203403
मंगलवार शाम की बारिश से गर्मी और उमस से मिली राहत
Bugrasi, Uttar Pradesh:मंगलवार शाम को हुई झमाझम बारिश से तेज गर्मी और उमस से परेशान बुगरासी क्षेत्र की जनता को राहत मिली है। लगभग 5 बजे अचानक काली घटा छाने के बाद बारिश शुरू हो गई जिससे गर्मी और उमस कम हो गई। हालांकि, जगह-जगह पानी भरने के कारण मच्छरों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है लेकिन लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण लो-वोल्टेज की समस्या भी दूर हो गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हांसी में दिनदहाड़े चोरी: बंद मकान से 5 लाख के गहने चुरा लिए
Hansi, Haryana:हांसी में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, बंद मकान के दो ताले तोड़कर करीब 5 लाख के गहने चोरी,CCTV में भागता नजर आया चोर शोक प्रकट करने गया था परिवार, पीछे से चोर ने घर को बनाया निशाना; बेटे ने चोर का पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं आया चोर हांसी। शहर के डडल पार्क के नजदीक दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए दो तालों को तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। वारदात के समय परिवार के सदस्य किसी परिचित की मौत पर शोक प्रकट करने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। चोर सीसीटीवी फुटेज में भागता नजर आया। आपको बता दे कि डडल पार्क के नजदीक हुई चोरी के बाद आरोपी सीसीटीवी फुटेज में भागता हुआ नजर आ रहा है। वारदात के दौरान परिवार के सदस्य शोक प्रकट करने गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने बंद मकान के दो ताले तोड़कर अंदर रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सोनू के अनुसार चोर घर से सोने की दो अंगूठियां, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का ताबीज और चांदी की दो पाजेब चोरी कर ले गया। उन्होंने बताया कि जब उनका बेटा उमेश घर पहुंचा तो उसने चोर को चोरी करते हुए देख लिया। इसके बाद उमेश ने तुरंत चोर का पीछा किया और उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर के हाथ में कुछ ऐसा लगा हुआ था, जिससे हाथ फिसल गया और वह पकड़ में नहीं आ सका। बेटे ने काफी दूर तक चोर का पीछा किया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं, मामले की सूचना मिलने पर किला चौकी पुलिस हरकत में आई। किला चौकी इंचार्ज सूबे सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। अब पुलिस के सामने चोर का पता लगाने और चोरी हुए गहने बरामद करने की चुनौती है।0
0
Report
अनिल विज का जनता दरबार: पटवारी के खिलाफ कार्रवाई, होटल सील, गौशाला को सहायता
Ambala, Haryana:अंबाला छावनी के PWD रेस्ट हाउस में आज कैबिनेट मंत्री अनिल विज का जनता दरबार लगा, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। जनता दरबार में सबसे ज्यादा शिकायतें नगर परिषद और बिजली विभाग से संबंधित सामने आईं। शिकायतों पर सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान पटवारी अनुज के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए, वहीं लाल कुर्ती बाजार में बने एक होटल की शिकायत पर जांच कर नियमों की अनदेखी मिलने पर उसे सील करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विज ने गौशाला के विकास के लिए करीब चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी सौंपा। वहीं 1857 शहीदी स्मारक को लेकर उन्होंने बताया कि बुकिंग शुरू होते ही कुछ ही घंटों में एक महीने के सभी स्लॉट फुल हो गए हैं। वीओ :-- अंबाला छावनी के PWD रेस्ट हाउस में आयोजित जनता दरबार में आज एक बार फिर कैबिनेट मंत्री अनिल विज का सख्त और एक्शन वाला अंदाज देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर जनता दरबार में पहुंचे। किसी ने नगर परिषद से जुड़ी समस्याएं रखीं तो किसी ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की। लोगों की शिकायतें सुनने के बाद विज ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही कार्रवाई और समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। इसी दौरान पटवारी अनुज के खिलाफ मिली शिकायत पर मंत्री ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। वहीं लाल कुर्ती बाजार में बने एक होटल को लेकर सामने आई शिकायत पर विज ने जांच के निर्देश दिए और स्पष्ट किया कि यदि जांच में नियमों की