203393
डिबाई में निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा
Dibai, Uttar Pradesh:डिबाई के मोहल्ला बाग में डोरी लाल के निर्माणाधीन मकान का लेंटर पड़ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आधा लेंटर डल चुका था कि तभी लेंटर सटरिंग में लगे हुए बांस एबं बल्लियों में से बांस मुड़ कर टूटने लगे और लेंटर नीचे गिर गया। जिसमें 4 मजदूर गिरते लेंटर की चपेट में आ गए। जिसके बाद उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उनकी मरहम पट्टी करवाकर घर भेज दिया गया। गनीमत रहा कि मजदूरों को ज्यादा चोट नहीं आई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद के न्यू टाउन हॉल में स्वतंत्रता दिवस पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों ने किया आकर्षित
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के न्यू टाउन हॉल में जिला प्रशासन की ओर से 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के 16 स्कूलों के बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। नेत्रहीन बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति देकर सभी की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में झरिया को प्रथम पुरस्कार, कोला-कुसमा को द्वितीय पुरस्कार, जबकि बाघमारा और झरिया को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार मौजूद रहे। उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा को मंच मिलता है और उन्हें अपनी कला का प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है। वहीं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि छात्र छात्राओं की अद्भुत प्रस्तुतियों ने न्यू टाउन हॉल में समां बांध दिया। कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और भी खास बना दिया。0
0
Report
धनबाद में स्वतंत्रता दिवस पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम और जल समस्या सुलझाने वाले अधिकारी सम्मानित
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में स्वतंत्रता दिवस पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रम और जल समस्या सुलझाने वाले अधिकारी सम्मानित। जिले में योजनाओं में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारी, कर्मियों को डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। जल सेवा एप बनाकर पानी की समस्या वाले क्षेत्रों में तुरंत राहत पहुँचाने का उद्देश्य रखा गया था। जल सहिया, पीएचडीई, प्रखण्ड अंचल के पदाधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी। जल जीवन मिशन अंतर्गत जल सेवा कार्यक्रम में प्रखण्ड में पदस्थापित बीडीओ, जल सहियाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इग्यारकुण्ड के मधु कुमारी, बाघमारा के लक्ष्मण यादव और निरसा बीडीओ इंद्र कुमार ओहदार सहित जलसहियाओं को उत्कृष्ट कार्य हेतु डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी सन्नी राज ने प्रस्ततीति पत्र, मोमेंट देकर सम्मानित किया। डीसी ने कहा कि जिले में पानी की समस्या को लेकर जल सेवा एप लॉन्च किया गया था, जिसके माध्यम से पानी की समस्या को दूर करना था। इस कार्य में जलसाहियो और तीन प्रखण्ड के बीडीओ ने बेहतर कार्य किया जिसे सम्मानित किया गया है। बाघमारा बीडीओ ने कहा जल समस्या के निदान को लेकर प्रखण्ड के जनप्रतिनिधियों और कर्मियों का साथ मिला, जिसके कारण पानी की समस्या को दूर कर पाए।0
0
Report
ऐसी मोहब्बत का जादू: इंतजार में जीना हर किसी को खास बनाता है
Noida, Uttar Pradesh:You know, I think there's something really special about being loved like this. Imagine having someone who waits for you. notices the moment you come home, and just wants to be close to you. I think that kind of love would make anyone feel incredibly lucky0
0
Report
Advertisement
