203001
बुलंदशहर में बायो गैस प्लांट डकैती का आरोपी मुठभेड़ में हुआ गिरफ्तार
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ में हापुड़ के कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया। सूचना के अनुसार अगौता क्षेत्र के जमालपुर बम्बा पटरी के पास हुई मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी। आपको बता दें कि वह बायो गैस प्लांट डकैती में वांछित था। वहीं पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार, कारतूस और एक बाइक बरामद की। आपको बता दें कि एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने यह जानकारी दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में अपराध बेलगाम: जमुई के बाद दरभंगा-समस्तीपुर में छेड़खानी और पटना में गोलीबारी
Naya Chak, Bihar:एंकर - बिहार में अपराध बेलगाम है जमुई के बाद दरभंगा, समस्तीपुर ,मुजफ्फरपुर में लड़कियों के साथ छेड़खानी की घटना के साथ साथ पटना में पार्षद पति पर हुई फायरिंग के बाद बिहार में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। भागलपुर से के पूर्व विधायक कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीत शर्मा ने बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि जमुई की घटना के बावजूद भी जिलों में पुलिस प्रशासन एक्टिव नहीं है। दरभंगा समस्तीपुर मुजफ्फरपुर में बेटियों के साथ छेड़खानी की घटना हुई। बिहार सरकार कहती है कार्रवाई हो रही है मुख्यमंत्री जी ने कहा री लिया गया तभी तो कार्रवाई हुई क्या हरि लेने के बाद ही यहां कार्रवाई होगी जिलों के पुलिस अधीक्षक डीआईजी और पुलिस के सभी अधिकारी क्या कर रहे हैं। पटना में पार्षद पति पर गोलियां चलाई गई पुलिस प्रशासन क्या कर रही है। इसका मुख्य कारण है कि सरकार का इस पर ध्यान ही नहीं है मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री कहते हैं कि 12:00 बजे रात में भी बेटियां सुरक्षित है लेकिन बेटियों के साथ दिनदहाड़े अपराध हो रहा है जहां इस तरह के वारदात हो रहे हैं वहां के पुलिस कप्तान पर कारी कार्यवाही हो उन्हें बर्खास्त किया जाए तभी अपराध रखेगा। अगर अपराधी को पकड़ने के दौरान वह अपराधी पुलिस पर गोली चलाता है तब एनकाउंटर हो लेकिन अगर बाद में मालूम चलता है गिरफ्तारी होती है तब उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।0
0
Report
दरभंगा में घर-घर पाइपलाइन PNG गैस सेवा का शुभारंभ
Darbhanga, Bihar:दरभंगा में घर-घर पहुंची पाइपलाइन रसोई गैस, आज एक यूनिट का हुआ उद्घाटन सैकड़ो परिवार को मिलेगा सुविधा,PNG आपूर्ति का शुभारंभ, जल्द पूरे शहर में शुरू होगा पाइपलाइन से गैस सेवा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद, दरभंगा में शहरी गैस वितरण परियोजना के तहत घर-घर पाइपलाइन से रसोई गैस यानी PNG की आपूर्ति शुरू हो गई है। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी और सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर, फीता काटकर और गुब्बारा उड़ाकर PNG आपूर्ति का शुभारंभ किया। शहर में पहले चरण में सैकड़ो परिवारों को पाइपलाइन के जरिए प्राकृतिक गैस उपलब्ध करा दिया गया। बाकी 36 सौ केोड़ से 70 किलोमीटर के प्रस्तावित स्टील पाइपलाइन नेटवर्क में करीब 63 किलोमीटर का काम पूरा होने की जानकारी सामने आई है। कार्यक्रम में सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि पाइपलाइन गैस की सुविधा से लोगों को सिलेंडर की झंझट से राहत मिलेगी और रसोई में धुएं से मुक्ति के साथ सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने मिथिला को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के प्रति आभार जताया। PNG की आपूर्ति शुरू होने से शहर के कई परिवारों में खुशी का माहौल है। पाइपलाइन से गैस मिलने पर उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी की परेशानियों से राहत मिलेगी तथा उपयोग के आधार पर गैस का बिल आएगा। बाइट 1, संजय सरावगी, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ,स्थानीय विधायक 3, गोपाल जी ठाकुर ,दरभंगा सांसद 4, विवेक कुमार ,उपभोक्ता0
0
Report
सभापति व उपसभापति ने ग्रहण किया कार्यभार, शहर के विकास का भरोसा
Sawai Madhopur, Rajasthan:नगर परिषद में नवनिर्वाचित सभापति मेवा चौधरी और उपसभापति माया गोयल ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस दौरान नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी, नवनिर्वाचित पार्षदों सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। पदभार ग्रहण की प्रक्रिया के दौरान नगर परिषद आयुक्त ने सभी आवश्यक औपचार Formalitाएं पूरी करवाईं। इसके बाद नगर परिषद परिसर में समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति का स्वागत किया गया, वहीं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभापति मेवा चौधरी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ गति दी जाएगी। शहर में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने, साफ-सफाई व्यवस्था को मजबूत करने और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के विकास के लिए सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला। पदभार ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित सभापति और उपसभापति ने नगर परिषद के अधिकारियों से शहर की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों को लेकर जानकारी ली। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कहा कि निकाय चुनावों में प्रदेश में भाजपा को अपार जनसमर्थन मिला है, सवाई माधोपुर जिले की 6 में से चार निकायों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा पर विश्वास किया है और भाजपा की बारी है कि शहर का विकास हो और जनता को सुविधाएं मिले। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
भूपेश बघेल ने असम घटना और झीरम के मामले पर बदलाव पर चर्चा की – विपक्षी राजनीति में नई रणनीति का संकेत
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान असम घटना को लेकर कहा- पत्थरों से वार किया गया ,साथ ही एसिड से वार किया गया, कांच गाड़ी के लगे थे, इसलिए बड़ी घटना नहीं हुई. उन्होंने कहा कि जब हम विपक्ष में है तो हमारे गाड़ी का पीछे करने का कौन सा औचित्य है. हमारे गाड़ी का रास्ता पीछे किया गया पुलिस में दूसरे जगह ले गए, लेकिन वहाँ भी बीजेपी के नेता एकत्रित होकर नारेबाजी किया, पुलिस प्रशासन हमें कोई सुरक्षा प्रदान नहीं किया झीरम मामले मे कांग्रेस नेता हाई कमान से मुलाक़ात कर देंगे जानकारी, 26 सितंबर को राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात. इस मामले पर भूपेश बघेल ने कहा- जो झीरम को लेकर बैठक हुई थी उसमे कहा था पुरी विषय की जानकारी राहुल गांधी को देना है. आगे किस प्रकार से हमारी रणनीति होगी इसको लेकर चर्चा की गयी है. साथ ही पीड़ित लोगों को न्याय नहीं मिलना है इसको लेकर रणनीति क्या बनाएं इसे लेकर चर्चा होगी. NIA बड़ी घटनाओं की जांच करती है लेकिन संगठन का दुरुपयोग बीजेपी ने किया0
0
Report
उज्जैन में मानसून कमजोर, 100 दिन पानी संकट की आशंका
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन में इस साल मानसून के दौरान सामान्य से कम बारिश हुई है. इसका असर शहर की जल आपूर्ति पर भी दिखाई दे रहा है. शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले गंभीर डैम में फिलहाल करीब 700 एमसीएफटी पानी बचा है. नगर निगम के मुताबिक, मौजूदा पानी से करीब 100 दिन तक शहर की जरूरत पूरी हो सकती है. वहीं, जरूरत पड़ने पर नर्मदा से पानी लाने की वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाएगी. उज्जैन में इस साल बारिश के मामले में स्थिति चिंताजनक रही है. जीवाजी वेधशाला के मुताबिक, 1 जून से अब तक उज्जैन जिले में करीब 642 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. यह सितंबर के अब तक के आंकड़ों में सबसे कम बारिश बताई जा रही है. कम बारिश का असर शहर की जल आपूर्ति पर भी पड़ सकता है. गंभीर डैम की कुल क्षमता करीब 2200 एमसीएफटी है, जबकि फिलहाल डैम में करीब 700 एमसीएफटी पानी मौजूद है. उज्जैन शहर में रोजाना औसतन करीब 7 एमसीएफटी पानी की खपत होती है. इस हिसाब से मौजूदा जल भंडार करीब 100 दिन के लिए पर्याप्त बताया जा रहा है. अगर भविष्य में संकट की स्थिति बनती है तो नर्मदा से पानी लेकर उज्जैन को उपलब्ध कराया जाएगा. जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्ता के मुताबिक, उज्जैन में इस बार मानसून सिस्टम अपेक्षाकृत कमजोर रहा. एक सिस्टम के राजस्थान की ओर शिफ्ट होने के कारण उज्जैन संभाग में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई, जबकि राजस्थान से लगे मंदसौर और नीमच जिलों में अच्छी बारिश दर्ज हुई. अल नीनो के प्रभाव से जुड़ी बात को प्रसारण से पहले आधिकारिक मौसम विभाग के स्रोत से जरूर वेरिफाई कर लें, क्योंकि यह वैज्ञानिक कारण वाली जानकारी है.0
0
Report
नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25-29 सितम्बर: कला से टेक्नोलॉजी तक मेगा ट्रेड शो
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चलेगी, इसे सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, शिल्प एवं व्यंजनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा आधुनिक और तकनीकी क्षेत्रों जैसे स्टार्टअप, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, ऑटो एवं इलेक्ट्रिक वाहन, सिविल एविएशन एवं एमआरओ, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी से जुड़ी नवीन तकनीकों को भी मंच मिलेगा. औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली औद्योगिक अवस्थापना परियोजनाओं, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं, और तेजी से बढ़ते रिटेल, ई-कामर्स तथा लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सेक्टर को भी शामिल किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