अनदेखी पाई जाती है तो होटल को सील किया जाए। बाइट :-- अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा। वीओ :-- जनता दरबार के दौरान मंत्री अनिल विज ने सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को सहयोग देने की पहल भी की। उन्होंने गौशाला के विकास कार्यों के लिए करीब चार लाख रुपये का चेक गौशाला प्रधान को सौंपा। इस मौके पर विज ने कहा कि प्रदेश सरकार गौशालाओं की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार की ओर से हर साल करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि गौशालाओं में पशुओं के लिए बेहतर सुविधाएं और व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। बाइट :-- अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा। वीओ :-- वहीं अंबाला में 1857 की क्रांति के इतिहास को समर्पित शहीदी स्मारक को लेकर भी अनिल विज ने अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्मारक के भ्रमण के लिए एक महीने की ऑनलाइन बुकिंग शुरू की गई थी, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बुकिंग शुरू होने के महज कुछ ही घंटों में पूरे महीने के सभी स्लॉट बुक हो गए। इससे स्मारक को देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। विज ने बताया कि जल्द ही स्मारक की टिकट दरों और ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जिसके बाद आम लोग निर्धारित प्रक्रिया के तहत टिकट बुक कर स्मारक का भ्रमण कर सकेंगे। बाइट :-- अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा।0
0
Report
अवैध मादक पदार्थ तस्करी के पांच जब्त वाहनों की नीलामी पूरी
Pali, Rajasthan:अवैध मादक पदार्थ तस्करी मामले में जब्त किए वाहनों की हुई नीलामी मारवाड़ जंक्शन सिटी थाना परिसर पर जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन के निर्देश से अवैध मादक पदार्थ तस्करी में पुलिस टीमों द्वारा जब्त किए गए पांच वाहनों की आज नीलामी प्रक्रिया हुई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश एवं जिला परिवहन अधिकारी वीपी सिंह की अध्यक्षता में नीलामी प्रक्रिया हुई, जिसमें कुल 5 वाहन की नीलामी प्रक्रिया की गई, नीलामी में अनेक लोगों हिस्सा लिया ओर नीलामी की प्रकिया के तहत वाहनों की बोली में हिस्सा लेकर वाहन खरीदे ,पुलिस ओर जिला परिवहन विभाग की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया आयोजित की गई0
0
Report
Advertisement
मौलासर में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस-प्रशासन का फ्लैग मार्च, सुरक्षा बढ़ी
Didwana, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौलासर क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान का संदेश देने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. प्यारेलाल शिवरान के निर्देशन में मौलासर सहित आसपास के कई गांवों में पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान संवेदनशील मतदान केंद्रों और बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे बिना किसी भय या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग करें और चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। फ्लैग मार्च के जरिए पुलिस ने साफ संदेश दिया कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। फ्लैग march में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक उमेश गुप्ता और मौलासर थानाधिकारी मनसी राम विश्नोई सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे.0
0
Report
मुकंदरा में सोलर पंप से जंगलों में पानी पहुंचाने वाला नया मॉडल
Kota, Rajasthan:250 फीट नीचे चंबल, पहाड़ों पर प्यासे वन्यजीव... मुकंदरा ने निकाली पानी की ऐसी राह, 50 KM पाइपलाइन से जंगल के वाटर हॉल तक पहुंच रहा पानी कोटा। जंगल में पानी की तलाश में भटकते वन्यजीवों के सामने जब पहाड़ की ऊंचाई और चंबल नदी की गहराई चुनौती बनी तो मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व ने इसका ऐसा समाधान निकाला, जिसकी चर्चा अब देश के दूसरे टाइगर रिजर्व तक पहुंच रही है। यहां चंबल नदी के पानी को 200 से 250 फीट की गहराई से सोलर पंप के जरिए लिफ्ट कर पहाड़ी इलाकों तक पहुंचाया जा रहा है। इसके लिए रिजर्व के भीतर करीब 40 से 50 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। पानी पहले एक लाख लीटर क्षमता वाले विशाल फाइबर टैंकों