203001
बुलंदशहर में एसडीएम के अचानक छापे से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मचा हड़कंप
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में चार दिन की लगातार बारिश के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहमदगढ़ जलमग्न हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद एसडीएम शिकारपुर ने अचानक निरीक्षण किया। एसडीएम ने BDO पहासू को जल निकासी कराने के निर्देश दिए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को नदारद पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया। स्वास्थ्य केंद्र की बुरी स्थिति के कारण मरीजों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं के चिड़ावा ट्रायल रूम केस में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत बढ़ी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं झुंझुनूं के चिड़ावा से बड़ी खबर चिड़ावा ट्रायल रूम वीडियो कांड में बड़ा अपडेट गिरफ्तार आरोपी शाहरुख शेख जेल भेजा गया कोर्ट ने आरोपी को 23 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा 6 जून को ट्रायल रूम में महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग का मामला आया था सामने आरोपी के पिता बोले- "हम बेटे के नहीं, चिड़ावा की जनता के साथ हैं" शहर में आक्रोश बरकरार, बुलडोजर कार्रवाई और आरोपी की परेड की मांग तेज झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे को झकझोर देने वाले ट्रायल रूम वीडियो कांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया। महिलाओं की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने के आरोप में गिरफ्तार दुकान मालिक के बेटे शाहरुख शेख को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। चिड़ावा न्यायालय के अभियोजन अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद न्यायालय ने उसे 23 जून 2026 तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए। गौरतलब है कि 6 जून को चिड़ावा की पुरानी तहसील स्थित जमजम कलेक्शन शोरूम के ट्रायल रूम में महिलाओं की मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग किए जाने का मामला सामने आया था। घटना का खुलासा होते ही कस्बे में भारी आक्रोश फैल गया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी दुकान मालिक के बेटे शाहरुख शेख को गिरफ्तार कर लिया था। मामले के बीच आरोपी के पिता शेर मोहम्मद शेख का एक वीडियो भी तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में वह अपने बेटे के कृत्य की खुलकर निंदा करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पिछले करीब 80 वर्षों से चिड़ावा में व्यापार कर रहा है और समाज के साथ जुड़ा हुआ है। बेटे ने जो किया है। वह गलत है और उसका समर्थन नहीं किया जा सकता। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि उनका परिवार आरोपी के साथ नहीं। बल्कि चिड़ावा के आमजन के साथ खड़ा है। शेर मोहम्मद ने यह भी कहा कि कानून اپنا काम करेगा और यदि उनका बेटा दोषी है तो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के बाद से संबंधित दुकान भी लगातार बंद है। हालांकि आरोपी के जेल भेजे जाने के बावजूद शहर में लोगों का आक्रोश पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। विविध सामाजिक और व्यापारिक संगठनों की ओर से लगातार प्रदर्शन और विरोध दर्ज कराया जा रहा है। कई संगठनों ने आरोपी की सार्वजनिक परेड कराने, दुकान पर बुलडोजर कार्रवाई करने और मामले में सख्त से सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग भी दोहराई है। कस्बे में इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोगों की निगाहें अब आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। बाइट 01 : राकेश शर्मा, अभियोजन अधिकारी, न्यायालय (बिना चश्मे के) बाइट 02 : शेर मोहम्मद शेख, आरोपी का पिता (चश्मा लगाया हुआ है)0
0
Report
सुजानगढ़ के हरिनगर में खेत की डिग्गी में डूबकर युवक की मौत
Churu, Rajasthan:चूरू. सुजानगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव हरिनगर स्थित गोदिया बालाजी मंदिर के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां खेत में बनी पानी की डिग्गी में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान हरिनगर निवासी 40 वर्षीय परमेश्वर मेघवाल के रूप में हुई है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर सुजानगढ़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को डिग्गी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर बीदासर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीदासर के राजकीय टांटिया अस्पताल भिजवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। फिलहाल युवक के डिग्गी में गिरने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।0