AMU में छात्र संघ चुनाव माँग पर धरना, तारीखों की घोषणा तक जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग AMU छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को समर्थन देने पहुंचे मल MM हाल के छात्र, बड़ी तादात में छात्र एकत्रित होकर पहुंचे डाक पॉइंट, पिछले 8 वर्षों से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नहीं हुआ है छात्र संघ चुनाव, छात्र संघ चुनाव की मांग लगातार पड़ती जा रही है जोर, छात्रों ने कहा जब तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होता तब तक लगातार चलेगा धरना प्रदर्शन, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस के डाक पॉइंट पर चल रहा है धरना प्रदर्शन,0
0
Report
राजसमंद के रेलमगरा हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 4 की मौत, 11 से अधिक घायल
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद के रेलमगरा से बड़ा दर्दनाक हादसा रेलमगरा क्षेत्र के सांसेरा गाँव के जलदेवी माता मंदिर के पास बड़ा हादसा गणपति विसर्जन से वापस लौटते वक्त बड़ा हादसा ट्रेक्टर ट्रोली पलटने से 4 लोगों की मौतें 11 से ज्यादा घायल गंभीर घायलों का राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में इलाज जारी घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची मौक़े पर, नाथद्वारा पुलिस उप अधीक्षक शिप्रा राजावत मौक़े पर पहुंची0
0
Report
न्यू अशोक नगर में सीलिंग खतरे से व्यापारियों ने धरना दिया
New Delhi, Delhi:दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक बार फिर सीलिंग का खतरा मांग रहा है न्यू अशोक नगर मेट्रो लाइन के सामने 30 से 40 साल पुराने बने मकानों में कमर्शियल एक्टिविटी को लेकर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन आफ दिल्ली ने 9 सितंबर को नोटिस जारी किया जिसमें सीलिंग का आदेश था 2007 में बनी एक कमेटी का हवाला देकर इन सभी दुकानों को सील करने के आदेश दिए गए हालांकि इससे पहले भी कई बार नोटिस दिया जा चुका है स्थानीय विधायक और पार्षद के हस्तक्षेप के बाद सीलिंग की कार्रवाई रोकी गई लेकिन 9 सितंबर को दिए गए यह नोटिस में आज यानी 24 सितंबर को सेलिंग होनी थी लेकिन पुलिस ने फोर्स देने से मना करने पर आज से लिंक कार्रवाई नहीं हो पाई स्थानीय विधायक का कहना है कि हम लगातार सरकार से बात कर रहे हैं और रेखा गुप्ता सरकार व्यापारियों के हित में काम करने की बात कहती है लेकिन सवाल यह खड़ा हो रहा है की ट्रिपल इंजन सरकार में लगातार व्यापारियों को मिल रहा है सीलिंग के नोटिस से परेशान होकर पिछले 3 दिन से न्यू अशोक नगर मार्केट एसोसिएशन धरने पर बैठ गया है इनका कहना है कि जब तक लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक यह धरना खत्म नहीं होगा नोटिस मिलने के बाद मार्केट में दुकानदारों को डर इस बात का है कि दुकान के साथ-साथ घर को बिना सील कर दिया जाए जिसके चलते ज्यादा दुकान या तो बंद है या फिर अपनी दुकान के आगे दीवार खड़ी कर दी गई है0
0
Report
Advertisement
झालावाड़ में रंगोली प्रदर्शनी के ज़रिये केन्द्र-राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं का संदेश
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जालावाड़ जिले मे विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट परिसर में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रंगोली बनाने वाले बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों को रंगोली के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित करने की सराहना की। इस प्रदर्शनी में रंगोली के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय प्रतीकों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, जनसेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। वहीं शहर के गढ़ पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय में भी रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं जनकल्याणकारी संदेशों पर आधारित रंगोलियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन एवं संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भु दयाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे। प्रदर्शनी का आयोजन नगर परिषद झालावाड़, पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।0
0
Report
धरियावद नगरपालिका में नया नेतृत्व: अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष ने पदभार संभाला
