203001
बुलंदशहर में बच्चों के विवाद से भिड़े दो पक्ष
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडों की मारपीट हुई। एक पक्ष पर चाकुओं से हमला करने का भी आरोप है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिव्या हत्या: प्रेमी राहुल यादव ने सुपारी देकर कराई हत्या, नेपाली आरोपी गिरफ्तार
Ansar Nagar, Jharkhand:दिव्या हत्याकांड का हुआ, प्रेमी ने ही सुपारी देकर कराई थी हत्या, चतरा: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान से 26 जून को बरामद युवती दिव्या कुमारी के शव मामले में चतरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य अभियुक्त और दिव्या का प्रेमी राहुल यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। गिरफ्तार राहुल गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के कुबड़ी गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसे शेरघाटी इलाके से गिरफ्तार किया। इस मामले में पहले ही हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी नेपाली गंझू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस जांच में सामने आया कि दिव्या और राहुल यादव के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। इस दौरान राहुल ने शादी का झांसा देकर दिव्या के साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद दिव्या ने राहुल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कराया था। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन था। उक्त केस को वापस लेने के लिए राहुल लगातार दिव्या पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा था। हालांकि दिव्या किसी भी कीमत पर केस वापस लेने को तैयार नहीं थी। इसी बीच न्यायालय में दिव्या का बयान होने वाला था। राहुल को आशंका थी कि यदि दिव्या अदालत में उसके खिलाफ बयान दे देती है तो उसे सजा हो सकती है। ऐसे में दिव्या का प्रेमी राहुल ने बाँकेबाजार के नेपाली गंझू को दो लाख की सुपारी देकर दिव्या की हत्या कराने की योजना बनाई। दिव्या की हत्या कर शव को जजलो गांव स्थित बंद पत्थर खदान में फेंक दिया गया, ताकि घटना को दुर्घटना या अज्ञात हत्या का रूप दिया जा सके।0
0
Report
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में खैनी पकड़ी गई
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस ने एक स्कॉर्पियो जब्त की है। यह वाहन पाकुड़-दुमका मुख्य सड़क के सिद्धू कान्हू मुर्मू पार्क के समीप पकड़ा गया। स्कॉर्पियो के अंदर भारी मात्रा में खैनी लदा हुआ था। पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो तेज गति से जा रही थी और उसने पार्क के पास एक युवक को टक्कर मारने की कोशिश की। युवक ने वाहन को रोककर तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता मौके पर पहुंचे और वाहन को जब्त कर थाना लेकर आई। इसके बाद एसडीपीओ कुमार गौरव भी पहुंचे और चालक से पूछताछ की। पुलिस ने स्कॉर्पियो की जांच की तो उसमें बड़े-बड़े बोरों में खैनी लदी मिली। चालक ने भी खैनी होने की पुष्टि की। वाहन के कागजात की जांच में पता चला कि खैनी पश्चिम बंगाल के शमशेरगंज थाना क्षेत्र से लोड की गई थी और उसे महेशपुर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया गया है और उसमें खैनी होने की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के बाद ही स्कॉर्पियो की विस्तृत तलाशी ली जाएगी और उसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी。0
0
Report
यूपी STF ने फर्जी RC, KYC व FASTag जारी करने वाले सिंडिकेट का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में यूपी STF ने फर्जी RC, KYC और वाहन नंबरों के आधार पर FASTag जारी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इंडसइंड बैंक के चैनल पार्टनर और एजेंट समेत दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं。 उत्तर प्रदेश में फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी व्यवस्था में सेंध लगाने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को बड़ी सफलता मिली है। STF ने इंडसइंड बैंक के चैनल पार्टनर और एजेंट के रूप में काम कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी वाहन नंबर, फर्जी आरसी (RC) और फर्जी KYC दस्तावेजों के आधार पर FASTag जारी कर सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे थे।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं में अग्रवाल समाज ने 2600 पौधे वितरित कर पर्यावरण पहल तेज की
