203001
बुलंदशहर में बारिश के कारण मकान की छत गिरी, महिला और बच्ची घायल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के गांव ढंक नगला में दो दिन से हो रही भारी बारिश के कारण एक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में मकान के नीचे दबने से एक महिला और एक बच्ची घायल हो गईं। पड़ोसियों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अहमदगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मकान का सामान क्षतिग्रस्त हो गया और लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना मेट्रो विस्तार का लोकार्पण 2 जुलाई 2026, ट्रैफिक प्लान के साथ गुणवत्ता
Patna, Bihar:रजनीश पटना पटना मेट्रो रेल परियोजना के कार्यों में तेजी लाकर निर्धारित समयसीमा में करें पूर्ण, ट्रैफिक प्रबंधन की समग्र कार्ययोजना तैयार करें - मुख्यमंत्री मुख्य बिंदु :- - 02 जुलाई 2026 को मलाहीपकड़ी तक के मेट्रो रेल परियोजना के विस्तारीकरण का किया जायेगा लोकार्पण। परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट टाइमलाइन तय कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने की सख्त हिदायत। परियोजना के विभिन्न स्थलों पर समानांतर रूप से कार्यों में तेजी लाकर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश। निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश। पटना मेट्रो रेल परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की सतत समीक्षा करने का निर्देश। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'संकल्प' सभागार में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की उच्चस्तरीय समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार एवं पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों ने न्यू आई०एस०बी०टी० से अकाशवाणी तक प्रस्तावित कॉरिडोर 1 तथा न्यू आई०एस०बी०टी० से मीठापुर (जगनपुरा होते हुए) तक चल रहे कार्यों सहित पूरे परियोजना की कार्य प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि पटना मेट्रो रेल परियोजना के सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि 02 जुलाई 2026 को मलाहीपकड़ी तक के मेट्रो रेल परियोजना के विस्तारीकरण का लोकार्पण किया जायेगा इससे शहरवासियों को आवागमन में सहूलियत होगी साथ ही समय की भी बचत होगी। पटना मेट्रो शहर की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनानेवाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है, इसलिए इसके क्रियान्वयन में किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रत्येक चरण के लिए स्पष्ट कार्ययोजना एवं समयसीमा निर्धारित करते हुए सभी कार्य समय पर पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए प्रभावी एवं वैज्ञानिक ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करें। उन्होंने पूरे पटना शहर की यातायात व्यवस्था का व्यापक अध्ययन कर जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए समग्र ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान तैयार करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के विभिन्न स्थलों पर एक साथ तेजी से कार्य किए जाएं, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर परियोजना पूरी की जा सके। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति की सतत् समीक्षा करें और समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि पटना मेट्रो के संचालन से राजधानीवासियों को सुरक्षित, तेज, आधुनिक एवं विश्वस्तरीय सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इससे सड़क यातायात का दबाव कम होगा, प्रदूषण में कमी आएगी तथा लोगों का आवागमन अधिक सुगम और सुविधाजनक होगा। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पटना के प्रस्तावित सैटेलाइट टाउनशिप के मास्टर प्लान को निर्धारित समयसीमा के भीतर तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजधानी के सुनियोजित विस्तार एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सैटेलाइट टाउनशिप का विकास समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाना आवश्यक है। बैठक में नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री नीतीश मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संदीप कुमार आर० पुडुकलकट्टी, भवन निर्माण विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र राणा, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधिकारी श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित पटना मेट्रो रेल परियोजना के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
