायसेन0
0
Report
राजा वडिंग बोले, कांग्रेस के 80 से 18 सीटों पर सिमटने की वजह वही
Noida, Uttar Pradesh:पंजाब कांग्रेस प्रमुख राजा वडिंग श्री मुक्तसर साहिब में भाषण देते हुए भावुक हो गए और बोले कि आपके बीच मुझे सुकून मिलता है, सब आपके बेटे के साथ हैं! राजनीतिक पार्टियां तो अलग बात हैं, हमारे अपने ही दुश्मन बन गए हैं। वडिंग ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस के 80 से 18 सीटों पर सिमट जाने के लिए वही ज़िम्मेदार हैं?0
0
Report
धौलपुर के कलेक्टर ने मानसून के लिए नालों की सफाई और घंटाघर सुरक्षा के निर्देश दिए
Dholpur, Rajasthan:जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने लिया शहर की व्यवस्थाओं का जायजा नालों की सफाई, घंटाघर की साज-सज्जा और ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश धौलपुर, जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने सोमवार को शहर का औचक निरीक्षण कर मानसून के मद्देनजर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त विष्णु परमार, मुख्य सफाई निरीक्षक प्रकाश श्रीवास्तव सहित नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे。 कलेक्टर ने सबसे पहले शहर के प्रमुख नालों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून को देखते हुए नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को प्राथमिकता से दुरुस्त किया जाए। खुले नालों पर फुटपाथ और जालियां लगाकर उन्हें ढकने के भी निर्देश दिए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो。 इसके बाद कलेक्टर गौरव पथ स्थित ऐतिहासिक घंटाघर पहुंचीं। उन्होंने घंटाघर परिसर के चारों ओर स्टील रेलिंग लगवाने के निर्देश दिए, जिससे आवारा पशुओं का प्रवेश और लोगों का अनावश्यक आवागमन रोका जा सके। घंटाघर को स्वच्छ और आकर्षक बनाए रखने के लिए प्रेशर मशीन से धुलाई कराने को भी कहा。 कलेक्टर ने घंटाघर रोड पर अवैध पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही घंटाघर पर लंबे समय से बंद पड़ी घड़ी को तत्काल दुरुस्त करवाकर चालू करने और 15 अगस्त से पहले तिरंगे के रंगों में आकर्षक लाइटिंग करवाने के सुझाव भी दिए। इस पर नगर परिषद आयुक्त विष्णु परमार ने 15 अगस्त से पहले घड़ी की मरम्मत और लाइटिंग का कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया।0
0
Report
Advertisement
कोटा में महिला सुरक्षा संकल्प: पुलिस ने संवाद के साथ विशाल वाहन रैली निकाली
Kota, Rajasthan:महिला सुरक्षा संकल्प अभियान: कोटा में पुलिस संवाद एवं विशाल वाहन रैली आयोजित डीआईजी ममता गुप्ता व एसपी तेजस्विनी गौतम ने दिखाई हरी झंडी, कोचिंग छात्रों से की निर्भीक रहने की अपील महिला सुरक्षा और अधिकारों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कोटा शहर पुलिस की ओर से 'महिला सुरक्षा संकल्प अभियान' के तहत सोमवार शाम जवाहर नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में संवाद एवं वाहन रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ममता गुप्ता तथा शहर पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्विनी गौतम ने संयुक्त रूप से वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व राजस्थान पुलिस बैंड ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बंध दिया। आयोजन के दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ सीधा संवाद कर महिला सुरक्षा से जुड़े अनुभवों को साझा किया गया। इस अवसर पर एसपी तेजस्विनी गौतम ने कोटा में अध्ययनरत कोचिंग विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि वे बिना किसी डर या झिझक के अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रखें। उन्होंने शहरवासियों और विद्यार्थियों से महिला सुरक्षा के इस अभियान में राजस्थान पुलिस का बढ़-चढ़कर साथ देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा, मुकेश सांखला, डीएसपी मनीष शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मी व जवान मौजूद रहे。0
0
Report
कैथल में दहेज प्रताड़ना से गर्भवती मीनाक्षी की संदिग्ध मौत, निष्पक्ष जांच की मांग
Kaithal, Haryana:कैथल के गुहला क्षेत्र से एक बेहद दुखद और संवेदनशील खबर सामने आई है, जिसने हर किसी का दिल भारी कर दिया है। महज दो महीने पहले नई जिंदगी की शुरुआत करने वाली 25 वर्षीय मीनाक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बालबेड़ा रोड स्थित घर से सूचना मिली थी कि एक महिला अपने कमरे में अचेत अवस्था में पाई गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। मीनाक्षी के परिजन, जो करनाल जिले के रहने वाले हैं, सूचना मिलते ही कैथल पहुंचे। उनका कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज को लेकर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिजनों ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी की शादी 26 अप्रैल को चीका क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। वह गर्भवती भी बताई जा रही है, जिससे यह घटना और भी ज्यादा संवेदनशील बन जाती है। यह मामला बेहद गंभीर है और समाज के लिए एक सोचने का विषय भी है। ऐसे मामलों में सच्चाई सामने आना और न्याय मिलना बेहद जरूरी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। ब bite: रणदीप सिंह, थाना प्रभारी, गुहला बाइट परिजन0
0
Report
मायावती के परिवार में तनाव: BSP के चुनाव पर असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- मायावती के परिवार में कोहराम मचा है, मायावती ने पहले आकाश आनंद की टिकट बंटवारे में भूमिका का खंडन किया, फिर आकाश के ससुर को पार्टी से बाहर निकाला, क्या चुनाव से पहले बीएसपी फर्स्ट फैमिली में टेंशन का असर चुनाव पर पड़ेगा, क्या मायावती के सामने दो चुनौती हैं, परिवार के साथ साथ कैडर वोट एकजुट रखने.0
0
Report
Advertisement