0
Report
फरीदाबाद: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुलिस पर गोलीबारी के जवाबी एनकाउंटर
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद。 फरीदाबाद पुलिस ने चेतावनी दी है कि बदमाश कहीं का भी हो अगर फरीदाबाद में गुंडागर्दी की तो किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा। देर रात क्राइम ब्रांच फरीदाबाद पुलिस ने एक हिस्ट्री सीटर बदमाश को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है बदमाश ने पुलिस पर चार फायर किए थे जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है। एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने पत्रकार वार्ता के दौरान खुलासा किया है कि आरोपी सोनू मूल रूप से बिहार का रहने वाला है, जो फिलहाल दिल्ली में रह रहा है इस पर नोएडा में 28 और फरीदाबाद में चार मामले दर्ज हैं पुलिस को इसके इनपुट मिल रहे थे की फरीदाबाद में यह बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। इस दौरान पुलिस ने नाकाबंदी करके इसको रोकने का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने पुलिस पर ही फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में गैंगस्टर सोनू के पैर में गोली लगी है। आरोपी सोनू पर गैंगस्टर हत्या लूटपाट और चोरी की धाराओं के تحت विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि लोगों को अच्छा वातावरण और भय मुक्त वातावरण देने का काम पुलिस कर रही है किसी भी व्यक्ति को अगर कोई परेशान करता है तो तुरंत पुलिस से संपर्क करें।。0
0
Report
Advertisement
नैनीताल के नैनीझील के पास अज्ञात युवक का शव मिला, क्षेत्र में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:स्लग - मॉलरोड के समीप नैनीझील में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी नैनीताल की मॉलरोड के समीप नैनीझील में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने के बाद आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। नाव चालकों ने झील में एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है तथा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों और गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान शुरू कर दी है ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके।0
0
Report
खाटू श्याम जी हमले के विरोध में सर्व समाज ने रैली, गिरफ्तारी की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटू श्याम जी में 26 मई को युवक करण कुमावत पर हुए हमले के मामले में अभी तक मुख्य बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं। इसको लेकर अब लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। आज सर्व समाज के लोगों ने रैली निकाली और जिला कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। सर्व समाज के लोगों का कहना है कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी इस मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है जबकि आरोपियों की मारपीट के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के पास मौजूद है। तीन दिन पहले भी यहां पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया गया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर पुलिस किसी दबाव में है कि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। गौर तलब है कि खाटू श्याम जी में गेस्ट हाउस में कमरा देने के विवाद में दूसरे गेस्ट हाउस के लोगों ने करण पर हमला किया था। आरोपियों ने उसके साथ जमकर मारपीट की थी और उसके बाद फरार हो गए थे इसका मुकदमा खाटू श्याम जी थाने में दर्ज हुआ था लेकिन अभी तक बदमाश पकड़ में नहीं आए हैं।0
0
Report
भैंस चोरी केसः बांसवाड़ा के दो आरोपी गिरफ्तार