में जमा होता है और फिर पाइपलाइन के जरिए जंगल के अलग-अलग वाटर हॉल तक पहुंचता है। यानी अब वन्यजीवों को पानी के लिए चंबल के किनारे उतरने और फिर ऊंचाई पर चढ़ने की मशक्कत नहीं करनी पड़ रही। मुकंदरा का यह मॉडल सिर्फ पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि पहाड़ी जंगलों में वन्यजीव संरक्षण की एक नई तस्वीर पेश कर रहा है। खास बात यह है कि इस पूरी व्यवस्था में सोलर पंप का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले सात महीने से यह प्रोजेक्ट संचालित है और इसके सकारात्मक पहलुओं को हाल ही में मुकंदरा के दौरे पर पहुंची वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की प्रबंधन प्रभावशीलता मूल्यांकन (MEE) टीम ने भी सराहा है। टीम ने इस मॉडल को देश के दूसरे टाइगर रिजर्व में भी अपनाने और प्रमोट करने की जरूरत बताई है। चार ठिकानों पर पानी के बड़े टैंक, पाइपलाइन से भर रहे वाटर हॉल मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों को नियमित रूप से पानी उपलब्ध कराने के लिए चार प्रमुख स्थानों पर एक-एक लाख लीटर क्षमता के फाइबर टैंक स्थापित किए गए हैं। इनमें कोलीपुरा और बोराबास में एक-एक तथा जवाहर सागर क्षेत्र में दो स्थान शामिल हैं। इन टैंकों में चंबल नदी से लिफ्ट करके पानी पहुंचाया जाता है। इसके बाद पाइपलाइन के माध्यम से जंगल के भीतर बने वाटर हॉल भरे जाते हैं। इन वाटर हॉल पर बाघ, तेंदुए सहित अन्य वन्यजीव अपनी जरूरत के मुताबिक पानी पी सकते हैं। मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के सीसीएफ टी. मोहनराज के मुताबिक, रिजर्व का काफी हिस्सा चंबल नदी के किनारे स्थित है, लेकिन भौगोलिक परिस्थितियां वन्यजीवों के लिए चुनौती पैदा करती हैं। कई स्थानों पर नदी काफी नीचे और जंगल का इलाका ऊंचाई पर है। ऐसे में वन्यजीवों का बार-बार नीचे उतरना और वापस पहाड़ी क्षेत्र में चढ़ना आसान नहीं होता। गराड़िया महादेव सहित कुछ अन्य इलाकों में भी यही स्थिति सामने आई। विभाग ने ऐसे स्थानों को चिह्नित कर वहां सोलर पंप लगाए और पानी को लिफ्ट करके टैंकों तक पहुंचाने की व्यवस्था विकसित की। 200-250 फीट गहराई से पानी लिफ्ट, सात महीने से चल रहा प्रोजेक्ट इस परियोजना की सबसे खास बात पानी को इतनी अधिक गहराई से ऊपर तक पहुंचाना है। चंबल नदी से करीब 200 से 250 फीट नीचे से सोलर पंप के जरिए पानी खींचा जा रहा है। इसके बाद उसे फाइबर टैंकों में स्टोर किया जाता है। टैंकों से पाइपलाइन के जरिए पानी जंगल के वाटर हॉल तक पहुंचाया जाता है। इस पूरी व्यवस्था के लिए रिजर्व क्षेत्र में करीब 40 से 50 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई गई है। Byte - सीसीएफ टी. मोहनराज के अनुसार, पिछले सात महीने से यह प्रोजेक्ट लगातार संचालित है। इसका उद्देश्य उन क्षेत्रों में भी पानी उपलब्ध कराना है, जहां प्राकृतिक जलस्रोतों तक वन्यजीवों की पहुंच मुश्किल है। इससे गर्मी और पानी की कमी के दौरान भी जंगल के भीतर जल उपलब्धता बनाए रखने में मदद मिल सकती है。 दिल्ली से आई टीम ने देखा मॉडल, दूसरे टाइगर रिजर्व में भी लागू करने की चर्चा मुकंदरा में सिर्फ जल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाओं का भी हाल ही में आकलन किया गया। वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की MEE टीम ने दो दिन तक रिजर्व के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान बाघों की निगरानी, ग्रासलैंड डेवलपमेंट, शिकार प्रजातियों की उपलब्धता, जल प्रबंधन और गिद्ध संरक्षण सहित करीब 35 महत्वपूर्ण मानकों पर व्यवस्थाओं को परखा गया। टीम ने चंबल से पानी लिफ्ट कर पहाड़ी क्षेत्रों के वाटर हॉल तक पहुंचाने की व्यवस्था को खास तौर पर सराहा। चर्चा के दौरान इस मॉडल को दूसरे टाइगर रिजर्व में भी प्रमोट करने की बात सामने आई। मुकंदरा के लिए यह अहम उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि जल प्रबंधन वन्यजीव संरक्षण की सबसे महत्वपूर्ण जरूरतों में से एक है। अब 300 वर्ग किलोमीटर जंगल जुड़ने की उम्मीद, मुकंदरा का दायरा 1435 वर्ग किमी हो सकता है मुकंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के लिए इस बार MEE टीम के दौरे का एक और बड़ा पहलू इसके क्षेत्रफल के विस्तार से जुड़ा है। टीम ने चित्तौड़गढ़ वन मंडल के करीब 300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को मुकंदरा टाइगर रिजर्व में