203408
हापुड़ में वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर हापुड़ से है जहां वन विभाग की टीम ने धौलाना क्षेत्र के गांव परपा में मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया है। आपको बता दें पिछले कई दिनों से गांव में मगरमच्छ देखे जाने की चर्चा थी। कुछ दिन पहले भी वन विभाग की टीम गांव में मगरमच्छ को पकड़ने गई थी। लेकिन वन विभाग की टीम को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। कल फिर एक बार गांव में मगरमच्छ देखा गया और आज वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर पकड़ लिया है। वहीं अभी तक दहशत के साए में जी रहे ग्रामीणों ने अब राहत की सांस ली है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेपाल में Sunsari घटना के बाद जनकपुरधाम व धनुषा में अनिश्चित कर्फ्यू
Noida, Uttar Pradesh:JANAKPUR, NEPAL: INDEFINITE CURFEW IN JANAKPUR, DHANUSHA OF NEPAL AFTER VIOLENCE OVER THE SUNSARI INCIDENT. नेपाल के मधेश के कई जिलों में सांप्रदायिक फिर से चरम पर धनुषा प्रशासन ने जनकपुरधाम के विभिन्न क्षेत्रों में कर्फ्यू आदेश जारी किया0
0
Report
बांसवाड़ा में बुजुर्ग महिला पर पागल कुत्ते का हमला, अस्पताल में भर्ती
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा घटना: बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना क्षेत्र के छोटी सरवा गांव में गुरुवार को एक बुजुर्ग महिला पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार महिला गनी पत्नी वागू घर के पास मवेशियों को चारा डालने गई थी, तभी कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया। हमले में महिला के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर काटने के घाव हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने कुत्ते को भगाया और घायल महिला को महात्मा गांधी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यही कुत्ता इधर-उधर घूम रहा है, जिससे अन्य लोगों पर भी हमले की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से कुत्ते को पकड़ने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है。0
0
Report
नकाबपोश बदमाश ने भंवरी देवी की हत्या, गिरफ्तार की मांग पर धरना जारी
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी के लोहावट थाना क्षेत्र के जंभेश्वर नगर गाँव में देर रात एक नकाबपोश ने घर में घुसकर भंवरी देवी को चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया। विरोध करने पर उसने उनकी दो बेटियों पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मृतका के परिवार और समुदाय के लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर लोहावट के जिला अस्पताल के सामने धरने पर बैठे हैं; मामला यह है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। धरने के दौरान लोगों ने कहा कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम तभी होगा जब आरोपी गिरफ्तार किया जाएगा, उसके बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ी संख्या में सर्वसमाज के लोग लोहावट थाने का घेराव करने पहुँचे। पुलिस ने जल्द मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। फिलहाल जिला अस्पताल लोहावट के समक्ष बचोई समाज का धरना जारी है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में संगरिया के ईओ के खिलाफ फर्जी पट्टा मामले में कार्रवाई की मांग
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में संगरिया नगर पालिका के वार्ड संख्या 30 निवासी रामस्वरूप ने गुरुवार को जिला कलक्टर को प्रार्थना-पत्र सौंपकर नगर पालिका संगरिया के तत्कालीन अधिशाषी अधिकारी के विरुद्ध फौजदारी कार्रवाई की अनुमति देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन ईओ ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वर्ष 2022 में नियमों को दरकिनार कर गली आम की भूमि पर फर्जी पट्टा जारी कर दिया, जिसके आधार पर संबंधित लोगों ने गली एवं खाली भूखंड पर कब्जा कर लिया। प्रार्थी ने बताया कि इस मामले को लेकर वह पूर्व में भी दस बार जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र दे चुका है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई पट्टे की प्रतिलिपि भी उन्हें आज तक उपलब्ध नहीं कराई गई।0
0
Report
बीकानेर में एमएन अस्पताल के पास पाइपलाइन फटी, हजारों लीटर पेयजल बर्बाद
