icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
Mohit GomatMohit GomatFollow29 Jul 2024, 07:56 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

राजस्थान में कानून व्यवस्था पर विपक्ष के बड़े आरोप, अपराध बेकाबू

Jaipur, Rajasthan:प्रदेश की क़ानून व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, पेपर लीक मामले में FIR दर्ज करने में सीकर में देरी हुई, उसके बाद मामला CBI में गया। कल भरतपुर में दो व्यापारियों पर हमला हुआ, जिसमें से आज एक की मौत हो गई। कोई ऐसा दिन नहीं जाता जब अपराध नहीं होते। अलवर में बलात्कार की घटना हुई। रोजाना जो घटनाएं सामने आ रही हैं, क्या इनको नहीं दिख रही हैं। सरकारी कर्मचारियों को कुचलकर मारा जा रहा है। जेल के अंदर मर्डर हो गया। आंकड़ों को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपराध के आंकड़े इस तरह पेश किए जा रहे हैं, मुकदमे दर्ज ही नहीं होते। हमारे समय में FIR दर्ज करना कंपलसरी था। आज FIR दर्ज कराने के लिए SDM और तहसीलदार को भी धरने पर बैठना पड़ता है। परिवादियों को थाने से भगा दिया जाता है। यूपी और बिहार की तर्ज पर काम हो रहा है। आंकड़े कम करके दिखाए जा रहे हैं। ड्रग्स हर गली, हर दुकान पर अवेलेबल हो गया है। चारों तरफ साइबर ठगी चल रही है। खनन माफिया और भूमाफिया राजस्थान को खोखला कर रहे हैं。
0
0
Report

देवरिया में अवैध असलहे के चेक के दौरान गोली लगने से प्रकाश यादव घायल

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक 20 वर्षीय युवक प्रकाश यादव के गले में गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले मेडिकल कॉलेज देवरिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के बाद जो खुलासा हुआ उसमें पुलिस ने बताया कि जिस युवक को गोली लगी है उसका चचेरा भाई उसके दोस्त गांव के बगीचे में बैठकर अवैध असलहे को चेक कर रहे थे इसी दौरान गोली चल गई जो प्रकाश को लगी इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है
0
0
Report
Advertisement

गोंडा हादसे पर अब क्या होगा? जल जीवन मिशन के कारण तीन मजदूरों की मौत, मुआवजे की मांग

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में 2 जुलाई को देहात कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर गांव के पास ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। मृतकों के परिजनों से सोमवार देर शाम चांदपुर गांव में गोंडा के कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मुलाकात की और घटना को लेकर अपना बयान दिया। उन्होंने जल जीवन मिशन विभाग को इस मौत के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मुकदमा दर्ज करने और मुआवजे की मांग की। उनका कहना था कि यह घटना अपने आप नहीं घटी है बल्कि जल जीवन मिशन के अभियान के तहत पाइप डालने के लिए गांव-गांव जा रहे कर्मी काम पूरा न करके छोड़ जाते हैं, जिससे ट्रक धंस गया और तीनों लोग मर गए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का काम पूरे प्रदेश में चल रहा है, और बनी-बनाई सड़कें तोड़ दी जाती हैं या खोद दी जाती हैं, जिसका वास्तविक परिणाम आज इस घटना के रूप में सामने आया है। अब जो तीन मृतक हैं वे पासवान समुदाय से हैं; उनके परिवार ने दुख व्यक्त किया है और कहा कि यह हत्या नहीं बल्कि लापरवाही है, जिसे सरकार को संज्ञान में लेते हुए उचित कदम उठाने चाहिए। अधिकारी- कर्मचारियों की लापरवाही से ये हादसा हुआ है, और सरकार से मुआवजे तथा दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की जा रही है। इस दौरान वीडियो में यह भी कहा गया कि राज्य स्तर पर ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए व्यवस्था करनी होगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटें।
0
0
Report

