icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
Mohit GomatMohit GomatFollow3 Oct 2024, 11:58 am

कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर छात्र-छात्राओं ने परिसर में किया धरना प्रदर्शन

Bulandshahr, Uttar Pradesh:

बुलंदशहर में कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाकर छात्र-छात्राओं ने परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बिना कैमिकल की लैब ,क्लास रूम में अव्यवस्था, महाविद्यालय में गंदगी व प्रयोगात्मक परीक्षा जैसे मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। बीए, बीएससी, एमए के छात्रों का आरोप क्लासरूम में नियमित रूप से शिक्षक नहीं पढ़ा रहे। सूचना पर पहुंचे SDM खुर्जा दुर्गेश सिंह ने छात्रों से वार्ता कर धरना प्रदर्शन समाप्त कराया। छात्रों ने 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन SDM को सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तोरवा में यूपीआई धोखाधड़ी: महिला कारोबारी के खाते से 1.9 लाख रुपये गायब

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार तोरवा थाना क्षेत्र में एक महिला कारोबारी के खाते से यूपीआई के जरिए 1 लाख 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की गई है। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना पूरी कर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला कारोबारी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। अज्ञात आरोपी ने यूपीआई के माध्यम से उनके खाते से 1 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला ने पुलिस से शिकायत की, जिसके आधार पर तोरवा थाने में अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि महिला कारोबारी के खाते से यूपीआई के जरिए 1 लाख 90 हजार रुपये की ठगी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल ठगी के तरीके और आरोपी की पहचान को लेकर विवेचना की जा रही है। एएसपी ने बताया कि पुलिस जल्द ही मामले की जांच पूरी कर आरोपी की गिरफ्तारी करेगी.
0
0
Report

कैच द रेन-2026: राजस्थान में जल संरक्षण पर जन भागीदारी बढ़ाने की तैयारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।जल संचय जन भागीदारी अभियान को लेकर मुख्‍य सचिव की वीसी। मुख्‍य सचिव वी. श्रीनिवास ने जिला कलेक्‍टर्स के साथ की समीक्षा। ‘कैच द रेन-2026’ को जन आंदोलन बनाने के दिए निर्देश। हर गांव में जरूरत के मुताबिक जल संरक्षण के काम कराने के निर्देश। जल संरक्षण कार्यों की गुणवत्ता खुद जांचें जिला कलेक्टर-CS कार्र्यों का मौके पर निरीक्षण करने के भी दिए निर्देश। भूजल स्तर पर जल संरक्षण कार्यों के असर का होगा आकलन। चारागाहों में पानी की उपलब्धता पर असर भी जांचने के निर्देश। जल संरक्षण से पलायन में आए बदलाव का भी होगा आकलन। 29 सितंबर तक अभियान में राजस्थान का बेहतर प्रदर्शन। पूर्ण जल संरक्षण और भूजल रिचार्ज कार्यों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर।
0
0
Report
Advertisement

छतरपुर चेकिंग के दौरान पुलिस-बाइक चालक के बीच झड़प वायरल, एसपी ने जांच के आदेश

Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले में पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी और एक बाइक चालक के बीच झड़प और गाली-गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।,वायरल वीडियो थाना लवकुश नगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वीडियो में बाइक चालक और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच बहस और गाली-गलौज होती दिख रही है। बताया जा रहा है कि वाहन चेकिंग के दौरान यह विवाद हुआ।कोई वाहन चैकिंग मे लगे पुलिसकर्मि एक हजार रूपये बाईक चालक से चालान के रूप मे मांग रहे थे ,वाहन चालक ने एक हजार रूपये दिये ,लेकिन उससे तीन सौ रूपये की चालान की रसीद थमा दी ,जिस पर विवाद हुआ एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि थाना लवकुश नगर अंतर्गत बाइक चालक और पुलिसकर्मी के बीच में झड़प और गाली-गलौज का एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। दोनों पक्षों से जानकारी ली जा रही है और शीघ्र जांच कर जिसकी भी गलती पाई जाएगी, उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बाईट-रजत सकलेचा-एसपी
0
0
Report

