203001
ऑनलाइन उपस्थिति पर शिक्षकों में उबाल
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में भी डिजिटल अटेंडेंस के विरोध में जिले के सैकड़ों शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। आपको बता देें कि सरकार के आदेश पर प्रदेश के सभी सरकारी विद्यालयों में बीते दिन से डिजिटल अटेंडेंस प्रक्रिया शुरू किया गया। जिले में शिक्षकों ने डिजिटल अटेंडेंस ना लगाते हुए डिजिटल अटेंडेंस न लगाने का फरमान जारी किया। शिक्षकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षकों ने बीते गत वर्षों से लंबित चली आ रही अन्य मांगों को पहले पूरा करने की भी शर्त रखी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तेज़ आंधी-बारिश ने कच्ची दीवार गिराकर युवक की मौत
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। तेज आंधी व बारिश के चलते कच्ची दीवार गिरी। दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत। चारपाई पर छप्पर के नीचे सो रहा था युवक। सूचना पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र नौवा महमूदपुर गांव का मामला।0
0
Report
पीलीभीत नदी किनारे अवैध प्लॉट बेचने के आरोपी कॉलोनाइजर पर प्रशासनिक कार्रवाई
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में नदी किनारे अवैध प्लाट बेचने के आरोप में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव व कॉलोनाइजर नफीस अंसारी पर गंभीर आरोप लगे हैं। केजीएन कॉलोनी में उन्होंने जियाउद्दीन को नदी किनारे प्लाट बेचा। परिवार अब प्लांट पर मकान का निर्माण कर रहा था, लगभग मकान बन चुका था, तभी प्रशासन ने एनजीटी नियमों का हवाला देते हुए निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पीड़ित परिवार रोता-बिलखता रहा। पीड़ित परिवार का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय से कोई नोटिस नहीं मिला। कॉलोनाइजर को पता था कि नदी किनारे 100 मीटर के दायरे में निर्माण नहीं हो सकता, फिर भी उन्होंने प्लाट बेच दिया। परिवार ने लोन लेकर घर बनाया। गरीबी के कारण महिलाओं और बच्चों ने भी मजदूरी की। सिटी मजिस्ट्रेट पीएल मौर्य ने कहा कि कॉलोनाइजर पर भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं नफीस अंसारी का दावा है कि राजनीति में होने के कारण प्रशासन उन पर दबाव बना रहा है। गौरतलब है कि शहर की खकरा नदी किनारे कॉलोनाइजर गरीबों को जमीन बेच रहे हैं, जिससे भारी नुकसान हो रहा है।0
0
Report
दमखोदा में ग्राम चौपाल, समस्याओं का मौके पर निस्तारण
Baheri, Uttar Pradesh:दमखोदा (बहेड़ी)। पंचायत घर दमखोदा में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्रीमती स्नेहलता गंगवार रहीं, जबकि अध्यक्षता उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा ने की। चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख स्नेहलता गंगवार ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा तथा किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों से उठाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग की ओर से दो गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाज से गोद भराई कराई गई। महिलाओं को फल, पोषाहार एवं सुहाग सामग्री भेंट की गई। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कार्यक्रम की सराहना की। ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने राशन, पेंशन, भूमि विवाद और विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं एवं आवेदन अधिकारियों के समक्ष रखे। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निस्तारण किया, जबकि अन्य मामलों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव श्री कृष्ण, प्रधान संघ अध्यक्ष डोरीलाल सहित ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। चौपाल के दौरान ग्रामीणों में उत्साह दिखाई दिया और समस्याओं के त्वरित समाधान से लोगों ने संतोष जताया।0
0
Report
Advertisement
यूपी की 8 सहकारी चीनी मिलें उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार से सम्मानित
Noida, Uttar Pradesh:उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार सीएम योगी के नेतृत्व में तेजी से शिखर पर पहुँचा़ गया गन्ना व चीनी उद्योग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में किया सम्मानित लखनऊ, 25 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में शिखर पर पहुंचे गन्ना व चीनी उद्योग ने नई सफलता अर्जित की है। राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लि. (एनएफसीएसएफ) नई दिल्ली की ओर से डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित ’राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार समारोह’ में उत्तर प्रदेश की 08 सहकारी चीनी मिलों को सम्मानित किया गया। संघ की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर देश की सहकारी चीनी मिलों को गन्ना विकास, तकनीकी दक्षता, वित्तीय प्रबंधन और समग्र प्रदर्शन आदि क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं विशिष्ट योगदान के लिए प्रत्येक वर्ष दक्षता पुरस्कार दिए जाते हैं, जिससे सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों की कार्यक्षमता एवं दक्षता में सुधार के साथ-साथ वृद्धि हो सके।0
