icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पिकअप - बाइक की जोरदार टक्कर में एक की मौत, किशोरी घायल

Dipu RawatDipu RawatFollow11m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग पर शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे डाइनिंग वेन्यू के समीप कट के पास बाइक और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक गलत दिशा से आकर कट से मुड़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान परतावल की ओर से आ रही बाइक पिकअप की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार युवक व किशोरी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान संदेश यादव (पुत्र दुलारे यादव), निवासी लखिमा की मौत हो गई। वहीं जानवी (पुत्री सोनू), निवासी लखिमा, उम्र करीब 16 वर्ष घायल बताई जा रही है। परतावल चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में स्वाइन फ्लू अलर्ट: 70 बिस्तर आरक्षित, कंट्रोल रूम सक्रिय

Gonda, Uttar Pradesh:प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मरीजों को लेकर गोंडा का स्वास्थ्य विभाग पूरी तरीके से अलर्ट मोड पर है। गोंडा मेडिकल कॉलेज से लेकर पूरे जिले में कुल 70 बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा गोंडा मेडिकल कॉलेज की कोविड बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर 6 बेड आरक्षित किया गया है; स्वाइन फ्लू के मरीज मिलते ही यहाँ भर्ती कर इलाज किया जाएगा। साथ ही जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी चार-चार बेड स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आरक्षित हैं। जिले के जिला मुख्यालय पर एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम और टीम है, इसके साथ ही सभी 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी प्रत्येक केंद्र पर एक कंट्रोल रूम और एक टीम बनाई गई है। जिस किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलेंगे, तुरंत कंट्रोल रूम के माध्यम से जिला स्तरीय कंट्रोल रूम को सूचना दी जाएगी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनी टीम गांव में जाकर लोगों की जांच करेंगी और उनसे जागरूक करेंगी। गोंडा जिले के दो मरीज अब तक स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव हैं, जिनका लखनऊ के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इन दोनों मरीजों की जांच लखनऊ में हुई थी और वे पॉजिटिव पाए गए। परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की गई।
0
0
Report

पटना गोलीकांड: दो और आरोपी गिरफ्तार, मुख्य साजिशकर्ता का पर्दाफाश शुरू

Patna, Bihar:पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में 11 अगस्त की रात हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुभम राज को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अभय कुमार और बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य शूटर मुन्ना कुमार को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच और पूछताछ के आधार पर 28 अगस्त को अभय और राहुल को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना में इस्तेमाल अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस वारदात में सुपारी देने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद गोलीकांड के पीछे की असली वजह सामने आएगी। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।
0
0
Report
Advertisement

एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच रास्ते में फंसी: 20-25 मरीजों को राहत

Jamshedpur, Jharkhand:एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के सरकारी दावों के बीच शनिवार को एक बार फिर व्यवस्थागत खामियां सामने आ गईं। जानकारी के अनुसार, अस्पताल की एक लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में बंद हो गई, जिसमें करीब 20 से 25 लोग सवार थे। लिफ्ट रुकते ही अंदर मौजूद मरीजों और परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ देर तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों और तकनीकी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लिफ्ट में फंसे लोगों में कई मरीज, बुजुर्ग और उनके परिजन शामिल थे। बंद लिफ्ट में घुटन और डर के कारण कुछ लोगों की तबीयत भी बिगड़ने लगी। हालांकि समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गौरत है कि एमजीएम अस्पताल में लिफ्ट खराब होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार लिफ्टों में तकनीकी खराबी सामने आ चुकी है, जिसके कारण मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी है। बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने अस्पताल की रखरखाव व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से लिफ्टों की नियमित जांच और मरम्मत सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और किसी बड़े हादसे से बचा जा सके。
0
0
Report

