icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow6 Sept 2024, 06:47 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सांसद इमरान मसूद ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollowJust now
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने सहारनपुर जिला अस्पताल का अचानक औचक निरीक्षण किया और अस्पताल की सुविधाओं व इलाज कराने आए मरीजों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण से अस्पताल में हड़कंप मच गया। सांसद ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ जनता के लिए बेहद जरूरी हैं और यहां सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है, हालांकि भीड़ अधिक है और दवा वितरण जैसी छोटी—मोटी शिकायतें हैं। उन्होंने विशेष रूप से कार्डियोलॉजिस्ट की कमी को गंभीर बताया और ओन्कॉलोजिस्ट की भी आवश्यकता पर ज़ोर दिया, ताकि इन कमियों को दूर किया जा सके। सांसद ने कहा कि वे सकारात्मक पहल के साथ समस्याओं का समाधान करेंगे और जो काम अच्छा हो रहा है उसे भी सराहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बिहार मदरसों की जांच को लेकर सरकार- मदरसा के बीच बहस तेज

Noida, Uttar Pradesh:बिहार में मदरसों की जांच के सरकारी आदेश को लेकर बहस तेज हो गई है। इस बीच मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन के सद्र मुफ़्ती अबूज़र ने सलाम टीवी से खास बातचीत में इस मुद्दे पर अपना रद्देअमल दिया है। उनका कहना है कि मदरसे शिक्षा और समाज सुधार का काम कर रहे हैं। जांच और ट्रांसपेरेंसी होनी चाहिए। देखिए हमारी यह रिपोर्ट। बिहार सरकार द्वारा मदरसों की जांच के ऑर्डर के बाद रियासत के मदरसों में हलचल देखी जा रही है। सरकार का कहना है कि जांच का मक़सद संस्थानों के संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था और प्रशासनिक प्रोसेस का जायजा लेना है। इसी मुद्दे पर मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन के सद्र ने सलाम टीवी से विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि मदरसे लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहे हैं और यदि जांच नियमों के तहत एवं निष्पक्ष तरीके से होती है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। बाइट: मदरसा फलाहुल मुस्लेमीन के सद्र सद्र ने उम्मीद जताई कि जांच प्रक्रिया पारदर्शी होगी और इससे शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। फिलहाल सरकार के आदेश और मदरसों की प्रतिक्रिया के बीच इस मुद्दे पर राजनीतिक और सामाजिक चर्चाएं भी जारी हैं। अब सभी की निगाहें जांच प्रक्रिया और उसकी रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।
0
0
Report

अकलेरा में पति ने पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में

Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा, झालावाड़ जिले के खारपा गाँव में देर रात सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा करने वाले एक पति ने अपनी पत्नी की निर्मम तरीके से हत्या कर दी। घटना का पता तब चला जब परिजनों को विवाहित बीना बाई का शव लहूलुहान हालत में खुद के ही घर में पड़ा मिला। मृतका का पति छोटूलाल घर से गायब था। परिजनों की सूचना मिलते ही अकलेरा थाना प्रभारी धर्माराम चौधरी मय पुलिस जाप्ते के मौके पर पहुँचे। मौके पर विवाहित बीना बाई का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था; शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव को अकलेरा अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया है। फॉरेंसिक टीम को मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया है। फिलहाल परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति छोटूलाल को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पति और पत्नी दोनों ही घर में अकेले रहते थे; संभवतया देर शाम को किसी विवाद के बाद हत्या को अंजाम दिया गया। अकलेरा पुलिस ने पोस्टमार्टम का निर्णय लिया है।
0
0
Report
Advertisement

डिडवाना-नावा क्षेत्र की सड़क छह माह बाद भी नहीं बनी, ग्रामीण रोष

Nagaur, Rajasthan:जिला- डिडवाना लोकेशन- नावां सिटी वर्क ऑर्डर के 6 माह बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं, ग्रामीणों में रोष शहीद के गांव में भी नहीं सुधरी सड़क की स्थिति,सड़क मार्ग की दयनीय स्थिति लालफीताशाही की लेटलतीफी का जीता जागता उदाहरण ठेकेदार को नोटिस, 7 दिन में कार्य शुरू करने के निर्देश विभाग के आदेशों पर ठेकेदार का पावर भारी एंकर_ डिडवाना-कुचामन जिले के नावा क्षेत्र में स्थित ग्राम पांचोंता में कलाली नदी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से अहिरों की ढाणी तक जाने वाली सड़क लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क जगह-जगह से टूट चुकी है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पर राज्य सरकार ने सड़क नवीनीकरण की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दिसंबर माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया, लेकिन करीब छह माह बीत जाने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इस सम्बंध में जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलेक्टर कोर भी ज्ञान देकर अवगत करवाया गया था लेकिन समस्या जस तस बनी हुई है। ठेकेदार का रसूख विभाग पर भारी पड़ता नजर आ रहा है जिसका खामियाजा ग्रामीणो को संकट भरे मार्ग से चलकर भुनाना पड़ रहा है। हाल ही में अग्निवीर सैनिक शहीद खेमाराम कुमावत की अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, जिला कलेक्टर अवधेश मीणा, उपखंड अधिकारी दिव्या सोनी, तहसीलदार रामेश्वर गढ़वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनीता रादड़ सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए। ग्रामीणों का कहना है कि सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी इस मार्ग से होकर गुजरे, लेकिन सड़क की दयनीय स्थिति की ओर किसी का ध्यान नहीं गया। शहीद के घर जाने वाले मार्ग पर टूटी सड़क और जलभराव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित निर्माण फर्म को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग का कहना है कि यदि निर्धारित समय में भी कार्य शुरू नहीं किया गया तो ठेकेदार के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने शीघ्र सड़क निर्माण शुरू करवाने की मांग करते हुए विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं。
0
0
Report

