203408
बुलंदशहर में कार की टक्कर से दो महिलाओं की गई जान, चालक हिरासत में
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र में एक स्विफ्ट कार ने दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घटना के समय चालक नशे में था। पुलिस ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाशिक-अहिल्यानगर एसीबी छापा: 13.3 करोड़ बेहिशोबी संपत्ति का मामला
Ahilyanagar, Maharashtra:अहिल्यानगर ब्रेक माजी सनदी अधिकाऱ्याच्या घरावर एसीबीचा छापा... दिलीप खेडकर यांच्या पाथर्डी तालुक्यातील भालगाव येथील घरावर टाकण्यात आला होता छापा... नाशिक-अहिल्यानगर एसीबी पथकांची एकाचवेळी कारवाई... 13.30 कोटींच्या बेहिशोबी मालमत्ता व खर्चाचा ठेवण्यात आला होता ठपका... 1995 ते 2023 या कालावधीतील उत्पन्न मालमत्तेची चौकशीचे देण्यात आले होते यापूर्वीच आदेश... त्यानुसार दिलीप खेडकर आणि पत्नी मनोरमा खेडकर यांच्याविरुद्ध घराची चडती घेतल्यानंतर गुन्हा दाखल... अनेक तास कागदपत्रे व आर्थिक व्यवहारांची तपासणी... खेडकर हे प्रशिक्षणार्थी आयएएस अधिकारी पूजा खेडकर यांचे वडील... कारवाईत अद्याप कोणालाही अटक नाही तर नेमकं घरातून काय जप्त केलें याबाबत कमालीची गुप्तता...0
0
Report
नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, सीसीटीवी में कैद
Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। नासिक से आए 35 श्रद्धालुओं के समूह में शामिल 32 वर्षीय रोहित खेरनार दर्शन के बाद मंदिर के बाहर डोम क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। CCTV में दिखाई दे रहा है कि रोहित डोम क्षेत्र में खड़े थे और अचानक नीचे गिर पड़े। घटना के बाद मंदिर कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार के साथ CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। मृतक रोहित खेरनार नासिक के रहने वाले थे और पेशे से इंटीरियर डिजाइनर बताए गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही होगी। धार्मिक यात्रा के दौरान साथी श्रद्धालु की अचानक मौत से पूरे समूह में शोक छा गया।0
0
Report
बेमेतरा-कवर्धा हाईवे पर भीषण हादसा: एंबुलेंस- ट्रक भिड़ंत, एक की मौत
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा ब्रेकिंग बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा , ग्राम कन्हेरा के पास एंबुलेंस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत , टक्कर इतनी जबरदस्त कि एंबुलेंस के उड़े परखच्चे , भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत , एक अन्य की हालत गंभीर, उपचार जारी , हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप , बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर ग्राम कन्हेरा के पास की घटना , हादसे के कारणों की जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं।0
0
Report
Advertisement
गुना पुलिस में AI सिस्टम शुरू, ड्यूटी-हाजिरी पर डिजिटल निगरानी से पारदर्शिता
Morena, Madhya Pradesh:गुना पुलिस में AI सिस्टम गुना— खाकी का अब डिजिटल टेक-ऑफ हो गया है। गुना पुलिस लाइन में एआई आधारित नई व्यवस्था शुरू की गई है। डीआईजी डॉ. असित यादव ने इस सिस्टम का शुभारंभ किया। अब ऐप के जरिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी, हाजिरी और काम का आकलन किया जाएगा। जरूरत के हिसाब से सिस्टम तय करेगा कि किस स्थान पर कितने जवानों की तैनाती जरूरी है। ड्यूटी चार्ट एक दिन पहले ही मोबाइल पर पहुंच जाएगा और जवान मौके पर पहुंचा या नहीं, इसकी जानकारी भी दर्ज होगी। खास बात यह है कि पुलिसकर्मियों के प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अंक भी दिए जाएंगे। यानी अब गुना पुलिसिंग में कागजी व्यवस्था के साथ डिजिटल निगरानी और पारदर्शिता का नया दौर शुरू हो गया है।0
0
Report
कांग्रेस नेता से अवैध वसूली मामले में पुनः गिरफ्तारी की अनुमति
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस नेता से अवैध वसुली मामला.. आरोपी शोएब ढेबर की पुनः गिरफ्तारी की मिली अनुमति.. शुक्रवार को रिमांड कोर्ट ने दी थी जमानत. उन्ही आधारों पर पुलिस की दलील मानते हुए गिरफ्तारी की दी अनुमति. कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ की रंगदारी मांगने का है आरोप.. लॉरेंस विश्वोई गैंग का गुर्गा बताकर मांगी थी फिरौती.. फिरौती नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की दी थी धमकी... CJM कोर्ट से पुनः गिरफ्तारी की अनुमति.0