पैसे ikke मिलने पर बेटे ने मां की हत्या: टांगी और हसुआ से किया वार

Gumla, Jharkhand:पैसे नहीं देने पर मां की बेरहमी से हत्या, टांगी और हसुआ से वार कर उतारा मौत के घाट; आरोपी बेटा गिरफ्तार गुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में शनिवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनाखेज वारदात सामने आई है। यहां पैसे की मांग पूरी नहीं होने पर एक बेटे ने कथित तौर पर अपनी 70 वर्षीय मां की टांगी और हसुआ से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया。 जानकारी के अनुसार, नाथपुर गांव निवासी 29 वर्षीय परदेसिया महतो अपनी मां तेतरी देवी से पैसे की मांग कर रहा था। पैसे नहीं मिलने पर गुस्से में उसने घर में रखी टांगी से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से तेतरी देवी जमीन पर गिर पड़ीं। इसके बाद आरोपी ने हसुआ से उनकी गर्दन पर भी वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई。 हत्या के बाद शव खेत में फेंका, खून के निशान भी मिटाए मां की हत्या करने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर घटना को छिपाने का प्रयास किया। उसने तेतरी देवी के शव को घर से बाहर निकालकर बगल के खेत में फेंक दिया। इसके बाद घर में पड़े खून के धब्बों को गोबर और पानी से साफ किया। इतना ही नहीं, हत्या में इस्तेमाल की गई टांगी और हसुआ को भी पानी से धो दिया。 इसी बीच कुछ ग्रामीणों की नजर खेत में पड़े खून से लथपथ शव पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना घाघरा थाना पुलिस को दी。 सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को दबोचा घटना की सूचना मिलते ही घाघरा थाना के सब इंस्पेक्टर विकास कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद आरोपी पुत्र परदेसिया महतो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल टांगी और हसुआ को भी बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी से घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद नाथपुर गांव में मातम और सन्नाटे का माहौल है। पैसे की मांग को लेकर मां की हत्या की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
0
0
Report

बारां नगर निकाय चुनाव: दूसरे दिन 169 उम्मीदवारों ने 186 नामांकन दाखिल

Baran, Rajasthan:बारां जिलें के नगर निकाय के चुनावों को लेकर दूसरे दिन 169 अभ्यर्थियों ने भरे 186 नामांकन पत्र बारां नगर निकाय आम चुनाव के तहत नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन शनिवार को जिले के सभी छह निकाय क्षेत्रों में चुनावी सरगर्मी तेज रही। दूसरे दिन 169 अभ्यर्थियों ने कुल 186 नामांकन पत्र दाखिल किए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी भंवरलाल जनागल ने बताया कि शनिवार को बारां नगर परिषद क्षेत्र में 32 अभ्यर्थियों ने 33, नगर पालिका अंता में 29 अभ्यर्थियों ने 35, मांगरोल में 43 अभ्यर्थियों ने 48, सीसवाली में 9 अभ्यर्थियों ने 10, अटरू में 13 अभ्यर्थियों ने 14 तथा छबड़ा नगर पालिका में 43 अभ्यर्थियों ने 46 नाम निर्देशन पत्र जमा कराए। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 178 अभ्यर्थी 195 नामांकन फार्म भर चुके हैं।
0
0
Report
Advertisement

कुचामन सिटी और नावां में नामांकन दौड़ तेजी, अंतिम दिन की संभावना

Didwana, Rajasthan:निकाय चुनाव 2026 को लेकर नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुचामन सिटी और नावां में चुनावी सरगर्मी और तेज हो गई। शनिवार को दोनों निकायों में बड़ी संख्या में प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों के आसपास दिनभर राजनीतिक गतिविधियां बनी रहीं। कुचामन सिटी नगर परिषद के आरओ सुरेंद्र सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन कुचामन में कुल 81 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ आरओ के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन दाखिल करने के लिए प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ यात्रा की और चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल नजर आया। वहीं नावां नगर पालिका के आरओ हुक्मीचंद रोहलानिया ने बताया कि नावां में दूसरे दिन कुल 70 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है और प्रत्याशी नियमों के तहत नामांकन पत्र लेकर जमा कर रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया का 31 अगस्त अंतिम दिन है। रविवार को अवकाश होने के बाद अब सोमवार को अंतिम दिन प्रत्याशियों के पास नामांकन दाखिल करने का मौका रहेगा। रिटर्निंग अधिकारियों के अनुसार दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जा सकेंगे। ऐसे में अंतिम दिन दोनों निकायों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। नामांकन के दूसरे दिन बड़ी संख्या में पर्चे दाखिल होने के बाद अब कुचामन और नावां में चुनावी मुकाबले की तस्वीर धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगी है। हालांकि अंतिम तस्वीर नामांकन पत्रों की जाँच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही साफ होगी। इसके बाद चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा। कुचामन और नावां में दूसरे दिन के नामांकन के साथ ही चुनावी चौसर पर राजनीतिक दलों और दावेदारों की चालें तेज हो गई हैं। अब निगाहें 31 अगस्त के अंतिम नामांकन दिवस पर टिकी हैं।
0
0
Report

