203408
बुलंदशहर के चिलिंग प्लांट में सिंथेटिक दूध का खुलासा
Gulaothi, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के कोतवाली गुलावठी क्षेत्र में पोटा खुशहालपुर गांव के एक चिलिंग प्लांट में मिलावटी दूध बनाने का बड़ा मामला सामने आया है। खाद्य विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई, जहां भारी मात्रा में सिंथेटिक दूध बरामद हुआ। यह प्लांट रोजाना 5 से 10 हजार लीटर मिलावटी दूध तैयार कर आसपास के क्षेत्रों और एनसीआर में सप्लाई कर रहा था। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बालेसर पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1 पिस्टल समेत दो गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:आने वाले पंचायतीराज चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और भयमुक्त संपन्न कराने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालेसर पुलिस और डीएसटी (DST) टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को डीएसटी टीम ने एक पुख्ता सूचना के आधार पर रामनगर से चांचलवा जाने वाले कच्चे रास्ते पर नाकाबंदी की। इस दौरान एक काले रंग की थार गाड़ी (नंबर GJ 09 BK 0515) को रुकवाकर उसकी सघन तलाशी ली गई। पुलिस ने गाड़ी के डैशबोर्ड में छुपा कर रखी गई 1 देशी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से दो आरोपियों, गिरधारीराम और गणपतराम को गिरफ्तार कर हथियार व थार गाड़ी जब्त कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी गिरधारी एक आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध पूर्व में हत्या व अन्य संगीन धाराओं में 4 मामले पहले से दर्ज हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ बालेसर पुलिस थाने में आर्म्स एक्ट के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। चुनावों के मद्देनजर अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध यह एक बेहद प्रभावी कार्रवाई है।0
0
Report
गोरखपुर में पालतू कुत्ते बफी के श्रद्धांजलि कार्ड और ब्रह्मभोज ने दिल जीता
Gorakhpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इंसान और बेजुबान के बीच प्यार की एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो भावुक करने के साथ ही लोगों का ध्यान भी खींच रही है। यहां एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते की मौत के बाद उसे श्रद्धांजलि देने के लिए बाकायदा कार्ड छपवाया। कार्ड पर कुत्ते की तस्वीर के साथ 'विनम्र श्रद्धांजलि' लिखा गया और ब्रह्मभोज का निमंत्रण भी दिया गया। यह कहानी आजाद नगर निवासी अनिल मिश्रा और उनके पालतू कुत्ते बफी की है, जो परिवार के लिए महज एक जानवर नहीं, बल्कि घर का अभिन्न हिस्सा बन चुका था। बफी के निधन के बाद परिवार ने जिस तरह उसे याद किया, उसकी चर्चा अब इलाके में हो रही है। बफी के लिए श्रद्धांजलि कार्ड के बारे में बताया गया है। आजाद नगर में एक पालतू कुत्ते के निधन के बाद परिवार की ओर से दी गई श्रद्धांजलि चर्चा का विषय बनी हुई है। अनिल मिश्रा के पालतू कुत्ते बफी का परिवार के हर सदस्य से गहरा लगाव था। बफी घर में रहते-रहते परिवार की दिनचर्या का हिस्सा बन गया था। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रिश्तेदार भी उसे बेहद प्यार करते थे। बफी के निधन के बाद परिवार ने उसकी याद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया। इसके लिए बाकायदा श्रद्धांजलि कार्ड छपवाया गया, जिसमें बफी की तस्वीर को सुनहरे रंग की सजावट के बीच जगह दी गई। कार्ड पर लिखा 'विनम्र श्रद्धांजलि'। ब्रह्मभोज का निमंत्रण इस कार्ड की खास बात यह है कि इसमें सबसे ऊपर बड़े अक्षरों में 'विनम्र श्रद्धांजलि' लिखा गया है। इसके नीचे 'स्व. बफी के ब्रह्मभोज पर आमंत्रण' का संदेश दिया गया है। कार्ड पर बफी की तस्वीर के साथ कार्यक्रम का निमंत्रण भी छापा गया। ब्रह्मभोज का आयोजन गोरखपुर के आजाद नगर स्थित मकान नंबर 454 बी में किया गया। एक पालतू कुत्ते की याद में इस तरह श्रद्धांजलि कार्ड छपवाना और कार्यक्रम आयोजित करना दिखाता है कि परिवार के लिए बफी कितना खास था। दरअसल, पालतू जानवरों के साथ रहने वाले