Bikaner, Rajasthan:जलदाय विभाग की लापरवाही से हजारों लीटर पेयजल बर्बाद एमएन हॉस्पिटल के पास दो दिन से फूटी पड़ी है पाइपलाइन शिकायत पर पहुंची टीम बिना मरम्मत किए ही लौटी स्थानीय लोगों में नाराजगी, जल्द समाधान की उठाई मांग Intro - बीकानेर में एक ओर जहां पानी की हर बूंद बचाने की अपील की जाती है वहीं दूसरी ओर जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पेयजल सड़कों पर बह रहा है मामला एमएन हॉस्पिटल के पास का है, जहां पिछले दो दिनों से पेयजल पाइपलाइन फूटी हुई है और लगातार पानी की बर्बादी हो रही है स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत मिलने के बाद जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची जरूर, लेकिन पाइपलाइन की मरम्मत किए बिना ही वापस लौट गई इतना ही नहीं, क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के बावजूद नियमित जलापूर्ति भी शुरू कर दी गई, जिससे बड़ी मात्रा में पानी सड़क पर बहता रहा क्षेत्रवासियों का कहना है कि एक तरफ शहर में कई इलाकों में पेयजल संकट बना रहता है वहीं दूसरी ओर विभाग की लापरवाही से अमूल्य पेयजल व्यर्थ हो रहा है लोगों ने जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर पानी की बर्बादी रोकने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है0
0
Report
बेमेतरा के थानखम्हरिया में एल्डरमैन शपथ समारोह विवाद, सभी पार्षद अनुपस्थित
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले की नगर पंचायत थानखम्हरिया में तीन मनोनीत एल्डरमैन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राजनीतिक हलचल देखने को मिली। समारोह विवादों में घिर गया, क्योंकि कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू तो मौजूद रहे, लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल, उपाध्यक्ष और सभी 15 पार्षद कार्यक्रम से नदारद रहे। बंद कमरे में आयोजित इस कार्यक्रम में साजा एसडीएम पिंकी मनहर ने विधायक ईश्वर साहू की मौजूदगी में तीनों मनोनीत एल्डरमैन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी पार्षदों की गैरमौजूदगी अब कई सवाल खड़े कर रही है। गौरतलब है कि नगर पंचायत की अध्यक्ष भाजपा से हैं और एल्डरमैन का मनोनयन भी राज्य सरकार द्वारा किया गया है। ऐसे में अपनी ही पार्टी के जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। हालांकि, इस पूरे मामले पर विधायक ईश्वर साहू ने मीडिया से बातचीत में खराब मौसम को इसकी वजह बताया और कार्यक्रम को सफल बताया।0
0
Report
Advertisement
इटावा में अतिक्रमण हटाओ अभियान: बुलडोजर से कब्जा मुक्त कराई गई दुकाने
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में अतिक्रमणकारियों पर बाबा का बुलडोजर चलाया गया है, सीओ सिटी सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत भरथना चौराहा व आस पास इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया है इस अभियान से अतिक्रमण करने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा है। नगरपालिका द्वारा चलाए गए इस अभियान में निर्धारित जगह से आगे बढ़ाकर सड़कों पर कब्जा कर रहे दुकानों पर कार्यवाही करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया है इस कार्यवाही में सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर,सीओ सिटी,नगरपालिका अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे है वहीं अतिक्रमणकारियों पर चले पंजे से आस पास के क्षेत्र में लोगों में दहशत देखने को मिली जहां पर लोगों ने अपनी मर्जी से अतिक्रमण हटाया है। बताया जा रहा है कि अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
BHUPESH BAGHEL दिल्ली से चंडीगढ़ के लिए रवाना
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: BHUPESH BAGHEL LEAVES FOR CHANDIGARH0
0
Report
सिंगरौली में नशे के खिलाफ पुलिस की 3 किमी मैराथन सफल
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली में नशे के खिलाफ पुलिस की मैराथन 3 KM दौड़ में दिखा पुलिस और युवाओं ने दम सिंगरौली ASP ने हरी झंडी दिखाकर की मैराथन की शुरुआत पुलिस कर्मियों ने खुद भी लगाई दौड़, बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” का संदेश “Say No to Drugs” के नारों से गूंजा रास्ता दौड़ से पहले दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्टेडियम तक दौड़ महिला पुलिस बल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल सिंगरौली पुलिस का संदेश—नशा छोड़ो, जिंदगी जोड़ो नशामुक्त समाज के लिए जनभागीदारी पर जोर0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: हिंसक प्रदर्शन के मुकदमों में राहत
Noida, Uttar Pradesh:जंतर-मंतर हिंसक प्रदर्शन में दर्ज मुकदमों को को लेकर दिल्ली सरकार को बड़ा फैसला। दिल्ली सरकार ने प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ किसी भी प्रकार की प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं करने का निर्णय लिया है。 हालांकि, यह राहत उन व्यक्तियों पर लागू नहीं होगी जिनका आपराधिक रिकॉर्ड (क्रिमिनल एंटीसिडेंट) है। इस संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों का पालन किया जाएगा。 यदि प्रदर्शन के दौरान किसी प्रदर्शनकारी को गिरफ्तार किया गया है या हिरासत में लिया गया है, तो उनके मामलों की समीक्षा की जाएगी और उन्हें शीघ्र रिहा करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दिल्ली सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ आगे कोई प्रतिकूल कार्रवाई करने का उसका इरादा नहीं है।0
