icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
203001
SSSaurabh SharmaFollow1 Aug 2024, 02:53 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आरपीएफ कांस्टेबल की सतर्कता से ट्रेन के पास गिर रहे बच्चे की जान बची

Ambala, Haryana:अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल की सतर्कता और तत्परता से एक बच्चे की जान बच गई। चलती ट्रेन से नीचे उतरने के प्रयास में बच्चा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिरने की स्थिति में पहुंच गया था। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप ने तुरंत बच्चे को पकड़ लिया और उसे ट्रेन के नीचे जाने से बचा लिया। पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। तस्वीरें अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 की हैं, जहां आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप की सतर्कता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। जानकारी के मुताबिक 24 सितंबर को कांस्टेबल कुलदीप सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक की ड्यूटी पर तैनात थे। करीब 10 बजकर 42 मिनट पर गाड़ी संख्या 12919 प्लेटफार्म नंबर 7 पर पहुंची। करीब 10 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन रवाना होने लगी। इसी دوران एक यात्री अपने बच्चे के साथ ट्रेन में चढ़ गया, जबकि उसकी पत्नी ट्रेन में नहीं चढ़ सकी। ट्रेन चलने के बाद यात्री अपने बच्चे को नीचे उतारने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान बच्चा चलती ट्रेन से गिरने की स्थिति में पहुंच गया। खतरे को भांपते ही प्लेटफार्म पर ड्यूटी कर रहे आरपीएफ कांस्टेबल कुलदीप ने बिना समय गंवाए बच्चे को पकड़ लिया। कांस्टेबल कुलदीप की तत्परता से बच्चा ट्रेन के नीचे जाने से बच गया। घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। आरपीएफ कांस्टेबल की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
0
0
Report

DUSU कैंपेनिंग के दौरान मोतीलाल नेहरू कॉलेज में शिक्षकों का धरना, FIR की मांग

New Delhi, Delhi:दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित मोतीलाल नेहरू कॉलेज में DUSU चुनाव कैंपेनिंग के दौरान शिक्षकों के साथ कथित मारपीट के विरोध में टीचर्स और प्रोफेसर धरने पर बैठ गए हैं। दिल्ली में ड्यूसू चुनाव का रिजल्ट आने के बाद टीचर्स और प्रोफेसर धरने पर। 16 सितंबर का मामला जब कॉलेज में DUSU चुनाव की कैंपेनिंग चल रही थी। इसी दौरान कुछ बाहरी लोग कॉलेज परिसर में हंगामा कर रहे थे और आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। आरोप है कि मौके पर ड्यूटी कर रहे शिक्षकों ने उन्हें रोकने और स्थिति को नियंत्रण में रखने की कोशिश की, तो कुछ लोगों ने शिक्षकों पर कथित तौर पर हमला कर दिया। इस घटना में कई शिक्षकों को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद शिक्षकों ने कॉलेज प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया और दिल्ली पुलिस से FIR दर्ज करने की मांग की। लेकिन शिक्षকদের का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई। न्याय मांगने और हमलों पकड़ने के लिए धरने पर बैठे। पुलिस की कार्रवाई से नाराज शिक्षक अब मोतीलाल नेहरू कॉलेज परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों की मांग है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में FIR दर्ज करे, घटना में शामिल लोगों की पहचान की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। शिक्षकों का कहना है कि कॉलेज परिसर में ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और चुनावी कैंपेनिंग के दौरान बाहरी लोगों द्वारा किए जा रहे हंगामे पर भी प्रभावी कार्रवाई होनी चाहिए
0
0
Report