0
Report
लोरमी में जनपद सदस्य के नाम पर ठगी: सिर्फ 5 लाख की FIR दर्ज
Raipur, Chhattisgarh:क्रिप्टो करेंसी के नाम से पांच लाख की धोखा. जनपद सदस्य पर FIR दर्ज ग्राम लगरा के पीड़ित आजूराम पटेल की शिकायत पर. जिले के लोरमी क्षेत्र के जनपद सदस्य वेद राम पटेल पर FIR दर्ज. लोरमी के खुड़िया चौकी मे मामला दर्ज होने के बाद. खुड़िया पुलिस आगे की कार्यवाही मे जुटी. सूत्रों से मिली जानकारी जनपद सदस्य द्वारा अलग अलग लोगो से ठगी की गई है. ठगी की रकम अनुमानित करोड़ो मे हों सकती है फिलहाल 5 लाख की ठगी जनपद सदस्य पर FIR दर्ज0
0
Report
Advertisement
राकेश टिकैत की महापंचायत: मुआवजे और वोट-चोरी को लेकर सरकार पर हमला
Banda, Uttar Pradesh:आज भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान मजदूर महापंचायत का बड़ा आयोजन हुआ है भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत इस महापंचायत में शामिल हुए। सैकड़ो की संख्या में किसानों की मौजूदगी में राकेश टिकैत ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है। किसान मजदूर महापंचायत के दौरान राकेश टिकट ने कहा कि किसानों की अपनी मांगों को लेकर एक बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। तत्कालीन सरकार पर हमला बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार जा रही है कि यहां के लोग गरीब रहे और बाहर जाकर नौकरी करें। लगातार हुई भीषण बारिश के चलते किसानों की फैसले बर्बाद हो गई है जिसके चलते किसान भारी मुसीबत का सामना कर रहा है राकेश टिकट ने कहा कि हमारी मांग है कि यहां की किसानों को विशेष पैकेज के अंतर्गत ₹10 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा दिया जाए। राकेश टिकट ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग करते हुए कहा कि वोट चोरी पकड़ी गई है इसलिए कार्रवाई होनी चाहिए इतना ही नहीं विपक्ष पर भी हमलावर होते हुए कहा कि विपक्ष के आंदोलन लगातार काम हो रहे हैं और अभी उन पर काम मुकदमे दर्ज हो रहे हैं इसलिए विपक्ष को आंदोलन बढ़ाना चाहिए। राकेश टिकट ने आगामी 2027 विधानसभा के चुनाव को ले करके कहां की यह फिर से बेईमानी करेंगे और हमारा किसान सब जानता है कि हमें इस बार किसको वोट करना है। राकेश टिकट ने कहा कि विपक्ष को भी निकाह निगाह रखनी पड़ेगी क्योंकि यह चोर है और उनकी चोरी पकड़ी गई है。0
0
Report
गांव में रोशनी लौटी: बच्चों की मांग पर डीएम ने स्ट्रीट लाइट लगवाई
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:गांव में रोशनी, बच्चे की मांग पर कार्रवाई कौशांबी ज़िले के चक अहमदीपुर गांव में स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर वायरल हुए वीडियो के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की है। डीएम डॉ. अमित कुमार पाल के आदेश पर बिजली के पोल पर स्ट्रीट लाइट लगाई गई। वीडियो के जरिए मांग करने वाले बच्चे अश्वनी राव ने डीएम और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया है。 चक अहमदीपुर गांव में अंधेरे की समस्या को लेकर बच्चे अश्वनी राव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बच्चे ने डीएम से गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम के आदेश पर पोल पर लाइट लगाई गई। कार्रवाई के बाद बच्चे ने डीएम डॉ. अमित कुमार पाल और मुख्यमंत्री का आभार जताया。 अश्वनी राव, ग्रामीण डीएम अंकल और मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत धन्यवाद, हमारी मांग पर गांव में लाइट लगवा दी गई।0
0
Report
हलक़ा MBPG कॉलेज में छात्रसंघ मतगणना के दौरान हंगामा: धीरज बिष्ट पर मतपत्र फाड़ने का आरोप