अयोध्या राम जन्मभूमि ट्रस्ट बैठक: इस्तीफे के बावजूद जांचोपरांत भविष्य के कदम तय

Noida, Uttar Pradesh:AYODHYA (UP) SHRI RAM JANMABHOOMI TEERTH KSHETRA TRUST MEETING AMID ONGOING INVESTIGATIONS INTO THE ALLEGED EMBEZZLEMENT OF DONATIONS/MEETINGS CONCLUDES/GOVIND GIRI (RAM TEMPLE TRUST PRIEST) PRESS CONFERENCE अयोध्या - ट्रस्ट की बैठक के बारे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि जी महाराज ने कहा, "यह तय किया गया था कि ट्रस्ट की तय बैठक—जो मूल रूप से 11 जुलाई को होनी थी—उसे जल्द से जल्द आयोजित किया जाए इसलिए, सभी को जानकारी देने के बाद, हमने इसे आज, 6 जुलाई को आयोजित किया। बैठक में सम्मानित अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज, सम्मानित शंकराचार्य जी महाराज, युग पुरुष परमानंद जी महाराज, पेजावर के विश्व प्रसन्न तीर्थ जी महाराज, हमारे नए ट्रस्टी कृष्ण मोहन जी और अयोध्या के ज़िला कलेक्टर शशांक त्रिपाठी जी शामिल हुए... इस तरह, पूरी कोरम (ज़रूरी संख्या) के साथ हुई यह बेहद अहम बैठक एक लंबा और सफल सत्र रहा, जिसने सभी को लाया।" हम सभी इससे आहत और दुखी हैं। चोरी कितनी बड़ी या छोटी थी, यह गौण बात है मुख्य चिंता की बात यह है कि यहाँ ऐसा माहौल कैसे बनने दिया गया। बहरहाल, सच्चाई हमारे सामने है और इस पर विचार करना हमारा कर्तव्य है। इसी कारण, तय तारीख से पहले ही हम आज गहरे चिंतन और दुख के साथ एकजुट हुए। मौजूदा हालात में एक गंभीर स्थिति पैदा हो गई: हमारे महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल जी मिश्रा ने अपने इस्तीफे सौंप दिए। महासचिव के तौर पर काम कर रहे चंपत राय को गहरा दुख पहुंचा था उन्हें लगा कि जब तक न्याय पूरी तरह नहीं हो जाता—यानी दोषियों को पकड़ा नहीं जाता और उन्हें उचित सजा नहीं मिलती—तब तक अपने पद पर बने रहना ठीक नहीं है। के. परासरन ने एक अहम बात उठाई: ट्रस्ट के संविधान के अनुसार, इस्तीफा सौंपते ही उसे स्वीकार मान लिया जाता है।
0
0
Report

अचलेश्वर मंदिर के पास मजार निर्माण पर घमासान, विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन

Morena, Madhya Pradesh:अचलेश्वर मंदिर के पास मजार निर्माण पर बवाल, विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन, जमकर हुई नारेबाजी ग्वालियर के प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर के पास मजार निर्माण को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया, मजार को वहां से हटाने की मांग की और जमकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया तथा मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर हलात को नियंत्रण में रखा। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

नर्मदापुरम में मूंग खरीदी नीति के विरोध पर किसान आंदोलन तेज, कांग्रेस ने प्रदर्शन

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी को लेकर नर्मदापुरम जिले में किसानों का आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। सरकार की खरीदी नीति के विरोध में भारतीय किसान संघ ने नर्मदापुरम में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है, जबकि इटारसी,सिवनीमालवा समेत जिले के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस भी सड़क पर उतर आई है और इटारसी में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन कर सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है। वीओ01- नर्मदापुरम के पीपल चौक पर भारतीय किसान संघ ने मूंग खरीदी नीति के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। किसानों का कहना है कि सरकार प्रति एकड़ केवल 1 क्विंटल 20 किलो मूंग खरीद रही है, जबकि 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से खरीदी की जानी चाहिए। किसान मांग पूरी होने तक धरना जारी रखने की बात कह रहे हैं। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करने और आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी भी दी है। वीओ02- इधर इटारसी में कांग्रेस नेता मयूर जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिना बैलों के खुद बैलगाड़ी खींचकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मूंग की शत-प्रतिशत समर्थन मूल्य पर खरीदी की मांग की गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की उपज खरीदने में लगातार देरी कर रही है। नेताओं का कहना है कि सीमित खरीदी से किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों का दावा है कि बाजार में मूंग के दाम समर्थन मूल्य से काफी कम मिल रहे हैं। ऐसे में किसान संगठन और कांग्रेस दोनों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा। बाइट(A1)- रजत दुबे ( भारती किसान संघ ) बाइट(A3)- ओमकार सिंह राजूपत ( भारती किसान संघ जिला अध्यक्ष ) बाइट(A2)- शंकर सिंह पटेल ( महामंत्री भारतीय किसान संघ ) बाइट(A4)- मयूर जयसवाल ( कांग्रेस नेता इटारसी )
0
0
Report

उज्जैन में ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0: छात्राओं के लिए साइबर सुरक्षा जागरूकता आयोजित