गया के गुरपा पहाड़ पर आकाशीय बिजली, कई घायल, मौत की चर्चा

Gaya, Bihar:गयाजी के गुरपा पहाड़ पर आकाशीय बिजली का कहर, पूजा करने पहुंचे श्रद्धालुओं पर गिरी बिजली; कई घायल, एक की मौत, आधिकारिक पुष्टि नहीं गया जिले के गुरपा थाना क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक गुरपा पहाड़ पर शनिवार को पूजा-अर्चना के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में बिहार और झारखंड के श्रद्धालुओं समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जबकि एक गंभीर घायल को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। एक की मौत की चर्चा है, लेकिन प्रशासन ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। शनिवार को सावन-भादो के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरपा पहाड़ पर पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुरपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को पहाड़ से नीचे लाकर फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गया जिले के चाकंद के एक युवक राकेश कुमार की मौत होने की सूचना मिल रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक प्रशासन या स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वंही घायलों में गुरपा थाना क्षेत्र की प्रिया कुमारी (20 वर्ष), अजय कुमार, रवि रंजन, फतेहपुर थाना क्षेत्र के भोरे गांव निवासी संजय पासवान, वारसलीगंज की रीता कुमारी, सिरदला के आदित्य कुमार और आकाश कुमार, झारखंड के धनबाद निवासी प्रिंस कुमार तथा काटी के शुभम कुमार शामिल हैं। हम आपको बता दे कि गुरपा पहाड़ धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। पहाड़ की चोटी पर प्राचीन बौद्ध स्तूप, महाकश्यप की गुफा और मंदिर स्थित हैं। वहीं मां गुरपासेनी देवी, भगवान विष्णु के चरण, बजरंगबली और भगवान शिव के मंदिर भी यहां मौजूद हैं। इसी कारण यह स्थल बौद्ध और हिंदू दोनों धर्मों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन और भादो के महीने में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।
0
0
Report

पाकुड़ यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने नौकरियों की गड़बड़ी के आरोप लगाए