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने 2600 पौधों का किया वितरण फलदार, औषधीय और छायादार पौधे लोगों को निशुल्क दिए कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अभियान की सराहना की हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर संरक्षण का संकल्प लें— कलेक्टर सामाजिक संस्थाएं बढ़ा रहीं झुंझुनूं की हरियाली— डॉ. गर्ग उत्कृष्ट गुणवत्ता के पौधों से बढ़ेगी शहर की ग्रीनरी अग्रसेन भवन में बड़ी संख्या में पहुंचे पौधे लेने लोग पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का दिया संदेश अध्यक्ष गणेश हलवाई, संयोजक आशीष श्रीमोहन तुलस्यान रहे मौजूद पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने एक सराहनीय पहल करते हुए अग्रसेन भवन में 2600 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर पौधे प्राप्त किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने पौधारोपण एवं पौधों के वितरण की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि झुंझुनूं में सामाजिक संस्थाएं राज्य एवं केंद्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी मंशा को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने उत्कृष्ट गुणवत्ता के फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का वितरण किया है। जो आने वाले वर्षों में झुंझुनूं शहर की हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। समिति की ओर से इस अभियान के तहत नींबू, अमरूद, बेलपत्र, मौसमी, देसी गुलाब, तुलसी, मीठा नीम, जामुन, पपीता, शमी, चीकू और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के अच्छी गुणवत्ता वाले पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पौधों को लगाने के साथ—साथ उसकी सार संभाल की जानकारी भी विशेषज्ञों ने दी। ताकि हर पौधा विकसित हो। पौधों की व्यवस्था भामाशाह ओमप्रकाश केजड़ीवाल एवं नवीन केजड़ीवाल के सहयोग से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश केजड़ीवाल एवं बालकिशन भुकानिया मौजूद रहे। अभियान के मुख्य संयोजक आशीष श्रीमोहन तुलस्यान के नेतृत्व में समिति की टीम ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। सह संयोजक सपना राणासरिया, उषा केडिया, संगीता गुप्ता, निर्मला ढंढारिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, युवा जिलाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया तथा कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे वितरित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी और जनआंदोलन का रूप देने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो झुंझुनूं को हराभरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सकता है。 बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं0
0
Report
डीएम ने ग्राउंड जीरो से कांवड़ मेले की तैयारी पूरी करने का आदेश
Rishikesh, Uttarakhand:टॉप : ऋषिकेश सलग : कांवड़ यात्रा - ग्राउंड जीरो पर डीएम 25 जुलाई तक कांवड़ मेले की सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश एंकर : कांवड़ मेले की तैयारियों को परखने के लिए देहरादून के डीएम आशीष चौहान खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। ऋषिकेश पहुंचे डीएम ने मेला क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया और बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता तथा शौचालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। डीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए 25 जुलाई तक सभी तैयारियां पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है। सुरक्षा के लिहाज से मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, चीता पुलिस की तैनाती करने और सभी लाइटों को दुरुस्त करने के आदेश भी दिए गए हैं।0
0
Report
तानसा बांध ओवरफ्लो: मुंबई के लिए पानी की आपूर्ति सुरक्षित, चारों दरवाजे खुले
Thane, Maharashtra:मुंबईकरांसाठी आनंदाची बातमी! शहापूर तालुक्यातील तानसा धरण आज सकाळी ओव्हरफ्लो झाले आहे. मुंबईला पाणीपुरवठा करणाऱ्या या महत्त्वाच्या धरणाचे चारही स्वयंचलित दरवाजे उघडण्यात आले आहेत. VO 1 - बुधवारी सकाळी 8 वाजून 51 मिनिटांनी तानसा धरण 100% भरले. पाणलोट क्षेत्रात झालेल्या मुसळधार पावसामुळे धरणाच्या 208 दशलक्ष घनमीटर क्षमतेत मोठी वाढ झाली. धरण भरल्याने चारही स्वयंचलित दरवाजे उघडून पाण्याचा विसर्ग सुरू करण्यात आला आहे. VO 2 - तानसा हे मुंबई महानगराला पिण्याच्या पाण्याचा पुरवठा करणाऱ्या प्रमुख धरणांपैकी एक आहे. धरण ओव्हरफ्लो झाल्यामुळे आगामी काळातील पाणीटंचाईची चिंता कमी झाली असून नागरिकांमध्ये समाधान व्यक्त केले जात आहे. धरणातून विसर्ग सुरू आहे. नदीकाठच्या नागरिकांनी नदीपात्रात किंवा धरण परिसरात जाऊ नये. प्रशासनाच्या सूचनांचे पालन करावे. पावसाचं प्रमाण असाच राहिल्यास मुंबईचा पाणी साठा वाढण्याची शक्यता आहे; नागरिकांनी नदीकाठच्या भागात जाणे टाळावे.0