0
Report
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ पर ADG समीक्षा, स्पीड ट्रायल से सजा
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के वायरल वीडियो पर ADG समीक्षा बैठक, दोषियों को स्पीडी ट्रायल से दिलाई जाएगी सजा। एडीजी डॉ कमल किशोर समस्तीपुर पहुंचे जहाँ उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा और एसपी अरविंद प्रताप सिंह और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और अधिकारीयों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए एडीजी डॉ कमल किशोर ने कहा कि समस्तीपुर जिले में एक- दो घटनाये घटित हुई है। राज्य सरकार संवेदनशील है। 여기 इनके विरुद्ध जो एक्शन होने थे वो एक्शन हुए है। स्पीडी ट्राईल कराकर जो दोषी है उनको सजा कराई जाय। जिला प्रशासन ने इस मामले में काफ़ी अच्छा कार्य किया है। इसकी भी समीक्षा की गई है। डीएम और एसपी से बात हुई है। इस प्रकार की जो घटनाये घटती है आगे इस प्रकार की घटनायें न हो इसको लेकर व्यापक कार्य योजनाएं बनाई गई है。0
0
Report
दिल्ली मॉडल टाउन के हल्दीराम रेस्टोरेंट में आग, दमकल ने 25 गाड़ियों से काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मॉडल टाउन में हल्दीराम रेस्टोरेंट के सैकेंड फ्लोर पर 2 बजकर 44 मिनट पर आग लगी थी दमकल की 25 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया कूलिंग प्रोसेस चल रहा है0
0
Report
Advertisement
अयोध्या में 60 स्थानों पर वंदे मातरम का सामूहिक गायन, छात्र-शिक्षक शामिल
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान के नेतृत्व में जिले में करीब 60 स्थानों पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए।0
0
Report
कुरुक्षेत्र हत्या मामला: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद रिमांड
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र पुलिस ने गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपियों को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लेकर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध शाखा-2 की टीम ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से कुरुक्षेत्र व पश्चिम बंगाल पुलिस की सयुक्त टीम ने गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपी कर्ण व जशनदीप वासीयान पेहवा तथा व आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम ने हत्या के आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया है। अपराध शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली कि पेहवा वासी गुरप्रीत हत्या मामले के आरोपी नेपाल से आगे विदेश भागने की फ़िराक में हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों को काबू करने के लिए अपना जाल बिछाया तथा नेपाल, भूटान, पश्चिम बंगाल पुलिस से संपर्क किया। आरोपियों का लगातार पीछा करते हुए अपराध अन्वेषण शाखा-2 व तथा पश्चिम बंगाल पुलिस की सयुक्त टीम ने नेपाल व भूटान पुलिस की मदद से गुरप्रीत हत्या मामले के मुख्य आरोपी कर्ण व जशनदीप वासीयान पेहवा तथा उनका सहयोग करने के आरोपी आशीष वासी जींद को नेपाल-भूटान बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया था। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम आरोपियों को लेकर पुलिस कुरुक्षेत्र पहुंची। अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने मुख्य आरोपियों को छिपाने, सहयोग करने और भागने में सहयोग करने के तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश करके अदालत के आदेश से 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुरानी रंजिश के चलते, गाड़ी को रास्ता ना देने पर हुई थी कहासुनी गगनदीप और आरोपी कर्ण व जशनदीप एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं तथा अलग-अलग छात्र ग्रुप में शामिल हैं। इसी कारण इनकी आपस में रंजिश थी। दिनांक 14 सितम्बर 2026 को करीब 8-30 बजे पेहवा चौक पेहवा पर इनकी मामूली कहासुनी हुई थी। उसके बाद बाजार की तरफ आरोपियों के साथ इनकी कहासुनी और गाली और गाली-गलोच हुई। उसके बाद कवालटी होटल के पास गाड़ी रुकने पर आरोपियों ने तलवार से जान से मारने की नीयत से मुदई पर हमला किया। लड़ाई में लगी चोटों के कारण गगनदीप व गुरप्रीत को ईलाज के एलएनजेपी हस्पताल कुरुक्षेत्र दाखिल करवाया गया। दिनांक 19 सितम्बर 26 को घायल गुरप्रीत की ईलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके जांच की गई थी। झगडे के बाद आरोपी दिल्ली और उसके बाद नेपाल भाग गए थे बाईट,,,मनदीप CIA2 इंचार्ज कुरूक्षेत्र0