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले की सदर थाना पुलिस ने भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार रूजिया-चिड़ियावासा निवासी दिनेश चरपोटा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी भैंस 22 मई को चराई के दौरान गायब हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी भैंस का पता नहीं चलने पर 8 जून को मामला दर्ज कराया गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने मुखबिरों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच में चिड़ियावासा निवासी राहुल निनामा (25) एवं कमलेश चरपोटा (24) पर संदेह होने पर दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने भैंस चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चिड़ियावासा पेट्रोल पंप के आगे अकेली मिली भैंस को रस्सी से बांधकर सुनसान स्थान पर छिपा दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भैंस की बरामदगी एवं अन्य घटनाओं के संबंध में आगे अनुसंधान जारी है।0
0
Report
Advertisement
रीवा में देर रात रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र: 5 क्विंटल अवैध विस्फोटक बरामद
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में देर रात पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से करीब 5 क्विंटल अवैध विस्फोटक सामग्री और डेटोनेटर बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान वाहन चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार नियमित चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली। फिलहाल चालक से गहन पूछताछ की जा रही है कि यह विस्फोटक सामग्री कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इसका संबंध किसी आपराधिक या अन्य संदिग्ध गतिविधि से तो नहीं है। मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई रायपुर कर्चुलियान थाना पुलिस द्वारा की जाएगी。0
0
Report
पतंजलि दलिया मिसब्रांडेड मामला: 6 आरोपियों पर 3.40 लाख जुर्माना
Chhatarpur, Madhya Pradesh:पतंजलि दलिया मिसब्रांडेड मिलने पर 6 लोगों पर 3.40 लाख का जुर्माना एकंर-छतरपुर खाद्य सुरक्षा विभाग की पतंजलि के उत्पाद पर बड़ी कार्रवाई करते हुये उसके एक उत्पाद को मानकों पर खरा न उतरने के कारण भारी जुर्माना लगाया गया है। 27 नवंबर 2022 को सागर रोड स्थित अपना़ बाजार से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा पतंजलि दलिया का एक नमूना जांच के लिए लिया गया था। प्रयोगशाला में विश्लेषण के बाद इस सैंपल को पोषण संबंधी अभाव के कारण मिसब्रांडेड (मिक्सर छाप) घोषित किया गया। इस मामले में निर्णय सुनाते हुए 5 जून 2026 को छतरपुर, झांसी और उत्तराखंड के कुल 6 संबंधित पक्षों को आरोपी मानते हुए उन पर 3 लाख 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोपियों में अपना बाजार के संचालक सहित पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड उत्तराखंड के पदाधिकारी और निर्माता शामिल हैं। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों और भ्रामक ब्रांडिंग करने वालों में हड़कंप है。0
0
Report
SC कल मीनाक्षी नटराजन के नामांकन याचिका पर सुनवाई करेगा
Noida, Uttar Pradesh:*नामांकन रद्द होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुँचीं मीनाक्षी नटराजन, कल होगी सुनवाई* मध्यप्रदेश में कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल सुनवाई करेगा। मीनाक्षी नटराजन ने निर्वाचन अधिकारी की ओर से नामांकन खारिज किए जाने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट जल्द सुनवाई की मांग की। सिंघवी ने कोर्ट से चुनाव परिणाम घोषित करने पर अभी रोक लगाने की भी मांग की । लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया। सुप्रीम कोर्ट ने सिर्फ शुक्रवार को सुनवाई का भरोसा दिया। हालंकि सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रकिया के दरम्यान दाखिल की गई याचिका के औचित्य पर भी सवाल खड़ा किया। *सिंघवी की दलील* आज मीनाक्षी नटराजन की ओर से वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस ए एस चंदुरकर की बेंच के सामने रखा। सिंघवी ने कहा कि रिटर्निंग ऑफिसर ने उनकी मुवक्किल का नामांकन इस आधार पर खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने खिलाफ पेंडिंग केस की की जानकारी छिपाई थी लेकिन हक़ीक़त यह है कि उस मामले में कोर्ट ने सिर्फ निजी शिकायत पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 223 के तहत नोटिस जारी कर मीनाक्षी नटराजन से जवाब मांगा था। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 33A के तहत केवल उन्हीं आपराधिक मामलों की जानकारी देना जरूरी है, जिनमें कोर्ट संज्ञान ले चुका हो।इस केस में ऐसा कुछ नहीं था। *SC ने याचिका पर सवाल खड़ा किया* सुनवाई के दौरान जस्टिस मिश्रा ने याचिका के औचित्य पर भी सवाल खड़ा किया।