0
Report
Advertisement
DM आवास के सामने युवती ने आत्मदाह की कोशिश, पुलिस ने बचाया
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़ डीएम आवास के सामने रात को युवती ने आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने बचाया; मौके से डीजल से भरी कैन और माचिस बरामद की गई। डीजल से भीगी युवती को लेकर जिला अस्पताल पहुँची पुलिस। पढ़ाई के लिए परिवार ने फीस नहीं दी; चाचा ने मारपीट कर बीच बाजार फाड़े थे कपड़े - युवती के अनुसार। नाराज युवती DM आवास पर आत्मदाह करने पहुँची, पुलिस ने बचाया। Khair थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है युवती। युवती के मामा ने भी युवती के परिवार पर आरोप लगाए। सिविल लाइन थाना इलाके के DM आवास के सामने की घटना।0
0
Report
आवारा कुत्ते के हमलों से ग्राम छोटेराजपुर में दहशत, पांच घायल, एक बच्चा भी शामिल
Kondagaon, Chhattisgarh:आवारा कुत्ते का आतंक: मां-बेटी समेत पांच लोगों पर हमला, दो महिलाओं की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम छोटेराजपुर में बुधवार को एक आवारा कुत्ते के आतंक ने पूरे गांव में दहशत फैला दी। उग्र हो चुके कुत्ते ने अलग-अलग स्थानों पर हमला कर मां-बेटी समेत पांच लोगों को घायल कर दिया। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम छोटेराजपुर निवासी फूलों बाई अपनी बुजुर्ग मां सनबती नेताम के साथ घर के सामने बने कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक वहां पहुंचा और बिना किसी उकसावे के सनबती नेताम पर हमला कर दिया। मां को बचाने के लिए जैसे ही फूलों बाई बीच-बचाव करने पहुंचीं, कुत्ते ने उन पर भी हमला कर उनके हाथ में काट लिया। हमले में सनबती नेताम की आंख, होंठ, नाक और उंगली पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि फूलों बाई की उंगली में गहरा जख्म हो गया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर कर दिया। घायल महिलाओं ने बताया कि यही आवारा कुत्ता बुधवार को गांव के अन्य तीन लोगों पर भी हमला कर चुका है, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग घरों से निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन और पंचायत से आवारा कुत्ते को तत्काल पकड़ने तथा गांव में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कुत्ते को नहीं पकड़ा गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन सहित आवश्यक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं ग्रामीण प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए हुए हैं। औऱ उनका कहना है आवारा कुत्ते पागल हो रहे है नसबन्दी हो नहीं रही है अब इन्हे अब मारा जाये0
0
Report
NH पर कार-बाइक भिड़ंत, युवक घायल; CCTV से असल वजह जांच
Dehradun, Uttarakhand:देहरादून - पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है... हादसे में सभावाला फ्लाईओवर के ऊपर एक स्विफ्ट कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई... टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। हादसे में बाइक सवार 25 वर्षीय युवक विक्की कश्यप, जो हरबर्टपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के रामगढ़ का निवासी है, गंभीर रूप से घायल हो गया है...सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सभावाला पुलिस चौकी की टीम ने एनएच की एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया... दुर्घटना के कारणों को लेकर दोनों पक्षों के दावे अलग-अलग हैं। कार चालक का कहना है कि कार सामान्य गति में चल रही थी और पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी... जबकि घायल पक्ष का आरोप है कि कार हाईवे पर खड़ी थी, जिससे यह हादसा हुआ。 फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहन जांच में जुट गई है। फ्लाईओवर पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिसके बाद ही हादसे की असली वजह और जिम्मेदारी साफ हो सकेगी。0
0
Report
Advertisement