ट्रॉनिका सिटी में 12 घंटे में ब्लाइंड मर्डर का खुलासा; बहनों ने हत्या की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामा मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र का है। मृतक जाकिर की हत्या उसकी लिव-इन पार्टनर किरण और उसकी बहन कशिश ने मिलकर की थी। पूछताछ में सामने आया कि किरण को शक था कि जाकिर की उसकी नाबालिग बेटी पर गलत नजर है। इसी शक ने एक खौफनाक साजिश को जन्म दिया। 23 जून को दोनों बहनों ने पहले बच्चों को ओला कैब में बाहर भेजा और फिर घर के अंदर जाकिर पर डंडे से हमला कर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पूरे मामले को आत्महत्या दिखाने की कोशिश भी की गई। लेकिन ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट की मदद से महज 12 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल डंडा और गमछा भी बरामद कर लिया है। फिलहाल दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बाईट - सिद्धार्थ गौतम, एसीपी0
0
Report
सोनभद्र में पागल आतंक की घटना सुर्खियों में
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पागल 'आतंक'0
0
Report
Advertisement
राम मंदिर दान चोरी: लवकुश मिश्रा के मकान निर्माण से उठा आस्था सवाल
Ayodhya, Uttar Pradesh:जिस राम मंदिर के निर्माण के लिए करोड़ों रामभक्तों ने वर्षों तक संघर्ष किया, बलिदान दिए, गोलियां खाईं और अपनी आस्था समर्पित की, उसी रामलला के मंदिर में दान चोरी के आरोपी से जुड़ी एक और बड़ी तस्वीर सामने आई है। जी न्यूज़ की टीम अयोध्या से सटे सोहावल तहसील के बनवीरपुर गाँव पहुंची, जहाँ दान चोरी के आरोपी लवकुश मिश्रा का निर्माणाधीन आलीशान मकान मिला। जानकारी के मुताबिक, सन 2025 में इस जमीन का बैनामा लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम हुआ था। इसके बाद फरवरी 2026 में मकान का निर्माण कार्य शुरू हुआ और कल तक निर्माण कार्य लगातार जारी था। मामला सामने आने के बाद अब निर्माण कार्य रुक गया है। आरोप है कि रामभक्तों की श्रद्धा से चढ़ाए गए दान में गड़बड़ी कर अकूत संपत्ति जुटाई गई और उसी धन से यह आशियाना तैयार किया जा रहा था। फिलहाल सभी आरोपी जेल में हैं और जांच एजेंसियां इस संपत्ति के स्रोत की भी पड़ताल कर रही हैं। अब सवाल यह है कि रामलला के चरणों में चढ़ाई गई आस्था के साथ कथित तौर पर खिलवाड़ करने वालों पर कानून कितना सख्त कदम उठाएगा। अब यही से सवाल उठता है कि लवकुश के पास इतनी अकूत संपत्ति कहा से आई?0
0
Report
उन्नाव में डंपर ने बाइक को टक्कर दी, 16 वर्षीय किशोरी की मौत
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर किशोरी की मौत。 बाइक चला रही 16 वर्षीय किशोरी की मौके पर दर्दनाक मौत。 बाइक के पीछे बैठी मृतका की मौसी गंभीर रूप से घायल。 मौसी क़े साथ रिश्तेदार की शादी के लिए खरीदारी करने जा रही थी मृतका。 मौके पर पहुंची पुलिस,शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा。 घायल मौसी CHC में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर。 पुरवा कोतवाली क्षेत्र के खिन्नी मोड़ के पास हुआ हादसा。0
0
Report
अलीगढ़ नगर निगम ने 100 करोड़ की जमीन कब्जा मुक्त कराई, 34 मकान खाली
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ नगर निगम ने 100 करोड़ के लागत की सरकारी जमीन कब्जा मुक्त कराई. करोड़ों की संपत्ति के 34 आवासीय मकानों को खाली कराया गया. नगर निगम के मकानों में अवैध रूप से रह रहे लोग थे. नगर निगम वर्षों से आवास खाली करने का नोटिस दे रहा था. आज नगर निगम की टीम ने माइक से अनाउंसमेंट करते हुए 34 मकानों को खाली कराया. अवैध रूप से रहने वालों ने मकान खाली कर दिए. मकान में रह रहे लोगों का दावा था कि 1999 में फ्री होल्ड करा लिया गया था. लोग रोते हुए मकानों को खाली कर गए. थाना सिविल लाइन के पीछे दोदपुर स्थित नगर निगम के मकान मौजूद हैं.0
0
Report
Advertisement
ग्वालटोली में विवाद के बाद गोलीबारी, एक घायल, कई संदिग्ध हिरासत में
Kanpur, Uttar Pradesh:ग्वालटोली में विवाद के बाद गोलीबारी, एक घायल, कई संदिग्ध हिरासत में\n\nग्वालटोली थाना क्षेत्र में देर रात आपसी कहासुनी के बाद गोलीबारी की घटना हुई।\n\nएक व्यक्ति के पेट में गोली लगी है, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पीड़ित की हालत खतरे से बाहर है।\n\nपुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।\n\nपुलिस अधिकारियों के अनुसार, अन्य आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है और सभी दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बलरामपुर में 100 साल पुरानी मंदिर भूमि पर कब्जे का आरोप, डीएम से कार्रवाई