शामिल करने की संभावनाओं पर चर्चा की है। यदि इस संबंध में टीम की सिफारिश नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) को भेजी जाती है और उसे मंजूरी मिलती है, तो मुकंदरा का क्षेत्रफल मौजूदा 1135.78 वर्ग किलोमीटर से बढ़कर करीब 1435 वर्ग किलोमीटर हो सकता है। दरअसल, MEE टीम हर चार साल में देश के टाइगर रिजर्व का मूल्यांकन करती है। टीम अपनी रिपोर्ट NTCA को भेजती है और उसकी मंजूरी के बाद सिफारिशों को लागू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ती है। साल 2022 में मुकंदरा के मूल्यांकन के दौरान भैंसरोडगढ़ के कुछ हिस्सों को रिजर्व में शामिल करने की सिफारिश की गई थी। इसके बाद 2023 में भैंसरोडगढ़ का कुछ क्षेत्र मुकंदरा में शामिल हुआ और रिजर्व का क्षेत्रफल बढ़कर 1135.78 वर्ग किलोमीटर हो गया। अब चित्तौड़गढ़ वन मंडल के 300 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को शामिल करने की संभावित चर्चा से मुकंदरा के विस्तार की नई उम्मीद जगी है। मुकंदरा की यह पहल दो बड़े बदलावों की ओर इशारा करती है। एक तरफ चंबल का पानी पहाड़ों पर बसे वन्यजीवों तक पहुंचाने के लिए तकनीक और सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो रहा है, तो दूसरी तरफ रिजर्व के दायरे को बढ़ाकर वन्यजीवों के लिए संरक्षण का बड़ा क्षेत्र तैयार करने की संभावना बन रही है। जंगल में पानी की उपलब्धता से लेकर उसके विस्तार तक, मुकंदरा अब वन्यजीव संरक्षण के एक नए मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
राजस्थान संपर्क 181 पर राशन वितरण गड़बड़ी: चार महीनों से राशन नहीं मिला
Jaipur, Rajasthan:एंकर-किसी को चार महीने से राशन नहीं मिला तो कहीं राशन की दुकान समय पर नहीं खुलने से लोग परेशान हैं। किसी परिवार को निर्धारित मात्रा से कम अनाज मिला तो किसी को राशन के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़े। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से जुड़ी ऐसी शिकायतें आज राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन केंद्र पर सामने आईं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव डॉ. रोहित गुप्ता ने परिवादियों से वीडियो कॉल पर सीधे बातचीत की तो राशन वितरण व्यवस्था की जमीनी हकीकत सामने आई। उन्होंने पात्र परिवारों को समय पर राशन उपलब्ध कराने और वितरण में लापरवाही बरतने वाले उचित मूल्य दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशों के क्रम में शासन सचिव डॉ. रोहित गुप्ता गुरुवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 केंद्र पहुंचे। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की स्थिति जानी और जिला रसद अधिकारियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान कई जिलों के परिवादियों ने राशन वितरण में आ रही परेशानियां बताईं। करौली के रोहित कुमार ने बताया कि उन्हें चार महीने से राशन नहीं मिल रहा है। शिकायत सुनने के बाद शासन सचिव ने जिला रसद अधिकारी को संबंधित उचित मूल्य दुकानदार के राशन वितरण का प्रतिशत पता कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। खैरथल-तिजारा के शाहीद खान ने बताया कि उनके क्षेत्र में राशन की दुकान समय पर नहीं खुलती। इससे राशन लेने में परेशानी होती है और वितरण में देरी हो रही है। शासन सचिव ने उन्हें गुरुवार को ही राशन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। चित्तौड़गढ़ के लक्ष्मण मेघवाल ने निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलने की शिकायत की। वहीं, अलवर की सुनीता ने चार महीने से राशन नहीं मिलने की परेशानी बताई। इन मामलों में भी संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान संपर्क पोर्टल पर विभाग से संबंधित कुल 2,92,542 परिवाद दर्ज हुए। इनमें करीब 2.89 लाख का निस्तारण किया जा चुका है। शिकायतों के समाधान में औसतन 12 दिन लगे। हालांकि, शिकायत निस्तारण के साथ उसकी गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में है। सत्यापित प्रकरणों में 74.09 प्रतिशत परिवादियों ने समाधान पर संतोष जताया। यानी 25.91 प्रतिशत परिवादियों ने संतुष्टि दर्ज नहीं कराई। इससे स्पष्ट है कि केवल शिकायत बंद करना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलना भी जरूरी है। शासन सचिव ने सभी जिला रसद अधिकारियों को उचित मूल्य दुकानदारों से नियमित संपर्क रखने और राशन वितरण की अद्यतन जानकारी रखने के निर्देश दिए। विशेष रूप से उन दुकानदारों पर निगरानी रखने को कहा गया, जिन्होंने पिछले महीने पात्र परिवारों को राशन उपलब्ध नहीं कराया। ऐसे मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा में स्वास्थ्य बीमा पर बड़ा ऐलान: 5 से 15 लाख तक कवर