Ujjain, Madhya Pradesh:अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करणदीप सिंह ने ऑनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताए उज्जैन। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस के 'ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0' अभियान के तहत सोमवार को ज्ञान सागर ग्लोबल एकेडेमी में छात्राओं के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप सिंह ने छात्राओं से सीधे संवाद करते हुए सोशल मीडिया और इंटरनेट का सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज साइबर अपराधी नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसे में डिजिटल दुनिया में सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड, फिशिंग लिंक, क्यूआर कोड स्कैम, फेक लोन ऐप, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड और एआई के जरिए होने वाले साइबर अपराधों के बारे में सरल भाषा में समझाया। करणदीप सिंह ने सलाह दी कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा न करें, संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें और सोशल मीडिया की प्राइवेसी सेटिंग्स का हमेशा ध्यान रखें। उन्होंने बताया कि यदि किसी के साथ साइबर ठगी होती है तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए साइबर सुरक्षा पर क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए। सही उत्तर देने वाली छात्राओं की सराहना की गई और उन्हें अपने परिवार व दोस्तों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। अंत में छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और उन्हें सुरक्षित डिजिटल नागरिक बनने का संकल्प दिलाया गया। उज्जैन पुलिस ने कहा कि 'ऑपरेशन सेफ क्लिक 2.0' के तहत जिले के स्कूलों, कॉलेजों और अन्य संस्थानों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे। बाइट - मंजिमा पाण्डला, प्रिंसिपल
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर मोदी ने देशभक्ति का स्मरण कराया

Noida, Uttar Pradesh:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "... आज देश और पश्चिम बंगाल की धरती अपने महान सपूत और देशभक्त, भारत की अखंडता के लिए समर्पित व्यक्ति का श्रद्धापूर्वक स्मरण कर रही है... मैं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करता हूं और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं... डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जन्म जयंती को हमारी सरकार 2 वर्षों के राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मना रही है। यह पिछले वर्ष 6 जुलाई को शुरू हुई थी और अगले वर्ष 6 जुलाई तक चलेगी..."
0
0
Report

रायबरेली की शाहीन ने लखनऊ जा रहे परिवार की जिंदगी बचाने में दिया मिसाल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में एक मुस्लिम महिला शाहीन प्रयागराज के परिवार के लिए देवदूत बनकर सामने आई है। प्रयागराज से लखनऊ जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर उसमें फँसे लोगों को निकालने से लेकर एम्बुलेंस बुलाकर सीएचसी पहुंचाने तक ऐसे लगी रही जैसे उसका कोई अपना हो। मामला ऊँचाहार थाना इलाके के सबीसपुर चौराहे का है। यहां प्रयागराज मे सिसवा गांव निवासी रवि कुमार अपने परिवार के साथ लखनऊ जा रहे थे। तभी उनकी आँख लग गई और कार एक धमाके के साथ पानी भारी खाई मे पलट गई। उसी दौरान पास मे मौजूद शाहीन नाम की महिला तुरंत मौके पर पहुंची और अपने पति के साथ कार का शीशा तोड़कर सबको बाहर निकाला। शाहीन ने ही एम्बुलेंन्स को फ़ोन किया और घायलों मे शामिल एक बच्चे को गले से चिपका कर थपकी देते हुए सीएचसी तक गयी। हालांकि इस दौरान कार सवार रवि के पिता को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि महिला बच्चों समेत परिवार के अन्य छह लोगों का इलाज जारी है।
0
0
Report
Advertisement

अल्मोड़ा में सेवा पखवाड़े के शिविर से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी मिली

Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के ताकुला स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में सेवा पखवाड़े के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। करीब 445 लोगों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त की, जबकि कई पात्र लोगों का पंजीकरण भी किया गया। लाभार्थियों ने सरकारी योजनाओं से मिले लाभ और अपने अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने की। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। शिविर में लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए।
0
0
Report

दूदू दूरबीन अस्पताल ट्रॉमा सेंटर ने सड़क हादसों में तत्काल इलाज से मिसाल कायम की

Dudu, Rajasthan:दूदू दूरबीन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर दूदू में दूदू दूरबीन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर जयपुर अजमेर नेशनल हाईवे पर स्थित है। दूदू में दूदू दूरबीन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर की स्थापना वरिष्ठ डॉ मनीष बंसल ने 16 नवंबर 2023 में किया था। अस्पताल द्वारा सामाजिक दायित्व निभाते हुए बी पी एल एवं गरीब लोगों को निशुल्क परामर्श देकर सैकड़ों मरीजों के जीवन को खुशहाल बनाया है। हर साल 500 यूनिट रक्तदान का आयोजन कर सामाजिक सरोकार निभाया जा रहा है। हर वर्ष निःशुल्क कैंप लगाकर 25 से अधिक मरीजों का निशुल्क नेत्र ऑपरेशन करवा कर नया जीवनदान देने का लक्ष्य रखा गया है। नेशनल हाईवे पर ट्रॉमा अस्पताल का संचालन एवं दुर्घटना में घायल मरीजों का तुरंत इलाज करके जीवन बचाकर एक मिसाल पेश की जा रही है। मानवता की मिसाल पेश करते हुए दूदू में दूदू दूरबीन हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर द्वारा सामाजिक सरोकार को निभाते हुए दिन हो या रात हो बिना परिजनों के बिना अपनों के सड़क दुर्घटना में घायल प्रत्येक मरीज को इलाज किया जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top