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में 100 साल पुराने मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप: ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- कई बार शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा माधौडीह में मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे और मदरसे के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में स्थित 100 वर्ष से अधिक पुराने मंदिर की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। मामले में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में बताया गया है कि गांव की गाटा संख्या 220, रकबा 0.3320 हेक्टेयर भूमि आबादी खाते में दर्ज है। आरोप है कि उक्त भूमि पर अवैध कब्जा कर मदरसे का निर्माण कराया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि भूमि के एक हिस्से का लेन-देन भी किया गया है, जबकि शेष भूमि पर बाहरी लोगों को बसाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के अकील अहमद द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा किया गया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि गांव की अन्य सरकारी भूमि, जिसमें खलिहान, चakarोड और चरागाह की जमीन शामिल है, पर भी अवैध कब्जा किया गया है। विरोध करने वाले ग्रामीणों को धमकी देने और दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पहले भी स्थानीय प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव के कारण मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। ज्ञापन देने वालों में बीनी वर्मा, रामनरेश, दुर्गेश, रामफकीरे, सोनू, लल्लन वर्मा, गंगाराम, विक्रम, वीरेन्द्र यादव और सियाराम समेत अन्य ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सरकारी भूमि पर हुए कथित अवैध निर्माण को रुकवाने तथा दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, शिकायत में लगाए गए आरोपों की प्रशासनिक स्तर पर अभी पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
कानपुर में मानसून की तेज बारिश की उम्मीद, 30–1 जुलाई में 10-15mm बारिश संभव
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर अगले 24 से 48 घंटों में आगे बढ़ेगा मानसून उत्तर प्रदेश की सीमा पर रुका मानसून。 अगले 24 से 48 घंटों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं。 30 जून और 1 जुलाई से कानपुर मंडल और आसपास के क्षेत्रों में 10 से 15 मिलीमीटर अच्छी बारिश होने की पूरी संभावना है。 जुलाई के प्रथम सप्ताह में कानपुर मंडल के जिलों में मानसून की झमाझम बारिश होने की उम्मीद मौसम मॉडल दिखा रहे हैं。 हीट इंडेक्स, वेट-बल्ब तापमान और यूवी इंडेक्स (UV Index 8.5 से ऊपर) बढ़ने से मानव स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है。 डॉ. एस.एन. सुनील पांडेय ने लोगों को दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक धूप में निकलने से बचने और बाहर निकलने पर पानी, छाते व चश्मे का प्रयोग करने की सलाह दी है。0
0
Report
Advertisement
पैतृक मकान पर कब्जे की कोशिश: साहिल खान ने एसपी से न्याय की गुहार
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन जिले के कोंच कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले साहिल खां ने पुलिस अधीक्षक जालौन विनय कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर अपने पैतृक मकान पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। शिकायत के अनुसार साहिल के पिता जमाल अहमद की 22 मार्च 2008 को हत्या हो गई थी। उस समय साहिल, उनका छोटा भाई और बहन नाबालिग थे। परिवार की देखभाल करने वाला कोई नहीं होने के कारण सभी लोग अपनी नानी के घर बिठूर चले गए थे। शिकायत में बताया गया है कि कोंच के आजाद नगर स्थित मकान संख्या 218 आज भी साहिल और उनके भाई के नाम दर्ज है। अब सभी भाई-बहन बालिग हो चुके हैं और अपने पैतृक मकान में रहने लौटे तो उनके चाचा बिलाल, जो वर्तमान में उस मकान में रह रहे हैं, ने मकान खाली करने से इनकार कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज की गई और मकान में प्रवेश करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित का कहना है कि उनके चाचा मकान पर कब्जा करने की नीयत से परिवार को वहां रहने नहीं दे रहे हैं। साहिल ने यह भी बताया कि उन्होंने 16 जून 2026 को कोतवाली कोंच में भी शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मकान का कब्जा दिलाने तथा आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।0