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सरकारी अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अनुबंध पर कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों को 5 लाख से लेकर 15 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराएगी। इस बीमा का खर्च सरकार उठाएगी। मंत्री इरफान अंसारी ने गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान यह घोषणा की। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं, मरीजों को मिलने वाले इलाज और अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।0
0
Report
जगदलपुर-तोकापाल मार्ग पर ट्रक-बाइक टक्कर, CRPF जवान घायल
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर-तोकापाल मार्ग पर बाइक और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर के बाद बाइक सवार सीआरपीएफ जवान सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 112 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल घायल सीआरपीएफ जवान का अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार सीपीआरएफ जवान बीजापुर से करणपुर जा रहे थे इस बीच तोकापाल में सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।0
0
Report
डिंडोरी के शहपुरा में बोलेरो टक्कर: वृद्ध महिला घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के शहपुरा तहसील परिसर में बोलेरो वाहन का तांडव; वृद्ध महिला को टक्कर मार कई वाहनों को किया क्षतिग्रस्त; घायल वृद्ध महिला को अस्पताल में भर्ती किया गया; मौके पर अफरा-तफरी मची; गनीमत रही कि कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई; मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन जप्त0
0
Report
Advertisement
शादी की तैयारियों के बीच पैराडाइज गोदाम में लगी आग, छत की स्लैब काटते समय हादसा; मजदूर शमशेर घायल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। नगर पालिका रोड स्थित पैराडाइज गोदाम में गुरुवार को छत की स्लैब काटने के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। अचानक आग भड़कने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में काम कर रहा मजदूर शमशेर घायल हो गया। दुकान मालिक फारुख एजाज ने बताया कि उनके बेटे की शादी थी, जिसके चलते घर पर रेनोवेशन का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान छत की स्लैब काटने का काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि ग्लाइंडर मशीन से स्लैब काटते समय निकली चिंगारी से आग लग गई और देखते ही देखते आग फैल गई। घटना की सूचना पर अग्निशमन अधिकारी अनूप कुमार दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में घायल मजदूर शमशेर को उपचार के लिए भेजा गया। घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
एनसीएल में डीजल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार।
Chopan, Uttar Pradesh:रिपोर्टर अरविन्द दुबे / सोनभद्र। सोनभद्र में एनसीएल की खदानों और परियोजनाओं से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ शक्तिनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 70 लीटर चोरी का डीजल, डीजल निकालने के उपकरण, पाइप और वारदात में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले हैं। एनसीएल सुरक्षा टीम के सहयोग से कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एनसीएल के सुरक्षा अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से यह कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का डीजल और उसे निकालने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए। सिंगरौली के रहने वाले हैं सभी आरोपी गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रितेश कुमार, राजेश यादव, मारतन सिंह, रामगोबिन्द यादव और राजेन्द्र कुशवाहा के रूप में हुई है। सभी मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की जा रही बोलेरो कैम्पर को भी कब्जे में ले लिया है। बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज इस मामले में थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 के तहत बीएनएस की धारा 303(2), 317(2) और 3(5) में मुकदमा दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार राय, बीना चौकी प्रभारी घनश्याम तिवारी और कांस्टेबल सत्यम सरोज शामिल रहे। पुलिस की ओर से आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
