203001
बुलंदशहर गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में कब्र से निकाला गया महिला का शव
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव भमरा में एक महिला का शव कब्र से निकाला गया। मृतका के परिजनों ने एक गैर सम्प्रदाय युवक पर हत्या करने और शव को दफनाने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम की मांग की थी। इसके बाद DM के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में कब्र से शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीलीभीत में नवरात्रि सुरक्षा: डीएम-SP ने दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-कोलकाता में हुई भगदड़ की घटना को लेकर पीलीभीत मे प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट मोड पर दिखाई दिए यहां नवरात्रि के पर्व के मद्देनजर रखते हुए पीलीभीत के जिला अधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने खकरा स्थित दुर्गा पूजा पंडाल और तहसील बीसलपुर में ऐतिहासिक श्री रामलीला परिसर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा-व्यवस्था भीड़ प्रबंधन और आयोजन स्थल पर की गई व्यवस्थाओं का गहनता से धरातल की स्थिति देखी। वहीं डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। पूजा पंडाल एवं श्री रामलीला मैदान बीसलपुर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उप जिलाधिकारी बीसलपुर सहित स्थानीय प्रशासन, मेला कमेटी के सदस्य एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
लुधियाना के बहादरके इलाके की प्रिंटिंग फैैक्ट्री में भीषण आग, 3 घंटे में दमकल काबू
Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਬਹਾਦਰਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਪ੍ਰਿੰਟਿੰਗ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। 7 ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀਆਂ ਗੱਡੀਆਂ ਨੇ 3 ਘੰਟਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇਸ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ, ਪਰ ਅੱਗ ਸੁਰੱਖਿਆ ਉਪਕਰਨਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਇੱਕ ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸੀ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ ਹੋਣ ਤੋਂ ਟਲ ਗਿਆ। ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਹਾਦਰਕੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਖਜੂਰ ਵਾਲੀ ਗਲੀ 'ਤੇ ਸਥਿਤ ਆਰ ਵੀ ਨਿਟਸ ਇੰਡੀਆ ਦੀ ਪ੍ਰਿੰਟਿੰਗ ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। ਅੱਗ ਇਮਾਰਤ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨੀ ਮੰਜ਼ਿਲ 'ਤੇ ਲੱਗੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਫੈਲ ਗਈ ਅਤੇ ਧੂੰਵੇਂ ਦਾ ਗੁਬਾਰ ਅਸਮਾਨ ਵੱਲ ਵਧ ਰਿਹਾ ਸੀ. ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ। ਫਾਇਰ ਅਫਸਰ ਤੋਂ ਜਾਣਾਕਰੀ ਮਿਲੀ ਕਿ ਜਦ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਫੋਨ ਆਇਆ ਉਹ ਤੁਰੰਤ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਦੀ ਟੀਮ ਉਪਕਰਣਾਂ ਨਾਲ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਤੁਰੰਤ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਦਾ ਕੰਮ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਫੈਕਟਰੀ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਸੁਰੱਖਿਆ ਉਪਕਰਣਾਂ ਦੀ ਘਾਟ ਸੀ; ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਹੁੰਦੀ, ਤਾਂ ਅੱਗ 'ਤੇ ਜਲਦੀ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ ਜਾਂਦਾ। ਫਾਇਰ ਅਫਸਰ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਅੱਗ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਉਣ ਲਈ ਲਗਭਗ ਸੱਤ ਫਾਇਰ ਬ੍ਰਿਗੇਡ ਨੂੰ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ। ਸਥਿਤੀ ਦੀ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਅਤੇ ਜਿੰਨੀ ਜਲਦਾ ਹੋ ਸਕੇ ਅੱਗ ਬੁਝਾਉਣ ਲਈ, ਨੇੜਲੀਆਂ ਫੈਕਟਰੀਆਂ ਤੋਂ ਵੀ ਪਾਣੀ ਇਕੱਠਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਫਾਇਰਫਾਈਟਰਾਂ ਦੀ ਸਖ਼ਤ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਆਖਰਕਾਰ ਤਿੰਨ ਘੰਟਿਆਂ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੱਗ 'ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਖੁਸ਼ਕਿਸਮਤੀ ਨਾਲ, ਅੱਗ ਜ਼ਮੀਨੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਤੱਕ ਸੀਮਤ ਸੀ ਅਤੇ ਪੂਰੀ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਫੈਲੀ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਵੱਡਾ ਨੁਕਸਾਨ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਹੋ ਗਿਆ। ਮੁੱਢਲੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਦਾ ਮੁੱਖ ਕਾਰਨ ਸ਼ਾਰਟ ਸਰਕਟ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਨੁਕਸਾਨ ਦਾ ਮੁਲਾਂਕਣ ਅਤੇ ਵਿਸਤ੍ਰਿਤ ਜਾਂਚ ਇਸ ਸਮੇਂ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ.0
0
Report
