फूंका ट्रांसफार्मर बदला नगर में भीषण गर्मी से बिना बिजली हुए लोग हुए बेहाल
Hazaratpur, Uttar Pradesh:शिकारपुर नगर में एक ट्रांसफार्मर के फूंकने के बाद बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। विभागीय अधिकारी आशीष यादव और जैन की कड़ी मेहनत के बाद रात के समय नया ट्रांसफार्मर लगाया गया और बिजली की आपूर्ति बहाल की गई। नगर में बिजली न आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब स्थिति में सुधार हो गया है। हालांकि, नगरवासियों ने बताया कि बिजली अब भी अक्सर आंख-मिचौली करती रहती है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुलिस बर्बरता: सूरजपुर पलमा चौक पर युवक विजय दुबे का हाथ टूटा, जांच मांगी
Surajpur, Chhattisgarh:पुलिस चौकी पलमा के चेकिंग के दौरान खाकी पर एक युवक विजय दुबे को बेरहमी से पीटकर उसका हाथ टूट जाने और उसकी मां के साथ अभद्रता करने के गंभीर आरोप लगे हैं. पीड़ित युवक के अनुसार पेट्रोल भरवाकर लौटते समय पलमा चौक पर चेकिंग कर रहे चेन्द्रा पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने उसे रोका, जिनमें चौकी प्रभारी मरावी, हेड कॉन्टेबल राजकुमार, कॉन्टेबल कमलेश सिंह, जगत पैकरा और घनश्याम सिंह मौजूद थे. आरोप है कि मुंशी राजकुमार ने पूछताछ के बहाने युवक का बेल्ट और गर्दन पकड़कर घसीटते हुए उसे पुलिस वाहन के पास खींचा, जिसके बाद चौकी प्रभारी मरावी ने उसे थप्पड़ मारे और मुंशी राजकुमार ने बांस के डंडे व लाठी से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे युवक का हाथ टूट गया. इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीड़ित की मां को फोन करके बताया कि उनके बेटे को पलमा चौक पर पकड़ रखा है. मौके पर पहुंची मां ने जब अपने बेटे को दर्द से कराहते देखा और पुलिसकर्मियों पर शराब के नशे में धुत होकर पीटने का आरोप लगाते हुए सवाल किया, तो मुंशी राजकुमार ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, उनका हाथ मरोड़ा और गाली-गलौच की. बाद में पीड़ित के परिचितों के द्वारा गंभीर रूप से घायल युवक को पहले भटगांव एसईसीएल अस्पताल ले जाया गया जहां पीड़ित विजय की स्थिति देखते हुए उसे अंबिकापुर और फिर रायपुर रेफर कर दिया गया. उधर परिजनों ने झिलमिली थाने में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई. परिजनों का आरोप है कि अगले दिन पुलिस ने उन्हें थाने बुलाकर मामले को दबाने और माफी मंगवाकर रफा-दफा करने की कोशिश की, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में viral हो रहा है; परिजनों ने समझौते से साफ इनकार करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और न्याय की मांग की. झिलमिली थाने में कार्रवाई ना होने पर परिजनों ने अब एसपी सूरजपुर से गुहार लगाई है, वहीं पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है.आलीराजपुर में कपिलधारा कूपों की संख्या बढ़कर 20, आदेश जारी—किसानों में खुशी
Alirajpur, Madhya Pradesh:आलीराजपुर ब्रेकिंग न्यूज़ मुख्यमंत्री मोहन यादव की घोषणा पर जारी हुआ आधिकारिक आदेश बड़ी खबर: आलीराजपुर में कपिलधारा कूपों की संख्या 5 से बढ़कर हुई 20 खुशी की लहर: आदेश जारी होते ही ग्रामीणों और किसानों में भारी उत्साह मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले के ग्रामीणों और किसानों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा मंच से की गई घोषणा के बाद अब राज्य सरकार ने इसका आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक और कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री से मंच पर यह मांग रखी थी कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में कपिलधारा कूपों (कुओं) की संख्या 5 से बढ़ाकर 20 की जाए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनहित में इस मांग को तत्काल स्वीकार करते हुए मंच से ही घोषणा की थी। आज आदेश जारी होते ही आलीराजपुर के ग्रामीणों और किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।भैंसों के कारोबार में अचानक उछाल: खेती के लिए नया ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:buffaloesजमशेदपुर बिंदल मॉल फायरिंग: पांच गिरफ्तार, आपराधिक साजिश सामने