अवध एक्सप्रेसवे पर वाहन की टक्कर से बाइक बनी आग का गोला बाइक सवार की मौत*
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव :-लखनऊ से कानपुर बैंक में ड्यूटी करने जा रहे 25 वर्षीय युवक की अवध एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। एक्सप्रेसवे के 71वें किलोमीटर पर अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते पूरी बाइक जलकर राख हो गई। मृतक की पहचान ओम शुक्ला (25) पुत्र दिनेश शुक्ला निवासी बख्शी का तालाब, लखनऊ के रूप में हुई है। ओम कानपुर स्थित एक्सिस बैंक में नौकरी करते थे। वह लखनऊ से बाइक द्वारा अपने कार्यालय जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। बताया गया कि ओम चार भाइयों और एक बहन में सबसे छोटे थे। जिस बेटे को परिवार ने रोजी-रोटी कमाने के लिए घर से विदा किया था, उसकी मौत की खबर ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन और उसके चालक को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
जोबनेर के बालाजी मंदिर में चोरी, सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर
Dudu, Rajasthan:जोबनेर(जयपुर) जोबनेर के कालख बांध बालाजी मंदिर में हुई चोरी की वारदात, चोरी से पहले चोर ने मंदिर में लिया भगवान का आशीर्वाद, जूते खोलकर मंदिर में चोरी की वारदात को किया अंजाम, चांदी का छत्र और गल्ले से नगदी चुराकर ले गए चोर, मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में हुई वारदात कैद, भगवान के मंदिर में अनोखी चोरी का वीडियो देख लोगों में चर्चा, मंदिर समिति ने जोबनेर पुलिस थाने में कराया मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जुटी चोरों की तलाश में,0
0
Report
राजस्थान के तीन साल पूरे, 18 दिन के खास कार्यक्रम युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए
Jaipur, Rajasthan:एंकर-राजस्थान में भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे होने पर 18 दिन तक अलग-अलग आयोजन होंगे। 8 से 25 दिसंबर तक प्रदेशभर में बड़े आयोजनों की श्रृंखला चलेगी। इस बार सरकार का खास फोकस युवा, किसान, महिला और रोजगार पर रहेगा। जयपुर में तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट होगी, तो युवाओं के लिए खेलो राजस्थान, रोजगार उत्सव और प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं आयोजित करने की योजना है। वहीं, आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जैसलमेर में पर्यटन सम्मेलन और लोक कला उत्सव भी प्रस्तावित हैं। 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के साथ कार्यक्रमों का समापन होगा। वीओ-1- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रदेशभर में 18 दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। 8 से 25 दिसंबर तक प्रस्तावित आयोजनों में इस बार युवाओं, किसानों, महिलाओं और उद्यमियों पर विशेष फोकस रहेगा। सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने के साथ ही युवाओं की प्रतिभा को मंच देने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाशने की योजना बनाई गई है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवों की समिति की बैठक में इन कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा की। सरकार के तीन साल पूरे होने पर इस बार पारंपरिक आयोजनों के साथ कई नए कार्यक्रम जोड़ने की तैयारी है। इनमें खेलो राजस्थान, नवाचार सम्मेलन और प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। वहीं, किसानों के लिए ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट और युवाओं के लिए राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव एवं कौशल मेले का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के आयोजन के साथ करने की तैयारी है। जयपुर के सीतापुरा स्थित जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (जेईसीसी) में तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट प्रस्तावित है। इसमें कृषि