परिवारों के लिए उनका रिश्ता केवल देखभाल तक सीमित नहीं रहता। समय के साथ वे परिवार के सदस्यों की आदतों, भावनाओं और रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। उनके निधन से घर में खालीपन महसूस होना स्वाभाविक है। अनिल मिश्रा और उनके परिवार के लिए भी बफी ऐसा ही साथी था। उसके जाने के बाद परिवार ने उसकी यादों को संजोने और अपने स्नेह को व्यक्त करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया। अनिल मिश्रा ने बफी के साथ बिताए समय, परिवार के लगाव और उसके निधन के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित करके एक जानवर के प्रति इंसानियत के लगाव की मिसाल पेश की है। गोरखपुर की यह कहानी एक बार फिर बताती है कि प्यार और अपनापन केवल इंसानों के बीच ही नहीं, बल्कि इंसान और बेजुबान जानवरों के बीच भी गहरा रिश्ता बना सकता है। बफी अब इस परिवार के बीच मौजूद नहीं है, लेकिन उसकी यादें आज भी परिवार के लिए खास हैं। श्रद्धांजलि कार्ड और ब्रह्मभोज का आयोजन उसी भावनात्मक जुड़ाव की एक मिसाल है, जिसने बफी को परिवार के लिए खास बना दिया था।0
0
Report
फरधान थाना क्षेत्र में एंबुलेंस टक्कर, छह घायल; एंबुलेंस खाई में गिरकर घायल
Baibahamunnusingh, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी पीलीभीत बस्ती मार्ग पर फरधान थाना इलाके में एक एंबुलेंस के कंटेनर से टकरा जाने के चलते एंबुलेंस में सवार मरीज और ड्राइवर समेत करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं । घायलों में ड्राइवर और सहायक की हालत गंभीर बताई जा रही है । टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस सड़क किनारे खाई में जा घुसी। आनन फानन में मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से मरीज और ड्राइवर को बाहर निकाला और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।0
0
Report
Advertisement
SI भर्ती पेपर लीक: बाप ने बेटे को लीक पढ़वाया, डमी उम्मीदवार से SI
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2021 के पेपर लीक मामले में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। परीक्षा में लगातार रिश्तों की दीमक की भी जड़ें लगातार सामने आ रही है। कहीं बाप पर बेटे को परीक्षा से पहले लीक प्रश्नोत्तर पढ़वाकर एसआई बनवाने का आरोप है, तो कहीं जीजा को थानेदार बनाने के लिए 10 लाख रुपए में डमी कैंडिडेट बैठाने का खेल सामने आया है। राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (SOG) ने इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। इसमें सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है , क्या मेहनत से परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के हक पर पेपर लीक और डमी कैंडेट के जरिए डाका डाला गया?0
0
Report
हिमाचल में नए जिलों के गठन पर राजनीति तेज, आयोग की रिपोर्ट से फैसला
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से आयोग गठित किए जाने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की मंशा साफ है। नए जिलों के गठन पर फैसला आयोग की रिपोर्ट के आधार पर ही लिया जाएगा। आयोग को छह महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने का समय दिया गया है। नरेश चौहान ने कहा कि प्रदेश में नए जिलों के गठन की मांग लंबे समय से उठती रही है। अलग-अलग क्षेत्रों के लोग प्रशासनिक सुविधाएं बेहतर बनाने के लिए यह मांग करते रहे हैं। इसी को देखते हुए सरकार ने आयोग का गठन किया है, ताकि सभी पहलुओं का अध्ययन कर उचित निर्णय लिया जा सके। उन्होंने कहा कि आयोग बनाने का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर करना, लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना और विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है। यह कदम किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के विकास और जनता को बेहतर सुविधाएं देने के लिए उठाया गया है। भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर सवाल उठाते हुए नरेश चौहान ने कहा कि जब सरकार ने अभी केवल आयोग का गठन किया है और उसे रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है, तो