आजमगढ़ पुलिस ने मृतक परिवारों की मदद के लिए एक माह का वेतन देने का फैसला किया

Azamgarh, Uttar Pradesh:आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के शम्भूपुर गांव में 22 सितंबर की शाम को दिल दहलाने वाली घटना हुई थी। आरोपी अरविंद सिंह ने अपनी पत्नी और दो पंडितों को गोली मारी थी और उसके पिता-वही परिवार ने शौर्य नामक नौ वर्षीय बेटे को भी गोली मारने की धमकी दी। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और शौर्य को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। बाद में परिजनों ने दावा किया कि शौर्य की मृत्यु पुलिस की गोली से हुई है, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम और घटनास्थल के तथ्यों के आधार पर नकार दिया। घटनास्थल पर एडीजी वाराणसी जोन नवीन अरोड़ा और डीआईजी आजमगढ़ ने दिशा-निर्देशन दिया। इस घटनाक्रम के बीच पुलिस ने परी (छह माह की बच्ची) को सुरक्षित बाहर निकाला और उसकी कलाई पर मामूली खरोंच आई। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही हथियार लिप्त इस घटना के बाद पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण से निर्णय लेते हुए दो अनाथ बेटियों के पालन-पोषण, शिक्षा-दीक्षा और भविष्य की जिम्मेदारी संभालने का निर्णय किया है। आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने इन बच्चों के लिए अपना एक माह का वेतन और जनपद के लगभग 5000 पुलिसकर्मी का एक दिन का वेतन दान करने की घोषणा की है ताकि दोनों बच्चों की मदद हो सके।
0
0
Report
Advertisement

गुरुग्राम में महिला की कार पर रॉड से हमला, आरोपी की पहचान हुई

Gurugram, Haryana:महिला की कार पर रॉड से हमला, मामले में आरोपी की हुई पहचान जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान स्वयं पुत्र दिनेश शर्मा, निवासी आया नगर, दिल्ली के रूप में की। पुलिस के मुताबिक आरोपी फिलहाल डेंगू के इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। डिस्चार्ज होने के बाद आरोपी की नियमानुसार गिरफ्तारी की जाएगी। गुरुग्राम के AIT चौक के पास 27 अगस्त को महिला की कार को स्कॉर्पियो चालक ने साइड से टक्कर मारी थी आरोप है कि कार चालक ने महिला से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और लोहे की रॉड से कार की लाइट तोड़ दी, इसके बाद मौके से फरार हो गया था महिला की शिकायत पर 21 सितंबर को थाना सेक्टर-56 में मामला दर्ज किया गया था
0
0
Report
Advertisement

IGU मीरपुर में शिक्षक-छात्रों का धरना: सरकार से 11 मांग, सुविधाओं की डिमांड

Rewari, Haryana:रेवाड़ी के IGU मीरपुर में सरकार की नीतियों के खिलाफ गरजी आवाज, शिक्षकों और छात्रों का संयुक्त सांकेतिक धरना.... HFUCTO के बैनर तले गूंजा विरोध: रिक्त पदों पर पक्की भर्ती और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सौंपा 11 सूत्रीय मांगपत्र.... चेतावनी: मांगें न मानीं तो पंचकूला शिक्षा सदन पर होगा राज्य स्तरीय महाआंदोलन.... हरियाणा के रेवाड़ी स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU), मीरपुर में उच्च शिक्षा के गिरते स्तर और शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। HFUCTO के बैनर तले शिक्षकों और छात्रों ने एकजुट होकर सांकेतिक धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा और साफ लफ्जों में चेतावनी दी कि यदि नई शिक्षा नीति में संशोधन कर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे पंचकूला स्थित शिक्षा सदन का घेराव करने से पीछे नहीं हटेंगे।
0
0
Report
Advertisement

ऑपरेशन विश्वास: आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने 1070 मोबाइल लौटाकर जनता को राहत दी