0
Report
ट्रांस हिंडन लिंक रोड पुलिस ने शातिर चोर अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:ट्रांस हिंडन जोन के थाना लिंक रोड पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लाखों रुपये कीमत के आभूषण, नगदी और चोरी में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं। डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजुल ने बताया 19 सितंबर को थाना लिंक रोड क्षेत्र स्थित एक मकान की पहली मंजिल में चोरी की वारदात हुई थी। आरोपी घर से नगदी और आभूषण चोरी कर फरार हो गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मैनुअल इनपुट के आधार पर दिल्ली के शाहदरा निवासी अली मोहम्मद उर्फ अलीमुद्दीन को गिरफ्तार किया। आरोपी शातिर तरीके से चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वह चोरी के दौरान न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था और न ही किसी वाहन का। आरोपी अकेले ही ऐसे मकानों को निशाना बनाता था, जहां उसे चोरी کا मौका मिलता تھا। पुलिस का दावा है कि आरोपी के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न थानों में करीब 25 मुकदमे दर्ज हैं आरोपी के कब्जे से पीली धातु के दो कड़े, एक पेंडेंट, दो जोड़ी टॉप्स, एक अंगूठी, सफेद धातु के सिक्के और पाजेब समेत अन्य आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा पांच जोड़ी पैर की चुटकी, अलग-अलग ब्रांड की घड़ियां, सफेद धातु के गिलास, प्लेट और कटोरियां भी बरामद हुई हैं। करीब 290 ग्राम पुराने सफेद धातु के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही 29 हजार रुपये की नगदी तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया पेचकस और सरिया भी पुलिस ने बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश अब नंबर-1 विकास: अमित शाह ने यूपी ट्रेड शो में किया दावा
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश: बीजेपी सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने यूपी ट्रेड शो को लेकर कहा, "यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का यह फोर्थ एडिशन है, जिसका आज इनॉग्रेशन देश के लोकप्रिय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया और जिस तरीके से अमित शाह ने बताया कि 2017 के बाद जिस तरीके से उत्तर प्रदेश में डेवलपमेंट हुआ है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरी है, योगी सरकार के नेतृत्व में। इन्वेस्टमेंट का सबसे बड़ा अगर हॉटस्पॉट कोई देश में है, तो आज वह उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे हैं। अगर देश में एयरपोर्ट सबसे ज्यादा हैं, तो यहां हैं। और स्मॉल स्केल और मीडियम स्केल की इंडस्ट्रीज़ को भी अगर आप देखें, तो वह भी सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हैं। और इस बात का यह इंडिकेशन है कि उत्तर प्रदेश विकास के मामले में, इंडस्ट्री के मामले में, टूरिज्म के मामले में आज नंबर-1 पर है।0
0
Report
कैमूर में रामचंद्र प्रसाद ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान पर जोर
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में मंत्री रामचंद्र प्रसाद का भव्य स्वागत; कहा– पीएम मोदी के आह्वान पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से पर्यावरण संरक्षण और संगठन दोनों को मिल रही नई मजबूती। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद के कैमूर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। जी मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सफल कार्यकाल के उपलक्ष्य में देशभर में 13 विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में संगठन और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है। उन्होंने 'सेवा संकल्प' के तहत "एक पेड़ मां के नाम" अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे एक तरफ जहां पर्यावरण का संरक्षण हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता और आम जन अपनी मां के सम्मान में पौधारोपण कर इस मुहिम को सफल बना रहे हैं। उन्होंने एनडीए और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। बिहार में बच्चियों के साथ हो रही घटनाओं को लेकर सरकार सख्त रुख अपना रही है। जी मीडिया से बातचीत करते हुए राज्य के मंत्री जी ने इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त किया। मंत्री ने कहा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है इसे कभी भी सही नहीं ठहराया जा सकता लेकिन हमारी बिहार सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह से सजग है सरकार