भाजपा इतनी जल्दी विरोध क्यों कर रही है? उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि किन क्षेत्रों में नए जिले बनाने की आवश्यकता है और यह प्रक्रिया कितनी व्यावहारिक होगी। ऐसे में रिपोर्ट आने से पहले विरोध करना उचित नहीं है। नरेश चौहान ने भाजपा से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नए जिलों के गठन के पक्ष में नहीं है, तो उसे अपनी स्थिति जनता के सामने रखनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक, जनता को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं देने जैसे विषय पर राजनीतिक विरोध के बजाय व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा होनी चाहिए.0
0
Report
लातूर जिला बैंक चुनाव: महायुती में फूट की चर्चा, मंत्री बाबासाहेब पाटील ने स्पष्ट किया
Latur, Maharashtra:लातूर जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीत महयूतीच्या भूमिकेवर सहकार मंत्र्यांचं स्पष्टीकरण....सहकार क्षेत्रात पक्षावर निवडणुका नसतात... बाबासाहेब पाटील यांची भूमिका...जिथे पक्षीय निवडणुका, तिथे महायुती एकत्र ... सहकार मंत्र्यांचं स्पष्टीकरण.... लातूर जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीत महायुतीत फूट पडलीय का ? या चर्चांना आता सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील यांनी उत्तर दिलंय... सहकार क्षेत्रातील निवडणुका पक्षीय पातळीवर होत नसल्याचं स्पष्ट करत, आतापर्यंत काँग्रेससोबत मिळून बँकेच्या निवडणुका लढवल्याचं त्यांनी सांगितलंय... ज्या ठिकाणी पक्षीय पातळीवर निवडणुका होतील, तिथे महायुती म्हणून आम्ही एकत्र राहू, अशी भूमिका बाबासाहेब पाटील यांनी मांडलीय... विशेष म्हणजे, लातूर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या निवडणुकीत सहकार मंत्री बाबासाहेब पाटील आणि काँग्रेसचे माजी आमदार धीरज देशमुख एकाच गाडीतून आल्याचं पाहायला मिळालं... धीरज देशमुख यांच्या उपस्थितीत बाबासाहेब पाटील यांचे बंधू अविनाश जाधव यांचा उमेदवारी अर्जही दाखल केलाय... दुसरीकडे, कालच राष्ट्रवादी काँग्रेसचे प्रदेशाध्यक्ष सुनील तटकरे यांनी महायुती म्हणून निवडणुका लढवणार असल्याचं स्पष्ट केलं होतं... त्यामुळे आता सहकार मंत्र्यांच्या या भूमिकेनंतर लातूर जिल्हा बँकेच्या निवडणुकीतील राजकीय समीकरणांबाबतच्या चर्चांना नवं वळण मिळालंय...0
0
Report
Advertisement
चंडीगढ़: कांग्रेस पंजाब के इन-चार्ज सचिन पायलट ने मांसा में परमिंदर सिंह झोता के परिवार से मुलाकात की
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: SACHIN PILOT (CONGRESS PUNJAB IN-CHARGE) ON MEETING THE FAMILY OF PARMINDER SINGH JHOTA IN MANSA0
0
Report
रेवाड़ी के जहरीले पानी को झज्जर ड्रेन-8 में डालने के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Jhajjar, Haryana:रेवाड़ी क्षेत्र का जहरीला पानी झज्जर की ड्रेन नंबर 8 में डाले जाने से बादली क्षेत्र के ग्रामीण नाराज: कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स के साथ नाराजगी जाहिर करने के लिए डीसी से मिले ग्रामीण, सौंपा ज्ञापन; जहरीले पानी को लेकर विधायक का कड़ा रुख, सीधा दे डाली शासन और प्रशासन को चेतावनी कहा: खामोशी को कमजोरी ना समझे, नहीं रुका जहरीला पानी तो मौके पर ग्रामीणों के साथ वह स्वयं बैठेंगे मौके पर लेकर लट्ठ; कांग्रेस विधायक बोले, नस्ल और फसल को बचाने के लिए लड़ी जा रही है लड़ाई; मामले में हो चुकी है कई गांवों की पंचायत, ग्रामीण नहीं चाहते झज्जर की ड्रेन में डाला जाए रेवाड़ी जिले का जहरीला पानी; राव इंद्रजीत, नरवीर और लक्ष्मण यादव को दी खुली चुनौती, झज्जर आने वाला पानी इतना साफ और अच्छा है पानी तो अपने क्षेत्र के लिए बचा कर रखें; जिला उपायुक्त और मुख्यमंत्री से की रेवाड़ी से झज्जर आने वाले इस पानी को रोकने की मांग; गुलिया खाप के प्रधान विनोद ने भी जताई गहन नाराजगी, कहा: किसी भी सूरत में बादली क्षेत्र में नहीं आने देंगे यह जहरीला पानी; विधायक वत्स ने सभी दलों के नेताओं से की राजनीति से ऊपर उठकर इस मामले में सहयोग करने की अपील0
0
Report
आज़ादपुर मंडी में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत
New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से आज़ादपुर मंडी में विकास कार्यों की शुरुआत, उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न लोकेशन – आज़ादपुर मंडी दिल्ली कृषि विपणन बोर्ड (DAMB) और मंडियों से जुड़े विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मंडियों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इन विकास कार्यों का उद्देश्य मंडी में सुविधाओं को बेहतर बनाना, किसानों और व्यापारियों को सहूलियत देना और कृषि व्यापार व्यवस्था को अधिक आधुनिक बनाना है। आज़ादपुर मंडी देश की प्रमुख फल एवं सब्जी मंडियों में शामिल है। ऐसे में यहां होने वाले विकास कार्यों से मंडी की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है0
0
Report
Advertisement
एलोन मस्क मोदी और मुकेश अंबानी पर यमुना पाटक ने प्रतिक्रिया दी
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): YAMUNA PATAK (MAHILA PRESIDENT, VISHVA HINDU RAKSHA PARISHAD) ON ELON MUSK’S REMARKS ON PM NARENDRA MODI AND MUKESH AMBANI0
0
Report
स्वीप से मतदाता जागरूकता: सरमथुरा में शत प्रतिशत मतदान की तैयारी तेज
Dholpur, Rajasthan:स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, शत-प्रतिशत मतदान का दिया संदेश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायती राज आम चुनाव 2026 को लेकर सरमथुरा उपखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन विभाग के निर्देश पर पांच दिवसीय स्वीप कैलेंडर के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं को मतदान के महत्व की जानकारी देकर शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी.टी. के निर्देशन तथा उपखंड अधिकारी राकेश न्योल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में मतदाताओं को लोकतंत्र की मजबूती में उनकी भूमिका के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक मतदाता का वोट गांव के विकास की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए सभी मतदाता निर्भीक होकर निष्पक्ष एवं जागरूकता के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करें।पांच दिवसीय स्वीप कैलेंडर के तहत पहले दिन विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली और मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। दूसरे दिन गांवों में मतदाता जागरूकता चौपाल और शपथ कार्यक्रम आयोजित होंगे। तीसरे दिन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया जाएगा। चौथे दिन महिलाओं के लिए विशेष रंगोली और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं पांचवें दिन पौधारोपण के साथ ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान उपखंड अधिकारी राकेश न्योल, तहसीलदार भीमाराम, बृजमोहन कुलश्रेष्ठ सहित बड़ी संख्या में बीएलओ, शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
ग्वालियर सिरोल में स्कूटी बदमाश ने कारोबारी पर गोली चलाई; कार का शीशा भी तोड़ा
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर शहर के सिरोल थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कारोबारी पर पिस्टल तानकर फायरिंग कर दी। बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर पिस्टल के बट से कांच तोड़ दिया और पीछा कर चलती कार पर गोली चलाई। घटना मॉडल टाउन और एमके सिटी की है। वीओ- दअरसल पीड़ित की पहचान हरगोविंद का पुरा, गोहद भिंड निवासी मनकरन सिंह सरदार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में ब्लू लोटस हिल, सिरोल में रहता है। मनकरन ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलकर पजेरो कार से वापस लौट रहा था। अलकापुरी सिटी सेंटर से एमके सिटी होते हुए सिरोल की ओर जाते समय काली स्कूटी पर सवार दो युवकों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। एमके सिटी रोड पर बदमाशों ने कार के पास आकर ड्राइविंग सीट की तरफ का कांच पिस्टल के बट से तोड़ दिया। इसके बाद पिस्टल से फायर करने की कोशिश की। घबराकर मनकरन ने कार की रफ्तार बढ़ा दी, तो बदमाशों ने पीछा कर चलती कार पर पीछे से फायरिंग कर दी। गोली बगल से निकल गई। मनकरन ने बताया कि आरोपियों ने अलापुर तिराहे पर फिर से उसे घेरने और गोली चलाने का प्रयास किया। किसी तरह वह वहां से निकलकर बच निकला। पीड़ित ने सफेद शर्ट पहने एक बदमाश की पहचान अभिषेक शर्मा उर्फ बेटू पंडित के रूप में की है। दूसरे बदमाश ने काली-सफेद चेक शर्ट पहनी हुई थी। पीड़ित के अनुसार मार्च में जिम में अभिषेक से उसका विवाद हुआ था। तभी से वह रंजिश रखता था और दोस्तों के जरिए धमकियां भी दिलवा चुका था। डर के कारण मनकरन ने उसी दिन शिकायत नहीं की और अगले दिन सिरोल थाने पहुंचा।