0
Report
आकाशीय बिजली गिरने से होमगार्ड की मौत, परिवार के तीन झुलसे
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर : आकाशीय बिजली गिरने से होमगार्ड की मौत,परिवार के तीन लोग झुलसे मीरजापुर जनपद में आकाशीय बिजली गिरने से एक परिवार पर दुःखों का पहाड़ टूट गया. कच्चे मकान के अंदर आकाशी बिजली गिरने से परिवार के एक सदस्य की मौके पर मौत हो गई.वही पत्नी, बेटी और बहू झुलस गये, अस्पताल में इलाज चल रहा है.मृतक सदस्य ड्रमंडगंज थाने में होमगार्ड के पद पर नौकरी करते थे. मिर्जापुर हलिया थाना क्षेत्र के मगरदा गांव में बीती रात आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक होमगार्ड की मौत हो गई है और होमगार्ड के परिवार के पत्नी बहू और बेटी झुलस गयी है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.बताया जा रहा हलिया थाना क्षेत्र के मगरदा गांव के रहने वाले वाले होमगार्ड 57 वर्षीय रामदुलारे अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ मौजूद थे इस दौरान अचानक मौसम खराब होने पर बारिश होने लगी इस बीच आकाशीय बिजली कच्चे मकान पर गिर गया.चीखपुकार सुनकर आसपास के घर वाले दौड़ पड़े, और पुलिस को सूचना दी, पुलिस एंबुलेंस की मदद से सभी को हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां होमगार्ड रामदुलारे को डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत्यु घोषित कर दिया पत्नी मानवती,बेटी प्रमिला, पुत्रवधु पुष्पा झुलस जाने पर अस्पताल में इलाज चल रहा है. लालगंज सीओ अमर बहादुर ने बताया आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है जो होमगार्ड की नौकरी करते थे, वर्तमान में ड्रमंडगंज थाने में नियुक्ति थी.वही परिवार के तीन लोग झुलस गए हैं जिनका इलाज चल रहा है. लोगों से सलाह है की मौसम खराब होने पर पेड़ों के नीचे न रहे मोबाइल का भी प्रयोग न करें इनसे दूरी बनाकर रहना चाहिए.0
0
Report
ललितपुर में उधार के 5 लाख के कारण युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, वीडियो भी साझा
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी , युवक द्वारा आत्महत्या करने से पहले अपना एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया । जिसमें उसने एक व्यक्ति पर उधार लिये गये 5 लाख रुपये को नहीं लौटाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । जिसको लेकर पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्म के लिये भेज दिया है और मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओ में मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । घटना बार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा भागनगर की है । बताया जा रहा है कि बार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरा भागनगर गांव निवासी 26 वर्षीय विशाल लोधी एक पावर प्लांट में सुपर वाइजर के पद पर कार्य करता था । जहाँ एक व्यक्ति को उसने 5 लाख रुपये उधार दिये थे लेकिन उक्त व्यक्ति द्वारा विशाल के पैसे वापस नही किये जा रहे थे । जिससे प्रताड़ित होकर कल पहले उसने अपना एक वीडियो बनाकर उसमें आत्महत्या किये जाने का कारण बतलाया फिर घर के ही बाहर लगे एक पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी । मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
Advertisement
बस्ती में फोरलेन मरम्मत के दौरान डीसीएम से मजदूरों की मौत
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में फोरलेन मरम्मत के दौरान डीसीएम से मजदूरों की मौत बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में गोरखपुर-अयोध्या फोरलेन हाईवे पर रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाबूराहा कट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसी दौरान डिवाइडर पर पैकिंग का काम कर रहे मजदूरों को एक अनियंत्रित डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मिर्जापुर के अहरौरा निवासी 35 वर्षीय सुजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजस्थान के भरतपुर निवासी कृष्णवीर और रायबरेली निवासी अश्वनी प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथी मजदूरों का आरोप है कि हाईवे पर काम के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाता। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त संकेतक और चेतावनी बोर्ड लगाए ही सड़क मरम्मत का कार्य कराया जाता है, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। एएसपी श्यामाकांत ने बता कि एनएचआई पर पैचिंग का काम चल रहा था, रात 1 बजे के करीब डीसीएम की चपेट में आने एक एक मजदूर की मौत हो गई, दो घायल हुए हैं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट श्यामाकांत, एएसपी, बस्ती0