New Delhi, Delhi:ऑपरेशन विश्वास के तहत आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। दिल्ली पुलिस के ऑपरेशन विश्वास के तहत आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। DCP शोभित डी. सक्सेना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चोरी, स्नैचिंग और गुम हुए 1070 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की प्रक्रिया के तहत वापस किए गए। नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट CP विजय सिंह ने इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपा। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली, जिनके मोबाइल फोन चोरी या स्नैचिंग के शिकार हुए थे या किसी कारणवश गुम हो गए थे। ऑपरेशन विश्वास के जरिए पुलिस ने न सिर्फ मोबाइल फोन बरामद किए, बल्कि उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाकर जनता का पुलिस पर भरोसा मजबूत करने का संदेश दिया है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा के फतेहाबाद विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन, समर्थकों में शोक

Agra, Uttar Pradesh:आगरा के फतेहाबाद विधायक छोटे लाल वर्मा का निधन पिछले दो दिन से बुखार से पीड़ित थे विधायक छोटे लाल वर्मा तबीयत बिगड़ने पर राजपुर चुंगी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया उपचार के बाद भी हालत में नहीं हुआ सुधार परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली ले जा रहे थे रास्ते में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर नोएडा के अस्पताल में कराया भर्ती नोएडा अस्पताल में उपचार के दौरान विधायक ने दम तोड़ दिया सांसद राजकुमार चाहर ने विधायक के निधन की जानकारी दी छोटे लाल वर्मा फतेहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा विधायक थे निधन की खबर से समर्थकों और क्षेत्र में शोक की लहर
0
0
Report

गहलोत बोले निकाय चुनाव में पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल हुआ, भजनलाल पर पलटवार

Jaipur, Rajasthan:Jaipur निकाय चुनाव पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का CM भजनलाल के बयान के बाद पलटवार बोले पुलिस का इस्तेमाल नहीं हुआ कहना सफेद झूठ गहलोत बोले- निकाय चुनाव में पुलिस-प्रशासन का जमकर इस्तेमाल हुआ लोगों को उठाकर ले गए, मुकदमे किए, मकान गिराने की धमकियां दी गईं’ ‘कुछ पुलिस अधिकारी दबाव में काम कर रहे थे’ गहलोत का दावा- निचले अधिकारी मैसेज कर कहते थे, ‘साहब, हम क्या करें?’ गहलोत बोले- CM को यह स्पष्ट करना चाहिए कि कलेक्टरों और SP से चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी DGP की 4 दिन की छुट्टी का भी गहलोत ने उठाया मुद्दा गहलोत बोले- छुट्टी क्यों ली, मुझे मालूम नहीं, आज ही जानकारी मिली भरतपुर का उदाहरण देकर CM भजनलाल पर निशाना 65 सीटों में BJP सिर्फ 20 जीती, फिर BJP का बोर्ड कैसे बना?’ गहलोत का आरोप- निर्दलीय पार्षदों पर दबाव बनाया गया डर और पुलिस-प्रशासन के दबाव में उम्मीदवार ने चुनाव से खुद को अलग किया’ ‘मंत्रियों और सरकार से जुड़े लोगों ने भी धमकाया’- गहलोत का आरोप परिसीमन को लेकर भी सरकार पर हमला गहलोत का आरोप- वार्डों का ऐसा परिसीमन किया गया जिससे कांग्रेस को नुकसान हुआ चुनाव सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र कर जीता गया’- गहलोत गहलोत की चेतावनी- पुलिस-प्रशासन के हस्तक्षेप पर रोक नहीं लगी तो आने वाले चुनावों में भी ऐसी घटनाएं दोहरेंगी अगर हम सत्ता में होते तो BJP सड़कों पर तमाशे करती’- गहलोत बंगाल का उदाहरण देकर बोले- वहां चुनाव के बाद भी गुंडागर्दी और पुलिस कार्रवाई की खबरें आती हैं राजस्थान में BJP हो या कांग्रेस, सरकारी स्तर पर ऐसी हरकतें पहले नहीं हुईं जनता और Gen-Z से भी आगे आने की अपील गहलोत बोले- ‘पब्लिक समझती है, समय आने पर जवाब देगी’
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top