0
Report
कांकेर में मलेरिया से बच्चों की मौत, कांग्रेस ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा
Kurustikur, Chhattisgarh:कांकेर में मलेरिया के प्रकोप से तीन बच्चों के मौत के मामले में आज कांग्रेस के नेताओं ने कांकेर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। दरअसल बीते दिनों कांकेर मरदापोटि, डोमाहर्रा और सरंडी गांव के आश्रम में मलेरिया से तीन बच्चों की मौत हो गई थी। और 11 बच्चे मलेरिया से संक्रमित पाए गए जिनका इलाज चल रहा है। इस मसले पर प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी ने कहा है कि तीन बच्चों की मौत हो गई है लेकिन अब तक स्वास्थ्य विभाग ने कैंप भी लगाया नहीं है। आस पास के गांव प्रभावित होते जा रहे हैं। यही हाल भानुप्रतापपुर विकास खंड का है। कांग्रेस की सरकार के समय बस्तर संभाग मलेरिया मुक्त हो गया था। पर लापरवाही के चलते फिर से मलेरिया पैर पसार रहा है। लापरवाही का आलम ऐसा है कि अब तक किट भी नहीं बांटे गए हैं.0
0
Report
कावड़मार्ग में अतिक्रमण हटाने पर दुकानदार ने की सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट,कर्मचारियों में आक्रोश
Shamli, Uttar Pradesh:शामली। स्लग -- कावड़ मार्ग में अतिक्रमण हटाने पर दुकानदार ने की सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट,सफाई कर्मचारियों में आक्रोश जनपद शामली में कावड़ मार्ग से अतिक्रमण हटवाए जाने के दौरान एक दुकानदार द्वारा नगर पालिका में कार्यरत एक सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि सफाई कर्मी अपने कार्य का निर्वहन करते हुए कावड़ मार्ग की साफ सफाई कर रहा था।लेकिन एक दुकान के सामने अवैध अतिक्रमण के चलते सफाई नहीं हो सकती थी।जिसके चलते उसने अवैध अतिक्रमण को हटवाना शुरू किया तो दुकानदार ने उसके साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट कर उसे घायल कर दिया।लेकिन अभी तक उक्त मामले कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण सफाई कर्मियों में आक्रोश है और उन्होंने नगर पालिका में धरना प्रदर्शन करते हुए आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।वही अधिशासी अधिकारी द्वारा भी शहर कोतवाली प्रभारी को पत्र लिखकर उक्त मामले में कार्यवाही की मांग की गई है। आपको बता दे कि पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा मार्किट का है।जहा गत दिवस नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारी राजकुमार अपनी कावड़ ड्यूटी के चलते दुकानों के सामने से अवैध अतिक्रमण हटवाने और साफ सफाई इत्यादि कार्य करने के लिए पहुंचा था।आरोप है कि वहां पर स्थित एक दुकान के सामने अवैध अतिक्रमण देख जब सफाई कर्मचारी उसे हटाने लगा तो दुकानदार ने उसके साथ गाली गलौज और जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है।लेकिन उक्त मामले में कल से अभी तक कोई कार्यवाही न होने के कारण सफाई कर्मचारीयो में आक्रोश है और उन्होंने दुकादर पर कार्यवाही की मांग को लेकर नगर पालिका में धरना प्रदर्शन किया।जहा प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों ने कहा कि दुकानदार द्वारा जिस तरह से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है वह सरासर गलत है और अगर जल्द ही दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो वे कार्य बहिष्कार करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।वही नगर पालिका के ईओ के द्वारा भी कोतवाली प्रभारी को पत्र भेजते हुए आरोपी दुकानदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई है।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 45जोडे नवदंपति हुए एक दूसरे के,दिये गये उपहार
Nauder, Uttar Pradesh:45 नवदम्पत्ति अग्नि को साक्षी मानकर बधे दामपत्य सुत्र बंधन में चहनिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम योजना अंतर्गत चहनिया विकास खण्ड के मां खंडवारी महिला महाविद्यालय सभागार में को 45 युगल जोड़े दामपत्य सूत्र बन्धन मे बंधे जिससे गीत संगीत कि गुज व मंत्रोच्चार के बीच वर -वधु ने अग्निकुंड को साक्षी मानकर एक साथ जीने की कसम खाई। विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नव दम्पती को जय माला व सिंदुर दान कराते हुए सात बचन का संकल्प दिलाते व सात जन्मों तक साथ निभाते हुए विवाह को सम्पन कराया। मुख्यअतिथि ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल नव विवाहितोंको प्रमाण पत्र व आर्शीवाद प्रदान करते हुए कहा कि आप ने सात फेरे लेकर जो जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया है उसे मन से निभाएं। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना गरीब परिवारों की बेटीयों के लिए वरदान साबित हो रही है । इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटीयों का विवाह सरकारी खर्च कराया जा रहा है। जिससे उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।वर वधू को सरकार के तरफ से वर्तन सेट,वर के लिए पैंट, सर्ट ,वधू के लिए पांच सेट साड़ी , पगड़ी, चुनरी,श्रीगांर बाक्स , ट्राली बैंग,दीवार घड़ी , स्टील का ड्रम,प्रेशर कुकर, आदि सामानो सहित उनके खाते में 64हजार रुपया भी दे रहे हैं ताकि अपने जीवन का आरंभ अच्छे ढंग से कर सके।जल्द ही बिटीया के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा । विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी आकांक्षा सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना से बेटियों के विवाह का खर्च कम हुआ है, और परिवारों को आर्थिक सहायता मिल रही है। प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है सामूहिक विवाह के माध्यम से बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के पात्र परिवारों को लाभ दिया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद देते हुए कहा की बहुत ही खुशी का दिन है सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ सामानता का व्यवहार करते हुए सामाजिक रीति रिवाजों के परंपराओं का निर्वाहन कर वर वधू सात फेरे लेकर के सात वचनों बल देते हुए पति-पत्नी सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर बढ़ने की सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही वर- वधू पक्ष की ओर से आये मेहमानों को नास्ता व भोजन की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान मां खंडवारी महाविद्यालय संस्थापक प्रबंधक डा,राजेन्द्र प्रताप सिंह, निदेशक डा, आशुतोष कुमार सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष एडवोकेट योगेन्द्र मिश्रा, बलुआ थाना अध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ,एडियो पंचायत अधिकारी राजेश सिंह , ग्राम पंचायत अधिकारी आंनद यादव, कमलेश यादव,आशुतोष सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार, अतुल यादव, प्रेमचंद कन्नोजिया,वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।संचालन तकनीकी सहायक दीना नाथ यादव ने किया0
0
Report
छिंदवाड़ा में गौशाला मौत पर पुतला फूंका, निगम-कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन
Chhindwara, Madhya Pradesh:रोड पर किया हनुमान चालीसा का पाठ .नगर निगम कमिश्नर का फूंका पुतला और मुख्य पशु चिकित्सक के खिलाफ कार्यालय में की जमकर नारेबाजी छिंदवाड़ा में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गौ शाला में हो रही गायों की मौत और उनके उपचार में जो लापरवाही बरती जा रही है उसके खिलाफ आज कलेक्टर कार्यालय के सामने से नगर निगम पहुंचकर निगम कमिश्नर सी पी राय का पुतला फूंका और मुरादाबाद के नारे लगाए . कार्यकर्ताओं ने नगर निगम से पशु चिकित्सा विभाग पहुंचकर हनुमान चालीसा का रोड पर बैठकर पाठ किया और मुख्य पशु चिकित्सक डॉ जी एस पक्षवार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और वहां से वापस कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर SDM को ज्ञापन सौंपा जिसमें उनकी शिकायत है कि नगर निगम और पशु चिकित्सा विभाग गौ शाला में मौजूद घायल गायों के उपचार में गंभीर लापरवाही बरत रही है और पशु चिकित्सालय में डॉक्टर भी मौजूद नहीं रहते है. पिछले कुछ दिनों में छिंदवाड़ा में आदर्श गौ शाला में लगातार गायों की मौत ने एक बड़ा सवाल पैदा कर दिया है जिसे लेकर अब विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने भी आगे अगर कार्यवाही नहीं होती है और गायों को जो अवारा पशु कहकर संबोधित किया जा रहा है उस पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है और 20 साल से पदस्थ डॉ जी एस पक्षवार को हटाने की भी माँग की है . फिलहाल प्रशासन की ओर से ज्ञापन प्राप्त कर लिया है और मामले को नियमानुसार परीक्षण और आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजने की बात कही गई है .0
0
Report
सोनभद्र में बोलेरो पलटने से दो की मौत, दो घायल
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बोलेरो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि वाराणसी से लौटते समय सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है。 VO: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोहरा गांव के पास उस समय बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब वाराणसी से लौट रही एक बोलेरो सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए。 मृतकों की पहचान 25 वर्षीय निकेश और 72 वर्षीय मुराहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निकेश अपने परिवार का इकलौता बेटा था, जिसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है。 फिलहाल पुलिस पूरे हादसे के कारणों और सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