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगरपालिका में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। नगरपालिका कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पदभार संभालने के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और शहर के विकास को लेकर नई जिम्मेदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया गया। धरियावद नगरपालिका के लिए आज का दिन अहम रहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष रेखा चौधरी ने शहर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने की बात कही। साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देने की बात कही गई। वहीं उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने भी नगरपालिका के विकास कार्यों में सहयोग करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई परिषद के सामने शहर की लंबित समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी है। आमजन की उम्मीदें भी नई परिषद से जुड़ी हुई हैं। पदभार ग्रहण के साथ ही धरियावद नगरपालिका में नई नेतृत्वकारी टीम ने कामकाज की शुरुआत कर दी है।0
0
Report
तापमान बढ़ने पर शिक्षकों ने कहा- 16 अक्टूबर तक स्कूल समय 7:30-1 बजे रखें
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए आरपीएससी शिक्षक फोरम सहित प्रदेश के तमाम शिक्षक संगठनो ने विद्यालयों का समय 16 अक्टूबर तक वर्तमान समयानुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखने की मांग की है। फोरम का कहना है कि एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में तापमान अधिक होने के कारण कक्षाओं में पंखे चलने के बावजूद विद्यार्थी और शिक्षक असहज महसूस कर रहे हैं। ऐसे में एक अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय लागू करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तापमान को देखते हुए शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया जाना चाहिए। फोरम के सभाध्यक्ष कालूराम मालपुरिया ने कहा कि वर्तमान समय सारणी जारी रहने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। जिला संयोजक कैलाश शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। जिला मंत्री घनश्याम चौबदार ने बताया कि वर्ष 2024 में भी शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया गया था। जिला उपाध्यक्ष राजेश निर्माण ने सरकार से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की मांग को देखते हुए समय परिवर्तन पर निर्णय लेने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी।
Basti, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग बस्ती यूपी* *सर्राफा दुकान में दबंगई LIVE* दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी। सर्राफा कारोबारी की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक से दबंग ने शुरू की गाली-गलौज विरोध करने पर मनबढ़ ने युवक पर बोला हमला, लात-घूंसों की कर दी ताबड़तोड़ बौछार। दबंगई का आलम ऐसा कि मौके पर मौजूद लोग भी युवक को बचाने की नहीं जुटा सके हिम्मत। दुकान के अंदर काफी देर तक युवक पर हमला करता रहा दबंग, तमाशबीन बने रहे लोग। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, दबंगई को लेकर उठे सवाल। घायल धर्मेंद्र कुमार ने मनबढ़ों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग। बस्ती जिले वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भीटिया चौराहे का है पूरा मामला।0
0
Report
आरोपियों ने एक करोड़ के सोने-चांदी के आभूषण चुराए, महिंद्रा बोलेरो जब्त
Jaipur, Rajasthan:मदुरै-बीकानेर अणुव्रत सुपरफास्ट में एक करोड़ की चोरी का खुलासा。 आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने गैंग के चार सदस्य पकड़े。 सीसीटीवी, यात्री रिकॉर्ड से हरियाणा तक पहुंची टीम。 आरोपियों से करीब 700 ग्राम सोने के आभूषण बरामद。 500 ग्राम चांदी और 5 लाख रुपए नकद भी बरामद。 वारदात में इस्तेमाल महिंद्रा बोलेरो भी पुलिस ने जब्त की。 मकराना स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग。 श्रीबालाजी के पास यात्रियों से सामान रखने के बहाने संपर्क किया चिलो स्टेशन पर सूटकेस का लॉक खोलकर जेवर-नकदी चोरी की।0
0
Report
बस्तर कलेक्टर ने लापरवाही पर कड़ी फटकार, कई अधिकारियों पर कारण बताओ नोटिस
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में सरकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने में लापरवाही बरतने के मामले में बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने नाराजगी जाहिर की है, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया, बस्तर मुन्ने के तहत कमजोर प्रदर्शन पर जनपद पंचायत तोकापाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, संस्थागत प्रसव तथा ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन में प्रगति नहीं लाने वाले ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स के विरूद्ध भी कार्यवाही करने हेतु शो-काॅज नोटिस जारी किए जाने के निर्देशित किया गया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं, दवाओं के स्टॉक मिलान में गड़बड़ी और ओपीडी रिकॉर्ड दुरुस्त न होने पर दरभा ब्लॉक के बीएमओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है。0
0
Report
Advertisement