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के कुमाऊं के सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के دوران जमकर हंगामा हो गया। मतगणना के बीच विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट की ओर से कथित तौर पर मतपत्र फाड़े जाने के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नतीजों को लेकर आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद बढ़ा, जिसके चलते पुलिस और कॉलेज प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा, दरअसल, एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए मतगणना की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान सामने आ रहे नतीजों को लेकर विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी धीरज बिष्ट की ओर से आपत्ति जताई गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उन्होंने कथित तौर पर कुछ मतपत्र फाड़ दिए। मतपत्र फाड़े जाने की घटना के बाद मतगणना स्थल पर हंगामा शुरू हो गया और कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया।0
0
Report
Advertisement
संभल दंगे: NSA हटने से मुल्ला अफरोज के परिवार में राहत
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। संभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज पर NSA सुप्रीम कोर्ट के रद्द किए जाने के बाद भावुक हुआ मुल्ला अफरोज का परिवार। मुल्ला अफरोज के भाई शहरोज ने बयान दिया कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनके परिवार को राहत मिली है। उनका भाई अफरोज पिछले 20 महीने से जेल में बंद है, आरोप लगाते हुए कहा कि एक ही घटना के मामले में उनके भाई पर 6 केस लगा दिये गये, जबकि पुलिस के पास कोई ठोस सुबूत नहीं है। शहरोज ने शासन और प्रशासन से अपील करते हुए कहा है—मेरा भाई मुल्ला अफरोज बेगुनाह है, शहरोज ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। उधर विवादित जामा मस्जिद के सदर जफर अली ने भी बयान देकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। सदर जफर अली ने बयान देकर कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से संभल दंगे के अन्य आरोपियों पर लगाया गया NSA हटाये जाने के मामले कानूनी लाभ मिलेगा।0
0
Report
एक मछली ने मगरमच्छ को मार डाला: चौंकाने वाली घटना सामने आई
Damoh, Madhya Pradesh:एक मछली ने मगरमच्छ को मार डाला.0
0
Report
नीमराना में तहसीलदार की नशे में बोलेरो से बड़ा हादसा होते-होते टला
Jaipur, Rajasthan:नीमराना (कोटपूतली-बहरोड़) नीमराना के कृष्णा टॉवर स्थित तहसील कार्यालय मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया. तहसीलदार की सरकारी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक को टक्कर मारते हुए सीधे कृष्णा टावर के पास बने होटल में जा घुसी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय बोलेरो गाड़ी को तहसील कार्यालय का एक कार्मिक चला रहा था, जो अत्यधिक शराब के नशे में धूत था. राहत की बात यह रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस वक्त होटल के बाहर कोई व्यक्ति नहीं बैठा था और बाइक पर भी कोई सवार नहीं था. वरना कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी. दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. गुस्साए लोगों ने देखा कि गाड़ी चला रहा कार्मिक नशे में पूरी तरह चूर था और गाड़ी से सही से बाहर भी नहीं निकल पा रहा था. घटना की सूचना मिलते ही नीमराना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा आरोपी कार्मिक का मेडिकल परीक्षण कराने और आगे की कानूनी कार्रवाई करने मे जुट गई है.0
0
Report
Advertisement
बजट खर्च छह महीने में 39% हुआ; मुख्य सचिव ने खर्च समीक्षा तेज की
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2026-27 के करीब छह महीने बीतने तक स्कीमेटिक बजट का 39% खर्च हुआ है। राज्य के लिए कुल 2 लाख 62 हजार 781 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान है। इसके मुकाबले 28 सितंबर तक 1 लाख 3 हजार 207 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। यानी अभी करीब 1 लाख 59 हजार 574 करोड़ रुपए का बजट खर्च होना बाकी है। बजट खर्च की रफ्तार को लेकर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में विभागवार समीक्षा की। इसमें कम बजट उपयोग वाले विभागों के साथ केंद्र प्रायोजित योजनाओं, केंद्र से मिलने वाली सहायता और लंबित मदर सैंक्शन की स्थिति देखी गई। मुख्य