icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डेहरी के अनीस होटल पर छापेमारी: देह व्यापार का खुलासा, चार महिलाएं गिरफ्तार

Sasaram, Bihar:खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां डेहरी के स्टेशन रोड स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया है तथा आपत्तिजनक स्थिति में चार महिलाओं तथा एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। डेहरी के स्टेशन रोड के 'अनीस होटल' में डेहरी के एसडीएम निलेश कुमार ने छापामारी की। इसके बाद अफरातफरी मच गई। प्रशासन को सूचना मिली थी की डेहरी के स्टेशन रोड में संचालित कई होटलों में देह व्यापार का धंधा हो रहा है। इसी सूचना पर जब कार्रवाई की गई तो अनीश होटल से चार महिलाओं को पकड़ा गया। साथ ही संदिग्ध परिस्थिति में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। होटल के प्रबंधक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। एसडीएम निलेश कुमार का कहना है कि जिन महिलाओं को पकड़ा गया है, उन लोगों का आईडी कार्ड होटल में नहीं लिया गया था। साथ होटल का जो रजिस्टर है, वह भी अद्यतन नहीं है। स्टेशन रोड स्थित कई होटल में छापामारी की गई, जिसमें कई अनियमितता सामने आई है।
0
0
Report

गंगा घाट पर फूल-पॉलीथीन डालने से रोकने पर युवक की पिटाई

Noida, Uttar Pradesh:गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डालने से रोकने पर युवक को पीटा, मोबाइल छीनने का आरोप Location - Farrukhabad Date - 16-09-226 फर्रुखाबाद के पांचालघाट पर गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डालने से रोकना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि महिला के साथ आए दो युवकों ने युवक के साथ मारपीट की। मारपीट में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। घायल युवक को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने मोबाइल छीनने का भी आरोप लगाया है। फर्रुखाबाद के थाना कादरीगेट क्षेत्र के पांचालघाट पर गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डालने से रोकने को लेकर विवाद हो गया। महाराम पुत्र अनिल कुमार निवासी घमियापुर, थाना किशनी, जनपद मैनपुरी, जो वर्तमान में फर्रुखाबाद में रहकर गंगा घाट पर सफाई और समाजसेवा का काम करते हैं। आरोप है कि घाट पर एक महिला गंगा में फूल-पॉलीथीन सामग्री डाल रही थी, जिसे महाराम ने गंगा में सामग्री डालने से मना किया। इसी बात को लेकर महिला और महाराम के बीच विवाद होने लगा। इस दौरान महाराम के साथ मौजूद एक किशोर ने घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि वीडियो बनता देख महिला के साथ आए दो युवकों ने महाराम के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि वीडियो बना रहे किशोर के साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में महाराम के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। घायल महाराम को इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइट- शिल्पी, फर्रुखाबाद
0
0
Report

पटना के 17 चौराहों पर स्मार्ट सिग्नल से जाम घटेगा और कैमरे लगाए जाएंगे

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:पटना में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट और सुरक्षित बनाने की कवायद तेज हो गई है, यातायात पुलिस शहर के 17 प्रमुख चौराहों और जंक्शन पर पहली बार अपने स्तर से आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल और हाई-कैपेसिटी कैमरे लगाने जा रही है। इसके लिए परिवहन विभाग ने यातायात पुलिस को 8 करोड़ रुपये दिए हैं अब जल्द ही सिग्नल लगाने के लिए निविदा निकाली जाएगी। नए सिग्नल के साथ आधुनिक कैमरे भी लगाए जाएंगे, जिनसे चौराहों पर वाहनों की आवाजाही, ट्रैफिक दबाव और नियमों के उल्लंघन पर नजर रखी जा सकेगी इससे ट्रैफिक जाम की स्थिति को समझने और जरूरत के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव करने में पुलिस को मदद मिलेगी,साथ ही ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की निगरानी भी आसान होगी। शहर में मलाही पकड़ी, मछुआ टोली, मीठापुर बाइपास, जगनपुर मोड़, रूपसपुर पश्चिमी छोर, करबिगहिया मोड़ गोलंबर, शहीद चौक, आर ब्लॉक चौराहा, गायघाट पुल के नीचे, अटल पथ-अशोक राजपथ इंटरसेक्शन, आरएन सिंह दक्षिणी, आयुक्त कार्यालय जेपी गंगा पथ तिराहा, जीरो माइल, गायघाट-जेपी गंगा पथ यू-टर्न, जीपीओ गोलंबर और नाला रोड समेत 17 स्थानों पर नए सिग्नल लगाए जाएंगे। पहले से ही 31 ट्रैफिक सिग्नल लगे हुए हैं जिन्हें पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाया गया है,इनमें से आयकर गोलंबर के पास मेट्रो निर्माण और एयरपोर्ट गेट व अनिसाबाद मोड़ के पास लगे सिग्नल सड़क निर्माण कार्य के कारण बंद हैं. यातायात पुलिस के अनुसार, इससे ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी。
0
0
Report
Advertisement

अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वी

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow2m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:अवैध प्लाटिंग पर फिर गरजी प्राधिकरण की जेसीबी सैयद अब्बासपुर में 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति की जा रही प्लाटिंग ध्वस्त, करीब 1.5 करोड़ रुपये की भूमि पर हुई कार्रवाई संवाददाता, उन्नाव। उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण की टीम ने हरदोई-सफीपुर मार्ग स्थित ग्राम सैयद अब्बासपुर में करीब 10 बीघा भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृति के की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई की गई भूमि की कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये बताई गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अनधिकृत रूप से प्लाटिंग और निर्माण कराया जा रहा था। शिकायत और निरीक्षण के बाद मंगलवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। जेसीबी के पहुंचते ही अवैध प्लाटिंग में बनाए गए रास्तों व अन्य संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध निर्माण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई सचिव उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण अथवा प्लाटिंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यों में संलिप्त लोगों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्राधिकरण की ओर से अवैध गतिविधियों पर निगरानी भी बढ़ाई जा रही है, ताकि बिना अनुमति के होने वाले निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सचिव मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रदीप राजपूत, राजू रावत, सुरेश शुक्ला सहित प्राधिकरण की टीम ने की।
0
0
Report
Advertisement

मेरठ होमगार्ड भर्ती दौड़ में अभ्यर्थी की मौत, 9 अभ्यर्थी गंभीर

मेरठ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान एक अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई, जबकि 9 अभ्यर्थियों की हालत गंभीर हो गई। सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। इनमें 2 अभ्यर्थी ICU में भर्ती है। मृतक अभ्यर्थी का नाम अनुज मलिक है। अनुज मलिक रनिंग के दौरान गिर गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के CMS अजीत चौधरी के मुताबिक, मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही सही कारण सामने आएगा। मेडिकल कॉलेज के CMS अजीत चौधरी ने बताया- अनुज की मौत करीब 3 से 4 बजे के बीच हुई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एक अन्य अभ्यर्थी सचिन की हालत नाजुक है और उसे टेली-ICU में भर्ती किया गया है। 1-2 अन्य अभ्यर्थियों की हालत भी नाजुक बताई जा रही है। कुछ अभ्यर्थियों को उनके परिजन अपनी मर्जी से डिस्चार्ज कराकर दूसरे अस्पताल या अन्य जगह इलाज के लिए ले गए हैं। कितने अभ्यर्थियों को कहां ले जाया गया है, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह होमगार्ड भर्ती का फिजिकल था। रनिंग के दौरान अनुज गिर गए, जिसके बाद पुलिस उन्हें मेडिकल अस्पताल लेकर आई। डॉक्टरों ने इलाज किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। धर्मेंद्र के मुताबिक, अनुज मलिक RRC सेंटर दिल्ली कैंट से आर्मी में रिटायर हुए थे। डॉक्टरों ने अभी मौत का कारण नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद ही इसकी वजह स्पष्ट होगी। धर्मेंद्र ने मामले में जल्द कार्रवाई की मांग की, ताकि शव परिवार को सौंपा जा सके और परिवार को मिलने वाले क्लेम आदि का लाभ मिल सके। अनुज के परिचित राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें फोन पर उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली थी। उस समय वह दिल्ली में थे। अनुज ने उनके साथ पूरी सर्विस की थी और दोनों अभी एक ही कॉलोनी में रहते थे। राकेश के मुताबिक, उन्हें जानकारी मिली कि अनुज रेस के दौरान बीच में गिर पड़े। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर आई। उनके गिरने की सही वजह अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 6-7 अन्य अभ्यर्थियों के भी अस्पताल में होने की जानकारी मिली है。 घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भर्ती प्रक्रिया के दौरान हुई घटना की जानकारी जुटाई। अभ्यर्थियों की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल मौत की सही वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी。
0
0
Report
Advertisement

रतलाम में शव मिलने के बाद छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, सड़क पर जमकर हंगामा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में सैलाना मार्ग पर देर रात तक जमकर हंगामा और प्रदर्शन देखने को मिला। छात्र संगठनों, मृतक छात्रा के परिजनों और छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी करते रहे और अपनी मांगों पर अड़े रहे। प्रदर्शन शाम करीब 4 बजे सैलाना के एकलव्य आदिवासी छात्रावास में 12वीं की छात्रा वर्षा सोलंकी का शव कमरे में फंदे पर लटका मिलने के बाद शुरू हुआ। शव को ले जाने के दौरान आक्रोश बढ़ता गया और प्रदर्शनकारियों ने सैलाना के मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। हालात को देखते हुए प्रशासन और पुलिस का अमला देर रात तक मौके पर तैनात रहा। एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओपी, छात्रावास अधिकारी और अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण विभाग के जिला सहायक आयुक्त समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। बताया जा रहा है कि छात्रा को अर्धवार्षिक परीक्षा के दौरान चिट के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद छात्रा के अपने कमरे में जाने और कुछ देर बाद उसका शव मिलने की बात सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। देर रात प्रदर्शनकारियों और प्रशासन के बीच बातचीत के बाद छात्रावास के प्राचार्य नरेंद्र सिंह, इकोनॉमिक्स शिक्षिका प्रीति लाम्बा और छात्रावास अधीक्षिका—इन तीनों के निलंबन के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
0
0
Report