गरबा रियर्सल में युवती के साथ दुष्कर्म, ऑटो चालक गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गरबा programme के रियर्सल में शामिल होने जा रही एक युवती के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि ऑटो चालक युवती को घुमाने के बहाने सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। घटना 27 सितंबर की शाम तारबाहर थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती 27 सितंबर की शाम गरबा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुंदन पैलेस जा रही थी। पुराना बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर वह शाम करीब 7:30 बजे कुंदन पैलेस पहुंची। वहां गरबा कार्यक्रम शुरू नहीं हुआ था। इसी दौरान ऑटो चालक ने युवती को घुमाने के बाद वापस छोड़ने की बात कही। उसकी बातों में आकर युवती दोबारा ऑटो में बैठ गई। आरोप है कि इसके बाद चालक उसे मैग्नेटो मॉल होते हुए एफसीआई गोदाम रेलवे डिपो की ओर ले गया। वहां सुनसान जगह पर ऑटो रोककर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे अकेला छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह तारबाहर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सरकंडा निवासी आरोपी ऑटो चालक करन भरवे को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

इंदौर में ज्ञानेश कुमार इस्तीफा मांगकर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन

Indore, Madhya Pradesh:ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन. इंदौर में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर जमकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन देने की कोशिश की. लेकिन प्रशासन द्वारा कांग्रेसियों को कलेक्टर कार्यालय के गेट के बाहर ही बैरिकेटिंग से रोक दिया गया. इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल देखने को मिला, जहां कांग्रेसियों और पुलिस के बीच तनातनी भी देखने को मिली. पुलिस ने बैरिकेडिंग के अंदर घुसने की कोशिश कर रहे कांग्रेसियों को धक्का देकर बाहर किया. इस दौरान पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे के साथ मौजूद रहे. महिला कांग्रेस कार्यकर्ताएं भी प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करती दिखाई दीं. कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन हमें रोक रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि अंदर तक नहीं घुसने दिया गया; ज्ञापन भी नहीं दे पाए.
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ पीड़ितों के लिए मुवावजा और खाद्य राशन: सम्राट चौधरी ने निर्देश दिए

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है जिला का एरियल सर्वे किया है बैरिया के राजकीय उच्च विद्यालय बथना में मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों से बात की बाढ़ राहत शिवर का निरीक्षण किया रसोई घर का निरीक्षण किया अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए कहा कि बिहार के सभी बाढ़ पीड़ितों को दशहरा से पहले मुवावजा सरकार उनके खातों में भेजेगी किसानों को फसल का मुवावजा भी जाएगा बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन निरंतर सुचारू रूप से चलता रहेगा जो लोग सामुदायिक किचन तक नहीं पहुंच सकते है उनलोगों को सूखा राशन दिया जाएगा जिला में जितने भी तटबंध टूटे है सभी का बहुत जल्द मरम्मत किया जाएगा बाढ़ से स्थाई निदान के लिए सरकार गंडक और कोशी नदी का पक्कीकरण कर बाढ़ का स्थाई निदान करेगी बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है अबकी बार बाढ़ का 20 साल का रिकॉर्ड टूट गया है गंडक नदी से कभी इतना पानी डिस्चार्ज नहीं हुआ था जिसके चलते कई जगह तटबंध टूट गए है सभी का मरम्मत होगा सभी बाढ़ पीड़ितों को दशहरा से पहले मुवावजा मिल जाएगा
0
0
Report

हरियाणा में मौसम बदला, 1-2 डिग्री ताप बढ़ने की उम्मीद; किसान पकी फसल काटें जल्दी

Hisar, Haryana:हरियाणा में मौसम के मिज़ाज ने करवट ले ली है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विभाग के मुताबिक, हवा का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने के चलते 5 अक्तंबर तक सूबे में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि इस बीच आंशिक तौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में एचएयू के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हवाओं की दिशा बदलने से दिन के पारे में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जबकि सुबह और शाम को हल्की रंगत ठंड की दिखेगी। फिलहाल बारिश के कोई आसार नहीं हैं, लिहाज़ा उन्होंने किसानों को पकी फसलों की कटाई और उठान का काम तेजी से निपटाने की सलाह दी है।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम: EV चालक ने कैब के शीशे तोड़े, डंडे से हमला; समझौता