आप ने हल्का शुतराणा में नई नियुक्तियों से संगठन मजबूत करने का दावा किया
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग आम आदमी पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा हल्का शुतराना में नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्केट कमेटी कार्यालय पातड़ां में सम्मान किया गया। इस दौरान लोकसभा हलका पटियाला के उप-इंचार्ज नियुक्त किए गए लखविंदर सिंह जम्मू, किसान विंग के जिला उप-इंचार्ज कुलवंत सिंह गिल और ट्रेड विंग के स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी सुशील कुमार शीला सहित पांच नवनियुक्त ब्लॉक प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक प्रधान तरसेम चंद शर्मा पूर्व सरपंच, अकविंदर सिंह मली, बलदेव सिंह बेदी घग्गा, नवदीप सिंह और दलवीर सिंह हरचंदपुरा का विशेष सम्मान किया गया। डीटीओ करण सिंह और मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। हलका शुतराना से संबंधित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने कहा कि पार्टी के वालंटियर संगठन की जान होते हैं और इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए काम करने वाले जुझारू लोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके चलते संगठन में बदलाव किए गए हैं। डीटीओ करण सिंह और चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां करके हलका शुतराणा के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों से लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।0
0
Report
Advertisement
चंबा में भाषण से बिजली काटे जाने पर जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। चंबा प्रवास के दौरान भाषण से पहले बिजली काटने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्ता पक्ष की शह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ये शरारत आने वाले दिनों में अधिकारियों के साथ सरकार को भी भारी पड़ने वाली है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए कांग्रेस सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है। मैं पिछले तीन दिन से चम्बा में हूँ और पिछले कल भी मेरे भाषण से पहले बिजली काटी है। मैंने मौके पर ही चीफ इंजीनियर को फोन पर इसकी जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। ये किसके कहने पर हुआ और कौन अधिकारी इसमें संलिप्त है आने वाले दिनों में उनकी भी खबर ली जाएगी。0
0
Report
बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मंदिर पूजा-अर्चना और शारदोत्सव में शामिल
Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आइडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट को छोड़कर बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने गृह जिले बिलासपुर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचे और वहां योग्य पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-आराधना की और देश की खुशहाली तथा भारत के निरंतर विकास की कामना व्यक्त की। नवरात्र के अवसर पर उन्होंने शारदोत्सव में भी भाग लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी और पूरा माहौल भक्तिमय रहा।0
0
Report
पिपरिया रेलवे स्टेशन पार्किंग में दो बच्चों के शव, पिता भी ट्रेन से मौत
Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के पिपरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार से दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय समर्थ और 11 वर्षीय शिवाय के रूप में हुई है। मामले को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों के पिता अजय धाकड़ की भी रविवार दोपहर ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। प्रारम्भिक जांच में दोनों बच्चों की गर्दन पर निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, बच्चों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
अमेठी के दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV और रूट डायवर्ट
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी :- पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, अमेठी कस्बे में स्थापित माँ दुर्गा के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चेकिंग, पंडालों में अग्नि शमन यंत्र और फायर एक्जीविशन की अनिवार्यता पर भी पंडालों के व्यवस्थापकों को दिया जोर, सड़क किनारे स्थापित किए गए पंडालों के लिए रूट डायवर्ट की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थापकों को निर्देशित किया, वही 300 से अधिक लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए निगरानी में रखा गया, माँ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए मुख्य दो घाटों आम घट और इसौली घाट पर भी किए गए पुख्ता इंतजाम, घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमो को भी लगाया गया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के अनुसार जनपद में कुल 1480 माँ दुर्गा की प्रतिमा की गई है स्थापित。0
