203001
बुलंदशहर में तैनात सुपरिटेंडेंट ने सीबीआई की रेड के बाद अपनी जान दी
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के मुख्य डाकघर में तैनात सुपरिटेंडेंट टीपी सिंह ने सीबीआई की रेड के बाद अपनी जान ले ली। देर शाम सीबीआई ने पोस्ट ऑफिस में रेड की और कई दस्तावेज जब्त किए। सुबह चार बजे तक टीपी सिंह से पूछताछ की गई। जान लेने से पहले, टीपी सिंह ने पोस्ट ऑफिस के वाट्सएप ग्रुप पर एक नोट डाला, जिसमें उन्होंने दफ्तर के कुछ लोगों को अपनी जान लेने का जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद उन्होंने अलीगढ़ जाकर अपनी जान ले ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कटिहार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सुरक्षित प्रसव: रेलवे कर्मियों ने मां-बच्चे की जान बचाई
Katihar, Bihar:मानवीय संवेदना -- ट्रेन में सुरक्षित प्रसव, रेल कर्मियों ने मोर्चा संभाला कटिहार रेलवे स्टेशन पर महिला को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होते देख रेलवे की महिला कर्मियों ने बिना घबराए मोर्चा संभाला डाक्टर के पहुंचने से पहले ही सुरक्षित प्रसव कराकर जच्चा-बच्चा की जान बचा ली घटना शनिवार रात करीब 9 बजे बाद की है। ट्रेन संख्या 15945 मुंबई एलटीटी-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस कटिहार पहुंचने वाली थी महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया प्राथमिक उपचार और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद महिला और नवजात बच्ची को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया0
0
Report
कानपुर के कबाड़ गोदाम में आग, लाखों का नुकसान
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर \n\n कबाड़ गोदाम में भीषण आग\n\n लाखों का सामान जलकर खाक\n\n\nकानपुर के किदवई नगर थाना क्षेत्र स्थित जूही गौशाला के पास बने एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में प्लास्टिक का कबाड़ अधिक मात्रा में होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।\n सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।0
0
Report
तेज रफ्तार कार ने अधेड़ की मौत समेत दो कारों के नुकसान किए
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: तेज रफ्तार कार का कहर. तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दरवाजे के बाहर बैठे अधेड़ को मारी टक्कर. हादसे में टक्कर लगने से अधेड़ अरशद मुहम्मद की दर्दनाक मौत. अनियंत्रित कार ने बिजली का खंभा तोड़ते हुए दूसरी कार भी किया क्षतिग्रस्त. भीषण टक्कर के बाद कार के खुले एयरबैग. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजते हुए मामले की कारवाई में जुटी. मौदहा कोतवाली कस्बे के कपसा रोड स्थित रहमानिया मदरसे के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे में जनहानि, परिजनों के लिए शोकभाव
Noida, Uttar Pradesh:जनपद उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति, शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।0
0
Report
10 हजार इनामी हत्यारोपी चंदन जंगल से गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-10 हजार के इनामी पिता हत्या के आरोपी हत्यारे बेटे को पुलिस ने किया जंगल से गिरफ्तार बड़वानी के समीप ग्राम पिछोड़ी में 20 अप्रैल को चंदन ने अपने पिता जगन की पैसों को लेकर हुए विवाद में दिन दिहाड़े कनपट्टी पर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था इतना ही नहीं पिता की हत्या के बाद चंदन ने परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी जिसे लेकर पुलिस टीम को ग्राम पिछोडी में तैनात करना पड़ा था पुलिस लगातार आरोपी को तलाश रही थी लेकिन उसका कोई पता ठिकाना नहीं मिला जिसे पर पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था पुलिस को जब चंदन के जंगल में होने की सूचना मिली तो पुलिस बल ने घेराबंदी कर दबोचने की कोशिश की तो चंदन अपने ठिकाने से कूदकर भागنے का प्रयास करने लगा जिसपर उसके पैरों में चोट आई जिसपर पुलिस ने उसे पकड़ कर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है फिलहाल पुलिस कार्रवाई जारी है0
0
Report
ग्वालियर में बदमाशों ने युवक को घर बुलाकर मारपीट कर पिस्टल से धमकी दी
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बदमाशों ने युवक को घर बुलाकर मारपीट कर पिस्टल से धमकी दी दरअसल ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के सैनिक कालोनी में रहने वाला आयुष भदौरिया रात को अपने घर पर मौजूद था। उसका परिचित आकाश परिहार घर पर आया। उसे बोला कि कुछ काम है। उसे दूसरी गली तक ले गया। यहां बदमाश मनोज राजावत रहता है। आयुष के साथ तीन-चार लोग और आ गए। फिर उसे मनोज के घर के अंदर ले गए। यहां मनोज पहले से मौजूद था। इन लोगों ने युवक की जमकर मारपीट की और कनपटी पर पिस्टल अड़ा कर गोली मारने की धमकी दी। जिसके दो घंटे बाद उसे छोड़ दिया गया । आरोपियों के चंगुल से छूटकर फरियादी थाने पहुंचा। और मामले की जानकारी पुलिस को दी. ASP जयराज कुबेर ने बताया कि ग्वालियर के गोले के मंदिर थाना क्षेत्र का यह मामला है. जिसमें फरियादी आयुष भदोरिया द्वारा शिकायत की गई है कि आरोपियों द्वारा बातचीत के बहाने उसे घर बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई है. पुलिस घटना के फुटेज के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में साइड देने को लेकर बवाल, कार चालक पर हमला और आगजनी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी Date: 26-05-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 गोरखपुर में साइड देने को लेकर हुआ बवाल, दबंगों ने कार सवार को पीटने के बाद कार फूंकी。 उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जहां एक तरफ यूपी पुलिस अपराधियों और दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, वहीं गोरखपुर में मामूली सी बात ने हिंसक रूप ले लिया। गांव की सकरी गली में साइड देने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि बुलेट सवार दबंगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव का है。 जानकारी के मुताबिक नगवा गांव निवासी नन्दन पाण्डेय अपनी कार लेकर गांव की एक संकरी गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से बुलेट पर सवार कपिल सिंह और उसका साथी पहुंचे और लगातार हार्न बजाकर साइड मांगने लगे। गांव की गली सकरी होने की वजह से तत्काल रास्ता देना संभव नहीं था। कुछ दूरी आगे जाकर कार चालक ने बाइक सवारों को पास दे दिया, लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। और फिर देखते ही देखते मामूली सा विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कपिल सिंह और उसके परिजनों ने मिलकर नन्दन पाण्डेय की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, आरोपियों का गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ और उन्होंने कार चालक को जान से मारने की नीयत से हमला करने के बाद उसकी कार में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। कुछ ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी。 गांव के बीच हुई इस आगजनी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही गीडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना गीडा में मुकदमा संख्या 235/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कपिल सिंह पुत्र राम प्रसाद सिंह और विशाल सिंह पुत्र गिरजाशंकर सिंह निवासी नगवा गांव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
हेमकुंड साहिब बर्फीली चादर में ढका, श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जिले में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब इन दिनों बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह ढका हुआ है। लगातार हो रही बर्फबारी के चलते क्षेत्र का नज़ारा बेहद मनमोहक और अद्भुत हो गया है। कठन मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं देखी जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस दिव्य स्थल के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं और बर्फबारी के बीच इस अलौकिक दृश्य का आनंद लेने को उत्सुक नजर आ रहे हैं। वहीं, क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो रही है, जिससे यात्रा थोड़ी चुनौतीपूर्ण जरूर बनी हुई है, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था इन परिस्थितियों पर भारी पड़ती दिख रही है।0
0
Report
खाटूश्यामजी की राधे की हवेली धर्मशाला में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में स्थित प्रसिद्ध राधे की हवेली धर्मशाला में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से धर्मशाला की रसोई और ऑफिस में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही नगरपालिका और श्रीश्याम मंदिर कमेटी की दो दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार आग धर्मशाला के किचन से शुरू हुई, जो धीरे-धीरे पूरे हिस्से में फैल गई। लोगों ने धुआं और आग की लपटें उठती देखीं तो मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। आग पर काबू पाने में नगरपालिका के फायरमैन राकेश गढ़वाल, जमादार जयपाल, कमलेश तथा पुलिस में तैनात झुंझुनूं के होमगार्ड अभय सिंह की अहम भूमिका रही। वहीं एएसआई हरि सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर तैनात रहा और लोगों को धर्मशाला से दूर हटाया गया। बताया जा रहा है कि राधे की हवेली धर्मशाला खाटूश्यामजी की प्रमुख धर्मशालाओं में से एक है, जहां मासिक और फाल्गुनी मेलों के दौरान बाबा श्याम के भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन होते रहते हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर: लेडीज पार्क में छात्रों के गुटों की हाथापाई वीडियो वायरल, पुलिस जांच
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर छात्रों के गुटों में दे-दनादन एक दर्जन से अधिक छात्र आपस मे भिड़े विवाद के दौरान मुंहवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदला एक दूसरे के साथ कि गयी लात घूंसों से मारपीट घटना का वीडियो हुआ वायरल फ्रूट मंडी के पास लेडीज पार्क में छात्रों के गुटों में हुआ विवाद जनकगंज थाना पुलिस मामले की जांच मे जुटी0
0
Report
