गायब युवक का शव पेड़ के पास बरामद, इलाके में फैली सनसनी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में एक रहस्यमय घटना सामने आई है, जहां 4 दिनों से गायब एक युवक का शव पेड़ के पास बरामद हुआ। जहां इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बता दें कि मृतक युवक का अपने भाई संग मोबाइल फोन के माध्यम से कुछ विवाद हुआ था, जिसके बाद उसका शव आज 4 दिन बाद आंगाबाद के चरौरा मुस्तफाबाद गांव में मिला।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
