दबंगों का ख़ौफ सीसीटीवी में कैद, पीड़ित पलायन को मजबूर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के खुर्जा गांव में पलायन करने को मजबूर दो पीड़ित परिवारों ने दबंग युवकों के डर से घर पर पलायन करने के पोस्टर चस्पा किया। करीब बीते 3 दिन पहले दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसमें कई लोग गम्भीर रूप से घायल भी हो गए थे। वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी फुटेज से सामने आई। बता दें कि पीड़ित पक्ष किसी मामले में गवाह है। जिसको डराने के लिए पीड़ित पर हमला किया गया। पुलिस का दावा है कि बहुत जल्द दबंग युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