श Shimla समेत कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं के साथ येलो अलर्ट जारी

Shimla, Himachal Pradesh:राजधानी शिमला में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने करवट ले ली। शहर के कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने शिमला समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार शिमला शहर और आसपास के क्षेत्रों में अगले एक से दो घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सिरमौर, सोलन और शिमला जिलों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत छात्रावास में सर्वसमाज का उत्साह

Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर लोकेशन डूंगरपुर महाराणा प्रताप जयंती पर राजपूत छात्रावास में कार्यक्रम, सर्वसमाज के लोगों ने लिया हिस्सा डूंगरपुर जिले में वागड़ क्षत्रिय महासभा की ओर से मेवाड़ के गौरव और हिंदुआ सूरज महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर के प्रताप नगर सर्किल पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा व राणा पुंजा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत छात्रावास में जयंती समारोह का आयोजन किया गया। राजपूत छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में राजपूत समाज के साथ सर्व समाज व विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्य समारोह के दौरान वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के जीवन और उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। समाज के वरिष्ठ जनों ने बताया कि यह उत्सव हर वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप के आदर्शों, उनके राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान के मार्ग पर चलने का सामूहिक संकल्प भी लिया। इस दौरान पूरा माहौल जय राजपूताना और महाराणा प्रताप के जयकारों से गूंज उठा। सर्वसमाज की इस भागीदारी ने सामाजिक एकजुटता का एक सकारात्मक संदेश दिया है।
0
0
Report
Advertisement

गरियाबंद: रोहित साहू के काला झंडा प्रदर्शन पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार

Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद ब्रेकिंग... विधायक रोहित साहू को काला झंडा दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार... सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पाण्डुका चारों धाम चौक में किया गिरफ्तार... गरियाबंद रायपुर मुख्य मार्ग एनएच पर लगा जाम... काला झंडा और काला कपड़े पहनकर रोहित साहू और मुख्यमंत्री वापस जाओ के लगाये नारे... खाद् बीज और बढ़ती मंहगाई को लेकर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन ... ब्लांक कांग्रेस अध्यक्ष रुपेश साहू सहित संकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार... विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक रोहित साहू को रोकना पड़ा अपना काफिला... वहीं विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं में आमने-सामने तीखी नोक झोंक... सीएम कार्यक्रम में शामिल होने गरियाबंद जा रहे थे विधायक रोहित साहू।
0
0
Report

बिजली दर वृद्धि पर कांग्रेस का कड़ा प्रदर्शन, सरकार को वापस लेने का दबाव बढ़ा

Kondagaon, Chhattisgarh:प्रदेश में बिजली दरों में हुई वृद्धि के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोंडागांव स्थित बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की एवं झूमा-झटकी की स्थिति भी निर्मित हो गई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के बीच बिजली दरों में की गई बढ़ोतरी आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ता पहले से ही महंगाई से परेशान हैं, ऐसे में बिजली बिलों में वृद्धि जनता के हितों के खिलाफ है। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रैली के रूप में बिजली कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए बिजली दर वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता कार्यालय परिसर के भीतर प्रवेश करने का प्रयास करने लगे, जिसे रोकने के लिए तैनात पुलिस बल ने उन्हें बैरिकेड्स पर ही रोक दिया। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो पार्टी आगामी दिनों में और बड़ा जन आंदोलन करेगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और किसी भी अप्रिय घटना को होने से रोका। प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर बिजली दर वृद्धि वापस लेने तथा आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
0
0
Report

हल्द्वानी में SIR अभियान: घर-घर मतदाता सूची पुनरीक्षित तेज

Haldwani, Uttarakhand: निर्वाचन विभाग के निर्देशों के बाद हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। वर्तमान में चल रहे हाउस टू हाउस अभियान के तहत SDM और अधिकारी लगातार BLO के साथ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने की जानकारी दी जा रही है, साथ ही लोगों से अभियान को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से मतदाताओं से अपील की जा रही है कि गणना प्रपत्र में सभी आवश्यक जानकारियां सही तरीके से भरकर निर्धारित समय पर फोटो सहित BLO को उपलब्ध कराएं, ताकि पुनरीक्षण कार्य समय पर पूरा किया जा सके, BLO द्वारा हाउस टू हाउस विजिट का अभियान 8 जून से 7 जुलाई तक चलाया जा रहा है। पहले 10 दिनों में गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा रहा है, जबकि इसके बाद भरे हुए प्रपत्रों को ऐप के माध्यम से डिजिटाइज करने का काम किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के 183 पोलिंग स्टेशनों पर गणना प्रपत्र वितरण का कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक करीब95 प्रतिशत वितरण पूरा कर लिया गया है। प्रशासन का कहना है कि SIR अभियान को सफल बनाने के लिए मतदाताओं की सहभागिता बेहद जरूरी है, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य सही और पारदर्शी तरीके से पूरा हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top