0
Report
जालौन में लूटपाट के बाद 1 युवक हिरासत में, फायरिंग से हड़कंप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन अपडेट जालौन में अस्पताल जा रहे दम्पत्ति संग लूटपाट का आरोप, दबंगो पर करीब एक लाख रुपए कैश व जेवरात लूटने का आरोप, दबंगों पर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग करने का भी आरोप, फायरिंग की आवाज सुन पहुंचे ग्रामीणों ने 1 युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हथियार समेत गहिरासत में लिया, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए शुरू की जांच पड़ताल, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बिचौली गांव का मामला।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ ने महाअष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में खास निशा पूजा और हवन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाअष्टमी पर गोरखनाथ मंदिर में विशेष निशा पूजा और हवन किया।0
0
Report
Advertisement
राम जन्मभूमि सुगम दर्शन: 90 दिन एडवांस बुकिंग से भक्तों की आसान पहुँच
Ayodhya, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव, पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज ने श्री राम लल्ला के 'सुगम दर्शन' को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपायों को मंजूरी दी है। ये निर्णय CEO एयर मार्षल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त), IT विभाग और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद लिए गए हैं। महासचिव ने CEO को इन उपायों के प्रशासनिक क्रियान्वयन की देखरेख करने का निर्देश दिया है। आम जनता के लिए ऑनलाइन 'सुगम दर्शन' पास की उपलब्धता को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। ट्रस्ट मांग, बुकिंग के तरीकों और ज़मीनी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करेगा, ताकि ज़रूरत के अनुसार उपलब्धता को और बढ़ाया जा सके। इसका उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी सिफारिश के या बिचौलियों पर निर्भर रहे बिना, सीधे अपने पास प्राप्त कर सकें। एडवांस बुकिंग विंडो 15 दिन से बढ़ाकर 90 दिन की जाएगी。0
0
Report
रायबरेली में विदेश भेजने के नाम पर ठग गिरोह के दो गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ लालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने फर्जी वीजा और हवाई टिकट बनाकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 100 लोगों से ठगी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और एक कार समेत कई सामान बरामद किए हैं। मामला रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सूर्यपाल यादव ने शिकायत की थी कि न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक और उसके सहयोगियों ने अजरबैजान, रूस समेत अन्य देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नकद लिए हैं। इसके बाद उन्हें फर्जी वीजा और हवाई टिकट देकर ठगी की गई। पीड़ित के मुताबिक, गिरोह ने करीब 100 अन्य लोगों से भी विदेश भेजने के नाम पर धनराशि हड़पी है। शिकायत के आधार पर लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालगंज-डलमऊ मार्ग स्थित न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रैवल्स कार्यालय के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के निवासी किशन कुमार मिश्रा और कुशीनगर जिले के निवासी अमित कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, दो पासपोर्ट, छह एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, 3,100 रुपये नकद और एक सुजुकी अर्टिगा कार बरामद की है।0
0
Report
सूरत ट्रैफिक पुलिस के 4 कर्मी शराब के नशे में पकड़े गए; विदेशी दारू सहित मालामाल
Navsari, Gujarat:નવસારી સુરત ટ્રાફિક પોલીસના 4 કર્મીઓ દારૂની ખેપ મારતા ઝડપાયા નશામાં ધૂત પોલીસકર્મીઓએ ફરજ પરના LCB જવાન પર જાનલેવા હુમલો કર્યો એંધલ ગામ પાસે હાઈવે પર ચેકિંગ દરમિયાન સ્વિફ્ટ કારમાંથી ઝડપાયો વિદેશી દારૂ આરોપીઓએ LCB કર્મીને ગાળો આપી, લાકડી વડે માર મારી જનથી મારી નાંખવાની ધમકી આપી નાસી છૂટ્યા હતા LCB போலீરે ફિલ્મી ઢબે પીછો કરી વેસ્મા નાઝ હોટલ પાસે નાકાબંધી કરીને 5 આરોપીઓને દબોચી લીધા પોલીસે કાર, 64 બોટલ વિદેશી દારૂ અને મોબાઈલ સહિત કુલ 5.60 લાખથી વધુનો મુદ્દામાલ કર્યો જપ્ત તમામ આરોપીઓ વિરુદ્ધ રાયોટિંગ, ફરજમાં રૂકાવટ અને પ્રોહિબિશન એક્ટ હેઠળ ગુنو દાખલ ઝડપાયેલા આરોપીઓના નામ અંકિતભાઇ કમુભાઇ દેવડા (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૨ ટ્રાફીક) પીન્ટુભાઇ સાજાભાઇ ડુંગાઇસા (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૩ ટ્રાફીક) દિતાભાઈ માવાભાઈ ચૌહાણ (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૨ ટ્રાફીક) રાહુલકુમાર બાબુભાઇ ધ્રાંગી (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૨ ટ્રાફીક) દેવરાજભાઈ ઠાકરેજી રબારી (ખાનગી વ્યક્તિ, વ્યવસાયે હીરા ઘસવાનું કામ)0