और पुलिस प्रशासन पूरी कर्मठता से काम कर रहे हैं किसी भी गलत काम करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा और कोई भी दोषी बचकर नहीं निकल सकता। मंत्री जी ने साफ किया है कि सरकार ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। चुनाव आयोग की ज्ञानेश कुमार इस कार्रवाई और पूरी प्रक्रिया को लेकर क्या कहना चाहेंगे? मंत्री डॉ. रामचंद्र ने कहा की इसमें पूरा तंत्र लगा हुआ है, ज्यादा कहने की जरूरत नहीं है... जो उचित होगा, वही होगा। इसमें क्या लगता है या नहीं लगता है, सवाल यह नहीं है। साफ बात यह है कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री डॉ. रामचंद्र ने अपने बयान में साफ कर दिया कि निष्पक्ष जांच और कार्रवाई के लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र मुस्तैदी से काम कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि मामले में नियमों के अनुसार ही उचित कदम उठाए जाएंगे और किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।0
0
Report
सीवान में राजद का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार खिलाफ जनता का गुस्सा उफान पर
Siwan, Bihar:सीवान में राजद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है।राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर के जेपी चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया। बड़ी संख्या में राजद नेता और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे हुए थे। हाथों में तख्तियां और पुतला लिए कार्यकर्ता चुनाव आयोग के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते नजर आए।राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि 2025 के चुनाव में राजद को हराने के लिए ज्ञानेश कुमार ने भूमिका निभाई और धांधली कर के राजद को हरवाया,इलेक्शन कमीशन ने पार्टी बन कर राजद को हरवाया है।बता दें कि राजद की ओर से यह कार्यक्रम बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में आयोजित किया गया। पार्टी ने SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण, चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग के फैसलों को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए विरोध का ऐलान किया था। बाइट - अवध बिहारी चौधरी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष。0
0
Report
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा: रथ को लेकर बयान
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव अपना रथ रायबरेली ले गए। अजय राय को भी रथ सीधे सैफई पहुंचा देना चाहिए। कोई कहीं भी जा सकता है। अखिलेश यादव का रथ अपने लोगों का अपराध की दुनिया में मनोबल बढ़ाने के लिए गया था...उनका PDA का खेल फ्लॉप है."0
0
Report
लखनऊ में संख एयरलाइंस के मालिक के ऑफिस पर IT टीम का छापा, इनकम टैक्स छानबीन
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ संख एयरलाइंस के मालिक श्रवण विश्वकर्मा के ऑफिस पर IT टीम का छापा। IT के टीम के अफसर कर रही छापेमारी। गोमती नगर विस्तार वरदान खंड में स्थित संख एयर लाइंस के ऑफिस संख टावर पर चल रही छापेमारी। एक साथ IT के कई अफसर पहुंचे हुए हैं। तीन मंजिला ऑफिस में सभी कर्मचारियों से हो रही पूछताछ। श्रवण विश्वकर्मा से कर रहे हैं पूछताछ सभी के मोबाइल टीम ने किया जप्त। तमाम इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स खंगाले जा रहे हैं बैंक के अकाउंट की डिटेल खंगाली जा रही है तमाम संख एयरलाइंस से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है. टीम में कंपनी द्वारा इनकम टैक्स में अनीयताओं को लेकर हो रही छापेमारी यह भी देखा जा रहा है की आय का स्रोत क्या है आखिर कैसे इतना बड़ा अंपायर खड़ा किया गया और कहां से रकम लाई गई कहां-कहां पर रकम लगाई गई है अंदर तमाम लोगों के बयान किया जा रहे हैं दर्ज सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया0
0
Report
तेलियरगंज में बीच सड़क दबंगों ने युवक की पिटाई; वीडियो वायरल
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज तेलियरगंज में बीच सड़क दबंगों ने बाइक सवार युवक को पीटा, मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने बाइक सवार युवक को पीटा, दबंग किस्म के तीन युवकों ने घेरकर एक युवक को जमकर पीटा, बीच सड़क पिटाई का वीडियो सोशल साइट्स पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में तो युवक एक युवक को घेरकर पीटते हुए दिख रहें हैं, सड़क पर राहगीरों का मजमा भी लगा हुआ है लेकिन कोई बीच बचाव नहीं कर रहा है, दबंग किस्म के युवकों के ताण्डव का वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल, शिवकुटी थाने की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दबंगों की तलाश में जुटी।0
0
Report
Advertisement