Pakur, Jharkhand:शहर के सिदो– कान्हू मुर्मू पार्क के पास उनका स्वागत किया गया...सिदो– कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया...उनके बाद अन्य उपस्थित छात्रों ने भी बारी-बारी से माल्यार्पण किया...स्थानीय छात्रों से मुलाकात कर बातचीत किया...इस यात्रा में छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो विशेष रूप से उपस्थित थे...स्थानीय छात्रों ने मौके पर पहुंचे छात्र नेताओं का स्वागत किया...इस दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए....उन्होंने कहा कि राज्य में नौकरियों को बेचा जा रहा है, चाहे वह जेपीएससी या सीजीएल की परीक्षा हो, या चौकीदार से लेकर चपरासी तक की नौकरी...इसे एक सुनियोजित साजिश बताया, जिसका उद्देश्य यहां के युवाओं को ठगना है... उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका आंदोलन छात्रों के भविष्य को लेकर है...उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार द्वारा ली गई 45 परीक्षाओं को रद्द किया जाए और छात्रों को न्याय मिले...उन्होंने यह भी कहा कि उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है, लेकिन सरकार जानबूझकर इसे अशांतिपूर्ण बनाना चाहती है...हाल के दिनों में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट की गई...देवेंद्र नाथ महतो ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों के साथ कोई छल किया गया, तो इस यात्रा के बाद झारखंड बंद और चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा...उन्होंने दोहराया कि वे आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे... झारखंड को आंदोलन की धरती बताते हुए शहीदों को नमन किया और कहा कि वीर शहीदों की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी...उन्होंने जोर दिया कि यहां के छात्रों को न्याय मिलने के बाद ही वे शांत होंगे...उन्होंने बताया कि यह यात्रा 24 जुलाई को गुरुजी शिबू सोरेन के जन्म स्थल नेमरा से शुरू हुई थी...यह यात्रा राज्य के सभी जिलों का भ्रमण करेगी और इसका समापन रांची में किया जाएगा, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी... उन्होंने JPSC और JSSC की भर्ती में कथित गड़बड़ियों पर छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, "JPSC और JSSC को उद्योग बना दिया गया है, जहाँ नौकरियां बेची जा रही हैं...CID की रिपोर्ट में भी यह बात सामने आई है... नौकरी खरीदने में शामिल होने के आरोप में झारखंड के चार छात्रों को गिरफ्तार किया गया है...यह कितनी दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि नौकरियां बेची जा रही हैं...JPSC चेयरमैन ने भी इन आरोपों पर जवाब दिया है और 22-23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है...उन्होंने आगे कहा, "हम सबको जगाने आए हैं...झारखंड में क्रांति का बिगुल बज चुका है...झारखंड के लोगों के लिए नौकरियां मेरिट, कड़ी मेहनत और पारदर्शिता के आधार पर पक्की होनी चाहिए, न कि जान-पहचान, पहचान या भ्रष्टाचार के आधार पर... आज हमारी पदयात्रा का छठा दिन है और हम संथाल परगना के पाकुड़ पहुँच गए हैं...हम 24 जिलों का दौरा करेंगे...अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनती है, तो हम चक्का जाम और झारखंड बंद करेंगे और आखिरकार शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो, ए.के. रॉय और नीलांबर-पीतांबर जैसे महान नेताओं के रास्ते पर चलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकेंगे... बाइट-1-2- देवेन्द्र नाथ महतो, छात्र नेता
0
0
Report
Advertisement

मकराना नगर परिषद के नामांकन 156 पर पहुंचे, प्रशासन ने जांच तेज की

Didwana, Rajasthan:एंकर जानकारी अनुसार नगर परिषद मकराना के लिए उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय में अतिरिक्त जिला कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर एवं तहसीलदार व रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप मीणा के समक्ष कुल 60 वार्डों के लिए 144 प्रत्याशियों ने उनके नामांकन प्रस्तुत किए हैं। इसी प्रकार बोरावड नगर पालिका कार्यालय में उपखंड अधिकारी मकराना व रिटर्निंग अधिकारी बाबूलाल जाट के समक्ष 25 वार्डों के लिए 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गुरुवार को मकराना नगर परिषद के लिए 12 नामांकन किए गए थे अब बढ़कर 156 हो गए। वहीं नगर पालिका बोरावड़ में गुरुवार को दो नामांकन हुए थे जिन्हें मिलकर 27 नामांकन हो गए हैं। नामांकन को लेकर उम्मीदवार सुबह जल्दी ही अपने-अपने समर्थकों के साथ उपखंड कार्यालय पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मंगलाना रोड़ पर सभी समर्थकों को रोक दिया। केवल प्रत्याशी और प्रस्तावक को ही अंदर जाने दिया गया। उपखंड कार्यालय के बाहरी सभी के नामांकनों की जांच की गई। इसके बाद उन्हें नामांकन दाखिल करने के लिए अंदर जाने दिया गया। अतिरिक्त जिला कलेक्टर व रिटर्निंग अधिकारी लाखन सिंह गुर्जर ने बताया कि जो भी इच्छुक अभ्यर्थी हैं, वे अपने नामांकन पत्रों की जांच रविवार को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक करवा सकते हैं, जबकि सोमवार को सुबह 8:00 बजे से ही उपखंड कार्यालय के बाहर नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। सोमवार को दोपहर 3:00 बजे पहले जो प्रत्याशी उपखंड कार्यालय व तहसील कार्यालय परिसर में दाखिल हो उसका ही नामांकन लिया जाएगा।
0
0
Report