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम- ओवरटेक किया तो EV चालक ने मचाया तांडव कैब के शीशे तोड़े, ड्राइवर पर डंडे से किया हमला कैब ड्राइवर के सीने पर डंडा रखकर बोला बाहर निकल तुझे मैं बताऊंगा सेक्टर-21 के राम चौक पर मंगलवार रात करीब 9 बजे हुआ हंगामा ओवरटेक करने के बाद ईवी चालक ने कैब के आगे गाड़ी अड़ाकर रोका कैब ड्राइवर राहुल के मुताबिक, दोनों गाड़ियों में टक्कर नहीं हुई थी आरोप गाड़ी से उतरकर ईवी चालक ने गाली-गलौज और मारपीट की कैब मालिक ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को छुड़ाया घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है तेजी से वायरल घटना के दौरान सड़क पर काफी देर तक ट्रैफिक प्रभावित जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी हुई कैब मालिक ने उद्योग विहार थाने में दी शिकायत पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में हुआ समझौता हमलावर पक्ष ने कैब में हुए नुकसान की भरपाई की ओर मामले को खत्म किया
0
0
Report

लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स की माइक्रोचिपिंग से डिजिटल रिकॉर्ड बना

Lucknow, Uttar Pradesh:(नोट - टीटी अभिनव वर्मा पशु कल्याण अधिकारी , विजुअल - माइक्रो चिप) SLUG – लखनऊ में कुत्तों की माइक्रोचिपिंग एंकर - लखनऊ में अब आवारा कुत्तों की भी डिजिटल पहचान तैयार की जा रही है... नगर निगम के अभियान के तहत स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन के साथ अब उनके शरीर में माइक्रोचिप भी लगाई जा रही है... इस माइक्रोचिप में कुत्ते से जुड़ा पूरा डेटा डिजिटल तरीके से दर्ज किया जा रहा है... यानी आने वाले वक्त में किसी इलाके में मौजूद स्ट्रीट डॉग की पहचान और उसके वैक्सीनेशन-स्टेरिलाइजेशन का रिकॉर्ड ट्रैक करना आसान होगा... वहीं दूसरी तरफ पालतू कुत्तों के लाइसेंस को लेकर भी नगर निगम की सख्ती जारी है... अभियान के दौरान अब तक कई चालान किए जा चुके हैं और नियमों का पालन नहीं करने वाले पशुपालकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है... देखिए लखनऊ से ये खास रिपोर्ट... वी ओ - लखनऊ की सड़कों पर घूमने वाले इन कुत्तों की अब सिर्फ नसबंदी और वैक्सीनेशन ही नहीं हो रहा... बल्कि इन्हें मिल रही है एक डिजिटल पहचान... नगर निगम के अभियान के तहत स्ट्रीट डॉग्स की माइक्रोचिपिंग शुरू की गई है... माइक्रोचिप के जरिए हर कुत्ते का डेटा डिजिटल रिकॉर्ड में दर्ज करने की कवायद है... यानी किस कुत्ते की नसबंदी हुई... किसे एंटी-रेबीज वैक्सीन लगी... कब उसका इलाज हुआ... और उससे जुड़ी दूसरी जरूरी जानकारी... इन सबका रिकॉर्ड व्यवस्थित तरीके से तैयार किया जा सकेगा। वी ओ - सबसे खास बात ये है कि माइक्रोचिपिंग के बाद स्ट्रीट डॉग की पहचान सिर्फ मौके पर देखकर नहीं, बल्कि उसके डिजिटल रिकॉर्ड के जरिए भी की जा सकेगी... नगर निगम की इस पहल का मकसद स्ट्रीट डॉग मैनेजमेंट को ज्यादा व्यवस्थित और डेटा आधारित बनाना है। जून 2026 से इस दिशा में माइक्रोचिपिंग का काम किए जाने की जानकारी सामने आई है... नगर निगम से जुड़े अभियान में माइक्रोचिप के जरिए स्ट्रीट डॉग्स के डेटा का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। वी ओ - लखनऊ में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन का अभियान भी लगातार जारी है... नगर निगम की अनुबंधित संस्था Humane World for Animals India के सहयोग से Animal Birth Control कार्यक्रम चलाया जा रहा है。 संस्था के अनुसार फरवरी 2026 में ही कार्यक्रम के तहत एक लाख नसबंदी का आंकड़ा पार हो चुका था। अप्रैल 2026 तक संस्था ने एक लाख से अधिक स्ट्रीट डॉग्स के नसबंदी और वैक्सीनेशन की जानकारी दी थी。 नगर निगम के मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक यह संख्या अब करीब 1 लाख 8 हजार तक पहुंच चुकी है। हर सप्ताह बड़ी संख्या में कुत्तों को पकड़कर नसबंदी, वैक्सीनेशन और जरूरी चिकित्सा के बाद उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ा जाता है। Humane World for Animals के अनुसार कार्यक्रम में प्रति सप्ताह लगभग 250 से 300 कुत्तों को स्टेरिलाइज और वैक्सीनेट किया जाता है। वी ओ - जहां एक तरफ आवारा कुत्तों के लिए माइक्रोचिपिंग और वैक्सीनेशन अभियान चल रहा है... वहीं दूसरी तरफ पालतू कुत्तों के लाइसेंस को लेकर भी नगर निगम का अभियान जारी है। नगर निगम की वेबसाइट पर ऑनलाइन डॉग रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है। अभियान के दौरान अब तक करीब 36 चालान किए जाने की जानकारी है。 नियमों का पालन नहीं करने वाले पशुपालकों से जुर्माना भी वसूला जा रहा है。 आपके इनपुट के मुताबिक कुछ मामलों में 5 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। वी ओ - इस पूरी कवायद का एक बड़ा मकसद इंसान और स्ट्रीट डॉग्स के बीच होने वाले संघर्ष को कम करना भी है। नसबंदी से स्ट्रीट डॉग्स की आबादी के प्रबंधन में मदद मिलती है और एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन से रेबीज नियंत्रण की दिशा में काम किया जाता है। लखनऊ के कार्यक्रम में कम्युनिटी डॉग केयरटेकर, स्थानीय निवासी और स्वयंसेवक भी जुड़ रहे हैं। Humane World for Animals के मुताबिक दिसंबर 2024 के सर्वे में लखनऊ के 84.3 प्रतिशत स्ट्रीट डॉग्स के स्टेरिलाइज और वैक्सीनेट होने का अनुमान सामने आया था।
0
0
Report