सिरोल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी सीसीटीवी में फायरिंग करते हुए कैद हुए हैं। फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
पीलीभीत वोटर लिस्ट में एपिक नंबर गड़बड़ी, 20,000 वोटों में हेराफेरी के आरोप
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत में अधिवक्ता फैजान अली खान ने वोटर लिस्ट के ऑनलाइन पोर्टल पर गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि हजारों मतदाताओं के पहचान पत्र के ईपिक नंबर दूसरे लोगों के नाम दर्ज कर दिए गए। पूरे मामले की शिकायत अधिवक्ताओं के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अधिकारी से की है जिसके बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जांच के बाद कार्यवाही का भरोसा दिलाया है साथ ही बताया है कि एक बार फिर वोटर लिस्ट को लेकर विशेष अभियान चल रहा है जो भी लोगो की नाम या पते को लेकर गड़बड़ी है वह लोग अपने बूथ पर जाकर विशेष कैंप में 24 अक्टूबर तक उसे सही करा सकते हैं। फैजान का कहना है कि एसआईआर के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट में था लेकिन जब कुछ दिन पहले एपिक नंबर डालकर उन्होंने इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर जाकर देखा तो उनके नाम के आगे रईस अहमद लिखा है इसके साथ ही उनके भाई फरहान अली के एपिक के आगे गुफरान नाम दर्ज है। फैजान का आरोप है कि एक-एक बूथ पर 100 से ज्यादा एपिक नंबर के आगे अज्ञात लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं पूरे विधानसभा में लगभग 20000 वोट गड़बड़ हुए हैं उन्होंने ईआरओ मयंक गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैजान का आरोप है कि एसडीएम स्तर से ही एपिक किसी का और नाम किसी का जैसी गड़बड़ियों की गई है वह जल्द fir भी दर्ज कराएंगे। फिलहाल डीएम ने जांच का आज आश्वासन दिया है।0
0
Report
73 वर्षीय इस्केमिक स्ट्रोक मरीज को हेलीकॉप्टर से एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:स्लग -गंभीर मरीज को हैली एम्बुलेंस से किया एयर लिफ्ट कर हायर सेंटर रेफर उत्तरकाशी: एक 73 वर्षीय व्यक्ति, निवासी-ग्राम लोदाडा धौन्तरी, इस्केमिक स्ट्रोक (दायें सेरिबेलर इन्फार्क्ट) से पीड़ित थे, जिनका इलाज जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में चल रहा था। मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों द्वारा उसे हैली एम्बुलेंस से हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई। परिजनों द्वारा हैली एम्बुलेंस के लिए जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया। जिला प्रशासन द्वारा यूकाड़ा से समन्वय कर गम्भीर मरीज को हैली एम्बुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश भेजा गया।0
0
Report
भोपालगढ़ में नामांकन के अंतिम दिन दावेदारी तेज, कांग्रेस-भाजपा-रालोपा के उम्मीदवार आगे
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ व आसोप पंचायत समिति सदस्य के लिए नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवारों की जमकर दावेदारी देखने को मिल रही है, कांग्रेस, भाजपा व रालोपा के उम्मीदवार अपने-अपने नामांकन प्रस्तुत करने के लिए भोपालगढ़ पंचायत समिति के 15 वार्डों के उम्मीदवार उपखंड कार्यालय भोपालगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी गोपाल जांगिड़ व आसोप पंचायत समिति के 15 वार्डों के दावेदार अपने नामांकन तहसील कार्यालय भोपालगढ़ में रिटर्निंग अधिकारी दिनेश मीणा के समक्ष प्रस्तुत कर रहे हैं0
0
Report
Advertisement
