Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bulandshahr203001

बुलंदशहर में पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया सहित छह को मिली सजा

Jul 29, 2024 16:22:12
Bulandshahr, Uttar Pradesh

बुलंदशहर के अनूपशहर न्यायालय ने पूर्व विधायक बंसी पहाड़िया समेत छह लोगों को सजा सुनाई। 2009 में जहांगीरपुर कस्बे में बिना अनुमति कांग्रेस प्रत्याशी रमेश चंद्र तोमर के समर्थन में मदरसे में सभा करवाने के मामले में यह फैसला आया। न्यायाधीश विनय कुमार सिंह ने सभी अभियुक्तों को पांच-पांच माह कारावास और एक-एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। प्रार्थना पत्र पर सभी को जमानत दे दी गई।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
PTPRAVIN TANDEKAR
Feb 04, 2026 03:33:21
0
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Feb 04, 2026 03:32:29
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां ससुराल आए एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में लोगों ने पकड़कर बेरहमी से पीट दिया। भीड़ की पिटाई में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया गांव का बताया जा रहा है। घायल युवक की पहचान लोहिया नगर निवासी नीरज शाह के रूप में की गई है। घायल युवक नीरज शाह का आरोप है कि वह अपनी पत्नी से मिलने ससुराल गया था। इसी दौरान ससुराल के कुछ लोगों ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लग दिया और बिना जांच-पड़ताल किए उसे पकड़ लिया। नीरज शाह ने बताया कि वह लगातार खुद को बेकसूर बताता रहा और रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन भीड़ ने उसकी एक नहीं सुनी और मोबाइल चोरी के आरोप में उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि युवक का सिर फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घायल अवस्था में युवक किसी तरह खुद ही इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है, और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Feb 04, 2026 03:31:54
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिला विधानसभा: मांडल खबर लोकेशन: लिरडीया, (मांडल) शिक्षा के क्षेत्र में: स्कूल खेल मैदान से हटाया अतिक्रमण, जेसीबी चलाकर किया साफ। मांडल भीलवाड़ा क्षेत्र के लिरडीया गांव स्थित राजकीय विद्यालय के खेल मैदान पर किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को प्रशासन ने हटवा दिया। कार्रवाई तहसील प्रशासन के निर्देश पर की गई। गिरदावर महावीर सिंह ने बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापक पंकज कंवर राठौड़ की ओर से खेल मैदान पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद तहसीलदार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए। आदेशों की पालना में गिरदावर महावीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में दुर्गेश तेरी, पटवारी गौरव शर्मा, दिनेश बैरवा सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। प्रशासनिक दल ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन की सहायता से खेल मैदान से अतिक्रमण हटाया और भूमि को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान संबंधित लोगों को मौके पर ही पाबंद किया गया तथा भविष्य में दोबारा उक्त भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अतिक्रमण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
0
comment0
Report
SKSantosh Kumar
Feb 04, 2026 03:31:10
Noida, Uttar Pradesh:छिंदवाड़ा में बनकर तैयार हुआ उत्तर प्रदेश का महात्रिशूल अयोध्या में होगी त्रिशुल्क की स्थापना छिंदवाड़ा में बनकर तैयार हुआ उत्तर प्रदेश का महात्रिशूल अयोध्या में होगी त्रिशूल की स्थापना विशाल त्रिशूल सनातन हिन्दू एकता यात्रा आज सिवनी जिला पहुंची जहां छपारा नगर पहुंची... जहां इसका भव्य स्वागत किया गया... 60 फीट ऊंचा,11 फीट चौंड़ा, 700 किलो वजन का त्रिशूल छिंदवाड़ा जिले में बनकर तैयार हुआ है... जो की 11 जिलों से गुजर कर राम की नगरी अयोध्या पहुंचेगी जहां इस विशाल त्रिशूल की स्थापना की जाएगी..अयोध्या में विघ्नेश्वर धाम के अमित योगी ने बताया कि, ये त्रिशूल उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा त्रिशूल है. जो छिंदवाड़ा से अयोध्या जा रहा है... त्रिशूल सनातन हिन्दू एकता यात्रा का प्रमुख संकल्प इसलिए लिया गया है. जिसमें बिंदु शामिल हैं....
0
comment0
Report
Feb 04, 2026 03:26:27
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा।जनपद मथुरा के थाना राया क्षेत्र अंतर्गत मथुरा–बरेली हाईवे पर गाँव भीमा नगला के समीप एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 64 वर्षीय बुजुर्ग लालाराम, निवासी दिसवार, की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक ने टक्कर मारने के बाद लालाराम को करीब 50 मीटर तक सड़क पर घसीट दिया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई। बताया गया है कि मृतक लालाराम अपने परिजन के साथ श्रीजी वाटिका, बलदेव रोड राया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। बाइक चला रहे युवक दुर्गेश ने बताया कि जैसे ही वे हाईवे पर पहुँचे, तभी पीछे से तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लालाराम सड़क पर गिर पड़े और बोलेरो चालक उन्हें घसीटता हुआ काफी दूर तक ले गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो वाहन की तलाश शुरू कर दी है तथा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस द्वारा सुचारु कराया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top