0
Report
Advertisement
पुरुलिया के पहाड़तली दुर्गापूजा समिति ने 26वीं वर्षगांठ पर ग्राम्य लोक कला से सजाया मंडप-प्रतिमा
Purulia, West Bengal:পুরুলিয়া: পুরুলিয়ার পাহাড়তলী সার্বজনীন দুর্গাপুজো কমিটির এবছর ২৬ তম বর্ষপূর্তি উপলক্ষে গ্রাম বাংলার লোক শিল্প ও পরিবেশ বান্ধব ভাবনায় সাজিয়ে তোলা হয়েছে মন্ডপ ও প্রতিমা। বাঁশ কাঠের খাচা, ছোট ছোট মাটির হাড়ি এবং হাত পাখা দিয়ে তৈরি ঐতিহ্যবাহী লোক শিল্পের ছোঁয়ায় তৈরি হয়েছে মণ্ডপ। দেবী প্রতিমা সুন্দরভাবে ফুটিয়ে তোলা হয়েছে সবুজ পাতার পটভূমিতে। সবমিলিয়ে পূজো মন্ডপে গ্রামীণ কারুকার্য এবং পরিবেশ মুখী দেবীর রূপ দর্শনার্থীদের নজর কেড়েছে।0
0
Report
UP NEWS : मिशन शक्ति की महिला पुलिस कर्मियों ने दिखाई बहादुरी
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की थाना बिलसंडा पुलिस का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला है। यहां दोनों पैरों से दिव्यांग युवती को थाने गेट पर सड़क किनारे पड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की भीड़ देख कई महिला पुलिस कर्मियों ने थाने गेट से युवती को उठाकर थाने के अंदर लेकर लाई और कुर्सी पर बैठाया जिसके बाद उसकी फ़रियाद सुनकर उसे न्याय देने का भरोसा दियाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है बिलसंडा पुलिस मिशन शक्ति फेज 06 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम थाने में कैंप लगाकर पीड़ित महिलाओं की फरियादें सुन रही थी। इसी दौरान दोनों पैरों से एक दिव्यांग युवती थाने के बाहर गेट के पास पड़ी देखी गई जिसके चलते राहगीरों की भीड़ लग गई तभी थाने की महिला कास्टेबल सुंदरी ने अपनी दूसरी महिला कास्टेबल साथी हिमांशु के सहयोग से दिव्यांग को सहारा देकर थाने लेकर गई जहां उसकी फरियाद सुनकर न्याय देने का भरोसा दिया। वहीं पीड़ित युवती संगीता थाना क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है बच्चों के झगड़े में उसकी भाभी ज्ञान देवी ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं मामले के वीडियो वायरल हो रहे है।0
0
Report
बैंक धोखा धड़ी में करोड़ों की संपत्ति कुर्क
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:बैंक धोखा धड़ी में करोड़ों की संपत्ति कुर्क उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0,गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग के सम्बन्ध में दर्ज मु0अ0सं0 45/2026 पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में बैंक की आन्तरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बैंक के विभिन्न खातों से कुल करीब ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग का तथ्य प्रकाश में आया।जिसमें अभियुक्त फूल मोहम्मद की अपराध से अर्जित सम्पत्ति, अनुमानित कीमत करीब ₹1.08 करोड़, की कुर्की की कार्यवाही की गई ।प्रकरण में अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक कृत्य कर अर्जित की गयी सम्पत्ति के धारा 107 बीएनएसएस के अन्तर्गत जब्तीकरण/कुर्की हेतु पुलिस अधीक्षक, गोण्डा द्वारा सम्बन्धित सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिनांक 13 अगस्त 26 को सम्पत्ति के जब्तीकरण/कुर्की सम्बन्धी आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी, गोण्डा द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर 26 को नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही एवं प्रश्नगत सम्पत्ति के उचित एवं प्रभावी प्रबन्धन हेतु उप जिलाधिकारी सदर, गोण्डा को प्रशासक नियुक्त किया गया। इसी क्रम में एसडीएम सदर गोण्डा एवं उनकी राजस्व टीम (लेखपाल/कानूनगो) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त फूल मोहम्मद की चिन्हित सम्पत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण निम्न है 1. गाटा संख्या 729, क्षेत्रफल 0.1130 हे0, ग्राम गिर्द गोण्डा ग्रामीण — अनुमानित मालियत ₹54,01,000/-। 2. गाटा संख्या 82 मि0, क्षेत्रफल 0.3710 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹18,42,000/-। 3. गाटा संख्या 469, क्षेत्रफल 0.7890 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹28,33,000/-। 4. गाटा संख्या 469, क्षेत्रफल 0.7890 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — दान विलेख से सम्बन्धित सम्पत्ति। 5. गाटा संख्या 477, क्षेत्रफल 0.1090 हे0, लक्ष्मनपुर जाट — अनुमानित मालियत ₹3,27,000/-। उपरोक्त सम्पत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹1,08,08,000/- (एक करोड़ आठ लाख आठ हजार रुपये) है।0
0
Report
Advertisement