उत्तराखंड के 16 युवाओं के जापान में रोजगार की उम्मीदें जागीं

Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड के बागेश्वर के पहाड़ी क्षेत्र से 16 युवाओं के लिए जापान में रोजगार के अवसर की उम्मीदें जागीं। ये युवा पिछले तीन महीनों से सेवायोजन विभाग के माध्यम से जापानी भाषा की ट्रेनिंग ले रहे हैं ताकि विदेश में नौकरी पाने के लिए तैयारी पूरी हो सके। उत्तराखंड सरकार ने जापान में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक कंपनी के साथ एमओयू किया है जिसके तहत युवाओं की शैक्षिक योग्यता और नौकरी की आवश्यकताओं के आधार पर जापान में नौकरी दिलाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। सीमित रोजगार अवसरों वाले पहाड़ी क्षेत्रों के बीच यह पहल युवाओं को विदेश में काम करने का विकल्प दे सकती है। फिलहाल, जापानी भाषा प्रशिक्षण ले रहे इन 16 युवाओं की नजर अब जापान में रोजगार पाने पर है, हालांकि उनकी नियुक्ति, कार्य क्षेत्र और जापान रवाना होने की तारीख की पुष्टि अभी बाकी है।
0
0
Report
Advertisement

चंपारण में बाढ़ से निपटने के लिए मुख्यमंत्री का हवाई सर्वेक्षण, राहत तैयारियां तेज