सचिव ने विभागों को अब हर सप्ताह अपने खर्च की समीक्षा करने और प्रत्येक 15 दिन में वित्त विभाग को व्यय प्लान देने के निर्देश दिए हैं। अब तक हुए 1 लाख 3 हजार 207 करोड़ रुपए के खर्च में 89 हजार 555 करोड़ रुपए राज्य निधि से खर्च किए गए हैं। वहीं केंद्रीय सहायता से 13 हजार 651 करोड़ रुपए का व्यय हुआ है। यानी अब तक के कुल खर्च में करीब 87% हिस्सा राज्य निधि और करीब 13% केंद्रीय सहायता का है। मुख्य सचिव ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं में लंबित स्वीकृतियों और मदर सैंक्शन से जुड़े मामलों का जल्द निस्तारण करने को कहा। साथ ही योजनागत बजट का समय पर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ निर्धारित वर्ग तक पहुंच सके।0
0
Report
लालसोट में BCMHO के मकान पर दिनदहाड़े चोरी, CCTV में दो चोर कैद
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा लालसोट में चोरों की पुलिस को खुली चुनौती दिनदहाड़े BCMHO के मकान को बनाया निशाना दो लैपटॉप सहित अन्य सामान पर कर गए हाथ साफ बच्चों के स्कूल से लौटने पर हुआ चोरी का खुलासा घर में लगे सीसीटीवी में घर से निकलते कैद हुए दो बदमाश वहीं बाहर बाइक पर सवार तीन लोग भी आए सीसीटीवी की जद में अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कर रही चोरों की तलाश दौसा के लालसोट में चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े जगदंबा कॉलोनी स्थित एक मकान को निशाना बनाया जहां चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया मकान में अलमारी बेड सहित अन्य सामानों को खंगाला जंहा से चोर दो लैपटॉप सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर गए जब स्कूल से बच्चे घर पहुंचे तो चोरी की घटना का खुलासा हुआ दरअसल नांगल राजावतान में पदस्थापित BCMHO डॉक्टर धीरज शर्मा का मकान लालसोट की जगदंबा कॉलोनी में पूर्व चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा के मकान के ठीक सामने स्थित है लेकिन चोरों की हिमाकत इतनी उन्होंने बिना किसी डर भय के दिन दहाड़े BCMHO के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो लोग चोरी की वारदात के बाद मकान से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं तीन लोग मकान के बाहर बाइक पर भी सवार दिखाई दे रहे हैं अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है लेकिन बड़ा सवाल यह कि चोरों में ने बिना किसी डर के पूर्व मंत्री के आवास के सामने स्थित मकान में ही चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया ऐसे में इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर यह बड़ा प्रसन्न चिन्ह है0
0
Report
रायपुर में सेवा संकल्प यात्रा के साथ युवा संवाद, सीएम साय ने दिए विकास के संकेत
Begun, Rajasthan:रायपुर में आज सेवा संकल्प यात्रा और युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया... डीडीयू ऑडिटोरियम में हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव, डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत बीजेपी के कई नेता शामिल हुए... बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारी वीडी शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है... इसी अभियान के तहत निकली सेवा यात्रा में शामिल बाइकर्स के दो दलों के रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय ने उनका स्वागत किया..सीएम साय ने कहा कि युवा शक्ति, सेवा और संकल्प के साथ देश और प्रदेश के विकास में भागीदारी निभाएं... वहीं बस्तर में नक्सलियों की डंप 20 लाख रकम के डीएसपी द्वारा गबन के मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री का बड़ा बयान सामने आया है... सीएम ने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और अगर किसी तरह की गड़बड़ी सामने आती है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी.. वहीं PCC चीफ दीपक बैज के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर पलटवार किया... सीएम ने कहा कि कांग्रेस हार से बौखला गई है और मुद्दाविहीन हो गई है... कांग्रेस कुछ भी ऐसे आरोप लगा रही है, जिसका कोई सिर-पैर नहीं है..0
0
Report
Advertisement