जस्टिस मिश्रा का सवाल था कि चुनावी प्रकिया जारी रहने के दरम्यान कोर्ट दखल नहीं देता। सिंघवी ने इस पर जवाब दिया कि अगर चुनाव अधिकारी की ओर से कोई स्पष्ट और गंभीर गलती हुई हो, तो कोर्ट दखल दे सकता है। चुनाव आयोग की ओर से पेश वरिष्ठ वकील डी. एस. नायडू ने भी याचिका का विरोध करते हुए कहा कि इस स्टेज पर यह सुनवाई लायक नहीं है। *क्यों खारिज हुआ मीनाक्षी नटराजन का नामांकन* मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रिटर्निंग ऑफिसर अरविंद शर्मा ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने नामांकन पत्र में तेलंगाना में लंबित एक आपराधिक मामले की जानकारी छिपाई है।यह फैसला भाजपा नेताओं बीजेपी नेताजी महेश केवट और राहुल कोठारी की आपत्ति के मद्द्देनजर दिया था।रिटर्निंग ऑफिसर ने अपने आदेश में कहा था कि नटराजन ने अक्टूबर 2025 में हैदराबाद की कोर्ट की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब दिया था, लेकिन उन्होंने अपने नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए फॉर्म-26 में इस मामले का उल्लेख नहीं किया।इसी वजह से चुनाव अधिकारी ने हलफनामे को अधूरा मानते हुए नामांकन रद्द कर दिया था। *कांग्रेस और बीजेपी का पक्ष* कांग्रेस का कहना है कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करना कानूनी रूप से सही नहीं है। नटराजन के खिलाफ अभी कोई आपराधिक मामला कानूनी रूप से लंबित नहीं है।अदालत ने अभी तक शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया है। संज्ञान लेने से पहले जारी किया गया कॉर्ट का नोटिस किसी 'लंबित आपराधिक मामले' के बराबर नहीं माना जा सकता।इसलिए इसका खुलासा करना क़ानूनन ज़रूरी नहीं था। वही बीजेपी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार चुनाव लड़ने वाले हर उम्मीदवार को अपने खिलाफ लंबित मामलों की जानकारी हलफनामे में देनी होती है।नटराजन ने यह जानकारी छिपाई, इसलिए उनका नामांकन रद्द किया जाना सही है。0
0
Report
Advertisement
लाल चौक पर पाक-विरोधी प्रदर्शन: हिन्दुस्तान ज़िंदाबाद के नारों के बीच प्रतिबंध की मांग
Srinagar, Uttarakhand:कश्मीर घाटी के ऐतिहासिक घंटा घर जहाँ कबी पाकिस्तान का झंडा लहराया जाता था आज पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे बुलंद हुए और माँग हुई कि पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत कूटनीति के दुवार अंतरराष्ट्रीय समुधाई को पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगवाये। फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा कि पीओके में हो रहे जुल्म के ख़िलाफ़ यूएनओ तहक़ीक़ात करे। आज श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक क्लॉक टावर पर स्थानीय कश्मीरी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर (PoK) में आम नागरिकों की हत्याओं के विरोध में प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन PoK में चल रहे क्षेत्रीय विरोध-प्रदर्शनों के दौरान हुई झड़पों और मानवाधिकारों के उलंघन से बड़ी चिंताओं के बाद हुए। प्रदर्शन करने वालों ने जिनमें टेरर विक्टिम और ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट शामिल थे ने कहा कि पीओके हो रही पुलिस की बर्बरता, इंटरनेट प्रतिबंध करने और पीओके में सुरक्षा बलों द्वारा निहत्थे नागरिकों की कथित हत्याओं की निंदा हो रही है। ऐतिहासिक लाल चौक पर पाकिस्तान और पाकिस्तानी सेना के ख़िलाफ़ ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ; इस दौरान "हिंदुस्तान ज़िंदाबाद" और "पाकिस्तान मुर्दाबाद" के नारे लगाए गए। कई प्रदर्शनकारियों ने माँग की भारत इस वक़्त पाकिस्तान के ख़िलाफ़ सर्जिकल स्ट्राइक करके पीओके की आम जानता की जान बचाए वही कुछ ने माँग की भारत कूटनीति का इस्तेमाल करके पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय समुधाई को मजबूर करे प्रतिबंध लगाने के लिए। प्रदर्शनकारियों के साथ ...0
0
Report
जैसलमेर हत्याकांड: 6 संदिग्ध गिरफ्तार, परिजनों का धरना जारी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर महावीर सिंह हत्याकांड को लेकर 6 संदिग्ध युवको को पुलिस ने लिया हिरासत में,परिजनों 36 घंटे से बैठे धरने पर मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी तक धरना जारी जैसलमेर जैसलमेर जिले के चर्चित महावीर सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नामजद आरोपियों में से 6 लोगों को दस्तयाब कर लिया है तथा वारदात में प्रयुक्त एक बोलेरो कैंपर वाहन भी जब्त किया है। हालांकि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजन और समाज के लोग पिछले 36 घंटे से मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम कराए जाने और