Patna, Bihar:चंपारण में बढ़ते जलस्तर और गंडक नदी की स्थिति के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हवाई सर्वेक्षण कर बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया, कई जगहों पर तटबंध टूटने की खबरों के बीच मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों को लेकर अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण और सरकार की तैयारियों को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं, आरजेडी प्रवक्ता एजाज अहमद ने मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण पर सवाल उठाते हुए जमीन पर जाकर बाढ़ की स्थिति का आकलन करने की मांग की। उन्होंने चंपारण, बेतिया, मोतिहारी और गोपालगंज में स्थिति गंभीर होने का दावा करते हुए राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की। एजाज अहमद ने कहा कि केंद्र से राहत राशि और बिहार को विशेष पैकेज दिए जाने की मांग होनी चाहिए। उन्होंने बिहार को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की तेजस्वी यादव की मांग का भी जिक्र किया।
0
0
Report

केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर पांच ट्रैकर सुरक्षित लौटे, राहत की खबर

Routhiya, Uttarakhand:केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक पर गए पांच ट्रैकरों को लेकर राहत की खबर है। 25 सितंबर को ट्रैकिंग पर निकले दल से संपर्क टूटने के बाद परिजनों ने प्रशासन को सूचना दी थी। प्रशासन और पुलिस ने तत्काल जानकारी जुटाई। अब सभी पांच ट्रैकरों से संपर्क हो गया है और सभी सुरक्षित हैं। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने इसकी पुष्टि की है। वीओ : केदारनाथ-बासुकीताल ट्रैक रूट पर 25 सितंबर को पांच सदस्यीय दल ट्रैकिंग के लिए निकला था। दल की आगे ऑडिन कोल के रास्ते गंगोत्री जाने की योजना थी। लेकिन परिजनों का ट्रैकरों से संपर्क नहीं हो पाया, जिसके बाद कल प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने पुलिस नियंत्रण कक्ष और वन विभाग से संपर्क कर ट्रैकिंग दल की जानकारी जुटाई। दल में 40वीं वाहिनी पीएसी, वन विभाग और अन्य विभागों से जुड़े लोग शामिल थे। वहीं आज जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सूचना देने वाले यशवंत चौहान से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सभी पांच ट्रैकरों से संपर्क हो गया है और सभी सुरक्षित हैं। ट्रैकिंग दल गंगी-घुत्तू, टिहरी की ओर से सुरक्षित निकल चुका है। बाइट : श्याम सिंह राणा, अपर जिलाधिकारी, रुद्रप्रयाग
0
0
Report

बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से यात्रियों को किया जागरूक

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक के निर्देशन में संरक्षा संगठन की ओर से बहेड़ी रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति के जरिए यात्रियों और आम लोगों को रेल यात्रा के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि ट्रेन में यात्रा करते समय स्टोव, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल, केरोसिन और अन्य ज्वलनशील एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर यात्रा नहीं करनी चाहिए। इसके साथ ही ट्रेन में बीड़ी-सिगरेट पीने, पायदान, छत, बफर और कपलिंग पर यात्रा करने से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी गई। कलाकारों ने आपातकालीन स्थिति में ही अलार्म चेन (एसीपी) का प्रयोग करने, दिव्यांगजन कोच में अनाधिकृत यात्रा न करने तथा रेलवे लाइन को अनाधिकृत रूप से पार न करने की अपील की। नाटक के जरिए लोगों को रेलवे ट्रैक पर पत्थर, सिक्के या अन्य वस्तुएं न रखने और रेलवे लाइन के किनारे मवेशी न चराने के प्रति भी जागरूक किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से रेल संरक्षा का संदेश देते हुए लोगों से नियमों का पालन करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर अभिनेता एवं निर्देशक चेतराम वर्मा, विनोद यादव, राजकुमार, निशांत, शिबू और आरती ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। वहीं रेलवे पुलिस से आरपीएफ इंचार्ज सुभाष, अनिल कुमार, अकरम, विवेक कुमार और मोहित कुमार सहित। बहेड़ी स्टेशन प्रबंधक मुकेश कुमार एवं वाणिज्य अधीक्षक मितिन कुमार मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top