इलाहाबाद हाईकोर्ट: धर्मांतरण के बाद भी एसटी प्रमाण पत्र का लाभ नहीं

Prayagraj, Uttar Pradesh:धर्म परिवर्तन की आरोपी महिला को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका, धर्मांतरण के बाद भी जनजाति का लाभ लेने की आरोपी महिला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने कहा धर्म परिवर्तन के बाद जनजाति जुड़ाव नहीं तो एसटी का दर्जा भी नहीं मिल सकता। सोनभद्र की दुलरिया उर्फ रज़िया को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने दुलरिया उर्फ रज़िया के धर्मांतरण के बाद भी अवैध तरीके से अनुसूचित जनजाति सर्टिफिकेट का लाभ लेने पर एसडीएम सोनभद्र के आदेश पर लगाई गई रोक को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट ने साफ कहा है कि अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को हर स्थिति में उसका लाभ मिले यह जरूरी नहीं है। हाईकोर्ट ने कहा कि जब व्यक्ति अपने मूल सामाजिक जीवन शैली और धर्म संस्कृति के अलावा परंपरा को छोड़कर दूसरे धर्म के रीति रिवाजो को मानने लगता है तो वह अपने मूल स्टेटस को खो देता है और इस स्थिति में भी उसे उसके मूल कैटेगरी के अनुसार लाभ नहीं दिया जा सकता। दरअसल सोनभद्र के दुद्धी तहसील की रहने वाली रजिया उर्फ दुलरिया अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती थी। लेकिन 1986 में दुलरिया ने बहादुर अली से शादी करके मुस्लिम धर्म को स्वीकार लिया। लेकिन उसने अपनी पहचान छिपाकर पिता के पते से अनुसूचित जनजाति का सर्टिफिकेट हासिल करके साल 2012 में सोनभद्र के दुद्धी तहसील अंतर्गत कई जमीनों का बैनामा करा लिया। जबकि नियम यह कहता है कि दलित या फिर अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों की जमीनों को दूसरी कैटेगरी के लोग बगैर डीएम की अनुमति के खरीद नहीं सकते हैं। लेकिन रजिया उर्फ दुलरिया ने अपने पति बहादुर अली की पहचान छिपाकर पिता के पते पर फर्जी अनुसूचित जनजाति के सर्टिफिकेट हासिल करके 2012 से 2018 के बीच दलितों की 14 जमीनों का बैनामा कराया। मामले का खुलासा होने के बाद जांच बैठाई गई और जांच में यह बात सत्य पाई गई कि रजिया उर्फ दुलरिया वर्षों पहले मुस्लिम धर्म अपना चुकी है, वह मुस्लिम रीति रिवाज़ों को ही फॉलो करती है। जिसके बाद उसकी तरफ से अनुसूचित जनजाति सर्टिफिकेट का लाभ लेने वाले सर्टिफिकेट को एसडीएम ने अवैध करार देते हुए बैनामा कराई गई जमीनों को राज्य सरकार के निहित में दर्ज करने का आदेश पारित किया। एसडीएम के आदेश को रजिया उर्फ दुलरिया ने 9 अलग अलग याचिकाओं के जरिए हाईकोर्ट में चुनौती दी। जिस पर राज्य सरकार की तरफ से अपर महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी और स्थायी अधिवक्ता अनूप चंद्रा ने पुरजोर विरोध किया। कहा गया कि महिला ने अपनी पहचान और धर्म को छिपाकर पिता की पहचान के आधार पर अनुसूचित जनजाति का सर्टिफिकेट लगाकर जमीनों का बैनामा कराया है, हाईकोर्ट ने मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद याचिका को खारिज करते हुए एसडीएम सोनभद्र के आदेश को बरकरार रखा है。
0
0
Report
Advertisement

मथुरा में सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा--सपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज समाजवादी पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के महासचिव राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को सपा सरकार में आईएएस बनबाने का किया दाबा. महिला बैंक कर्मी ने जासूसी,पीछा करने और व्हाट्सएप पर गंदे मैसेज भेजने की शिकायत दर्ज कराई. आरोपी सपा नेता राजन रिजवी ने पीडीत महिला जो जाल में फंसाने के लिए किए मैसेज。 पीड़िता का निजी नम्बर, गाड़ी नंबर और निजी जानकारी जुटाने का आरोप प्राइवेट एजेंन्सी व अन्य तरीके से पीड़िता और उसके परिवार की जानकारी जुटाने का आरोप पीड़िता के पति वन विभाग में रेंजर के पद पर हैं कार्यरत निजी जानकारी प्राइवेट एजेंसी के साथ साझा करने का शक पहले भी विबाद में रहे हैं सपा नेता राजन रिजवी पीड़िता ने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता मथुरा शहर कोतवाली में सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top