अर्धरात्रि में अर्धनग्न होकर हंगामा करने वाले शराबी को पुलिस ने भेजा जेल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में अर्धरात्रि के समय अर्धनग्न होकर हंगामा करने वाले शराबी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। नरेन्द्र सैनी उर्फ नंदू को सार्वजनिक स्थल पर अर्धनग्न होकर गाली-गलौज और हंगामा करते हुए पकड़ा गया। उसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी। सीओ सिटी की हिदायत पर पुलिस ने सख्ती बरती है। यह घटना आनंद विहार इलाके की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