निवेश, निर्यात की संभावनाओं, बागवानी, मोटे अनाज और खेती की आधुनिक तकनीकों पर चर्चा होगी। पानी की कमी से जूझ रहे राजस्थान में जल संरक्षण और कृषि क्षेत्र में नवाचार भी प्रमुख विषय रहेंगे। आयोजन के जरिए खेती को आधुनिक तकनीक और निवेश से जोड़ने पर जोर रहेगा। तीसरी वर्षगांठ के आयोजनों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की तैयारी है। नवाचार सम्मेलन के जरिए युवाओं को नए विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। खेलो राजस्थान के साथ शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रतिभा खोज कार्यक्रम शुरू करने की योजना है। रोजगार उत्सव और कौशल मेले के माध्यम से युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास से जोड़ने पर जोर रहेगा। 8 से 25 दिसंबर-प्रदेशभर में वर्षगांठ कार्यक्रम जयपुर-तीन दिवसीय ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट - युवा-खेलो राजस्थान, नवाचार सम्मेलन और प्रतिभा खोज - रोजगार-राज्य स्तरीय रोजगार उत्सव और कौशल मेला - महिलाएं-नारी शक्ति सम्मेलन - ग्रामीण अर्थव्यवस्था-राष्ट्रीय सरस मेला - पर्यटन-संस्कृति-शेखावाटी हेरिटेज मीट, प्रवासी राजस्थानी दिवस और जैसलमेर में पर्यटन सम्मेलन - जनसुनवाई-सभी जिलों में समस्या समाधान शिविर -25 दिसंबर-सुशासन दिवस का आयोजन वीओ-2- राजस्थान में भजनलाल सरकार के तीन साल पूरे होने पर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सभी जिलों में विशेष शिविर लगाने की योजना है। इसके अलावा नारी शक्ति सम्मेलन, राष्ट्रीय सरस मेला, शेखावाटी हेरिटेज मीट और प्रवासी राजस्थानी दिवस के आयोजन भी प्रस्तावित हैं। जैसलमेर में पर्यटन सम्मेलन और लोक कला उत्सव का शुभारंभ करने की तैयारी है। इन आयोजनों के जरिए पर्यटन, स्थानीय कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास होगा। उधर मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने बैठक में चार प्रमुख विभागों के कामकाज की भी समीक्षा की। वित्त विभाग की ओर से बताया गया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं में केंद्रीय सहायता के मद में अक्टूबर 2026 तक 17,227.22 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 40.19 प्रतिशत अधिक है। तुलनात्मक रूप से देखें तो पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग 12,288 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। यानी एक साल में करीब 4,939 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय दर्ज हुआ। सरकारी कार्यालयों में डिजिटल कामकाज भी बढ़ा है। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अनुसार अक्टूबर में राजकाज प्रणाली पर 92,200 से अधिक नई ई-फाइलें तैयार हुईं। प्रदेश में अब तक ई-फाइलों की कुल संख्या 55.90 लाख से अधिक हो चुकी है। संसदीय कार्य विभाग ने बताया कि पिछली समीक्षा बैठक के बाद 10 नवंबर तक 16वीं विधानसभा के 278 प्रश्नों का निस्तारण किया गया। वहीं, कार्मिक विभाग ने 242 पदों के लिए वर्ष 2026-27 तक की विभागीय पदोन्नति समिति की कार्यवाही पूरी होने की जानकारी दी। बहरहाल, सरकार के तीन साल पूरे होने का जश्न इस बार सिर्फ उपलब्धियों के बखान तक सीमित नहीं रहेगा। एक ओर किसानों के लिए निवेश और नई तकनीक का मंच सजेगा, तो दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार और हुनर दिखाने के अवसर होंगे। वहीं, जिलों में लगने वाले शिविरों से आमजन को राहत देने की तैयारी है। अब देखना यह होगा कि 18 दिन के इन आयोजनों की चमक सिर्फ मंचों तक रहती है या सरकारी योजनाओं का असर आम आदमी की जिंदगी में भी नजर आता है।0
0
Report
तारापुर SDM ने छठ घाटों की सफाई व बैरिकेडिंग पूरी कराने को कहा
Munger, Bihar:छठ पूजा से पहले घाटों की सफाई और बैरिकेडिंग जल्द पूरी करने का तारापुर एसडीओ ने दिया निर्देश मुंगेर छठ महा पर्व को लेकर घाटों पर तैयारियों का जायजा लेने के लिए तारापुर अनुमंडल पदाधिकारी महेश कुमार ने असरगंज प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया。 निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों और कर्मियों एवं पूजा समिति को छठ पूजा से पहले सभी घाटों की समुचित साफ-सफाई कराने तथा खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी कार्य जल्द से जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया।0
0
Report
Advertisement