शव लेने से साफ इनकार कर दिया है। मृतक के परिजनों ने मांग की है कि एफआईआर में नामजद सभी 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए, चश्मदीद गवाह को सुरक्षा प्रदान की जाए, मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर कराया जाए तथा म्याजलार थानाधिकारी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। समाज के प्रतिनिधि छुग सिंह सोढा ने कहा कि घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे ने बताया कि हिरासत में लिए गए 6 संदिग्धों में से 4 की संलिप्तता प्रारंभिक जांच में सामने आई है, जबकि अन्य दो की भूमिका की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार कॉर्डन एंड सर्च अभियान चला रही हैं। थानाधिकारी पर लगे आरोपों के संबंध में एसपी ने कहा कि जांच में ठोस तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई और परिजनों के आंदोलन के बीच पूरे मामले पर जिलेभर की नजर बनी हुई है। बाइट -अभिषेक शिवहरे,जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर बाइट -छुगसिंह सोढा,परिजन0
0
Report
फलोदी में ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी जिला के उदाणियों की ढाणी के ग्रामीणों ने फलोदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी को ज्ञापन सौंपकर गैर मुमकिन रास्ते का सीमांकन करवाकर, पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।0
0
Report
Advertisement
फलोदी में 12 साल के अवसर पर पूजा अर्चना, कल्याण और शांति की कामना
Jodhpur, Rajasthan:फलोदी पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना. राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार '12 साल विश्वास व विकास जनकल्याण के' कार्यक्रम के तहत लटियाल माता मंदिर में फलोदी विधायक पब्बाराम विश्नोई व फलौदी उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति व आमजन के कल्याण की कामना की।0
0
Report
देवघर पुलिस ने ड्रग्स पेडलर गिरोह के साथ 15 लाख रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर गिरफ्तार
Deoghar, Jharkhand:देवघर को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से देवघर पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे नशा अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है पुलिस जसीडीह के रुइया धर्मशाला में ड्रग्स पैडलर के खरीद बिक्री के दौरान रंगे हाथ उन्हें गिरफ्तार किया है साथ ही साथ 76 ग्राम से अधिक का ब्राउन शुगर और नगदी भी जप्त किया है खास बात ये है कि सिकंदर मेहता जो देवघर का रहने वाला वो अपनी पत्नी खुशबू देवी को भी इस नशे के कारोबार शामिल कर लिया है लगभग 15 लाख रुपये का ब्राउन शुगर के साथ 6 पैडलर को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तारी को लेकर आज देवघर एसपी प्रवीन पुष्कर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी की लगातार देवघर में नशे का मकड़जाल फैल रहा है जिसको लेकर छापेमारी की हो रही है और नशे के सौदागर को सलाखों के पीछे डालने का काम किया जा रहा है इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह के रुइया धर्मशाला में छापेमारी की गई और ड्रग्स की खरीद बिक्री करते हुए 6 पेडलरों को गिरफ्तार किया है खास बात यह है कि इसमें एक महिला भी शामिल है वहीं गिरफ्तार गुल मोहम्मद जो सरगना का हेड है और इस्माइल अंसारी जो करो का रहने वाला है यह दोनों ट्रेन से ब्राउन शुगर डिलीवर करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान 63000 उन्हें टोकन मनी के रूप में दिया जा रहा था और बाद में अन्य पैसे देने की बात कही गई तभी पुलिस की द्वारा उत्त स्थान पर छापेमारी की गई और सभी आरोपियों को धर दबोचा एसपी ने बताया कि सिकंदर यादव पुराना ड्रग्स पैडलर है और अधिक पैसे कमाने के लोभ में अपनी पत्नी खुशबू देवी को भी इस कारोबार में लेकर आया है इस छापेमारी से 15 लाख का ब्राउन शुगर जप्त किया गया है और आगे भी देवघर पुलिस के द्वारा नशा मुक्त देवघर बनाने को लेकर छापेमारी जारी रहेंगी।0
0
Report
इंदौर: लोकायुक्त छापे के बाद खाद्य विभाग ने स्टोर से एक्सपायर्ड सामग्री बरामद
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर ब्रेकिंग लोकायुक्त छापे के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के स्टोर पर भी खाद्य विभाग की कार्रवाई जांच में मिले एक्सपायरी खाद्य सामग्री निकली अधिकारियों ने सैंपल जांच के लिए लिए इंदौर के केसर बाग स्थित स्कीम 103 के स्टोर पर हुई कार्रवाई कई खाद्य सामग्री डिस्ट्रॉय भी की0
0
Report
Advertisement