गोविंदनगर पुलिस ने चार शातिर चोर गिरफ्तार, एक फरार अंधेरे में

Mathura, Uttar Pradesh:गोविंदनगर पुलिस ने चार शातिर चोरों को अवैध असलहों व गाड़ियों के साथ गिरफ्तार, एक चकमा देकर फरार मथुरा। थाना गोविन्दनगर पुलिस टीम को शनिवार भोर में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की घटनाओं में संलिप्त चार शातिर अभियुक्तों को चोरी के माल, फर्जी नंबर प्लेट लगे वाहनों और अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं, इनका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार (29 अगस्त 2026) तड़के करीब 04.20 बजे थानाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मसानी लिंक रोड से पुरानी रेलवे लाइन की ओर जाने वाले तिराहे के पास कच्चे रास्ते से घेराबंदी कर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुन्ना उर्फ हप्पी (22), समीर (20), रिजवान (24) निवासीगण थाना कोतवाली मथुरा और नासिर (21) निवासी थाना गोविन्दनगर के रूप में हुई है। जबकि उनका पांचवां साथी शोएब अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामदगी: अभियुक्तों के कब्ज से चोरी के 27,300/- रुपये नकद, 02 चोरी के पहचान पत्र (आधार कार्ड) युक्त एक छोटा पर्स, 12 बोर की एक अवैध पोनिया व 02 कारतूस, .315 बोर का एक तमंचा व 04 कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट की 01 मोटरसाइकिल, फर्जी नंबर प्लेट लगी 01 होंडा सिटी कार तथा 01 मैक्स पिकअप गाड़ी जब्त की गई है। पुलिस पड़ताल में सामने आया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके खिलाफ मथुरा के विविध थानों (कोतवाली, रिफाइनरी, सदर बाजार, हाइवे) में हत्या, चोरी व अन्य संगीन धाराओं में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। थाना गोविन्दनगर पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 358/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं 3/25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। फरार अभियुक्त शोएब की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
0
0
Report

गौरी नगर अंडर ब्रिज में पानी में डूबकर युवक की मौत; सुरक्षा पर सवाल

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव शहर के गौरी नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन अंडर ब्रिज में भरे बारिश के पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि गौरी नगर क्षेत्र में पिछले करीब एक साल से अंडर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण अंडर ब्रिज के भीतर पानी भर गया है। इसी दौरान संतोष सोनवानी नामक एक युवक पानी के भीतर चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक शराब के नशे में था। आशंका जताई जा रही है कि नशे की हालत में वह अंडर ब्रिज के भीतर भरे पानी में चला गया, जहां वह गहरे पानी में डूब गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर इस हादसे के बाद निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। निर्माण स्थल के दोनों मुहानों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और खतरे के संकेतक नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बारिश के दौरान यहां हादसे का खतरा बना हुआ है।स्थानीय लोगों के मुताबिक अंडर ब्रिज का निर्माण लंबे समय से चल रहा है और अब तक पूरा नहीं हो सका है। बारिश का पानी लगातार यहां जमा हो जाता है। बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक के नीचे का कुछ काम रेलवे की ओर से पूरा नहीं होने के कारण भी अंडर ब्रिज का निर्माण अटका हुआ है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के भीतर असामाजिक तत्वों का भी जमावड़ा बना रहता है। ऐसे में यह जगह कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। फिलहाल पुलिस ने युवक की मौत के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे के बाद लोगों की मांग है कि निर्माणाधीन अंडर ब्रिज के दोनों ओर तत्काल बैरिकेडिंग कर चेतावनी संकेत लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top