0
Report
अयोध्या वकीलों का चौपाल: दान घोटाले पर जांच तेज
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल से ड्रैग करें अयोध्या वकीलों का चौपाल दान घोटाले पर0
0
Report
झारखंड: 1042 सहायक आचार्यों के नियुक्त पत्र वितरित, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहा बदलाव
Ranchi, Jharkhand:झारखंड सरकार द्वारा नवनियुक्त 1042 इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीएम हेमंत सोरेन, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, सांसद महुआ माजी, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, आज यहां एक हजार से अधिक सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया गया है। सभी परिवारों के अंदर भी आज के दिन काफी उत्साह है। आप लोगों को ऐसे क्षेत्र का जिम्मा दिया जा रहा जहां आने वाले समय में इस राज्य के बौद्धिक क्षेत्र का आयाम कैसा हो ये शिक्षक तय kareेंगे, हमारी आने वाली पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ा कैसे हो आप सब को तय करना है। सरकारी संस्थानों पर बहुत उंगलियाँ उठती है, कमियां और खामियां दिखाई जाती है। झारखंड में आज सरकार की जिम्मेवारी सवा तीन करोड़ लोगों की है। विधि व्यवस्था से लेकर हर चीज की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार आम लोगों के द्वारा चुनी जाती है। सरकार की जिम्मेदारी हर विषयों की है पर राज्य के नागरिकों की भी जिम्मेदारी है। हम सभी लोग जिम्मेवारी नागरिक के तौर पर व्यवहार करें और सरकार अपनी जिम्मेदारी निर्वाह करे तो किसी पर उंगली नहीं उठ सकता है। राज्य के अंदर भय मुक्त माहौल हो, अपने सिविक सेंस को मजबूत करें तो बहुत बड़ा बदलाव हो सकता है। नहीं तो इंसान भी तो एक जानवर ही है, हम जानवर से अलग इस लिए कहे जाते हैं कि सोचने समझने की क्षमता है। आज सभी बौद्धिक रुप से सपन्न व्यक्ति हैं, आप सबों में जो खास है जिसकी कारण आप इतने तादात में चुने गए हैं। जो छूट गए वो आगे अन्य प्रतिस्पर्धा में जगह हासिल करें। हमारी सरकार में लगभग 55 हजार लोगों को नियुक्ति दी गई है। आपके माध्यम और सहयोग से झारखंड जैसे राज्य में बौद्धिक विकास को रौशनी और जगमगाने का हमारा प्रयास है। इस राज्य ने देश और दुनिया को सिर्फ देने का काम किया उसके अनुपात में राज्य को कम मिला, इसी कारण आज भी शिक्षा के क्षेत्र में यहां चुनौती बनी है, उस चुनौती को भेदने की जिम्मेदारी हम सब की है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में देश और राज्य की क्या स्थिति है इसकी भी आप जानकारी रखते हैं। आज जिस तरीके का वातावरण तयार हो रहा सिर्फ राजनीतिक हितों को साधने के लिए ये वातावरण ठीक नहीं है। कुछ विकृति विचार वाले लोग समाज में आग लगाने में लगे हैं जो आग सबको परेशान कर सकता है। द्वेष आग किसी का जाति धर्म नहीं पूछता वो अपना काम करता है। ये भी ध्यान रखना है कि हम अपने आस पास ऐसे वातावरण को पनपने न दें। अगर आप में द्वेष होगा तो नुकसान ही नुकसान है। सभी सहायक शिक्षक एक गठरी में बंध कर रहे फिर तोड़ना मरोड़ना आसान नहीं। सोशल मीडिया पर जो देखने को मिलता वैसी खबर आप लोगों के तरफ से न आए नहीं तो सरकार कड़े कदम भी उठा सकती है। सरकार की व्यवस्था पर हमें गर्व होना चाहिए और कितना बेहतर कर सकते हैं इस पर काम करना चाहिए। जहां सरकारी स्कूलों पर उंगलियाँ उठाई जाती थी मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय हमने खड़ा किया। हम उनमें से नहीं जो बड़ी लकीर को मिलता कर अपनी लकीर को बड़ा दिखाना है। शिक्षक को लेकर कमियां हैं मैं मानता हूं पर अलग अलग क्षेत्रों में हम रास्ते खोल रहे हैं। ये सुनने में आता है सरकारी स्कूल के बच्चे साइंस नहीं पढ़ पा रहे की शिक्षक नहीं हैं आज बड़े पैमाने पर साइंस में भी नियुक्ति हुई है। देश में अग्रणी राज्य का एक ही कारण है शिक्षा, वो। राज्य बेहतर शिक्षा में आगे बढ़े इस लिए आगे झारखंड state को सिर्फ चारागाह के तौर पर देखा गया, खनिज संपदा निकला गया और यहां के लोग अपने पैरों पर कैसे खड़ा हो इसकी चिंता नहीं दिखी। शिक्षक की बड़ी भूमिका समाज को दिशा दिखाने और वातावरण बनाने में होती है। हम लोग आने वाले समय में शिक्षा के गति को और रफ्तार देेंगे, सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।0
0
Report
Advertisement