सरदारशहर के RJ10 कैफे पर पुलिस ने दबिश दी: चार युवक गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:सरदारशहर में बड़ा पुलिस एक्शन: कच्चा बस स्टैंड के RJ10 कैफे पर छापा, केबिनों में चल रही थीं अनैतिक गतिविधियां, चार युवक गिरफ्तार सरदारशहर के कच्चा बस स्टैंड स्थित RJ10 कैफे पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अनैतिक गतिविधियों के संचालन का खुलासा किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कैफे पर दबिश दी, जहां जांच के दौरान कैफे के भीतर छोटे-छोटे केबिन बनाकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। कार्रवाई के दौरान पुलिस को कैफे में दो युवतियां और चार युवक मिले। पुलिस ने युवतियों को समझाइश देकर मौके से रवाना कर दिया, जबकि चार युवकों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तारानगर के गाजवास निवासी 20 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र लक्ष्मणराम जाट, लिखमादेसर निवासी 23 वर्षीय शिवप्रकाश पुत्र शंकरलाल सिद्ध, बायला निवासी 24 वर्षीय विकास कुमार पुत्र गोपालराम ब्राह्मण तथा लूणकरणसर के छटासर निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार पुत्र रामचंद्र जाट शामिल हैं। थानाधिकारी धीरेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों से लगातार कैफे में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कैफे पर छापा मारा। मौके पर बने अवैध केबिनों को भी हटाया गया। उन्होंने कहा कि शहर में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी नागरिक को कहीं भी संदिग्ध या अनैतिक गतिविधियों की जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत पुलिस थाने को सूचित करें। पुलिस ऐसी सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करेगी। थानाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
जबलपुर गोहलपुर में महिला की चाकू से हत्या, मुस्कान चौधरी की मौत
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज़ गोहलपुर इलाके में महिला की चाकू मार कर हत्या महफिल बार में काम करती थी महिला मुस्कान चौधरी नाम बताया जा रहा है महिला का बार में ही काम करने वाले युवक से हुआ विवाद विवाद के बाद युवक ने मुस्कान को मारा चाकू गंभीर रूप से घायल मुस्कान को जबलपुर के विक्टोरिया अस्पताल में इलाज के लिए भेजा डॉक्टर ने मुस्कान को किया मृत घोषित आरोपी को लिया हिरासत में गोहलपुर पुलिस कर रही है मामले की जांच0
0
Report
मछली के पीछे था वह? मैं पक्का मान चुका था
Noida, Uttar Pradesh:I was so sure he was after the fish.0
0
Report
Advertisement
बच्चों की स्लाइड पर बंदर की मासूम तस्वीर देखें
Noida, Uttar Pradesh:How adorable this monkey looks playing on the children's slide.0
0
Report
कोआला को गले लगाने की इच्छा मेरी बकेट लिस्ट में हमेशा से रही है
Noida, Uttar Pradesh:Hugging a koala has always been on my bucket list.0
0
Report
श्योपुर: विजयपुर में ओबीसी महासभा का धरना, सीईओ दीपक धाकड़ हटाने के विरोध के बीच जाम
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर के विजयपुर तहसील कार्यालय में ओबीसी महासभा का धरना प्रदर्शन जारी महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनपद सीईओ दीपक धाकड़ को हटाए जाने का विरोध कर रहे हैं। महासभा का आरोप है कि बिना जांच पूरी किए सीईओ को हटाया गया। मांग है कि जांच पूरी होने तक दीपक धाकड़ को विजयपुर में यथावत रखा जाए। साथ ही सीईओ से अभद्रता और गाली-गलोज करने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। प्रदर्शन के दौरान विजयपुर-मुरैना मार्ग पर जाम भी लगाया गया। वहीं कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भी दीपक धाकड़ के समर्थन में सामने आकर भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं श्योपुर से कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भी पूरे मामले पर कहा कि ऐसे लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए पूरी भाजपा दलाली ने मस्त कोई अधिकारी कार्य करना चाहे तो उसको धमकाते ओर डराते है0
0
Report
Advertisement
महिलाएं हर जगह एक जैसी हैं
Noida, Uttar Pradesh:Women are the same everywhere.0
0
Report
तीन दिन की यात्रा पर महिलाएं
Noida, Uttar Pradesh:Women going on a 3 day trip0
0
Report
आईना देखकर बन्दर अपनी परछाई को पकड़ने की कोशिश कर रहा है
Noida, Uttar Pradesh:Monkey trying to catch its own reflection in mirror0
0
Report
Advertisement
टोंक के कृषि सभागार में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति रंगे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम
Tonk, Rajasthan:टोंक कृषि सभागार में गूंजा देशभक्ति का रंग, मनमोहक प्रस्तुतियों पर खूब बजी तालियां स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टोंक के कृषि सभागार में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। सभागार दर्शकों से खचाखच भरा रहा। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी शानदार रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। नशे से होने वाले नुकसान पर आधारित प्रस्तुति ने लोगों को जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद जिला कलेक्टर टीना डाबी और पुलिस अधीक्षक रोशन मीना भी कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए जमकर तालियां बजाते नजर आए। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या... टोंक का कृषि सभागार... और देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा माहौल। मंच पर छात्र-छात्राओं ने एक के बाद एक शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कभी देशभक्ति के गीतों ने माहौल को जोश से भर दिया, तो कभी रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया कार्यक्रम में सामाजिक जागरूकता का संदेश भी देखने को मिला। नशे की लत से व्यक्ति और परिवार पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रस्तुति के माध्यम से दिखाया गया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया और नशे से दूर रहने का संदेश दिया۔ कार्यक्रम में जिला कलेक्टर टीना डाबी, एसपी रोशन मीना, सीईओ राकेश मीना, एडीएम विनोद कुमार मीना, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल चौधरी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की। कृषि सभागार में दर्शकों की भारी भीड़ रही। मनमोहक प्रस्तुतियों के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा। आमजन ने भी इस सांस्कृतिक संध्या को अब तक के सबसे बेहतरीन कार्यक्रमों में से एक बताया“कार्यक्रम बहुत शानदार रहा। बच्चों ने बहुत अच्छी प्रस्तुतियां दीं और नशे के खिलाफ भी अच्छा संदेश दिया।” कुल मिलाकर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह सांस्कृतिक संध्या देशभक्ति, मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता का शानदार संगम बन गई0
0
Report
एम्स अस्पताल के सामने प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या
Begun, Rajasthan:रायपुर राजधानी रायपुर से जुड़ी बड़ी खबर.. एम्स अस्पताल के सामने युवक की हत्या.. प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की आशंका.. युवती के साथ आए युवक पर चलती कार से फेंकने की आशंका.... सड़क पर गिरने से युवक की हुई मौत.. मृतक युवक की पराम सिंग 32 साल निवासी मोहबा बाजार के रूप में हुई पहचान. कार से आई युवती के साथ मृतक का मौके पर हुआ विवाद... विवाद के बाद युवती ने कार में बैठकर जाने की करी कोशिश. युवती को रोकने के लिए मृतक कर रहा था कोशिश.. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी. आमानाका थाना इलाके का मामला.0
0
Report
रामगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 132 पक्षी बरामद
Jaipur, Rajasthan:रामगंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 पक्षी बरामद 99 तोते और 33 मुनिया पिंजरों में कैद मिले, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज जयपुर। राजधानी जयपुर के रामगंज इलाके में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पिंजरों में कैद 132 पक्षियों को बरामद किया है। इनमें 99 तोते और 33 मुनिया शामिल हैं। कार्रवाई मछली मार्केट क्षेत्र में की गई। वन विभाग को यह सूचना पीपल्स फॉर एनिमल्स के प्रतिनिधियों से मिली थी। सूचना के आधार पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन्यजीव प्रतिपालक के.सी.ए. अरुण प्रसाद के निर्देश पर टीम गठित कर कार्रवाई की गई। 71 वर्षीय व्यक्ति के कब्जे से मिले पक्षी वन विभाग के अनुसार मछली मार्केट क्षेत्र में 71 वर्षीय नूर हसन के कब्जे से पिंजरों में बंद पक्षी बरामद किए गए। बरामद पक्षियों में 87 रोज रिंग पैराकीट, 12 अलेक्जेंडर पैराकीट, 16 रेड मुनिया और 17 ट्राई कलर मुनिया शामिल हैं। पुलिस के साथ वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई कार्रवाई सहायक वन संरक्षक जितेन्द्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में की गई। टीम में दो क्षेत्रीय वन अधिकारी, वनपाल और वनरक्षक शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान रामगंज थाना पुलिस का जाब्ता भी मौजूद रहा। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज वन विभाग ने मामले में आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने कहा है कि वन्यजीवों को अवैध रूप से पकड़ने, कैद करने और उनके व्यापार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