Rampur में SP प्रतिनिधिमंडल के दौरे के बीच जौहर यूनिवर्सिटी मामला गम्भीर सुरक्षा-निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:Rampur (Uttar Pradesh): Dr Nitin Madan (Adm Administration Rampur) On SP Delegation Visit Over Jauhar University Demolition Issue / Section 163 Enforcement In Rampur / Restrictions On Protests And Law And Order Situation जौहर यूनिवर्सिटी को गिराने के मामले पर SP प्रतिनिधिमंडल के दौरे को लेकर डॉ. नितिन मदान (प्रशासनिक अधिकारी, रामपुर) का बयान। ज़िले में 20 जुलाई, 2026 से 11 सितंबर तक 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' की धारा 163 (जिसे पहले धारा 144 के नाम से जाना जाता था) को फिर से लागू करने के बारे में बताता है। इस धारा के तहत किसी भी सांस्कृतिक कार्यक्रम, जुलूस या आयोजन के लिए पहले से प्रशासनिक अनुमति लेना ज़रूरी है। बिना अनुमति के पाँच या उससे ज़्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर रोक है। इसके अलावा, परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट मशीनें बंद रहेंगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह धारा चाहलुम, बारात और रक्षाबंधन जैसे आने वाले त्योहारों के दौरान भी लागू रहेगी। इन नियमों का उल्लंघन करने पर धारा 223 (जिसे पहले धारा 188 के नाम से जाना जाता था) के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे ऐसे कामों से बचें जिनसे कानून-व्यवस्था बिगड़े या सोशल मीडिया पर अफ़रा-तफ़री फैले, और शहर में शांति व सद्भाव बनाए रखने पर ज़ोर देता है।0
0
Report
बारां में लूट के इनामी बदमाश गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के बाद जेल
Baran, Rajasthan:लूट के मामले में फरार दो इनामी बदमाश गिरफ्तार बारां के अटरू में नेशनल हाइवे-90 पर राहगीर का अपहरण कर लूट करने के मामले में फरार चल रहे 2-2 हजार रुपए के इनामी बदमाशों को पुलिस ने बापर्दा गिरफ्तार किया। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी अभिषेक अंदासु ने बताया कि 24 जून की रात को भैंसड़ा निवासी पवन कुमार के साथ 2 बाइक पर सवार 5 जनों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों का पता लगाया। जिसमें एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया। तेल फैक्ट्री बारां, हाल हाट चौक अटरू निवासी राहुल राठौड़ तथा अंताना निवासी शुभम उर्फ टिंकू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। ये दोनों और बाल अपचारी, मुख्य आरोपी रोहित उर्फ बच्चा और उसके साथी प्रिंस सुमन के सहआरोपी थे। मुख्य आरोपी रोहित उर्फ बच्चा और प्रिंस सुमन वारदात के बाद जगह बदल-बदलकर रहने लगे। इन दोनों पर 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। एएसपी सौरभ तिवारि और डीएसपी रामानंद यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी Ashok Kumar के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल मनोज कुमार, नंदकिशोर, राजकुमार को सूचना मिली कि दोनों हुलिया बदलकर अंता में छिपे हैं। जिस पर पुलिस ने अंता से मेरमाचाह निवासी रोहित नायक और प्रिंस सुमन को बापर्दा गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया।0
0
Report
बारां में 18.93 लाख साइबर ठगी: आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया
Baran, Rajasthan:18.93 लाख की साइबर ठगी, एमपी से पकड़े आरोपी को दो दिन के पीसी रिमांड पर भेजा बारां में ऑनलाइन बैंक एफडी तोड़कर 18.93 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है。 साइबर थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि ऑनलाइन बैंक एफडी तोड़कर 18.93 लाख रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के मैहर निवासी आरोपी विनोद सिंह को गिरफ्तार किया था। जिसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से गिरोह के अन्य सदस्यों, ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों, मोबाइल सिम, साइबर नेटवर्क और ठगी की राशि के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। जांच का फोकस बिहार और रीवा मध्यप्रदेश से जुड़े उन आरोपियों तक पहुंचने पर है, जो इस साइबर ठगी गिरोह का संचालन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी भोले-भाले लोगों को लालच देकर उनके बैंक खाते और मोबाइल सिम हासिल कर साइबर ठगों को उपलब्ध कराता था। पुलिस अब यह भी खंगाल रही है कि इस नेटवर्क के जरिए अब तक कितने लोगों के बैंक खाते खरीदे और बेचे गए तथा किन-किन साइबर वारदातों में उनका इस्तेमाल हुआ।0
0
Report
Advertisement
छोटेडोंगर की भवानी मांझी ने नीट-2026 में चयनित होकर डॉक्टर बनने की राह दिखाई