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के रेस्टोरेंट में 26 सितंबर को हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मोहन यादव और अजीत मंडल को पुलिस बुधवार देर रात हथियार बरामद करने के लिए मरीन ड्राइव के पास जंगल क्षेत्र में ले गई थी। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने पुलिस के साथ मौजूद टैंगो जवान का हथियार छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों अपराधियों के पैर में गोली लगी। घायल दोनों आरोपियों को इलाज के लिए MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों अविनाश ठाकुर, रूपेश सिंह और om सिंह उर्फ बच्चा को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने तीन देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने प्रेसवार्ता में बताया कि बिंदल मॉल फायरिंग की घटना के पीछे आपराधिक साजिश थी। पुलिस के अनुसार हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दिए जाने की बात सामने आई है। मामले की जांच में पुलिस को आरोपियों की संलिप्तता और हथियारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।गोमती चढ़े जल में गुलाला घाट डूबा, शवदहन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में गोमती नदी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है गुलाला घाट पूरी तरह से जलमग्न हो चुका है। आलम यह है कि ग्रीन कॉरिडोर के पास वैकल्पिक व्यवस्था बना कर लाशों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गुलाला घाट मार्ग पर मौजूद मंदिर आश्रम और क्रिकेट का मैदान भी पूरी तरह से डूब चुके हैं। घाट के व्यवस्थापक ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से यही हाल है पानी लगातार बढ़ता जा रहा है डर का माहौल है जिसके चलते अब लोग यहां अंतिम संस्कार करने भी नहीं आ रहे पहले से काफी कमी आई है। वैकल्पिक व्यवस्था बनाई गई है लकड़ियों को भी यहीं पर स्थानांतरित कर दिया गया है अगर यही हालात रहे तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।नाना पाटेकर के निधन ने बॉलीवुड में गहरा शोक, सामाजिक संवेदनशीलता की मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:Vinod Tawde नाना पाटेकर केवल एक अभिनेता ही नहीं थे, बल्कि देशहित को ध्यान में रखकर अपनी प्रतिभा एवं लोकप्रियता का उपयोग समाज के लिए करने वाले एक प्रभावशाली व्यक्तित्व थे। वे मेरे व्यक्तिगत परिचित और मित्र रहे, और उनसे मुलाकातों के दौरान चर्चा करके मैंने कई बातें जानीं। विशेषकर उनके घर जब गणपति उत्सव होता था, तब वे रोज़ ताज़े फूलों की सजावट पूरे मन से करते थे, यह उनकी ख़ासियत थी। पाटेकर जी अभिनेता तो थे ही साथ ही समाज के कई मुद्दों पर एक संवेदनशील व्यक्ति के रूप में भी उनकी पहचान रही। उनके आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। उनके जाने से फ़िल्मी जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को इस असीम दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!दूध लेने जा रहे युवक को पिकअप ने टक्कर दी, इलाज के दौरान मौत
Alwar, Rajasthan:अलवर। अरावली विहार थाना क्षेत्र के सामोला सर्किल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सामोला निवासी इरफान पुत्र अकबर खान दूध लेने के लिए पैदल अंबेडकर चौक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से राजगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आई पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में इरफान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इरफान को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर हालत में उसे जयपुर रेफर किया गया। जयपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार इरफान सामोला सर्किल स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था, तभी पीछे से आई पिकअप ने उसे टक्कर मारी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे की घटना कैद होने की बात सामने आई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप वाहन का नंबर पता किया गया। परिजनों ने मामले को लेकर अरावली विहारण थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारी के आधार पर फरार पिकअप चालक की तलाश शुरू कर दी है।नाना पाटेकर के निधन पर रजा मुराद: वह एक अनूठे इन्सान थे
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर अभिनेता रज़ा मुराद ने कहा, "इससे ज्यादा चौंकाने वाली कोई खबर नहीं हो सकती... 75 साल की उम्र में भी बिल्कुल फिट थे....उन्होंने जिंदगी अपने हिसाब से जी, काम अपने हिसाब से किया... जो दिल में आता था, कह देते थे, सबसे अलग इंसान थे...कितने तो गांव उन्होंने गोद लिए थे... उनकी कमाई का 90% समाज सेवा में जाता था। कभी किसी से कहते भी नहीं थे। चुपचाप कर देते थे जो उन्हें करना होता था...."मोरबी के पचासर रोड पर मेगा डिमोलेशन शुरू, 187 गैरकानूनी निर्माण नोटिस
Morbi, Gujarat:બ્રેકિંગ મોરબીના પચાસર રોડ પર મેગા ડીમોલેશન ચાલુ મનપા ટિમ દ્વારા વહીવટી તંત્રને સાથે રાખીને શરૂ કરાયું ડીમોલેશન 187 ગેરકાયદેસર બાંધકામોને નોટિસ આપવામાં આવી હતી 140 મનપાના કર્મચારીઓ, પીજીવીએસીએલ ના 40 કર્મચારીઓ અને 200 પોલીસ જવાનો સ્થળ ઉપર 4 હિટાચી, 10 jcb અને 12 ટ્રેકટર આ ડીમોલેશન કામગીરી ઉપયોગમાં લેવામાં આવ્યા 25000 સ્કેવર ફિટ જગ્યા જેની બજાર કિંમત અંદાજે 80 કરોડ થશેकन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