Ayodhya में गंगा दशहरा पर भक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Ayodhya, Uttar Pradesh:रामनगरी अयोध्या में गंगा दशहरा पर्व व बड़े मंगल पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही सरयू तट के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ पवित्र सरयू में आस्था की डुबकी लगाई। मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन स्नान, दान और पूजा-अर्चना करने से समस्त पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन राजा भगीरथ की कठोर तपस्या से प्रसन्न होकर मां गंगा स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरित हुई थीं। इसी कारण यह पर्व हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। सरयू घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोच्चार, गंगा पूजन और दान-पुण्य का सिलसिला जारी है। पर्व को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। घाटों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंदिरों और घाटों को विशेष रूप से सजाया गया है। गंगा दशहरा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिल रहा है。0
0
Report
खगड़िया में पुलिस-आपराधिक मुठभेड़: कुख्यात बदमाश मोहम्मद बुद्दीन पैर में गोली
Khagaria, Bihar:खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र के सुखाय बासा में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड हुई है जिसमें कुख्यात अपराधी मोहम्मद बुद्दीन को पैर में गोली लगी है। जख्मी हालत में अपराधी को ईलाज के लिए खगङिया के सदर अस्पताल में भेजा गया है। अपराधी मोहम्मद बुद्दीन पर 15 आपराधिक मामले दर्ज है और यह पुलिस की पकड़ से बाहर था। खगड़िया पुलिस की ओर से 50 हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था। खगड़िया एसपी ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी की अपराधी हथियार के साथ सुखाय बासा में छुपा हुआ है उसके बाद एसटीएफ और बेलदौर थाना की पुलिस रेड की जिसके बाद अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी जवाब दिया और अपराधी के पैर में गोली मारकर हाफ इन्काउंटर किया।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में शराब दुकान पर दबंगों की पिटाई: वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग दुकानदार ने शराब पीने के लिए गिलास देने से किया मना तो दबंगो ने दुकानदार की पिटाई नशेबाजों को गिलास न देना पड़ा भारी नशे में धुत युवकों ने दुकानदार को जमकर पीटा दुकान में घुसकर थप्पड़ व डंडों से की पिटाई दुकानदार की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल पुलिस मामले की जांच में जुटी ककवन थाना क्षेत्र के देशी शराब ठेके के पास का मामला0
0
Report
इटावा जिला अस्पताल में बार-बार बिजली गुल, अंधेरे में मरीजों के लिए परेशानी बढ़ी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में स्वास्थ्य विभाग में सुविधाओं को एक बार फिर से पोल खुली नजर आई है। अस्पताल परिसर बिजली गुल होने पर अंधेरे में डूबा नजर आया है वार्ड में पंखे ना चलने की वजह से तीमारदार अपने मरीजों को हाथ से पंखा करते नजर आए है। जबकि अस्पताल में इनवर्टर जनरेटर की सारी सुविधाएं होने के बावजूद भी यह हालत बने हुए नजर आए है। इटावा जनपद के जिला अस्पताल की एक बार फिर से बिजली गुल होने से पोल खोलकर रख दी है बिजली गुल होने से परिसर में चारों तरफ अंधेरा हो अँधेरा नजर आया है मरीज के तीमारदार मोबाइल टॉर्च की रोशनी में रास्ता ढूंढते नजर आए है तो वही वार्ड में भर्ती मरीजों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए तीमारदार हाथ से पंखा करते नजर आए है। यह तब स्थित तब की है जब अस्पताल में व्यवस्थाओं पर लाखों रुपए खर्च किए जाते हो मूलभूत सुविधाओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है हालांकि जिला अस्पताल में बड़े बड़े इनवर्टर और जनरेटर की व्यवस्था भी है उसके बावजूद भी मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अपने घर में एसी में आराम से रहते है और मरीजों की तरफ ध्यान नहीं जाता है。0
0
Report
राजस्थान में भीषण लू का दौर, जयपुर में तपते मौसम के बीच लोग बेहाल
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। नौतपा के दूसरे दिन ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है और राजस्थान के अधिकांश जिलों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी जिले में बारिश दर्ज नहीं की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई... प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में लू जैसे हालात बने हुए हैं। पूर्वी राजस्थान में पिलानी सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा वनस्थली और अलवर में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया, जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आया.... राजधानी जयपुर में भी गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। जयपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम रही और लोग तेज धूप से बचने के प्रयास करते दिखाई दिए। दूसरी ओर प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान सिरोही जिले के आबूरोड में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे वहां रात के समय अपेक्षाकृत राहत बनी रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी गर्मी के तेवर बने रहने और कई जिलों में हीटवेव की स्थिति जारी रहने की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