Narayanpur, Jharkhand:छोटेडोंगर की भवानी मांझी ने गरीबी के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से नीट-2026 परीक्षा उत्तीर्ण कर सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS पाठ्यक्रम के लिए चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भवानी मांझी, पिता लखमू मांझी, छोटेडोंगर की रहने वाली हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि के बाद गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीण, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं। भवानी की इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा संचालित परियोजना JEЕ/NEET आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह संस्थान लगातार जिले के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन उपलब्ध करा रहा है। वि. ओ. 01 - शैक्षणिक सत्र 2025-26 में विज्ञान संकाय के कुल 102 विद्यार्थियों ने नीट-2026 परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 11 विद्यार्थियों ने परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की। इन्हीं सफल छात्रों में भवानी मांझी का चयन शासकीय मेडिकल कॉलेज में MBBS पाठ्यक्रम के लिए हुआ है। भवानी के पिता लखमू मांझी और उनके भाई ने बेटी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि परिवार को उस पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि भवानी डॉक्टर बनकर अपने गांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का इलाज करें, ताकि दूर-दराज़ के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। भवानी मांझी की यह सफलता न केवल छोटेडोंगर बल्कि पूरे नारायणपुर जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, यह साबित करता है कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकते।0
0
Report
बरेली में छात्रा ने प्रेमी के वीडियो वायरल से आहत होकर आत्महत्या कर ली
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में नौवीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्रा ने यह कदम होटल में प्रेमी संग पकड़े जाने और उसके फोटो-वीडियो वायरल होने से आहत होकर उठाया। एक संगठन के कार्यकर्ताओं ने छात्रा और उसके प्रेमी के फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाले थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक छात्रा अपने दूसरे समुदाय के प्रेमी और उसके दोस्त के साथ एक होटल में गई थी। प्रेमी का दोस्त कमरे के बाहर निगरानी कर रहा था। सूचना मिलने पर एक संगठन के कार्यकर्ता होटल पहुंचे और हंगामा किया। प्रेमी जोड़े के भागने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके फोटो और वीडियो बना लिए। इन फोटो और वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रेमी के दोस्त को पकड़कर इज्जतनगर थाना पुलिस को सौंप दिया। वीडियो वायरल होने से छात्रा बहुत आहत थी, जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। छात्रा की आत्महत्या की सूचना पर बिथरी थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर छात्रा का शव बरामद किया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।0
0
Report
तेज़ बारिश से अरहमा नाले में जलस्तर बढ़ा, कैंप की दीवार टूटी, सुरक्षा बल सक्रिय
Aram Pora, Ganderbal, Due to continuous heavy rainfall, the water level in Arhama Nallah, flowing along the northern side of Transit Camp Manigam, rose significantly. The sudden surge in the water level caused a breach in the boundary wall of the Transit Camp, allowing a large volume of water to flow towards the camp premises. Upon receiving the information, In-Charge Transit Camp Manigam, Shri Abid Rashid Mir (SP), accompanied by Nodal Officer Transit Camp, Shri Salahuddin (ACR), I/C Police Post Manigam, Shri Gulzar Ahmad, and police personnel deployed at the camp, immediately rushed to the spot and assessed the situation. The team promptly mobilized available resources and placed stones and sandbags at the vulnerable breach point, located approximately one kilometre upstream from the Transit Camp. Their timely intervention successfully diverted the flow of water and prevented it from entering the camp premises. Owing to the swift, timely, and coordinated response of the police personnel, the situation was brought under control without any loss or damage. No damage to the Transit Camp infrastructure was reported, no injuries occurred, and all pilgrims (Yatris) remained safe and secure. The situation is being continuously monitored, and all necessary precautionary measures have been put in place to deal with any further weather-related contingencies. The Police, SDRF, Civil Administration, and other concerned agencies remain on high alert to ensure the safety, security, and convenience of the pilgrims. The Civil Administration is also swiftly undertaking immediate repair of the damaged boundary wall and strengthening the vulnerable portion to prevent any recurrence or further damage in the event of continued rainfall.0
0
Report
Advertisement
